दुनिया के 10 सबसे खतरनाक रेलवे ट्रैक – 10 Most Dangerous Railway Tracks In The World In Hindi

3/5 - (8 votes)

10 Most Dangerous Railway Tracks In The World In Hindi, कौन ट्रेन की यात्रा से प्यार नहीं करता है? ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो ट्रेन से यात्रा करना पसंद नहीं करते हैं। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रेन सबसे सस्ता और आरामदायक परिवहन है। ट्रेन की सवारी एक अद्वितीय यात्रा का अनुभव प्रदान करती है जो घने जंगल, घास के मैदान, नदी, पहाड़ आदि सहित कई परिदृश्य के बेहतरीन दृश्य प्रस्तुत करती है। लेकिन क्या जानते है ? दुनिया में कुछ ऐसे रेलवे ट्रेक भी है जो प्राकृतिक सुन्दरता के साथ साथ खतरों और रोमांच से भरे हुए है जो वास्तव में खतरनाक हैं और दिल के कमजोर यात्रियों को इन रूटो पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है यह रेलवे ट्रेक कितने खतरनाक हो सकते है। इसके बाबजूद भी बड़ी संख्या में यात्री इन मार्गो पर रोमांचक सफ़र को एन्जॉय करते है। तो आइये हम यहाँ इस लेख के माध्यम से दुनिया के सबसे खतरनाक और रोमांचक रेलवे ट्रेक्स के बारे में जानते है जो शानदार दृश्यों  के साथ साथ खतरनाक स्ट्रेच प्रदान करते हैं।

चेन्नई-रामेश्वरम रूट: भारत – Chennai-Rameswaram Route: India In Hindi

चेन्नई-रामेश्वरम रूट: भारत
Image Credit : Raghuram_A

चेन्नई और रामेश्वरम को जोड़ने वाली चेन्नई-रामेश्वरम रूट दुनिया के सबसे खतरनाक और रोमांचक रेलवे ट्रेक्स में से एक है। इस रूट का सबसे खतरनाक हिस्सा हिंद महासागर के ऊपर बनाया गया पंबन ब्रिज है यह एक 2.3 किमी लंबा पुल है जो 1914 में समुद्र में बनाया गया था। यह पुल उस समय रोमांच और खतरों से भर जाता है जब कभी-कभी समुद्री जल से भर जाता है और समुद्र से आने वाली लहरे क्रॉसिंग में बाधा उत्पन्न करती है। जिससे ट्रेनों को केवल चार मीटर प्रति सेकंड की गति के लिए मजबूर होना पड़ता है। यह ब्रिज भारतीय इंजीनियरिंग की कड़ी मेहनत और रचनात्मकता का प्रतिनिधित्व करता है।

सल्टा पोलवेरिलो ट्रेक अर्जेंटीना – Salta Polverillo Trek Argentina

अर्जेंटीना शहर में सल्टा को चिली पोलवेरिलो से जोड़ने वाला 217 किमी लंबा ट्रेन मार्ग है जिसे ट्रेन ए लास नब्स के नाम से जाना जाता है। अर्जेंटीना शहर की इस खतरनाक और रोमांच से भरपूर ट्रेक को 1948 में लगभग 27 वर्षों के निर्माण के बाद खोला गया और वर्तमान में इसका उपयोग पर्यटन उद्देश्यों के लिए किया जाता है। बता दे यह रेलवे ट्रेक में ट्रेन हमेशा समुद्र तल से 4,200 ऊंचाई पर चलती है और अपने मार्ग में ट्रेन 29 पुलों और 21 सुरंगों को पार करती है जो इस रूट को रोमांच और खतरों से भर देते है।

और पढ़े : दुनिया की 20 सबसे खतरनाक सड़कें

डेविल्स नोज़, इक्वाडोर – Devil’s Nose, Ecuador In Hindi

डेविल्स नोज़, इक्वाडोर - Devil’s Nose, Ecuador In Hindi

समुद्र तल से 9000 फीट ऊपर डेविल्स नोज़ रूट दुनिया की सबसे डरावनी ट्रेन राइड्स में से एक है। नार्ज़ेल डियाब्लो का ट्रेन मार्ग लुभावने दृश्य प्रदान करता है क्योंकि ट्रेन नोज़ ऑफ द डेविल से चलती है। इस पहाड़ से उत्पन्न समस्या को दूर करने के लिए, सरकार ने एक ज़िगज़ैग रेलवे मार्ग का निर्माण किया जो 12 किमी से कम दूरी में 500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर चढ़ता है। यह ट्रैक दक्षिण अमेरिका में इंजीनियरिंग के करतब के साथ-साथ सबसे प्रभावशाली और खतरनाक भी है। माना जाता है इस रूट के निर्माण के लिए 3,000 जमैका और 1,000 प्यूर्टो रिकान देश में आए। उनमें से लगभग 2,000 की मृत्यु हो गई। फिर भी, डेविल्स नोज़ ट्रैक सबसे लोकप्रिय मार्गो में से एक है, जहाँ हर साल रोमांचक ट्रेन की सवारी करने के लिए पर्यटकों द्वारा दौरा किया जाता है।

एसो मियामी रूट, जापान – Aso Miami Route, Japan In Hindi

एसो मियामी रूट जापान में सबसे चुनौतीपूर्ण रेल पटरियों में से एक है, जो माउंट ऐसो के आस-पास की भूमि को पार करता है, जो देश के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों क्षेत्रों में स्थित है। बता दे जो 2016 में कुमामोटो भूकंप के दौरान ट्रेक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और तब से इस मार्ग का उपयोग बहुत कम हो गया है। ज्वालामुखी विस्फोट की अप्रत्याशितता इस रेलवे ट्रैक को विशेष रूप से खतरनाक बनाती है जिसमे आपको पता नही होता है की अगला विस्फोट कब हो सकता है। इस रूट पर ज्वालामुखियों के लावा से जले हुए जंगल को देखा जा सकता है।

व्हाइट पास और युकोन रूट, अलास्का – White Pass And Yukon Route, Alaska In Hindi

व्हाइट पास और युकोन रूट, अलास्का - White Pass And Yukon Route, Alaska In Hindi

व्हाइट पास और युकोन रूट अलस्का से व्हाइटहॉर्स, युकोन बंदरगाह को जोड़ता है। यह वर्तमान में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है और लोग इस मार्ग की ट्रेन की सवारी करना पसंद करते हैं। अलास्का का ट्रेन रूट अपने सुंदर परिदृश्यो के साथ साथ पहाड़ों पर अपनी 3,000 फुट की चढ़ाई के लिए खतरनाक है। माना जाता है इस ट्रेक को बनाने के लिए बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और पहले डायनामाइट से विस्फोट करके पहाड़ी को फोड़ा गया था उसके बाद इस ट्रेक को बनाया गया था।

और पढ़े : दुनिया के सबसे खतरनाक और जानलेवा जानवर 

केपटाउन दक्षिण अफ्रीका  – Cape Town’s Unsafe Public Transport In Hindi

दक्षिण अफ्रीका का केप टाउन मार्ग खतरनाक मार्गो के कारण नही बल्कि इस रूट पर होने वाली असामान्य गतिविधियों के कारण चर्चा का केंद्र बना हुआ है जिसके बारे में सुनकर आप चोक जायेंगे। वैसे ट्रेनों में चोरी और हमले की वारदाते आम बात है लेकिन केपटाउन सार्वजनिक परिवहन अपराध की उच्च दर का सामना कर रहा है। केप टाउन की ट्रेन लाइन अक्सर चोरी और हमलों के वारदातों का सामना करती है जिससे यात्री इस रूट से यात्रा करने में सुरक्षित महसूस नही करते हैं। और आकड़ो के अनुसार इस रूट पर दैनिक आधार पर कम से कम दस में से एक ट्रेन रद्द हो जाती है जो बाकई गंभीर बिषय बना हुआ है।

डेथ रेलवे, थाईलैंड – Death Railway, Thailand In Hindi

डेथ रेलवे, थाईलैंड - Death Railway, Thailand In Hindi

डेथ रेलवे रूट दुनिया के सबसे खतरनाक रेलवे मार्गो में से एक है। इस रूट पर ट्रेन म्यांमार की सीमाओं से होते हुए पहाड़, घने जंगल के इलाकों से होकर गुज़रती है। डेथ रेलवे, थाईलैंड का निर्माण द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया गया था। इस रेलवे रूट के निर्माण में हजारों कैदियों और स्थानीय श्रमिकों के खून पसीना बहाया था इसके आलवा कई श्रीमको ने अपनी जान भी गवा दी थी इसी वजह से इस मार्ग को डेथ रेलवे कहा जाता है। 1956 खोलने के बाद से मूल लाइन का केवल एक खंड चालू है।

और पढ़े : क्या आप जानते है चोका देने वाले इन 5 हिमालयी रहस्यों? अगर नही जानते है तो एक बार अवश्य जान ले

कुरंडा रेलवे ऑस्ट्रेलिया – Kuranda Scenic Railway, Australia In Hindi

कुरंडा रेलवे ऑस्ट्रेलिया – Kuranda Scenic Railway, Australia In Hindi

कुरंडा रेलवे ऑस्ट्रेलिया क्वीन्सलैंड में केर्न्स से कुरांडा को जोड़ने वाला एक सुरम्य और भयावह ट्रेन मार्ग है। यह प्रसिद्ध रेलवे, केर्न्स से कुरांडा तक की यात्रा पर अपना मार्ग बनाता है। कुरांडा की यात्रा में लगभग 2 घंटे लगते हैं, जिसमे ट्रेन 15 सुरंगो और 37 पुलों से होती हुई खड़ी चट्टानों से होकर गुजरती है, जिससे ट्रेनें की गति धीमी हो जाती हैं। 37 किमी लंबा यह मार्ग 19 वीं शताब्दी के अंत में बनाया गया था जो खतरों के साथ साथ रोमांच और मनमोहनीय प्राकृतिक सुन्दरता से भरा हुआ है जहां यात्री झरने और हरे भरे जंगलों की प्रशंसा कर सकते हैं।

पिलाटस रेलवे – Pilatus Railway, Switzerland In Hindi

पिलाटस रेलवे – Pilatus Railway, Switzerland In Hindi

पिलाटस रेलवे दुनिया के सबसे खतरनाक और रोमांचक रेलवे रूट्स में से एक है इस रूट पर यात्री 7,000 फीट की ऊंचाई पर स्टेशन की यात्रा करते हैं। इस रूट पर ट्रेन अल्पनाचस्ताद से पिलाटस कुलम तक जाती है, और अल्पाइन घास के मैदानों और पहाड़ों के माध्यम से यात्रा करती है। पिलाटस रेलवे मार्ग में 30 मिनट की सवारी एक अल्पाइन चोटी की ओर जाती है जो अपने अद्भुत विस्तारों के लिए जानी जाती है। इस रेलवे ट्रेक की लम्बाई लगभग 4.5 किलोमीटर है जो बिभिन्न रोमांचो से भरी हुई है। इस मार्ग के खतरनाक होने के बाबजूद भी बड़ी मात्रा में यात्री इसकी रोमांचक राइड को एन्जॉय करते है।

जॉर्जटाउन लूप रेलरोड कोलोराडो – Georgetown Loop Railroad, Colorado: USA In Hindi

जॉर्जटाउन लूप रेलरोड कोलोराडो – Georgetown Loop Railroad, Colorado: USA In Hindi

जॉर्जटाउन लूप रेलरोड रेलवे ट्रेक दुनिया में सबसे साहसी और खतरनाक पटरियों में से एक है, जिसे रॉकी पर्वत के माध्यम से 19 वीं शताब्दी के अंत में बनाया गया था। इस रेलवे ट्रेक का सबसे खतरनाक हिस्सा पहाड़ियों के उपर बना एक सस्पेशन ब्रिज है जो जमीन से 100 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। इस मार्ग पर भयानक अनुभव तब होता है जब आगे से आने वाली भारी हवाएँ ट्रेन को रोकती हैं और संतुलन बनाए रखना मुश्किल बनाती हैं।

और पढ़े :

Leave a Comment