भारत की सबसे खतरनाक और रोमांचक सड़के – India’s Most Dangerous And Exciting Roads In Hindi

3/5 - (4 votes)

 India’s Most Dangerous And Exciting Roads In Hindi, भारत एक विकाशील देश है, जिसने अपने सभी झेत्रों में काफी तरक्की की है। आपको भारत में एक से बढ़कर एक हाईवे, लंबे और उचे पुल देखने को मिलते है। लेकिन क्या आप जानते है? भारत में इन चमकदार सडको के अलावा भी कई ऐसी खतरनाक सड़के हैं जहाँ अच्छे अच्छे ड्राईवर गाड़ी ड्राइव करने से हिचकिचाते है। लेकिन अच्छी बात यह भी है की यह सड़के खतरों के साथ-साथ रोमांच से भी भरी हुई है। और साहसिक पर्यटक और लोग अक्सर इन खतरनाक सडको की रोमांचक यात्रा पर जाते हुई भी देखे जाते है।

तो आइये आज हम यहाँ अपने लेख में भारत की सबसे खतरनाक सडको के बारे में जानते है जो खतरों और रोमांच से भरी हुई है-

खारदुंग ला दर्रा – Khardung La Pass In Hindi

खारदुंग ला दर्रा - Khardung La Pass In Hindi

खारदुंग ला पास भारत की सबसे खतरनाक सडको में से प्रमुख सडक मानी जाती है। यह सड़क जम्मू और कश्मीर में 5602 मीटर पर स्थित खारदुंग ला पास से होकर गुजरती है। यह मार्ग भारत में जम्मू और कश्मीर राज्य के लेह क्षेत्र से लेकर चीन के काशगर तक फैला हुआ है। खारदुंग ला दर्रा भारत की सबसे खतरनाक मार्गो के साथ साथ सबसे अधिक देखे जाने वाली सडको में भी एक है। जहाँ अक्सर पर्यटक इस रोमंचक दर्रे की यात्रा पर जाते है।

और पढ़े : खारदुंग ला दर्रा की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी 

चांग ला पास – Chang La Pass In Hindi

चांग ला पास – Chang La Pass In Hindi

चांग ला पास हिमालय क्षेत्र में चांगथांग पठार का प्रवेश द्वार 5360 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चांग ला पास या मोटरेबल माउंटेन रोड पहाड़ी के बीच का मार्ग है जो अक्सर बर्फ से ढका होता है। और यहाँ के मार्ग फिसलन भरे होते है जिससे अच्छे अच्छे ड्राईवर इस दर्रे से जाने से घबराते है। यहाँ अनुभवहिन् ड्राइवरों के गाड़ी ड्राइव ना करने की भी सलाह दी जाती है। और खतरनाक मार्ग के साथ यह दर्रा अधिक उचाई पर स्थित है जिससे कोई भी व्यक्ति इस जगह पर जाड्या समय तक नही ठहर सकता है। और चांग ला पास में सांस फूलने के कारण बड़ी संख्या में चोकिंग की घटनाएं सामने आई हैं।

स्पीति घाटी –  Spiti Valley In Hindi

स्पीति घाटी -  Spiti Valley In Hindi

स्पीति घाटी में दुनिया के सबसे दूरदराज और सबसे ऊंचे गांव स्थित हैं। हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी कई साहसिक पर्यटकों को आमंत्रित करता है। स्पीति घाटी से होकर जाने वाली सड़के बहुत ऊँची और सकरी सड़के है, जो खतरों से भरी हुई है। सुन्दर परिदृश्य के साथ स्पीति घाटी खतरनाक सड़कों के संग्रह का एक प्रमुख उदाहरण है। लेकिन स्पीति घाटी खतरों के साथ साथ रोमांच से भी भरी हुई है, और पर्यटक यहाँ खतरों से बाकिब होने के बाबजूद भी इस रोमंचक जगहें जाने से अपने आप को नही रोक पाते है।

और पढ़े : स्पीति घाटी घूमने की जानकारी

ज़ोजी ला पास – Zoji La Pass In Hindi

ज़ोजी ला पास - Zoji La Pass In Hindi

लेह-श्रीनगर राजमार्ग पर 3538 मीटर की ऊँचाई पर स्थित ज़ोजी ला पास भारत की सबसे खतरनाक सडको में से एक है। ज़ोजी ला पास का भारत में सबसे खतरनाक सड़कों में सूचीबद्ध होने का मुख्य कारण बारिश के मौसम की चरम स्थिति है। भारी बारिश और अचानक भूस्खलन के कारण यह सड़क एक कीचड़ भरे रास्ते में बदल देता है, जो कि घातक दुर्घटनाओं का निमंत्रण है। और इस मौसम के दौरान इस मार्ग पर गाड़ी चलाना मौत के मुह में जाने के बराबर माना जाता है, क्योंकि आगे मार्ग पर क्या हो सकता है यह किसी को पता नही होता।

किन्नौर रोड – Kinnaur Road In Hindi

किन्नौर रोड – Kinnaur Road In Hindi

यह सड़क हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती है। लगभग 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मार्ग भारत के रोमांचक सडको में से एक है। इस सड़क को बासपा नदी के ऊपर पहाड़ों के किनारे को काटकर बनाई गई है, जो इतना नीचे है, कभी-कभी आपको बहते पानी को देखने के लिए झांकना पड़ता है। आपको बता दे किन्नौर रोड एक और सुंदर ड्राइव है, जिसमें एक बहुत बड़ा खतरा नहीं है। और यह सड़क रोमांच प्रेमियों की ट्रिप के लिए भारत की सबसे रोमांचक सडको में से एक है।

रोहतांग दर्रा – Rohtang Pass In Hindi

रोहतांग दर्रा - Rohtang Pass In Hindi

हिमालय की पूर्वी पीर पंजाल रेंज पर 3979 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह दर्रा हिमाचल प्रदेश के मनाली में सबसे सुंदर आकर्षणों में से एक है। रोहतांग दर्रा एक खतरनाक मार्ग के साथ साथ हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटक स्थल भी है, जो खतरों के बाबजूद भी बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। रोहतांग का अर्थ है ‘लाशों का मैदान’, जो इसके साथ जुड़े खतरे का सुझाव देता है। और यह दर्रा भूस्खलन और चरम जलवायु परिस्थितियों के लिए असुरक्षित है। और अक्सर इस मौसम के दौरान रोहतांग दर्रा की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

और पढ़े : रोहतांग दर्रा की यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी

 लेह मनाली हाईवे – Leh Manali Highway In Hindi

 लेह मनाली हाईवे – Leh Manali Highway In Hindi

लेह मनाली हाईवे कोई साधारण सड़क नहीं है; यह एक गंदगी-बजरी सड़क है। जो लाहौल और स्पीति की खूबसूरत घाटियों से होकर गुजरती है। 479 किलोमीटर लंबा एक विस्मयकारी मार्ग जो चुनोतियों से भरी हुई है। इसीलिए सड़क पर चलते समय सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि सड़क पर बहुत अधिक भूस्खलन होता है। लेह-लद्दाख की लोकप्रियता के कारण, सड़क अक्सर भीड़भाड़ वाली होती है। और लेह मनाली हाईवे केवल गर्मियों में खुली होती है क्योंकि सर्दियों में भारी बर्फ़बारी के कारण अक्सर यह मार्ग बंद रहता है।

नाथू ला पास – Nathu La Pass In Hindi

नाथू ला पास - Nathu La Pass In Hindi

नाथू ला दर्रा भारत के सबसे रोमांचक और खतरनाक सडको में से एक है। नाथू ला पास भारत और चीन की सीमा पर स्थित है जो दोनों देशों के बीच बीच व्यापार मार्ग के रूप में कार्य करता है। इसी कारण इस मार्ग पर भारी लोडिंग वाले वाहन चलते है, और बर्फ़बारी के मौसम में इस मार्ग पर थोड़ी से भी चुक एक बड़े हादसे को आमंत्रित करती है। इसके अलावा आपको बता दे इस मार्ग पर एटीएम सुविधा भी उपलब्ध है, जो दुनिया की सबसे ऊँची जगह पर स्थित होने वाला पहला एटीएम है।

नेशनल हाईवे 22 – National Highway 22 In Hindi

नेशनल हाईवे 22 – National Highway 22 In Hindi

नेशनल हाईवे 22 निस्संदेह भारत की सबसे डरावनी और रोमांचपूर्ण सड़क है! इसे हिंदुस्तान-तिब्बत रोड के रूप में भी जाना जाता है, जो अंबाला से शुरू होती है और हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से होकर जाती है। सड़क 459 किलोमीटर से अधिक तक फैली है। इस सड़क पर पुल और सुरंग बहुत ही खराब स्थिति में हैं, जो इस राजमार्ग को घातक दुर्घटनाओं का अत्यधिक खतरा बना हुआ है।

तिरुपति रोड – Tirupathi Road In Hindi In Hindi

तिरुपति रोड – Tirupathi Road In Hindi In Hindi

तिरुपति मंदिर दुनिया के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है और सबसे अधिक आबादी वाले झेत्रो में से एक भी है। और दक्षिण भारत के इस पवित्र तीर्थस्थल तक पहुंचने के लिए, भारत की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक तिरुपति रोड से यात्रा करनी होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे यह सड़क गहरे मोड़, कठिन इलाकों और अत्यधिक जोखिम भरा है। और खासकर मानसून के दौरान इस मार्ग पर अत्यधिक दुर्घटनाओं का खतरा रहता है।

ज़िगज़ैग रोड सिक्किम – Three-level zigzag Road sikkim In Hindi

ज़िगज़ैग रोड सिक्किम – Three-level zigzag Road sikkim In Hindi

भारत की सबसे खतरनाक सडको में से एक तीन-स्तरीय ज़िगज़ैग सड़क पहाड़ी इलाके में घूमती है जो घाटी के लुभावने दृश्य दिखाती है। यह सड़क समुद्र तल से 11,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस मार्ग को पहाड़ी को काटकर बनाया गया है जो घाटी में ही घुमती हुई आगे बढती है। और इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक रोमांचक सफ़र प्रदान करती है। जो कभी कभी थोड़ा खतरनाक हो सकता है। इसीलिए इस सड़क से जाने के लिए उचित मेडिकल जाँच के बाद एक विशेष परमिट की आवश्यकता होती है।

और पढ़े : जाने भारत की 10 सबसे ऊँची चोटियों की जानकारी

किश्तवाड़ सड़क – Kishtwar Sadak In Hindi

किश्तवाड़ सड़क – Kishtwar Sadak In Hindi

किश्तवाड़ सड़क किश्तवाड़ जिले में जम्मू और कश्मीर के पूर्व में स्थित दिल देहला देने वाली सडको में से एक है। किश्तवाड़ सड़क 6451 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। किश्तवाड़ मार्ग की लगभग 100 किलोमीटर लम्बी सकरी सड़क बिना रेलिंग और किनारों की बिना आगे बढती है, इसीलिए इस सड़क पर अत्यधिक कुशल ड्राइवरों की आवश्यकता होती है। क्योंकि इस सड़क पर थोड़ी सी भी चुक एक बड़े हादसे को आमंत्रित करती है। और इस मार्ग से कई हादसों की खबरे भी सामने आई हैं।

कोल्ली हिल्स – Kolli Hills In Hindi

कोल्ली हिल्स - Kolli Hills In Hindi

कोल्ली हिल्स को “मौत का पहाड़” कहा जाता है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, की पूर्वी घाट की इन पहाड़ियों में सबसे खतरनाक सड़कें हैं। कोल्ली हिल्स में 70 निरंतर हेयरपिन बेंड हैं जो कई मोटरसाइकिल उत्साही, हाइकर्स और ट्रेकर्स को आकर्षित करते हैं। और तमिलनाडु में स्थित यह स्थान अगया गंगई झरने और एक शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

नेरल माथेरान रोड – Neral Matheran Road In Hindi

नेरल माथेरान रोड - Neral Matheran Road In Hindi

महाराष्ट्र के राजगढ़ जिले में स्थित यह सड़क घुमावदार और खतरनाक मोड़ से भरी है। बहुत खड़ी सड़कों के साथ, यह भारत में ड्राइव करने के लिए सबसे कठिन सड़कों में से एक है। हालाँकि सड़कें चिकनी और कम दूरी की हैं, लेकिन संकरी चौड़ाई के कारण सड़कें भयावह हैं। यह राजगढ़ के नेरल से शुरू होती है और 740 मीटर ऊंचे हिल स्टेशन माथेरान पर जाकर समाप्त होती  है।

पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे – Pune Mumbai Expressway In Hindi

पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे - Pune Mumbai Expressway In Hindi

पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे एक शानदार हाईवे है जो ड्राइव करने के लिए एक सही सड़क लगती है। जो भारत में दो बड़े महानगरों को जोड़ती है। पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे देखने में कोई खतरनाक मार्ग नही लगता। लेकिन आप यहाँ होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या सुनकर आश्चर्य में पड़ जायेंगे। 94 किलोमीटर लम्बे इस हाईवे में 2010 से 2015 के बीच 4234 दुर्घटनाएं हुई है जिसमे 1323 मौतें हुईं है। तो आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते है की यह सड़क कितनी खतरनाक हो सकती है।

और पढ़े :

Leave a Comment