कोलकाता के टॉप 10 पर्यटन स्थल – Kolkata Ke 10 Famous Paryatan Sthal In Hindi

4.2/5 - (13 votes)

Kolkata In Hindi, कोलकाता हुगली के पूर्वी तट पर स्थित, भारतीय के पश्चिमी राज्य बंगाल की राजधानी है,जिसे “सिटी ऑफ़ जॉय” के नाम से भी जाना जाता है। कोलकाता मुंबई और दिल्ली के बाद भारत में तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महानगर है। कोलकाता भारत की पूर्व ब्रिटिश राजधानी है जो शानदार अतीत को समेटे हुए शहर की आकर्षक कला, अद्भुत वास्तुकला और अवलंबी साहित्य को दर्शाता है। कोलकाता भारत में औद्योगिक क्रांति और आधुनिक भारतीय सांस्कृतिक, काव्य का जन्मस्थान और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का केंद्र बिंदु था। इसके अलावा कोलकाता भारत के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है जो विक्टोरिया मेमोरियल, हावड़ा ब्रिज, बिरला मंदिर, मार्बल पैलेस मेंशन, इडन गार्डन और अन्य आकर्षक और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। और प्रत्येक बर्ष कई हजारों भारतीय और विदेशी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

संस्कृतियों के विभिन्न मिश्रणों ने कोलकाता को भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बना दिया है। तो यहाँ हम आपको अपने लेख में कोलकाता में घूमने के लिए 10 सबसे अच्छी जगहों की जानकारी देने जा रहे है।

Table of Contents

कोलकाता का इतिहास – Kolkata History In Hindi

Kolkata History In Hindi

हुगली के पूर्वी तट पर स्थित कोलकाता का प्राचीन नाम कलकत्ता था। 1756 में बंगाल के नवाब सिराज-उद-दौला ने कोलकाता पर हमला किया और कलकत्ता कब्जा कर लिया। और कुछ समय बाद 1757 में रॉबर्ट क्लाइव ने युद्ध में सिराज-उद-दौला को हराकर कोलकाता शहर को अपने शासन के अधीन कर लिया। भारत के पहले गवर्नर-जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने इसे सर्वोच्च न्यायालयों और सर्वोच्च राजस्व प्रशासन की सीट बनाया और कलकत्ता 1772 में ब्रिटिश भारत की राजधानी बना। जिसके बाद सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों को मुर्शिदाबाद से कलकत्ता स्थानांतरित कर दिया गया। 1912 तक, कलकत्ता भारत की राजधानी थी और 1912 में ब्रिटिश शासन ने भारत की राजधानी को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया। 1947 में, जब भारत को स्वतंत्रता मिली और भारत -पाकिस्तान के देश का विभाजन के दौरान कलकत्ता को भारतीय हिस्से में शामिल किया गया और उसके बाद कलकत्ता को पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी घोषित कर दिया गया।

और पढ़े: पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल की जानकारी

कोलकाता पर्यटन में घूमने लायक जगह – Best Tourist Places In Kolkata In Hindi

सिटी ऑफ़ जॉय के नाम से प्रसिद्ध शहर कोलकाता वैसे तो किलो, मंदिरों, पार्को और अन्य पर्यटक स्थलों से भरा पड़ा है लेकिन यहाँ हम आपके लिए कोलकाता के 10 सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटक स्थलों के बारे में अवगत कराने जा रहे है-

कोलकाता का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल विक्टोरिया मेमोरियल – Kolkata Ka Prasidh Paryatan Sthal Victoria Memorial In Hindi

Kolkata Ka Prasidh Paryatan Sthal Victoria Memorial In Hindi

विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता के केंद्र में स्थित कोलकाता के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। सफेद संगमरमर से निर्मित विक्टोरिया मेमोरियल रानी विक्टोरिया की स्मृति भारत पर उनके 25 साल के शासन का जश्न मनाने के लिए बनाई गई थी। जिसे भारत पर ब्रिटिश राज के अवशेष रूप में भी जाना जाता है। रानी विक्टोरिया मेमोरियल 64 एकड़ के हरे भरे और अच्छी तरह से बनाए हुए बगीचे से घिरा हुआ है। विक्टोरिया मेमोरियल के प्रमुख आकर्षण सोलह फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा, जो स्मारक के शीर्ष पर लगी हुई है। रानी विक्टोरिया मेमोरियल शाम के समय और आकर्षक प्रतीत होता है जब शाम को इसे रौशनी और ध्वनि से सुसज्जित किया जाता है।  विक्टोरिया मेमोरियल आधुनिक दिन की दुनिया में विक्टोरियन युग का सार प्राप्त करने के लिए एक आदर्श जगह है जहाँ आप विक्टोरियन युग के बिभिन्न प्राचीन अवशेषो को देख सकते हैं।

और पढ़े: विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता की जानकारी 

कोलकाता का दर्शनीय स्थल फोर्ट विलियम – Kolkata Ka Darshaniya Sthal Fort William In Hindi

Kolkata Ka Darshaniya Sthal Fort William In Hindi

फोर्ट विलियम कोलकाता शहर में, हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। वर्ष 1696 में निर्मित इस किले का नाम किंग विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया था। फोर्ट विलियम 70.9 एकड़ में फैली हुई एक शानदार संरचना है, जो सैकड़ों मेहराबदार खिड़कियों से सुशोभित है। जो पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए कोलकाता का प्रमुख आकर्षण केंद्र बना हुआ है और प्रत्येक बर्ष कई हजारों पर्यटकों की मेजबानी करता है।

फोर्ट विलियम में कुछ खामियों को देखते हुए एक और नए अष्टकोणीय भवन का निर्माण किया गया था जिसमे एक आंतरिक गढ़ शामिल था, जहां कैदियों को रखा जाता था, यही वजह है कि इसे ‘कलकत्ता के ब्लैक होल’ के रूप में भी जाना जाता था। फोर्ट विलियम वर्तमान में यह पूर्वी कमान के मुख्यालय के रूप में भी कार्य करता है। तो यदि आप कोलकाता घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो अपनी यात्रा के दौरान फोर्ट विलियम घूमने जाना न भूले।

और पढ़े: कोलकाता फोर्ट विलियम घूमने की जानकारी

कोलकाता का आकर्षण स्थल हावड़ा ब्रिज – Kolkata Ka Aakarshan Sthal Howrah Bridge In Hindi

Kolkata Ka Aakarshan Sthal Howrah Bridge In Hindi

कोलकाता का एक प्रतिष्ठित लैंडमार्क, हावड़ा ब्रिज हुगली नदी पर बना एक विशाल स्टील ब्रिज है,जो दुनिया के सबसे लंबे कैंटिलीवर पुलों में से एक है। हावड़ा ब्रिज को रवीन्द्र सेतु के रूप में भी जाना जाता है, जो हावड़ा और कोलकाता को जोड़ता है। आपको वता दे हावड़ा ब्रिज प्रतिदिन 100,000 से अधिक वाहनों और अनगिनत पैदल यात्रियों के दैनिक यातायात का मुख्य जरिया बना हुआ है। हुगली नदी पर निर्मित हावड़ा ब्रिज लगभग 1500 फीट लम्बा और 71 फीट चौड़ा है। हावड़ा ब्रिज यातायात परिवहन के साथ-साथ, कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। जो अपनी अद्वितीय सुन्दरता के कारण कई हजारों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जहाँ रात के शाम के समय हावड़ा ब्रिज की अविश्वसनीय सुन्दरता को देखा जा सकता है।

और पढ़े: कोलकाता का प्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज घूमने की जानकारी

कोलकाता में घूमने लायक जगह बिड़ला तारामंडल – Kolkata Me Ghumne Layak Jagah Birla Planetarium In Hindi

Kolkata Me Ghumne Layak Jagah Birla Planetarium In Hindi

बिड़ला तारामंडल कोलकाता के सबसे आकर्षक पर्यटक स्थलों में से एक है। जो एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा तारामंडल है! आनंद शहर में स्थित कोलकाता बिरला तारामंडल 2 जुलाई 1963 को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित किया गया था। बिड़ला तारामंडल में एक इलेक्ट्रॉनिक्स प्रयोगशाला,खगोल विज्ञान गैलरी और खगोलीय मॉडल का संग्रह मौजूद है। जो पर्यटकों और विज्ञान प्रेमीयों  के लिए आकर्षण के केंद्र बने हुए है। बिड़ला तारामंडल में पर्यटकों के आकर्षण के लिए नियमित रूप से कई शो आयोजित किये जाते है जो हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और अन्य क्षेत्रीय भाषायों में संचालित होते है। शो के दौरान नौ ग्रहों का एक दौरा उनके बारे में दिलचस्प विवरण और हमारे ब्रह्मांड में मौजूद अन्य आकर्षक खगोलीय पिंडों पर चर्चा की जाती है। जहाँ आप ग्रहों, खगोलीय पिंडों और विज्ञान संभंधित अन्य जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।

कोलकाता के देखने वाली जगह भारतीय संग्रहालय – Kolkata Me Dekhne Wali Jagah Indian Museum In Hindi

कोलकाता के देखने वाली जगह भारतीय संग्रहालय

“सिटी ऑफ़ जॉय” के नाम से प्रसिद्ध कोलकाता में स्थित भारतीय संग्रहालय दुनिया का नौवाँ सबसे पुराना संग्रहालय है जिसकी नीव वर्ष 1814 में रखी गई थी और तब से यह बहु-विषयक गतिविधियों का केंद्र रहा है। ‘जादुगर’ के नाम से मशहूर भारतीय संग्रहालय समकालीन चित्रों, बुद्ध के पवित्र अवशेष, मिस्र की ममियों और प्राचीन मूर्तियाँ, आभूषणों, जीवाश्मों, कंकालों, प्राचीन वस्तुओं, बाजूबंदों और तेजस्वी मुगल चित्रों के कुछ अति उत्तम संग्रह हैं। जो भारत के अतीत को प्रदर्शित करते है और पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए लोकप्रियता के बिषय बने हुए है। संग्रहालय में 35 दीर्घाएँ हैं, जिन्हें कला, पुरातत्व, नृविज्ञान, भूविज्ञान, जूलॉजी और आर्थिक वनस्पति विज्ञान नामक छह श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इतिहास के बारे में जिज्ञासु लोगों के लिए, संग्रहालय परिसर के भीतर एक पुस्तकालय और किताबों की दुकान भी मौजूद है। भारतीय संग्रहालय पर्यटकों के साथ-साथ इतिहास प्रेमियों के घूमने के लिए कोलकाता के सबसे आकर्षक जगहों में से एक है।

कोलकाता का प्रमुख धार्मिक स्थल बिरला मंदिर – Kolkata Ka Pramukh Dharmik Sthal Birla Mandir In Hindi

Kolkata Ka Pramukh Dharmik Sthal Birla Mandir In Hindi

लगभग 130 एकड़ के विशाल छेत्र में फैला हुआ बिरला मंदिर, कोलकाता के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। बिरला मंदिर का निर्माण वर्ष 1970 में शुरू होने के बाद  21 फरवरी 1996 को 26 वर्षों बाद पूर्ण हुआ। मंदिर में मुख्य देवता राधा –कृष्ण के साथ भगवान गणेश, भगवान हनुमान, भगवान शिव, भगवान विष्णु और देवी दुर्गा के दस अवतार की मूर्तियाँ स्थापित है। बिरला मंदिर का निर्माण नक्काशीदार सफेद संगमरमर से किया गया है भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित बिरला मंदिर कोलकाता का महत्वपूर्ण आस्था केंद्र है जो पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के घूमने के लिए सबसे मनोरम स्थल बना हुआ है जहाँ पर्यटक राधा -कृष्ण के दर्शन और मंदिर के सुखद व आनादमयी माहोल में समय व्यतीत पसंद करते है। इसके अलावा मंदिर में जन्माष्टमी बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाती है जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है।

कोलकाता में बच्चो के साथ घूमने लायक जगह अलीपुर चिड़ियाघर – Kolkata Best Places To Visit With Kids Alipore Zoo In Hindi

कोलकाता में बच्चो के साथ घूमने लायक जगह अलीपुर चिड़ियाघर

अलीपुर जू जिसे कलकत्ता चिड़ियाघर या अलीपुर का प्राणी उद्यान भी कहा जाता है, अलीपुर जू  भारत में स्थापित सबसे पुराना प्राणि उद्यान है और कोलकाता का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है । 46.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला, चिड़ियाघर 1876 से संचालित हो रहा है जो बड़ी संख्या में वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। अलीपुर चिड़ियाघर रॉयल बंगाल टाइगर, हाथी, वन-सींग वाले गैंडे, व्हाइट टाइगर, ज़ेबरा, मृग, हिरण ,मैकॉव और लोरिकेट, स्वाइनहो के तीतर, लेडी एमहर्स्ट के तीतर और गोल्डन तीतर, शुतुरमुर्ग, ईमू, हॉर्नबिल्स जैसे बड़े पक्षियों का घर है। सर्दियों के मौसम के दौरान, अलीपुर चिड़ियाघर कुछ प्रवासी पक्षियों जैसे सुरस क्रेन का निवास स्थान भी बन जाता है। अलीपुर चिड़ियाघर प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों के लिए या अपने बच्चों और परिवार के साथ घूमने जाने के लिए कोलकाता के लोकप्रिय जगहों में से एक है।

कोलकाता टूरिज्म में घूमने की अच्छी जगह पार्क स्ट्रीट – Kolkata Tourism Me Ghumne Ki Aachi Jagah Park Street In Hindi

Kolkata Tourism Me Ghumne Ki Aachi Jagah Park Street In Hindi

पार्क स्ट्रीट कोलकाता की एक सड़क है जिसे मदर टेरेसा सरानी के रूप में भी जाना जाता है। आपको वता दे पार्क स्ट्रीट कोलकाता की सड़क के साथ-साथ प्रमुख हैंगआउट स्पॉट और एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल भी है क्योंकि पार्क स्ट्रीट एक ऐसा स्पॉट है जो कभी सोता नहीं है और हमेशा हलचल और गतिविधियों से भरा हुआ होता है। पार्क स्ट्रीट में कई बदलाब किये गये है जो इसे एक लोकप्रिय स्थल और हैंगआउट स्पॉट बनाते हैं। पार्क स्ट्रीट शहर का एक ऐसा क्षेत्र है, जहां 5-सितारा रेस्तरां और होटल, नाइट क्लब, मॉल और कई रेस्टोरेंट मौजूद हैं। जहाँ पर्यटक देशी-विदेशी खाना और बिभिन्न गतिबिधियों को एन्जॉय कर सकते हैं। पार्क स्ट्रीट में हमेशा त्योहारों जैसे धूमधाम रहती है और यह सड़क बिशेष रूप से दीवाली, क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है।

कोलकाता के फेमस टूरिस्ट प्लेस जलदापारा वन्यजीव अभयारण्य – Kolkata Ke Famous Tourist Place Jaldapara Wildlife Sanctuary In Hindi

Kolkata Ke Famous Tourist Place Jaldapara Wildlife Sanctuary In Hindi

जलदापारा वन्यजीव अभयारण्य पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित कोलकाता के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से है। 216.51 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ जलदापारा वन्यजीव अभयारण्य दुर्लभ सींग वाले भारतीय राइनो के लिए प्रमुख गढ़ों में से एक है। जलदापारा वन्यजीव अभयारण्य विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का निवास स्थान है। जहाँ रॉयल बंगाल टाइगर, भारतीय हाथी, सांभर, भारतीय बाइसन और जंगली सूअर और विभिन्न जानवरों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं। जो पर्यटकों के साथ-साथ प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तो अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कोलकाता में कही घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो जलदापारा वन्यजीव अभयारण्य कोलकाता में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय और आकर्षक जगहों में से एक है।

और पढ़े: जोधपुर में घूमने वाली जगह

कोलकाता का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मार्बल पैलेस – Kolkata Ka Prasidh Paryatan Sthal Marble Palace In Hindi

Kolkata Ka Prasidh Paryatan Sthal Marble Palace In Hindi

1835 में राजा राजेंद्र मुलिक द्वारा निर्मित मार्बल पैलेस हवेली कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध प्राचीन आकर्षणों में से एक है। मार्बल पैलेस हवेली की वास्तुकला अद्भुद और अकल्पनीय है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र मानी जाती है वास्तुकला की इस शैली के कारण मार्बल पैलेस को सबसे अच्छा संरक्षित स्थल माना जाता है। महल के प्रमुख आकर्षणों में, एक संग्रहालय भी शामिल है जिसमें विभिन्न प्राचीन फर्नीचर और पुराने चित्र प्रस्तुत किये गये हैं। और उसके अलावा मार्बल पैलेस हवेली में  विभिन्न दुर्लभ पक्षियों और जानवरों का एक चिड़ियाघर भी स्थापित है जिसे मार्बल पैलेस चिड़ियाघर भी कहा जाता है। मार्बल पैलेस हवेली पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के घूमने के लिए कोलकाता का लोकप्रिय पर्यटक स्थल बना हुआ है जो प्रत्येक बर्ष कई हजारो भारतीय और विदेशी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

कोलकाता का आकर्षण स्थल बॉटनिकल गार्डन – Kolkata Ka Aakarshan Sthak Botanical Gardens In Hindi

कोलकाता का आकर्षण स्थल बॉटनिकल गार्डन

शिबपुर, हावड़ा में स्थित बॉटनिकल गार्डन, 273 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ कोलकाता के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। जिसे आचार्य जगदीश चंद्र बोस इंडियन बोटैनिकल गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। 1787 में कर्नल कीड द्वारा स्थापित बॉटनिकल गार्डन को उस समय में कंपनी गार्डन के रूप में जाना जाता था। बॉटनिकल गार्डन प्रकृति प्रेमियों के लिए इस क्षेत्र की यात्रा करना और बगीचों में प्रकृति की गोद में कुछ शांत और शांतिपूर्ण समय बिताना लोकप्रिय बना हुआ है। बॉटनिकल गार्डन में 12,000 जीवित बारहमासी पौधों के साथ-साथ हजारों पौधे हैं जो दुनिया भर से एकत्र किए गए हैं। और बगीचे का प्रमुख आकर्षण, विशाल और व्यापक बरगद का पेड़ है, जिसे ग्रेट बरगद के पेड़ के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा गार्डन में आश्चर्यजनक ऑर्किड और बहुरंगी फूल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

कोलकाता का प्रसिद्ध मंदिर कलकत्ता जैन मंदिर – Kolkata Ka Prasidh Mandir Calcutta Jain Temple In Hindi

कोलकाता का प्रसिद्ध मंदिर कलकत्ता जैन मंदिर

कलकत्ता जैन मंदिर कोलकाता के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। चार जैन तीर्थंकरों को समर्पित मंदिर ,जैन अनुयाईयों के लिए महत्वपूर्ण आस्था केंद्र है। कलकत्ता जैन मंदिर वास्तुकला में जटिल नक्काशीदार पत्थर और कांच के काम से सुशोभित हैं,जो भारत के सबसे आकर्षक मंदिरों में से एक है। वास्तव में कलकत्ता जैन मंदिर एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के साथ-साथ एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भी माना जाता है जो पर्यटकों और तीर्थ यत्रियों के लिए लोकप्रिय स्थल बन हुआ है और दुनिया भर से पर्यटको को आकर्षित करता है।

कोलकाता का दर्शनीय स्थल ईडन गार्डन – Kolkata Ka Darshaniya Sthal Eden Gardens In Hindi

कोलकाता का दर्शनीय स्थल ईडन गार्डन

राज्य सचिवालय और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पास स्थित ईडन गार्डन एक सुंदर, सुव्यवस्थित क्रिकेट स्टेडियम है। जो वर्तमान में आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और क्षेत्रीय बंगाल क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान है। जिसे 1864 में गवर्नर- जनरल ऑकलैंड द्वारा स्थापित किया गया था* 50 एकड़ में फैले इस क्रिकेट स्टेडियम में लगभग 66,349 लोगों के बैठने की क्षमता है और यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। ईडन गार्डन्स के वर्धमान रास्ते विशाल महोगनी, आम और बरगद के पेड़ों से ढके हुए हैं, जो इसे प्रकृति के चमत्कारों को देखने और आनंद लेने के लिए एक शांतिपूर्ण स्थान बनाते हैं। ईडन गार्डन्स स्टेडियम कई खेलों की मेजबानी करता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण रूप से यह एक क्रिकेट स्टेडियम है जो नियमित रूप से वनडे, टेस्ट और टी 20 मैचों की मेजबानी करता है।

और पढ़े: आसनसोल शहर में घूमने लायक पर्यटन स्थल की जानकारी

कोलकाता घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Kolkata In Hindi

कोलकाता घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

यदि आप पश्चिम बंगाल के खूबसूरत पर्यटक स्थल कोलकाता घूमने जाने की योजना बना रहे है तो हम आपको बता दे अक्टूबर से फरवरी के बीच की शरद ऋतु और सर्दियों के महीने कोलकाता की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय होता है, क्योंकि सर्दियों का मौसम कोलकाता की यात्रा के लिए रोमांचक समय होता है। और इस समय कोलकाता में बिभिन्न उत्सव और खासकर यहाँ का सबसे बड़ा उत्सव दुर्गा पूजा आयोजित की जाती है जो कोलकाता की सबसे बड़ी पूजा होती है। और मार्च से शुरू होने वाली ग्रीष्मकाल के दौरान कोलकाता  की यात्रा से बचें क्योंकि इस समय कोलकाता का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। जो आपकी कोलकाता की यात्रा को बाधित कर सकता है।

कोलकाता की यात्रा में कहा रुके – Where To Stay In Kolkata In Hindi

Where To Stay In Kolkata In Hindi

यदि आप कोलकाता शहर और इसके पर्यटक स्थल घूमने जाने का प्लान बना रहे है और कोलकाता में किसी  होटल की तलाश में हैं तो हम आपको बता दें की इस खूबसूरत कोलकाता में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक होटल मिल जायेंगे। जिनकी आप आपनी सुविधानुसार चुनाव कर सकते हैं।

कोलकाता में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Famous Food In Kolkata Tourism In Hindi

कोलकाता में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

कोलकाता शहर स्थानीय बंगाली व्यंजनों के लिए सबसे अधिक जाना जाता है, जो कि यहाँ आने वाले सभी पर्यटकों के वीच लोकप्रिय बने हुए है। अधिकांश बंगाली व्यंजन भोजन चावल और मछली के चारों ओर घूमते हैं। और यहाँ बंगाली व्यंजनों के अलावा, शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट में बढ़िया अंग्रेजी भोजन, कॉन्टिनेंटल, उत्तर भारतीय व्यंजन, दक्षिण भारतीय व्यंजन, मैक्सिकन और इतालवी भोजन का आनंद ले सकते हैं। आपको तिब्बती भोजन का एक उदाहरण भी मिलेगा, जिसमें मोमोस और थुप्पा काफी लोकप्रिय और व्यापक हैं। इसके अलावा कोलकाता शहर बंगाली मिठाइयाँ रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई, शोंडेश, क्रीम चुप और अन्य बंगाली मिठाइयाँ के पेशकश भी करता है।

और पढ़े: भारत की ऐसी खास जगह जहां मिलाता है फ्री में भरपेट स्वादिष्ट खाना

कोलकाता कैसे पहुंचे – How To Reach Kolkata In Hindi

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आप पश्चिम बंगाल के खूबसूरत पर्यटक स्थल कोलकाता घूमने जाने का प्लान बना रहे है और जानना चाहते है की हम कोलकाता केसे पहुंचे ? तो हम आपको वता दे आप सड़क, रेल और हवाई मार्ग में से किसी का भी चुनाव करके कोलकाता पहुंच सकते है। यदि आप कोलकाता जाने के लिए अन्य परिवहन के साधनों के बारे में जानना चाहते है तो आप हमारे द्वारा नीचे दी गई जानकरी को अवश्य पढ़े।

फ्लाइट से कोलकाता कैसे पहुंचे – How To Reach Kolkata By Flight In Hindi

फ्लाइट से कोलकाता कैसे पहुंचे

यदि आप फ्लाइट से कोलकाता जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे कोलकाता का अपना घरलू हवाई अड्डा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो शहर के केंद्र से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता को भारत के सभी प्रमुख शहरों के साथ-साथ  दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप के कुछ देशों से जोड़ता है। और फ्लाइट से कोलकाता एयरपोर्ट पहुचने के बाद आप यहाँ से बस, ऑटो, टेक्सी या केब बुक करके कोलकाता पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से कोलकाता कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Kolkata By Road In Hindi

How To Reach Kolkata By Road In Hindi

अगर आपने कोलकाता जाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दे कोलकाता पश्चिम बंगाल के साथ-साथ भारत के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। भारत के लगभग किसी भी हिस्से से कोलकाता के लिए नियमित बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं। दिल्ली से, NH 19 के माध्यम से, कोलकाता पहुँचने में लगभग एक दिन लगता है। आसपास के शहरों जैसे खड़गपुर, हल्दिया आदि से भी बसें उपलब्ध हैं। तो आप अपनी सुविधानुसार बस, टैक्सी या अपनी निजी कार से यात्रा करके आसानी से कोलकाता पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से कोलकाता कैसे जाये – How To Reach Kolkata By Train In Hindi

How To Reach Kolkata By Train In Hindi

यदि आप ट्रेन से यात्रा करके कोलकाता चाहते है तो हम आपको वता दे कोलकाता में हावड़ा और सियालद दो मुख्य रेलवे स्टेशन हैं यह भारत के सभी बड़े स्टेशनों से जुड़ा हुआ है और उत्तर-पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार है। तो आप भारत के प्रमुख शहरों से ट्रेन से यात्रा करके हावड़ा और सियालद रेलवे स्टेशन जा सकते है। और रेलवे स्टेशन से ऑटो,टेक्सी केब या अन्य स्थानीय वाहनों की मदद से अपने निश्चित स्थान तक पहुंच सकते हैं।

कोलकाता में स्थानीय परिवहन – Local Transport In Kolkata In Hindi

Local Transport In Kolkata In Hindi

कोलकाता, लोकल ट्रेनों, टैक्सियों और कैब के द्व्रारा अन्य नगरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा आप शहर के कुछ हिस्सों के आसपास घोड़े की सवारी या टोंगा की सवारी भी कर सकते हैं। तो आप ऑटो, टैक्सी केब या अन्य परिवहन के साधनों से कोलकाता के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।

और पढ़े: कोलकाता के पर्यटन स्थलों की सैर

कोलकाता का नक्शा – Kolkata Map

कोलकाता की फोटो गैलरी – Kolkata Images

View this post on Instagram

???

A post shared by Ajit Kumar Pradhan (@ajitpradhan5005) on

और पढ़े:

Leave a Comment