लक्षद्वीप के १० प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की जानकारी – Lakshadweep Tourism In Hindi

4.2/5 - (11 votes)

Lakshadweep In Hindi, लक्षद्वीप पर्यटन स्थल भारत का एक खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश हैं जोकि भारत की मुख्य भूमि (भारत के पश्चिमी तट) से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर अरब सागर में स्थित हैं। लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ साथ एक आकर्षित पर्यटन स्थल हैं जोकि देशी और विदेशी पर्यटकों को अपने यहाँ आने के लिए आमंत्रित करता हैं। लक्षद्वीप का शाब्दिक अर्थ “लाख द्वीप” हैं। लक्षद्वीप में 36 द्वीप (आयलैंड) है और 10 पर जनजीवन वहाल है। इनमे से 6 द्वीपों पर देशी पर्यटकों को जाने की अनुमति हैं जबकि 2 द्वीपों (बंगाराम और अगाती) पर विदेशी पर्यटकों को आने की अनुमति दी गई हैं।

यदि आप लक्षद्वीप के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

Table of Contents

लक्षद्वीप का इतिहास – Lakshadweep History In Hindi

Lakshadweep History In Hindi

लक्षद्वीप का इतिहास बहुत प्राचीन हैं माना जाता हैं कि यहाँ का अंतिम शासक चेरमन पेरुमल था। भारतीय राज्यों के पुनर्गठन के दौरान 1 नवंबर 1956 को लक्षद्वीप द्वीप को मद्रास से अलग कर एक केंद्र शासित राज्य का दर्जा दिया गया। लक्षद्वीप नाम अपनाने से पहले इसे मिनिकॉय, लेकडाइव और अमिंडी द्वीप के नाम से जाना जाता था।

लक्षद्वीप के १० टॉप पर्यटन स्थल – Top 10 Tourist Places In Lakshadweep Islands In Hindi

लक्षद्वीप की यात्रा के दौरान आप इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों (आयलैंड) की यात्रा का आनंद ले सकते हैं। एक द्वीप से दूसरे द्वीप पर जाने के लिए यहाँ के लोकल ट्रांसपोर्ट की मदद ले सकते हैं।

लक्षद्वीप का प्रमुख आकर्षण स्थल मिनिकॉय द्वीप – Lakshadweep Ka Pramukh Aakarshan Sthal Minicoy Island In Hindi

लक्षद्वीप का प्रमुख आकर्षण स्थल मिनिकॉय द्वीप - Lakshadweep Ka Pramukh Aakarshan Sthal Minicoy Island In Hindi

लक्षद्वीप के प्रमुख आकर्षण में शामिल मिनिकॉय द्वीप एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैं जोकि लक्षद्वीप के 36 छोटे द्वीपों में से एक हैं। बता दें कि मिनिकॉय को स्थानीय भाषा में मलिकू के नाम से जाना जाता हैं। मिनिकॉय आयलैंड कोचीन समुद्री तट से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। मिनिकॉय द्वीप पर मूंगे की चट्टाने, आकर्षित सफेद रेत और अरब सागर का सुन्दर पानी देखने लायक होता हैं। बता दें कि मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। मिनिकॉय द्वीप पर लक्जरी समुद्र तट रिसॉर्ट्स पर्यटकों को देखने के लिए मिलेंगे।

लक्षद्वीप का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अगत्ती द्वीप समूह – Lakshadweep Ka Prasidh Paryatan Sthal Agatti Island In Hindi

लक्षद्वीप का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अगत्ती द्वीप समूह - Lakshadweep Ka Prasidh Paryatan Sthal Agatti Island In Hindi

लक्षद्वीप में देखने लायक जगहों में शामिल अगत्ती आयलैंड एक बेहद ही रोमांचक स्थान हैं जोकि मूंगा भित्तियों की आनंदमय सुंदरता के लिए जाना जाता है। लक्षद्वीप के कुछ द्वीपों की तुलना में छोटा होने बाबजूद भी यह अपने साफ़ पानी, सफेद रेत, समुद्र तट और ऑफबीट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक स्थान साबित होता हैं। बता दें कि अगत्ती द्वीप लगभग 8 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है जिसमे लगभग 8000 से भी अधिक लोग निवास करते है। अगत्ती द्वीप पर प्राकृतिक सुन्दरता, आकर्षित वनस्पतियों और भौगोलिक संरचनाओं का भरपूर खजाना हैं।

और पढ़े : अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा

लक्षद्वीप टूरिज्म में देखने लायक जगह बांगरम द्वीप – Lakshadweep Tourism Me Dekhne Layak Jagah Bangaram Island In Hindi

लक्षद्वीप टूरिज्म में देखने लायक जगह बांगरम द्वीप - Lakshadweep Tourism Me Dekhne Layak Jagah Bangaram Island In Hindi

बांगरम द्वीप समूह हिंद महासागर के साफ नीले पानी में स्थित एक लुभावनी जगह हैं जोकि अपनी प्राचीन मूंगा चट्टान और समुद्री तटो के लिए जाना जाता हैं। बांगरम द्वीप पर पर्यटक खूबसूरत मछलियों के साथ तैरना, डॉल्फ़िन की जांच करना, पानी से सम्बंधित गतिविधियों, सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं।

लक्षद्वीप पर्यटन में घूमने की अच्छी जगह कावारत्ती द्वीप समूह – Lakshadweep Paryatan Me Ghumne Ki Achi Jagah Kavaratti Islands In Hindi

लक्षद्वीप पर्यटन में घूमने की अच्छी जगह कावारत्ती द्वीप समूह - Lakshadweep Paryatan Me Ghumne Ki Achi Jagah Kavaratti Islands In Hindi

लक्षद्वीप के आकर्षण में शामिल कावारत्ती द्वीप यहाँ के सबसे सुंदर रत्नो में से एक है। कावारत्ती द्वीप समूह लक्षद्वीप की राजधानी हैं और अपने आकर्षित समुद्री द्वीपों, सफ़ेद मखमली रेत और खूबसूरत  परिदृश्यों के लिए जाना जाता हैं। बता दें कि कवर्त्ती पर्यटन स्थल कोच्ची तट से लगभग 360 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं और अगत्ती द्वीप का हवाई अड्डा सबसे नजदीकी हवाई अड्डा हैं। कावारत्ती द्वीप को स्मार्ट शहर के रूप में विकशित करने के लिए चुना गया हैं। प्राकृतिक सुन्दरता से भरपुर कावारत्ती द्वीप 12 एटोल (12 Atolls), पांच जलमग्न बैंक (Five Submerged Banks) और तीन प्रवाल भित्तियों के लिए जाना जाता हैं। नारियल के खूबसूरत पेड़ और समुद्री जल में होने वाली गतिविधियाँ कावारत्ती द्वीप पर आने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

लक्षद्वीप में एडवेंचर के लिए स्कूबा डाइविंग – Lakshadweep Me Adventure Sports Ke Liye Scuba Diving In Hindi

लक्षद्वीप में एडवेंचर के लिए स्कूबा डाइविंग - Lakshadweep Me Adventure Sports Ke Liye Scuba Diving In Hindi

लक्षद्वीप एक ऐसी जगह हैं जहां आप स्कूबा डाइविंग का आनंद दिल खोलकर ले सकते हैं। बता दें कि स्कूबा डाइविंग के शौकीन पर्यटकों के लिए लक्षद्वीप एक किसी स्वर्ग से कम नही हैं। यहाँ आपको मन्त्र मुग्ध कर देने वाले दृश्य देखने को मिलेंगे। लक्षद्वीप में अगत्ती, कदमत और बांगरम ऐसे तीन द्वीप हैं जोकि स्कूबा डाइविंग के लिए आदर्श माने जाते हैं। यदि आप लक्षद्वीप की यात्रा पर आते हैं तो स्कूबा डाइविंग का आनंद लेना ना भूले। बता दें कि इन द्वीपों पर स्कूबा डाइविंग करने के लिए आपको लगभग 2000 रूपए (लगभग) प्रति डाइविंग शुल्क अदा करना होता हैं।

और पढ़े : स्कूबा डाइविंग क्या है? भारत में स्कूबा डाइविंग की 7 खास जगह

लक्षद्वीप का फेमस टूरिस्ट प्लेस कल्पेनी द्वीप लक्षद्वीप – Kalpeni Island Famous Tourist Place In Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप का फेमस टूरिस्ट प्लेस कल्पेनी द्वीप लक्षद्वीप - Kalpeni Island Famous Tourist Place In Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप में घूमने वाली प्रमुख जगहों में कल्पेनी द्वीप शानदार दृश्य पैदा करता हैं। कल्पेनी द्वीप को कोइफैनी (Koefaini) द्वीप के नाम से जाना जाता हैं। लक्षद्वीप के सुरम्य स्थानों में से एक कल्पेनी द्वीप चेरियम, पिट्टी और तिलक्कम द्वीप का एक समूह हैं, इन तीन सुन्दर द्वीपों से मिलकर कल्पेनी द्वीप की उत्पत्ति हुई हैं। कल्पेनी द्वीप पर रीफ वॉकिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग, स्नोर्कलिंग, कैनोइंग और नौकायन सहित कई पानी के खेलो को आनंद लिया जा सकता हैं।

लक्षद्वीप यात्रा और भी रोमांचक बनाने के लिए वाटर स्पोर्ट का आनंद – Water Sports In Lakshadweep Islands In Hindi

लक्षद्वीप यात्रा और भी रोमांचक बनाने के लिए वाटर स्पोर्ट का आनंद - Water Sports In Lakshadweep Islands In Hindi

लक्षद्वीप पर्यटन में आप प्राकृतिक सुन्दरता के अलावा यहाँ होने वाले वाटर स्पोर्ट का आनंद भी ले सकते हैं। लक्षद्वीप में होने वाले पानी से सम्बंधित प्रमुख खेलो में पैडल बोटिंग, स्कूबा डाइविंग, नौकायन, स्नैचिंग, कयाकिंग, कैनोइंग, सफरिंग, स्विमिंग, जेट स्की, बनाना बोट राइड, पावर पतंग, पतंग सर्फिंग, क्वाड बाइक की सवारी, वेक बोर्डिंग, पैरासेलिंग आदि शामिल हैं। बता दें कि पानी से संबधित इन खेलो का शुल्क लगभग 750 रूपए से शुरू होता हैं।

और पढ़े : गोवा के वाटर स्पोर्ट्स जो बनायेगें आपकी यात्रा को खास

लक्षद्वीप का खुबसूरत दर्शनीय स्थल मरीन संग्रहालय – Lakshadweep Ke Khubsurat Darshaniya Sthal Marine Museum In Hindi

लक्षद्वीप का खुबसूरत दर्शनीय स्थल मरीन संग्रहालय - Lakshadweep Ke Khubsurat Darshaniya Sthal Marine Museum In Hindi
Image Credit : Dhananjayan Menon

मरीन संग्रहालय लक्षद्वीप के कावारत्ती आयलैंड पर स्थित हैं। मरीन संग्रहालय का मुख्य उद्देश्य समुद्री से संबंधित कलाकृतियों को प्रदर्शित करना हैं। बता दें कि मरीन संग्रहालय में समुद्री मछलियों और पानी के जानवरों की सबसे अधिक प्रजातियों को देखा जा सकता हैं। ऐसे व्यक्ति जो समुद्री जीवन और उससे संबंधित गतिविधियों में रूचि रखते हैं या इसके बारे अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए यह मरीन संग्रहालय एक आदर्श स्थान साबित हो सकता हैं।

लक्षद्वीप का पर्यटन स्थल कदमत आयलैंड – Lakshadweep Ka Prayatan Sthal Kadmat Island In Hindi

लक्षद्वीप का पर्यटन स्थल कदमत आयलैंड – Lakshadweep Ka Prayatan Sthal Kadmat Island In Hindi

लक्षद्वीप का प्रमुख पर्यटन स्थल कदमत आयलैंड पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। कदमत द्वीप लगभग 9 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं और यह अमिंडीव उप-समूह का हिस्सा है। आकर्षित सफ़ेद समुद्री बीच, सनराइज और सनसेट का मनमोहक दृश्य, नीला पानी और भित्तियां यात्रियों को कदमत आयलैंड पर आने के लिए मजबूर करती हैं। पर्यटक हजारो की संख्या में इस द्वीप पर आते हैं और यहाँ होने वाली गतिविधियों का हिस्सा बनना पसंद करते हैं। कदमत द्वीप की सबसे लोकप्रिय गतिविधियों पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग और स्नोर्केलिंग आधी शामिल हैं।

और पढ़े : कोच्चि दर्शनीय के स्थल घूमने की जानकारी

लक्षद्वीप में घूमने की अच्छी जगह अमिन्दिवी द्वीप समूह – Lakshadweep Me Ghuumne Ki Achi Jagah Amindivi Islands In Hindi

लक्षद्वीप में घूमने की अच्छी जगह अमिन्दिवी द्वीप समूह - Lakshadweep Me Ghuumne Ki Achi Jagah Amindivi Islands In Hindi

लक्षद्वीप के पर्यटन स्थलों में अमिन्दिवी द्वीप के बेहद दिलकश द्वीप हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। अमिन्दिवी द्वीप उत्तरी लक्षद्वीप में स्थित हैं और अपने गायन उत्पादों (Choir Products) के लिए जाना जाता हैं। बता दें कि सरकारी नियमों की बजह से विदेशी पर्यटकों को अमिन्दिवी द्वीप पर आने की अनुमति नही दी जाती हैं।

लक्षद्वीप टूरिज्म की बेस्ट प्लेस अंद्रेटी द्वीप – Lakshadweep Tourism Ki Best Place Andretti Island In Hindi

लक्षद्वीप टूरिज्म की बेस्ट प्लेस अंद्रेटी द्वीप - Lakshadweep Tourism Ki Best Place Andretti Island In Hindi

लक्षद्वीप का आकर्षण अंद्रेटी द्वीप पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करता हैं और यह एंड्रोट द्वीप के रूप में भी जाना जाता है। बता दें कि अंद्रेटी द्वीप लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है। अंद्रेटी द्वीप की सुंदरता और आकर्षण बाकई देखने लायक हैं। यहाँ शाम के समय समुद्र के किनारे वक्त बिताना पर्यटकों को सुकून प्रदान करता हैं। द्वीप पर आप ऑक्टोपस सहित कई जलीय जानवरों को देख सकते हैं। अंद्रेती द्वीप बौद्ध पुरातात्विक अवशेषों के साथ साथ संत हज़रत उबैदुल्लाह के मकबरे के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

और पढ़े : अल्लेप्पी के टॉप पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

लक्षद्वीप की यात्रा पर आप क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do In Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप में आप कई गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं। यहाँ पानी से सम्बंधित खेलो के अतिरिक्त खारीदारी जैसे गतिविधियों का हिस्सा भी आप बन सकते हैं।

प्रकाश स्तंभ लक्षद्वीप – Lighthouse Lakshadweep In Hindi

प्रकाश स्तंभ लक्षद्वीप - Lighthouse Lakshadweep In Hindi
Image Credit : Vandan Jhaveri

लक्षद्वीप का प्रसिद्ध लाइट हाउस मिनिकॉय आयलैंड पर स्थित हैं। लाइट हाउस का निर्माण 1985 में किया गया था। लाइट हाउस 300 फिट की ऊंचाई पर स्थित हैं जोकि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। यदि आप मिनिकॉय द्वीप पर घूमने आए है तो लाइट हाउस घूमने जरूर जाए। बता दें कि मिनिकॉय द्वीप पर विदेशी नागरिको को घूमने की अनुमति नही दी जाती हैं।

यॉट क्रूज लक्षद्वीप – Yacht Cruise In Lakshadweep In Hindi

यॉट क्रूज लक्षद्वीप - Yacht Cruise In Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप की यात्रा पर आप एक शानदार यॉट क्रूज का आनंद ले सकते हैं। नीले पानी और खूबसूरत सफेद रेत के बीच नौकायन का अनुभव आपकी यात्रा को यादगार बना सकता हैं। मछली, कछुए और अन्य समुद्री जीवो को देखना अपने आप में शानदार होता हैं। क्रूज की सवारी पर्यटकों को बार बार लक्षद्वीप आने के लिए मजबूर करती हैं।

पैरासेलिंग लक्षद्वीप – Parasailing In Lakshadweep In Hindi

पैरासेलिंग लक्षद्वीप - Parasailing In Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप में सबसे अधिक रोमांचित कर देने वाली गतिविधियों में पैरासेलिंग हैं। पैरासेलिंग का आनंद आप लक्षद्वीप में कई स्थानों पर ले सकते हैं। पैरासेलिंग में भाप और जेट नौकाओं के द्वारा पानी के ऊपर आसमान में उड़ने का अनुभव करते है।

लक्षद्वीप में खरीदारी – City Shopping In Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप में खरीदारी - City Shopping In Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप में पर्यटक खरीदारी का आनंद ले सकते हैं। हालाकि लक्षद्वीप के बाजार अधिक विकशित और आधुनिक नही हैं, लेकिन फिर भी एक शानदार शोपिंग की जा सकती हैं। लक्षद्वीप के बाजार से आप स्मृति चिन्हों की खरीदारी कर सकते हैं। समुद्र तट होने की वजह से समुद्री हस्तशिल्प को एकत्रित किया जा सकता है, मछली पकड़ना यहाँ का मुख्य व्यवसाय हैं आप ताजी मछलियों की खरीदारी भी कर सकते हैं। इसके अलवा कुछ अन्य वस्तुएं भी लक्षद्वीप के मार्केट में खरीदने को मिल जाती हैं।

लक्षद्वीप की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मध्य मई तक का माना जाता है। बता दें कि मध्य मई से सितंबर के दौरान बारिश होती है। हालांकि लक्षद्वीप में रिसॉर्ट पूरे साल ओपन रहते हैं लेकिन जहाज के माध्यम से लक्षद्वीप जाना मुश्किल हो जाता हैं।

और पढ़े : भारत के 20 ऐसे आकर्षक स्थल जहां आपको 30 साल के होने से पहले घूम आना चाहिए

लक्षद्वीप में कहां रुके – Where To Stay In Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप में कहां रुके – Where To Stay In Lakshadweep In Hindi

  • लक्षद्वीप और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप यहाँ किसी अच्छे निवास स्थान की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि लक्षद्वीप में आपको कई सुविधाजनक होटल मिल जाएंगे। आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैं।
  • बांगरम द्वीप रिज़ॉर्ट (Bangaram Island Resort)
  • कदमत बीच रिसॉर्ट (Kadmat Beach Resort)
  • अगत्ती द्वीप बीच रिज़ॉर्ट (Agatti Island Beach Resort)
  • कोरल बीच रिज़ॉर्ट (Coral Beach Resort)
  • कलपेनी पर्यटक हट (Kalpeni Tourist Hut)

लक्षद्वीप में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Famous Food Of Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन - Famous Food Of Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों और आकर्षित वातावरण के लिए तो प्रसिद्ध है ही लेकिन यहाँ का भोजन भी बहुत स्वादिष्ट होता हैं। लक्षद्वीप के लजीज भोजन का स्वाद आपको उंगलिया चाटने पर मजबूर कर देगा। लक्षद्वीप के स्थानीय व्यंजनों में चीनी, थाई, भारतीय और कोरियाई व्यंजनों सहित अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों को पर्यटकों को परोसा जाता हैं।

लक्षद्वीप कैसे जाए – How To Reach Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप की यात्रा के लिए फ्लाइट या समुद्री मार्ग में से किसी का चुनाव कर सकते हैं।

फ्लाइट से लक्षद्वीप कैसे जाए – How To Reach Lakshadweep By Flight In Hindi

फ्लाइट से लक्षद्वीप कैसे जाए - How To Reach Lakshadweep By Flight In Hindi

लक्षद्वीप पर्यटन स्थल की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश का अगगति हवाई अड्डा (Aggati Airport) कोच्चि हवाई अड्डे (Kochi Airport) से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। लक्षद्वीप से अगगति हवाई अड्डा लगभग 86 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

जहाज से लक्षद्वीप कैसे जाए – How To Reach Lakshadweep By Ship In Hindi

जहाज से लक्षद्वीप कैसे जाए - How To Reach Lakshadweep By Ship In Hindi

यदि आपने कोच्चि से लक्षद्वीप की यात्रा जहाज से करने के निर्णय लिया हैं तो हम आपको बता दें कि एमवी कवर्त्ती, अरब सागर जहाज, लक्षद्वीप समुद्री जहाज, एमवी टीपू सुल्तान, एमवी भारत सीमा और एमवी अमिंदी आदि के माध्यम से आप लक्षद्वीप आसानी से पहुँच जाएंगे। कोच्ची से लक्षद्वीप की यात्रा में लगभग 14 से 20 घंटे का समय लग जाता हैं।

और पढ़े : मालदीव घूमने जाने की पूरी जानकारी

लक्षद्वीप का नक्शा – Lakshadweep Island Map

लक्षद्वीप की फोटो गैलरी – Lakshadweep Images

View this post on Instagram

Coral paradise

A post shared by Mohammed Yameen (@mohammed_yameen_) on

और पढ़े :

Leave a Comment