दुनिया के सबसे खतरनाक और जानलेवा जानवर – The World’s Most Dangerous And Deadly Animals In Hindi

2.3/5 - (3 votes)

The World’s Most Dangerous And Deadly Animals In Hindi, हमारी इस दुनिया में 200 से भी अधिक देश है और इन देशो में लगभग हजारों जीव प्रजातियाँ पाई जाती है। जो अपनी अलग अलग विशिष्टतायों के लिए जानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते है जीवो की इन अनगिनत प्रजातियों में से कुछ प्रजातियाँ मानवीय जीवन पर बहुत बड़ी खतरा बनी हुई है। और हर साल लाखों लोग इन जीवो का शिकार बनते है और अपनी जिन्दगी गवां बैठते है। तो आइये आज हम यहाँ अपने लेख पृथ्वी के सबसे खतरनाक जानवरों के बारे में जानते है, जो हर साल लाखों मौतो  के लिए जिम्मेदार होते है-

मच्छर – Mosquitoes In Hindi

मच्छर – Mosquitoes In Hindi

मच्छर दुनिया के सबसे जानलेवा जीवो में सबसे प्रमुख है। हो सकता आप यह सुनकर चौक जाएँ लेकिन यही सत्य है। यह छोटा सा मच्छर दुनिया में सबसे जाड्या मौतों के लिए जिम्मेदार है। आपको बता दे विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, प्रत्येक वर्ष लगभग 1 मिलियन लोगों की मच्छर के काटने से होने वाली बिमारियों जैसे डेंगु, मलेरिया, बुखार टायफायड से मौत हो जाती है।

मनुष्य – Humans In Hindi

मनुष्य – Humans In Hindi

शायद आप मनुष्य को हमारी सबसे खतरनाक जानवरों की सूची में देखकर अचंभित और आश्चर्यचकित हो जाएँ। क्योंकि मनुष्य तो जानवर नही है, लेकिन क्या आप जानते हम मनुष्य खुद मच्छरों के बाद सबसे जाड्या मौत के जिम्मेदार है। और हर साल लगभग लाखों लोग एक दूसरे को मार देते हैं। जो अपने आप में एक चिंता का बिषय बना हुआ है। इसीलिए मनुष्य जानवर तो नही, लेकिन जानवरो से कम भी नही है।

साप – Snakes In Hindi

साप – Snakes In Hindi

बूमस्लैंग या किंग कोबरा सबसे जेहरिला और खतरनाक साप है जिसके काटने पर बचना लगभग नामुमकिन है। लेकिन देखा जाएँ तो सापों में किंग कोबरा के अलावा भी कई जेहरिली और खतरनाक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। और यह प्रजातियाँ लगभग पूरी दुनिया में फैली हुई है। और हर साल पूरे विश्व में लगभग 50000 से जाड्या लोगो की मौत सापों के काटने से हो जाती है।

और पढ़े : दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जायेंगें

मगरमच्छ – Crocodiles In Hindi

मगरमच्छ – Crocodiles In Hindi

मगरमच्छ पानी में पाये जाने वाले सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है। यह छुपके से वार करने में माहिर होते है, और इनकी यही चालकी की वजह से यह सालाना हजारों की संख्यां में मनुष्यों को अपना शिकार बनाते है। जबकि यह वन्यजीवो के लिए भी अत्यधिक खतरा बना हुए है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार, अफ्रीका में मगरमच्छों को अब तक की सबसे अधिक मानवीय मौतों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। दुनिया में मगरमच्छों की सभी प्रजातियों में से, खारे पानी का मगरमच्छ सबसे बड़ा और सबसे खतरनाक है। ये लंबाई में 23 फीट और एक टन से अधिक के वजन तक के हो सकते हैं।

मीठे पानी की घोंघा – Freshwater Snail Carries In Hindi

मीठे पानी की घोंघा - Freshwater Snail Carries In Hindi

मीठे पानी में पाये जाने वाले घोंघा वैसे तो बहुत छोटे होते हैं। लेकिन इन्हें भी प्रमुख रूप से खतरनाक जीवो में शमिल किया गया है। मीठे पानी की घोंघा परजीवी कीड़े ले जाती है जो लोगों को सिस्टोसोमियासिस नामक एक बीमारी से संक्रमित करती है जिससे मल या मूत्र में कठिनाई, तीव्र पेट दर्द और रक्त के संचार में कमी हो सकती है। डब्ल्यूएचओ (who) की रिपोर्ट के एक अनुमान के मुताबिक हर साल लगभग 20,000 से 2,00000 तक मनुष्य इन से होने वाली बीमारियों का शिकार होते हैं। और ये आकडे अपने आप में एक चिंता का बिषय है।

बॉक्स जेलीफ़िश – Box Jellyfish In Hindi

बॉक्स जेलीफ़िश – Box Jellyfish In Hindi

बॉक्स जेलीफ़िश अक्सर इंडो-पैसिफिक जल में तैरते हुए पाया जाता है, और इन्हें राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन द्वारा दुनिया में सबसे विषैले समुद्री जानवर के रूप में घोषित किया गया है। बॉक्स जेलीफ़िश क्यूबिक फ्रेम में कोनों पर 15 टेंकलेस होते हैं, जिनमें से प्रत्येक 10 फीट लंबा होता है, सभी हजारों डंकने वाली कोशिकाओं के साथ पंक्तिबद्ध होते हैं जिन्हें नेमाटोसिस्ट के रूप में जाना जाता है।  जिसमें विषाक्त पदार्थ होते हैं जो एक साथ दिल, तंत्रिका तंत्र और त्वचा कोशिकाओं पर हमला करते हैं। और इनका बिष इतना विषेला होता है की इनके हमला करने के बाद हॉस्पिटल पहुचना भी बहुत मुश्किल होता है।

और पढ़े : भारत के 10 प्रमुख जंगली जानवर

कुत्ते – Dogs In Hindi

कुत्ते – Dogs In Hindi

आमतौर पर देखा जाये तो कुत्तो को पालतू जानवरों के श्रेणी में रखा जाता है। लेकिन यदि आप इस बात से अभी अनजान है तो जरूर जान ले कुत्तो को भी दुनिया के खतरनाक जानवरों में रखा गया है। कुत्तो को इस श्रेणी में रखना के कारण इनकी आक्रमकता के साथ साथ इनके अन्दर पाये जाने वाला रेबीज वायरस है। रेबीज वायरस से संक्रमित कुत्ता मनुष्यों के लिए अत्यधिक खतरनाक होता है। डब्लूएचओ (Who)के अनुसार हर साल लगभग पूरी दुनिया में 35,000 लोगो की मौत रेबीज के संक्रमण से होती है। और रेबीज वायरस का संक्रमण 99 प्रतिशत कुत्तों के कारण होते हैं।

गोल्डन पोइजन डार्ट फ्रॉग – Golden Poison Dart Frog In Hindi

गोल्डन पोइजन डार्ट फ्रॉग - Golden Poison Dart Frog In Hindi

गोल्डन पोइजन डार्ट फ्रॉग एक मेढको का समूह है। देखा जाये तो हमारी इस दुनिया मेढको की बिभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती है। लेकिन इन प्रजातियों में गोल्डन पोइजन डार्ट फ्रॉग सबसे खतरनाक और जेहरिली प्रजाति होती है। इनमे पाया जाने वाला बैट्राचोटॉक्सिन नामक इसका जहर इतना गुणकारी होता है, की यह अन्य दस मेढको के बराबर होता है। गोल्डन पोइजन डार्ट फ्रॉग जाड्यातर कोलंबिया के प्रशांत तट के वनों में पाये जाते हैं। गोल्डन पोइजन डार्ट फ्रॉग सबसे खतरनाक होने की प्रमुख वजह यह है की इनकी जहर ग्रंथियां इसकी त्वचा के नीचे स्थित होती हैं। और इसीलिए इनका सिर्फ स्पर्श करना ही खतरनाक होता  है।

 त्सेत्से मक्खी – Tsetse Fly In Hindi

 त्सेत्से मक्खी - Tsetse Fly In Hindi

त्सेत्से मक्खी एक प्रकार की निद्रा रोग उत्पन्न करने वाली अफ्रीकी मक्खी है। और इसे दुनिया की सबसे खतरनाक मक्खीयों में से एक माना जाता है। त्सेत्से मक्खी विशेष रूप से महाद्वीप केंद्र के देशो और मुख्यतः अफ्रीका में पाई जाती है। त्सेत्से मक्खी आतंक प्रोटोजोआ परजीवी में होता है जिसे वे ट्रिपैनोसोम्स के नाम से फैलाते हैं। ये सूक्ष्म रोगजनकों अफ्रीकी स्लीपिंग सिकनेस को फैलाते हैं। यह एक घातक बीमारी मानी जाती है जो तंत्रिका संबंधी और मेनिंगोएन्सेफलाइटिक लक्षणों से चिह्नित है। जिसमे मनुष्यों के व्यवहार में परिवर्तन, नीद ना आना, जैसे लछण दिखाई देते हैं। और इस संक्रमण को रोकने के लिए कोई टीका या दवाइयाँ उपलब्ध नहीं हैं। इसीलिए त्सेत्से मक्खी प्रतिवर्ष अनेको मौतों के लिए जिम्मेदार होती हैं।

हिप्पोपॉटेमस – Hippopotamus In Hindi

हिप्पोपॉटेमस – Hippopotamus In Hindi

हिप्पोपॉटेमस दुनिया के सबसे जानलेवा जानवरों में से एक है। जिसे जल्हस्ती या दरयाई घोड़े के नाम से भी जाना जाता है। हिप्पोपॉटेमस मुख्यतः अफ्रीका में पाया जाता है और यह अफ्रीका में सबसे घातक जानवर माना जाता है। हिप्पोपॉटेमस एक बहुत ही आक्रमक जानवर है जो हर साल लगभग 500 से अधिक लोगो की मौत का कारण बनता है।

शेर – Lions In Hindi

शेर – Lions In Hindi

देखा जाएँ तो शेर दुनिया के सबसे खतरनाक और जानलेवा जानवरों में सबसे प्रमुख है। यह किसी भी मनुष्य या जानवरों को कुछ मिनट में ही मार गिरा सकता है। लेकिन आकड़ो के अनुसार देखा जाएँ तो अन्य जानवरों की तुलना में शेर से होने वाली मौतों कम है। इसका मुख्य कारण यह है की शेर की आबादी कम होने के कारण इन्हें अधिकतर उधानो या घने जंगलों में सिर्फ देखा जाता है।

और पढ़े : दुनिया के 10 सबसे खतरनाक पुल

हाथी – Elephants In Hindi

हाथी – Elephants In Hindi

हाथी दुनिया के सबसे बड़े जानवरों में एक है। वैसे तो हाथी एक लोकप्रिय और पालतू जानवर है जिसे हम सर्कसो या पार्को में बड़ी निकटता से देख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते है हाथी जिनते शांत होते है उतने ही आक्रमक भी होते हैं। अगर आप उनका सम्मान करते है उन्हें प्रेम देते हैं तो वह भी आपको नुक्सान नही पहुचाते हैं। लेकिन इनकी आक्रमकता एक चिंता का बिषय बनी हुई है किसी भी पर्यटक और शिकारियों से खतरा महसूस होने पर यह बहुत आक्रमक हो जाते है। 2005 के नेशनल जियोग्राफिक के एक लेख में कहा गया है कि हाथी के हमलों में एक साल में 500 से अधिक लोग मारे जाते हैं।

भेड़िये – wolves In Hindi

भेड़िये – wolves In Hindi

भेड़िये दुनिया के सबसे खतरनाक और खूंखार जानवरों में से एक है। जो अक्सर एक झुण्ड में देखे जाते है और झुण्ड से ही अपने शिकार पर हमला करते हैं। 14 वीं से 19 वीं शताब्दी में, भेड़ियों के हमले जाड्या देखे जाते थे। लेकिन अब यह धीरे धीरे लुप्तप्राय होने की कगार पर माने जाते है। जो अब अधिकतर यूरोप, उत्तरी अमेरिका के साथ साथ भारत के कुछ क्षेत्रों में पाये जाते हैं। और यहाँ हर साल 10 से 50 मौतों के लिए जिम्मेदार होते है।

केप भैंस – Cape buffalo In Hindi

केप भैंस - Cape buffalo In Hindi

केप भैंस विश्व के सबसे जानलेवा और भयानक जानवरों में से एक माना जाता है। ये अक्सर झुण्ड में एक साथ निकलते हैं और आपको  जानकर हैरानी हो सकती है, शेर भी इनके झुण्ड पर हमला करने से कतराते हैं। और कई बार भेंस शेरों को मैदान छोड़कर भागने पर मजबूर कर देते हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता हैं ये कितने खतरनाक हो सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके बछड़े या इनको छेड़ता है तो वह उनके उपनाम: ब्लैक डेथ के अवतार बन जाते हैं।

पफरफिश – Pufferfish In Hindi

पफरफिश – Pufferfish In Hindi

पफरफिश, जिसे ब्लोफिश के रूप में भी जाना जाता है, यह दुनिया भर के उष्णकटिबंधीय समुद्रों में पाई जाती हैं। और यह गोल्डन पोइजन डार्ट फ्रॉग के बाद दूसरा सबसे सबसे जेहरिली जीव है। वे यकीनन सबसे खतरनाक जीवों में से एक है, पफरफिश के न्यूरोटॉक्सिन मछली की त्वचा, मांसपेशियों के ऊतकों, यकृत, गुर्दे, और गोनाड में पाया जाता है। और इन फिशो का उपयोग जापान और अन्य देशो में खाने के रूप में भी किया जाता है। जो सबसे बड़ा खतरे का बिषय बना हुआ है। क्योंकि इनको पकाते समय इनके जेहरिले हिस्सों को अच्छी तरह से निकलना होता है। और थोड़ी सी चुक होना जानलेवा वजह बन जाती है।

और पढ़े :

Leave a Comment