भारत की 8 सबसे प्रसिद्ध और सबसे ऊँची मीनारे  – 8 Most Famous And Tallest Minar In India In Hindi

3.2/5 - (4 votes)

8 Most Famous And Tallest Minar In India In Hindi, विश्व के सबसे प्राचीन देशो में से एक भारत अपने ऐतिहासिक किलो, मस्जिदों, गुरुद्वारों, और मंदिरों मंदिरों के साथ साथ कई विश्व प्रसिद्ध मीनारों का घर भी है। ये मीनारे अपने समय की कहानियों को बयां करते हुए बड़ी मजबूती से खड़ी हुई है, जोकि कई राजवंशो और बिभिन्न युगों से संबंधित है। और भारत की ये खूबसुरत मीनारे भारतीय पर्यटन के लिए भी महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है जो भारतीय पर्यटकों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

भारत के सबसे ऊँची और मशहूर मीनारों के बारे में जानने के लिए आप हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े जहाँ हमने आपके लिए भारत की सबसे ऊँची और फेमस मीनारों की सूची तैयार की है-

क़ुतुब मीनार दिल्ली – Qutub Minar In Hindi

क़ुतुब मीनार दिल्ली - Qutub Tower In Hindi

दिल्ली के दक्षिण इलाक़े के महरौली में स्थित क़ुतुब मीनार ईंट से बनी, विश्व की सबसे ऊँची मीनार है। जिसे लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बनाया गया है। क़ुतुब मीनार ऊँचाई 72.5 मीटर है।

कुतुब मीनार यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है, जो कई अन्य प्राचीन ऐतिहासिक स्मारकों से घिरा हुआ है, जिसे सामूहिक रूप से कुतुब जटिल स्मारकों के रूप में जाना जाता है। कुतुब मीनार टॉवर का निर्माण 1200 से 1220 ई के बीच सक़ुतुब-उद-दीन ऐबक द्वारा और इल्तुतमिश द्वारा पूरा किया गया था। जो आज दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है और हर साल लाखों भारतीय और विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करती है।

और पढ़े : क़ुतुब मीनार घूमने की पूरी जानकारी

फतेह बुर्ज पंजाब – Fateh Burj Punjab In Hindi

फतेह बुर्ज पंजाब – Fateh Burj Punjab In Hindi
Image Credit : Nikhil Kumar

भारत की सबसे लोकप्रिय मीनारों में से एक फतेह बुर्ज या विजय टावर भारत की सबसे बड़ी धार्मिक मीनार है, जो पंजाब के एसएएस नगर जिले के ऐतिहासिक गाँव छप्पार चिरी में स्थित है। फतेह बुर्ज 100 मीटर की ऊंचाई के साथ भारत के सबसे ऊँची मीनार है। विजय टावर का निर्माण सिक्खों द्वारा मुग़ल साम्राज्य के पतन के बाद 1710 में वजीर खान की अगुवाई में सिखों की निर्णायक जीत का सम्मान करने के लिए करवाया गया था। फतेह बुर्ज भारत के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थानों में से एक है, जो पंजाब पर्यटन का एक अहम् हिस्सा है।

चाँद मीनार दौलताबाद – Chand Minar Daulatabad In Hindi

चाँद मीनार दौलताबाद - Chand Minar Daulatabad In Hindi

टॉवर ऑफ़ मून के नाम से मशहूर चाँद मीनार भारत का दूसरा सबसे लंबा मीनार टॉवर है जो महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पास दौलताबाद में स्थित है। चांद मीनार टॉवर का निर्माण 1445 अला-उद-दीन बहमनी द्वारा किले पर अपना कब्जा करने के लिए बनाया गया था। चांद मीनार दिल्ली के कुतुब मीनार से मिलता जुलता है और उससे प्रेरित था। चांद मीनार को दक्षिणी भारत में इंडो-इस्लामिक वास्तुकला के बेहतरीन नमूनों में से एक माना जाता है। यह 63 मीटर ऊंचा है जो 4 मंजिला और 24 कक्षों में विभाजित है।

शहीद मीनार कोलकत्ता – Shaheed Minar Kolkata In Hindi

शहीद मीनार कोलकत्ता – Shaheed Minar Kolkata In Hindi
Image Credit : Md Wasim Reja

58 मीटर (157 फीट) की ऊँचाई के साथ मध्य कोलकाता में स्थित शहीद मीनार भारत के सबसे ऊँची मीनारों में से एक है, जिसे ऑच्टरलोनी स्मारक या शहीद मीनार के नाम से जाना जाता है। शहीद मीनार का निर्माण 1828 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के कमांडर मेजर-जनरल सर डेविड ओचेरटोनी की याद में बनाया गया था। यह मीनार एक सुंदर मैदान से घिरा हुआ है जो शहर का आश्चर्यजनक दृश्य प्रदान करता है। और कोलकाता में घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक है।

और पढ़े : कोलकाता के टॉप 10 पर्यटन स्थल

चारमीनार हैदराबाद – Charminar Hyderabad In Hindi

चारमीनार हैदराबाद – Charminar Hyderabad In Hindi

चारमीनार भारत की सबसे खूबसूरत इमारत में से एक है। हैदराबाद के केंद्र में स्थित चारमीनार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ऐतिहासिक आइकन है। मुसी नदी के पूर्वी तट पर स्थित चारमीनार भारत की अद्भुत संरचनाओं में से एक है। और इसका निर्माण सन 1991 में एक महामारी के अंत का जश्न मनाने के लिए किया गया था। और आपकी जानकारी के लिए बता दे चारमीनार को कुतुब शाही मकबरों और गोलकुंडा किले के साथ यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की “अस्थायी सूची” में जोड़ा गया है।

और पढ़े :चारमीनार की यात्रा की जानकरी

झुल्ता मीनार अहमदाबाद – Jhulta Minar Ahmedabad In Hindi

झुल्ता मीनार अहमदाबाद - Jhulta Minar Ahmedabad In Hindi
Image Credit : Bratati Sarkar

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के सामने स्थित झुल्ता मीनार सबसे पेचीदा वास्तुशिल्प आश्चर्यों में से एक है। ये मीनार अभी भी एक अनसुलझा रहस्य हैं। इन मीनारों की खासियत है कि यदि मीनारों में से एक को हिलाया जाता है, तो दूसरी मीनार भी कुछ सेकंड के भीतर हिल जाती है। इसलिए इसका नाम इसका नाम झूलता मीनार रखा है। 500 साल पुरानी यह संरचना शुरू में सिदी बशीर मस्जिद का एक हिस्सा था जिसे बाद में एक गुजराती सल्तनत ने युद्ध के दौरान अलग कर दिया गया था।

ईस्वरी मीनार जयपुर – Iswari Minar Jaipur In Hindi

ईस्वरी मीनार जयपुर - Iswari Minar Jaipur In Hindi

जयपुर के सिटी पैलेस के त्रिपोलिया गेट के पास स्थित 60 फीट ऊंचा ईस्वरी मीनार या ईसर लाट जयपुर की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर है जो जयपुर की सबसे ऊंची ऐतिहासिक इमारत है। ईस्वरी मीनार का निर्माण सन 1749 ई में राजा ईश्वरी सिंह ने वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करते हुए गया था। यह मीनार दिल्ली में कुतुब मीनार और चित्तौड़गढ़ के कीर्ति स्तम्भ के समान बनाई गई थी। जिसे स्वर्ग सुली’ या ‘स्वर्ग भेदी मीनार’ भी कहा जाता है। जहा से जयपुर के चारो तरफ का सुन्दर नजारा देखा जा सकता है जो पर्यटकों के घूमने के लिए जयपुर की पसंदीदा जगहों में से एक है।

एक मीनार मस्जिद रायचूर – Ek minar mosque Raichur In Hindi

एक मीनार मस्जिद रायचूर - Ek minar mosque Raichur In Hindi
Image Credit : Mainoddin Patel

कर्नाटक के कृष्णा और तुंगभद्रा नदियों के बीच रायचूर शहर में स्थित एक मीनार मस्जिद भारत की सबसे प्रसिद्ध मीनारों में से एक मानी जाती है। 20 मीटर ऊंची मीनार फारसी स्थापत्य शैली में निर्मित है। जो पर्यटकों के साथ -साथ वास्तुकला प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। और प्रत्येक बर्ष हजारों पर्यटक भारत की इस प्रसिद्ध मीनार का दौरा करते है।

और पढ़े :

Leave a Comment