भारत के 7 एडवेंचर स्पोर्ट्स जो आपको उत्साह से भर देंगे

4/5 - (3 votes)

Adventure Sports In India In Hindi,  भारत एक ऐसा देश है जहां की भूमि की विशालता और विविधता इसे विभिन्न एडवेंचर एक्टिविटी और स्पोर्ट्स के लिए एक अच्छा स्थान बनती है। भारत में ऐसी कई जगह हैं जहां पर विभिन्न तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाता है। जो भी लोग एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौक़ीन होते हैं वे लोग हमेशा ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां पर ऐसे खेलों को अंजाम दिया जाता है। अगर आप भी एडवेंचर खेलों के शौक़ीन हैं तो यह लेख आपके काम का है, क्योंकि यहां हम आपको भारत में होने वाले 7 एडवेंचर स्पोर्ट्स के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं।

भारत का सबसे लोकप्रिय एडवेंचर स्पोर्ट्स पैराग्लाइडिंग – India’s Best Adventure Activity Paragliding In Hindi

भारत का सबसे लोकप्रिय एडवेंचर स्पोर्ट्स पैराग्लाइडिंग - India's Best Adventure Activity Paragliding In Hindi

पैराग्लाइडिंग दुनिया भर में एक बेहद लोकप्रिय एयरो-स्पोर्ट है। आपको बता दें कि इस एडवेंचर एयर स्पोर्ट में एक फ़्री-फ़ुट लॉन्च किया गया विमान शामिल है, जिसमें पायलेट हार्नेस पर बैठता है। इसमें एक फैब्रिक ग्लाइडर का इस्तेमाल किया जाता है जो कि हवा कि मदद से उड़ता है। इस ग्लाइडर का आकार इसमें इस्तेमाल होने वाली सस्पेंशन लाइनों और हवा के दबाव पर निर्भर करता है। पैराग्लाइडिंग एक ऐसा एडवेंचर स्पोर्ट है जिसमें आप हवा में किसी पक्षी की तरह उड़ सकते हैं और अपने आप को रोमांच से भर सकते हैं। पैराग्लाइडिंग आपको ऊपर से नीचे की खूबसूरत घाटियों और आस पास की पहाड़ियों का शानदार नज़ारा पेश करती है।

भारत में पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे लोकप्रिय स्थल

बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश

  • कीमत- 2500 रूपये से शुरू
  • यात्रा करने का अच्छा समय- अक्टूबर से जून

मनाली हिमाचल प्रदेश

  • कीमत- 1500 रूपये से शुरू
  • जाने का सबसे अच्छा समय- अक्टूबर से मई

येलागिरी, तमिलनाडु 

  • कीमत- 1200 रूपये से शुरू
  • यात्रा करने का अच्छा समय- सितंबर से फरवरी

संसार जम्मू 

  • कीमत- 1600-2000 रूपये से शुरू
  • यात्रा करने का अच्छा समय- मई से जून और सितंबर से अक्टूबर

कामशेत महाराष्ट्र

  • कीमत- 2000 रूपये से शुरू
  • यात्रा करने का सबसे अच्छा समय- अक्टूबर से जून

और पढ़ें: पैराग्लाइडिंग क्या होती है भारत में पैराग्लाइडिंग की 5 खास जगह

भारत में सहिसिक गतिविधियों के लिए मशहूर स्नोर्केलिंग और स्कूबा डाईविंग – Bharat Me Famous Adventure Activity Snorkeling And Scuba Diving In Hindi

डाईविंग - Bharat Me Famous Adventure Activity Snorkelling And Scuba Diving In Hindi

स्नोर्केलिंग (Snorkeling) एक ऐसा एडवेंचर स्पोर्ट्स है जो आपको पानी के नीचे की दुनिया को एक्सप्लोर करने का मौका देता है। स्नोर्केलिंग पानी की सतह के नीचे किया जाता है जिसके लिए एक विशेष डाईविंग मास्क, एक श्वास नली की और पंखों की आवश्यकता होती है।

वहीँ स्कूबा डाईविंग (Scuba Diving) भी एक वाटर सपोर्ट हैं जिसमें थोड़े से प्रशिक्षण या कौशल की आवश्यकता होता है। जो भी लोग रंगीन समुद्री जीवन और प्रवाल भित्तियों को देखना चाहते हैं उन्हें स्कूबा डाईविंग मजा अवश्य लेना चाहिए। भारत में कई द्वीप हैं जो स्नॉर्कलिंग के साथ-साथ स्कूबा डाईविंग का अनुभव करने का अवसर प्रदान करते हैं।

भारत में स्नोर्कलिंग और स्कूबा डाईविंग के लिए जगह

अंडमान द्वीप समूह

  • कीमत – 30 मिनट के लिए 1,000 रूपये

नेत्रानी द्वीप , कर्नाटक

  • कीमत – 30 मिनट के लिए 1,500 रूपये

लक्षद्वीप

  • कीमत- 30 मिनट के लिए1,000 रूपये

गोवा

  • कीमत- 30 मिनट के लिए 2,000 रूपये तक

तारकरली महाराष्ट्र

  • कीमत- 1 घंटे के लिए 500 रूपये

और पढ़े:  स्कूबा डाइविंग क्या है? भारत में स्कूबा डाइविंग की 7 खास जगह

भारत में साहसिक पर्यटन हॉट एयर बैलून राइड – Hot Air Balloon Ride Best Adventure Tourism In India In Hindi

भारत में साहसिक पर्यटन हॉट एयर बैलून राइड

हॉट एयर बैलून राइड एक ऐसा साहसिक स्पोर्ट्स है जिसे करना किसी को भी शानदार अनुभव दे सकता है। हॉट एयर बैलून राइड की मदद से आप ऊपर से आकाश की विशालता का अनुभव ले सकते हैं और इसके साथ ही धरती के आकर्षक दृश्यों को भी देख सकते हैं। यह साहसिक पर्यटन आपको आसमान के लुभावने दृश्य के साथ अज्ञात और अस्पष्टीकृत जगह का पता लगाने का मौका देती है। हॉट एयर बैलून राइड में एक गर्म हवा का गुब्बारा होता है जिसकी सवारी करना एडवेंचर लवर्स को बेहद पसंद आता है।

भारत में हॉट एयर बैलून राइड के लिए जगह

उत्तर प्रदेश

  • यात्रा के लिए अच्छा समय – अक्टूबर से मार्च
  • उड़ान की अवधि- 15 – 20 मिनट
  • लागत- 15-20 मिनट की सवारी के लिए 500 से 750 रूपये प्रति व्यक्ति

महाराष्ट्र

  • यात्रा के लिए अच्छा समय – अक्टूबर से मई
  • उड़ान अवधि – 60 मिनट
  • लागत – 12 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए 6,000 रूपये और वयस्कों के लिए 12,000 रूपये है

गोवा

  • उड़ान अवधि – 60 मिनट
  • लागत – 60 मिनट की सवारी के लिए प्रति व्यक्ति 14000 रूपये

कर्नाटक

  • यात्रा के लिए अच्छा समय – अक्टूबर से मई
  • उड़ान की अवधि – 60 – 80 मिनट
  • लागत – 60 मिनट की सवारी के लिए प्रति व्यक्ति 8000 से 12000 रूपये

राजस्थान

  • यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय – सितंबर से जून
  • उड़ान की अवधि – 60 मिनट
  • लागत – 12 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए 6,000 और वयस्कों के लिए 12,000 रूपये

नई दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा

  • यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय – सितंबर से मार्च
  • उड़ान अवधि – 60 मिनट
  • लागत – 1 घंटे के बैलून की सवारी के लिए लगभग 9000 से 13000 रूपये प्रति व्यक्ति

और पढ़े : हॉट एयर बैलून राइड के लिए भारत की 9 प्रमुख जगहें

इंडिया के रोमांचक एक्टिविटी व्हाइट वाटर राफ्टिंग या रिवर राफ्टिंग – White Water Rafting Or River Rafting In Hindi

इंडिया के रोमांचक एक्टिविटी व्हाइट वाटर राफ्टिंग या रिवर राफ्टिंग

व्हाइट वाटर राफ्टिंग या रिवर राफ्टिंग भारत के सबसे लोकप्रिय वाटर स्पोर्ट्स में से एक है। यह एक ऐसी साहसिक गतिविधि है जो आपको ताज़ा पानी में डुबकी लगाने का मौका देती है। रिवर राफ्टिंग करना हर किसी को रोमांच से भर देता है इसलिए अगर आप किसी एडवेंचर खेल में लिप्त होना चाहते हैं तो आपको एक बार अवश्य व्हाइट वाटर राफ्टिंग या रिवर राफ्टिंग का मजा लेना चाहिए।

भारत में रिवर राफ्टिंग के लिए स्थल

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग

  • राफ्टिंग कठिनाई स्तर – ग्रेड I – ग्रेड IV
  • दूरी- 9 किमी – 36 किमी

सिक्किम और दार्जिलिंग में तीस्ता नदी

  • राफ्टिंग कठिनाई स्तर – ग्रेड I – ग्रेड IV
  • दूरी तय- 11 किमी – 37 किमी

लद्दाख में सिंधु नदी 

  • राफ्टिंग कठिनाई स्तर- ग्रेड III – ग्रेड IV
  • दूरी- 25 किमी

ब्रह्मपुत्र नदी

  • राफ्टिंग कठिनाई स्तर- चुनौतीपूर्ण
  • दूरी तय- 180 किमी

और पढ़े: भारत में रिवर राफ्टिंग करने की 10 खास जगह

भारत के बेस्ट एडवेंचर सपोर्ट माउंटेन बाइकिंग – Mountain Biking Or Cycle Trekking Popular Adventure Sports In India In Hindi

Mountain Biking Or Cycle Trekking Popular Adventure Sports In India In Hindi

माउंटेन बाइकिंग या साइकिल ट्रेकिंग एक ऐसा खेल है जो किसी भी साहसिक प्रेमी को बेहद पसंद आता है। आपको बता दें कि यह खेल भारत में भारत में पहाड़ी क्षेत्र में आयोजित किया जाता है। यह एक ऐसा खेल है जिसको या तो आप ग्रुप में कर सकते हैं या फिर अकेले भी कर सकते हैं। भारत एक ऐसा देश है जो सुंदर वनस्पतियों, घाटियों और पहाड़ियों से भरा हुआ है, जिसकी वजह से यह माउंटेन बाइकिंग के लिए एक दम परफेक्ट है।

भारत में माउंटेन बाइकिंग के लिए जगह

लद्दाख, केरल के पर्वतीय क्षेत्र, सिंगालीला रेंज (पश्चिम बंगाल)

इंडिया की बेस्ट एडवेंचर एक्टिविटी ट्रेकिंग – Trekking Best Adventure Sports Activity In India In Hindi

इंडिया की बेस्ट एडवेंचर एक्टिविटी ट्रेकिंग

ट्रेकिंग एक ऐसा खेल है जिसको करने के लिए आपको किसी भी प्रशिक्षण की जरूरत नहीं होती। पहाड़ों, झरनों और नदियों का विहंगम दृश्य को देखते हुए ट्रेकिंग करना हर किसी को उत्साह से भर देता है। भारत एक ऐसा देश है जहां पर ट्रेकिंग के लिए कई जगह हैं जो पर्यटकों को मन और आत्मा को शांति पहुंचाती हैं।

भारत में ट्रेकिंग के लिए स्थल

ज़ांस्कर फ्रोजन रिवर ट्रेक

  • ऊंचाई- 3850 मी
  • अवधि- 13 दिन
  • जाने के लिए अच्छा समय मध्य जनवरी – फरवरी
  • ग्रेड- मध्यम से चुनौतीपूर्ण

कंचनजंगा बेस कैंप ट्रेक

  • क्षेत्र- सिक्किम हिमालय
  • ऊंचाई- 4940 मी
  • अवधि- 10 दिन
  • जाने के लिए अच्छा समय मध्य मार्च – मई, मध्य सितंबर – नवंबर
  • ग्रेड- मध्यम से चुनौतीपूर्ण

गोमुख तपोवन ट्रेक

  • क्षेत्र- गढ़वाल हिमालय
  • ऊंचाई- 4465 मी
  • अवधि- 9 दिन
  • जाने के लिए अच्छा समय- मई – अक्टूबर
  • ग्रेड- मध्यम

मार्चा वैली ट्रेक

  • क्षेत्र- लद्दाख हिमालय
  • ऊंचाई- 5150 मी
  • अवधि- 10 दिन
  • जाने के लिए अच्छा समय- मध्य जून – मध्य अक्टूबर
  • ग्रेड- मध्यम

कुआरी पास ट्रेक

  • क्षेत्र- गढ़वाल हिमालय
  • ऊंचाई- 4268 मी
  • अवधि- 9 दिन
  • जाने के लिए अच्छा समय- मध्य अप्रैल – जून और सितंबर – नवंबर
  • ग्रेड- मध्यम

पिन पार्वती पास ट्रेक

  • क्षेत्र- हिमाचल प्रदेश
  • ऊंचाई- 5335 मीटर
  • अवधि- 16 दिन
  • जाने के लिए अच्छा समय- मध्य-जून-मध्य अक्टूबर
  • ग्रेड- चुनौतीपूर्ण

नंदा देवी पूर्व ईसा पूर्व और मिलम ग्लेशियर ट्रेक

  • क्षेत्र- कुमाऊँ हिमालय
  • ऊंचाई- 4670 मी
  • अवधि- 16 दिन
  • जाने के लिए अच्छा समय- मई – मध्य अक्टूबर
  • ग्रेड- मध्यम से चुनौतीपूर्ण

शेफर्ड ट्रेल ट्रेक

  • क्षेत्र- हिमाचल प्रदेश
  • ऊंचाई- 4450 मीटर
  • अवधि- 16 दिन
  • जाने के लिए अच्छा समय- मध्य जून – मध्य अक्टूबर
  • ग्रेड- मध्यम

चोपता चद्रशिला ट्रेक

  • क्षेत्र- गढ़वाल हिमालय
  • ऊंचाई- 3962 मी
  • अवधि- 5 दिन
  • जाने के लिए अच्छा समय- मार्च – जून और सितंबर – दिसंबर
  • ग्रेड- मध्यम

और पढ़े : भारत में 17 सर्वश्रेष्ठ और रोमांचक ट्रेक्स

भारत के प्रसिद्ध एडवेंचर स्पोर्ट्स हेली-स्कीइंग – India’s Famous Adventure Sports Heli-Skiing In Hindi

भारत के प्रसिद्ध एडवेंचर स्पोर्ट्स हेली-स्कीइंग

हेली-स्कीइंग भारत में प्रचलित एक आकर्षक शीतकालीन खेल है। आपको बता दें कि यह खेल अनुभवी और उन्नत स्कीयरों के बीच लोकप्रिय है। जिन भी लोगों को हेली-स्कीइंग का अनुभव नहीं है यह खेल ऐसे लोगों के लिए बिलकुल भी नहीं है। भारत में हेली-स्कीइंग आपको हिमालय की राजसी बर्फ से ढकी पहाड़ियों की सुंदरता से परिचित कराती है।

भारत में हेली-स्कीइंग के लिए स्थल

हिमाचल

  • यात्रा के लिए अच्छा समय- जनवरी और फरवरी
  • लागत- 7 दिन के पैकेज 5,50,000 रुपये से शुरू

कश्मीर

  • यात्रा के लिए अच्छा समय- दिसंबर से मार्च के अंत तक
  • लागत- एक रन के लिए 15000 रूपये से लेकर एक सप्ताह के लिए 4,50,000 रूपये तक

इस लेख में आपने भारत के एडवेंचर स्पोर्ट्स के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़ें: 

Leave a Comment