क्या आप जानते है चोका देने वाले इन 5 हिमालयी रहस्यों? अगर नही जानते है तो एक बार अवश्य जान ले

2.7/5 - (7 votes)

हिमालय एशिया में एक पर्वत श्रृंखला है जो मैदानी क्षेत्रों को अलग करते हुए तिब्बती पठार से भारतीय उपमहाद्वीप तक फैली हुई है। इस रेंज में पृथ्वी की सबसे ऊंची चोटियाँ सहित 50 से अधिक पर्वत शामिल है।  हिमालय 52.7 मिलियन लोगों द्वारा बसा हुआ है, और पांच देशों में फैला हुआ है। आप हिमालय पर्वत की राजसी चोटियों की सुन्दरता और बिभिन्न पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों से परचित होगे, लेकिन क्या आप जनाते है ?

हिमालय श्रंखला दुनिया की सबसे ऊँची चोटियों के साथ साथ कुछ रहस्यमयी स्थलों का घर भी है जिनसे अभी तक बहुत कम लोग बाकिब है। इन हिमालय की इन रहस्यमयी घटनायों और रहस्यमयी स्थलों ने पर्यटकों से लेकर
वैज्ञानिको तक सभी को आश्चर्यचकित करके रखा है और सोचने पर मजबूर कर दिया है। तो हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से हिमालय के चोका देने वाले रहस्यमयी स्थानों के बारे में बताने जा रहे है –

गुरुडोंगमार झील – Gurudongmar Lake In Hindi

गुरुडोंगमार झील – Gurudongmar Lake In Hindi

गुरुडोंगमार झील तीस्ता नदी के स्रोतों में से एक है, जो हिमालय के सबसे हैरान करने वाले रहस्यमयी स्थानों में से एक है। यह झील सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से होकर बहती हुई अंत में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। पास में ही एक ‘सर्व धर्म स्थली’ है, जो सभी धर्मों के लिए बहुत ही लोकप्रिय पूजा स्थल है। गुरुडोंगमार झील का रहस्य बकाई हैरान करने वाला है, इस झील के कुछ हिस्से को छोडकर झील का बाकी हिस्सा पूरे साल बर्फ से जमी रहती है ।

इसके रहस्य के रूप में, स्थानीय लोगों का मानना है कि जब गुरु पद्मसम्भवा तिब्बत की यात्रा में थे तब उन्होंने इस झील को ही अपनी उपासना के लिए सबसे सही जगह के रूप में चुना था। जैसा कि यह झील साल के ज़्यादातर समय जमा रहता है, लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था। इसीलिए गुरु पद्मसम्भवा ने उनकी मदद के लिए झील के एक हिस्से में अपने हाथों को रखा जिसके बाद उस हिस्से का पानी कभी नहीं जमता चाहे कितनी भी ठंड हो। बस उस हिस्से को छोड़कर झील का बाकी हिस्सा जमा रहता है।

रूपकुंड झील – Roopkund Lake In Hindi

रूपकुंड झील – Roopkund Lake In Hindi

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित रूपकुंड झील हिमालय के सबसे रहस्यमयी स्थलों में से एक है। यह झील अपने कंकालों के लिए प्रसिद्ध है जो इसके किनारे पर पाए जाते हैं। कहा जाता है की अतीत में कुछ निर्धारित समय में रूपकुंड झील का बर्फीला पानी पिघलने से 200 मनुष्यों के छिपे हुए कंकाल के अवशेष देखने को मिलते हैं। और वैज्ञानिको के शोधों के अनुसार यह कंकाल लगभग 1200 साल पहले के माने जाते हैं। और इस क्षेत्र की प्रसिद्ध लोक कथाओं के अनुसार यह कंकाल राजा जसधावा और उनके सहयोगियों के माने जाते है जो नंदा देवी को श्रद्धांजलि देने गए थे। अभिषेक के लिए संगीत बजाते और नृत्य करते समय देवता उनसे क्रोधित हो गए और भूस्खलन की वजह से उनकी मृत्यु हो गयी थी और आज भी उनके कंकालो को इस झील में देखा जा सकता है।

और पढ़े : भारत की 20 सबसे रहस्यमयी जगहें 

तख्तंग मठ – Takhtang Monastery  In Hindi

तख्तंग मठ – Takhtang Monastery  In Hindi

भूटान के पारो में खड़ी चट्टान पर स्थित तख्तंग मठ जिसे टाइगर नेस्ट मठ के रूप में जाना जाता है। मठ हिमालय में तीर्थयात्रा के सबसे अधिक सम्मानित स्थानों में से एक है और यह मठ अपने आप किसी रहस्य से कम नही है । तख्तंग मठ उस स्थान पर स्थित है जहाँ पद्मसंभव ने तीन साल, तीन महीने, तीन सप्ताह, तीन दिन और तीन घंटे ध्यान किया था, और माना जाता है गुरु पद्मसंभव ने एक बाघिन के साथ, बिभिन्न बुरी आत्माओं को वश में कर लिया था। मठ का निर्माण किसी रहस्यमयी संरचना से कम नही है क्योंकि इतनी खड़ी चट्टान पर मठ का निर्माण किसी चमत्कार से कम नही है। 1692 में इस खड़ी चट्टान पर मठ का निर्माण किया गया था जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

 गंगाखर पूनसुम – Gangkhar Puensum In Hindi

गंगाखर पूनसुम - Gangkhar Puensum In Hindi

गंगाखर पूनसुम दुनिया में सबसे ऊँचा, अस्पष्ट पहाड़ के रूप में प्रसिद्ध है। गंगाखर पूनसुम बिभिन्न रहस्यमयी पह्लुयों को अपने अन्दर समेटे हुए हुए है जो चर्चा का बिषय बने हुए है। गंगाखर पूनसुम की सबसे रहस्यमयी और हैरान कर देने वाली बात यह है की इस पर्वत को मापा नही जा सका है। इस पर्वत को कई बार मापने का प्रयास किया गया है लेकिन हर बार के आकडे अलग अलग आते है। इसके अलावा भूटानी लोग द्वारा यहाँ यति नामक हिम मानव और भगवान होने का भी दावा किया जाता है। इसके अलावा यहाँ अस्पष्ट घटनाओं और रहस्यमय रोशनी देखे जाने का भी दावा किया गया है।

और पढ़े : जाने भारत की 10 सबसे ऊँची चोटियों की जानकारी

ज्ञानगंज – Gyanganj In Hindi

ज्ञानगंज – Gyanganj In Hindi

ज्ञानगंज हिमालय पर्वत श्रंखला का एक हिस्सा है जो हिमालय के प्रसिद्ध रहस्यमयी स्थानों में से एक है। ज्ञानगंज श्रंखला की सबसे रहस्यमयी और आश्चर्यचकित करने वाली बात यह है की पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स द्वारा कई प्रयास किये गये लेकिन इसकी सही स्थिति का पता नही लगा सके। यहां तक ​​कि नए-पुराने उपग्रह और अन्य मानचित्रण प्रौद्योगिकियां इसे मैप करने में विफल रही हैं। इसके आलवा दावा किया जाता है की ज्ञानगंज केवल एक जगह नहीं है, बल्कि एक उच्च आयाम है, इस जगह पर केवल सिद्ध ऋषियों, योगियों और अन्य योग्य आत्माओं द्वारा देखा और पहुँचा जा सकता है, और यहाँ आने वाले ऋषि – मुनि हमेशा के लिए यही अमर हो जाते है।

और पढ़े :

Leave a Comment