अकेली घूमने वाली महिलाओं के लिए विश्व के सबसे सुरक्षित हैं ये 15 देश

Rate this post

Safest Countries For Solo Female Travelers In Hindi, एक समय था जब महिलाओं का घर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता था और महिलाओं को ज्यादा पढ़ाया भी नही जाता था। इसलिए महिलायें अपने आप पर भरोषा करने में भी डरती थी। परन्तु आज का युग बहुत बदल चुका है अब महिलाए भी पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलने का हौसला रखती है। महिलाओं की शिक्षा में भी हर साल वृद्धि होती जा रही है। आज कल महिलायें अकेले एक देश से दूसरे देश घूमने जा सकती है। हालाकि महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सोच कर आज भी महिलाए थोडा सा डर जाती है। परन्तु दुनिया इतनी भी बुरी नही है जितना हम सोचते है।

हम ये तो नही कह सकते की महिलायें पूरी तरह सुरक्षित है, पर हां हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उन देशों के बारे में जानकारी देना चाहते है। जहाँ अकेली महिला सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकती है। ऐसे कई देश है दुनिया में जहां महिलायें अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकती है और यात्रा का आनंद ले सकती है। उन सभी देशों की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को जरुर पढ़े –

1. अकेली घूमने वाली महिलाओ के लिए सबसे सुरक्षित देश आइसलैंड – Solo Ghumne Vali Mahilao Ke Liye Sabse Surkshit Desh Iceland In Hindi

अकेली घुमने वाली महिलाओ के लिए सबसे सुरक्षित देश आइसलैंड

महिलाओं के लिए सुरक्षित रूप से अकेली घूमने वाले देशों में आइस लैंड सबसे खास देश है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट होता ही आइसलैंड मतलब बर्फ की भूमि। आइसलैंड को “द लैंड ऑफ फायर एंड आइस” के नाम से भी जाना जाता है। रेक्जाविक आइसलैंड की ऐसी खास जगह है, जहां आप समुद्री भोजन का स्वाद चख सकते है। पर्यटन की दृष्टि से आइसलैंड बहुत ही खूबसूरत सिटी है। इस जगह में जो भी एक बार घूमने आता है वो बार बार आना चाहता है। आइसलैंड की नाईट लाइफ और यहाँ का संगीत हर पर्यटक के दिल को छू जाता है और खुशियाँ मनाने के लिए यह देश बहुत ही फेमस माना जाता है। यहाँ पर अकेले घूमना भी बहुत ही आनंद से भरा होता है।

2. लडकियों के घूमने के लिए सबसे सुरक्षित देश फिनलैंड – Ladkiyo Ke Ghumne Ke Liye Sabse Safe Desh Finland In Hindi

लडकियों के घूमने के लिए सबसे सुरक्षित देश फिनलैंड

यूरोप महाद्वीप में स्थित खूबसूरत देश फिनलैंड झीलों के शहर के रूप में जाना जाता है। अकेली महिलाओं की यात्रा के लिए यह बहुत ही ख़ूबसूरत देश है जहाँ पर महिलाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है।  यूरोप में सबसे बड़ी जंगली झील, लेमनमेनजोकी नेशनल पार्क और कई अन्य जंगली क्षेत्र हैं जोकि यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल का केंद्र माने जाते है। प्रकृति से प्यार करने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान आश्चर्यजनक है। सुरक्षात्मक दृष्टि से फिनलैंड को नंबर एक शहर माना जाता है।

और पढ़े: पोलैंड को वो कौन से आकर्षण स्थल है जो पोलैंड टूरिज्म को इतना खुबसूरत बनाते है

3. अकेली महिला यात्रियों के घूमने की खास जगह कनाडा – Akeli Mahila Traveler Ke Ghumne Ki Khass Jagah Canada In Hindi

अकेली महिला यात्रियों के घूमने की खास जगह कनाडा

महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थानों में से एक उत्तरी अमेरिका का खूबसूरत देश कनाडा भी है। कनाडा अपने लुभावने जंगलों के कारण फेमस है। यह जंगल बहुत पुराने है और इनकी सुन्दरता देखने के लिए हर वर्ष लोग यहाँ घूमने आते है। बर्फ से ढंके इस खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र की यात्रा का आनंद लेना हर किसी का सपना होता है। कनाडा जैसी सुन्दरता आपको और कही देखने को नही मिल सकती है। इस खूबसूरत पर्यटन स्थल पर एक बार घूमने जरूर आये।

4. महिला टूरिस्ट के घूमने के लिए सफेस्ट कंट्री न्यूजीलैंड – Mahila Tourist Ke Ghumne Ke Liye Safest Country New Zealand In Hindi

महिला टूरिस्ट के घूमने के लिए सफेस्ट कंट्री न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड बहुत ही खूबसूरत तथा आकर्षक देश है जोकि दो द्वीपों से मिलकर बना हुआ है। न्यूजीलैंड में खूबसूरत ग्लेशियर है जो यहाँ की सुन्दरता को और भी आकर्षक बना देते है। पर्यटकों को समुद्र तट पर समय बिताने के बाद बहुत आनंद प्राप्त होगा। न्यूजीलैंड में कई खेलों का आयोजन भी किया जाता है, जो खेल प्रेमियों के लिए बहुत अच्छी जगह के रूप में साबित होता है। इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस नामक एक सर्वेक्षण में कंपनी ने न्यूजीलैंड को यात्रा करने वाला दुनिया का चौथा सबसे सुरक्षित देश बताया है। महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से भी न्यूजीलैंड दुनिया के खास देशों की सूचि में शामिल है।

और पढ़े : दुनिया के सबसे खूबसूरत देश

5. महिलाओ के घूमने के सुरक्षित स्थल स्विट्जरलैंड पर्यटन – Mahilao Ke Ghumne Ke Liye Surkshit Sthal Switzerland Tourism In Hindi

महिलाओ के घूमने के सुरक्षित स्थल स्विट्जरलैंड पर्यटन

स्विट्ज़रलैंड पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही खूबसूरत जगह है। स्विट्ज़रलैंड दुनिया के सबसे आकर्षक देशो में से एक  है। स्विट्ज़रलैंड की राइन नदी के किनारे स्थित घास के मैदान यहाँ की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है। स्विट्ज़रलैंड की राजधानी बर्न भी बहुत ही फेमस दर्शनीय स्थल है। बर्न में पर्यटकों को वास्तुकला के दर्शन करने का आनंद मिलेगा। ग्लोबल पीस इंडेक्स (जीपीआई) के सर्वेक्षण के अनुसार ग्लोबल पीस इंडेक्स (JPI) के अनुसार स्विट्जरलैंड को दुनिया का सातवां सबसे शांतिपूर्ण देश माना जाता है। महिलाओं के लिए भी स्विट्जरलैंड बहुत ही सुरक्षित जगहों में से एक है जहां अकेली महिलाएं घूमने जा सकती हैं।

और पढ़े: स्विट्ज़रलैंड पर्यटन में घूमने लायक जगह की जानकारी

6. लडकियों की सोलो ट्रिप की खूबसूरत जगह ऑस्ट्रेलिया पर्यटन – Ladkiyo Ki Solo Trip Ki Khubsurat Jagah Australia Paryatan In Hindi

लडकियों की सोलो ट्रिप की खूबसूरत जगह ऑस्ट्रेलिया पर्यटन

दुनिया के सबसे खूबसूरत देशो में से एक आस्ट्रेलिया बहुत ही खूसूरत देश है। आस्ट्रेलिया में महिलाएं भी सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकती है। आप ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करना चाहते है तो एक कार किराए पर ले ताकि आप पूरे दर्शनीय स्थलों को आनंदपूर्वक घूम सके। आस्ट्रेलिया महाद्वीप वन्य जीव अभ्यारण के लिए भी बहुत फेमस है। यहाँ की सुन्दर घाटियाँ आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देंगी जहां आप पैदल यात्रा का लुफ्त उठा सकते है।

7. सबसे सुरक्षित जापान पर्यटन जहा महिलाये अकेली घूमने जा सकती है – Safest Countries For Solo Female Travelers Japan Tourism In Hindi

सबसे सुरक्षित जापान पर्यटन जहा महिलाये अकेली घूमने जा सकती है

जापान भी सिंगल महिलाओं के लिए घूमने की सुरक्षित जगहों में से एक है ग्लोबल पीस इंडेक्स के सर्वे के अनुसार जापान को दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देशों में 6वे स्थान पर बताया गया है। जापान की राजधानी टोक्यो है। टोक्यो एक ऐसा महानगर है जिसे दुनिया में सबसे साफ़ स्थानों में से एक माना जाता है। जापान दुनिया में टेक्नोलोजी के क्षेत्र में सबसे अधिक विकसित क्षेत्र है। साइंस में रूचि रखने वालो के लिए जापान बहुत ही आदर्श देश है, जहां घूमकर आप नई-नई तकनीकों के बारे में जान सकते है। जापान में महिलाएं अपने आप को बिलकुल सुरक्षित महसूस करती हैं।

8. अकेली लड़की के घूमने लायक पर्यटन स्थल चिली – Solo Women Ke Ghumne Layak Tourist Place Chile Tourism In Hindi

अकेली लड़की के घूमने लायक पर्यटन स्थल चिली

दुनिया के शानदार देशों में चिली भी बहुत आकर्षक देश है। चिली फ़िल्मी दुनिया के सामान आकर्षक है। चिली में एक अटाकामा नामक रेगिस्तान है जोकि दुनिया का सबसे शुष्क रेगिस्तान है। सेंटियागो की सुन्दर पहाड़ियां पर्यटकों के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। चिली समुद्री तट के कारण एक कैम्पिंग स्पॉट भी बन गया है। ग्लोबल पीस इंडेक्स में चिली चौबीसवें स्थान पर है। चिली में अपराध दर बहुत ही कम है, इसलिए यह महिलाओं के लिए बहुत सुरक्षित क्षेत्र है।

9. महिला ट्रैवलर के घूमने के लिए सुरक्षित स्थान उरुग्वे देश – Women Traveler Ke Ghumne Ke Liye Surkshit Sthan Uruguay In Hindi

महिला ट्रैवलर के घूमने के लिए सुरक्षित स्थान उरुग्वे देश

दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में उरुग्वे बहुत ही आकर्षक देश है जो कि ब्राजील के पास स्थित है। उरुग्वे ज्यादा बड़ा देश नही है परन्तु छोटा देश होने के बाद भी यह बहुत सारे पर्यटन स्थानों को अपने में समेटे हुए है। उरुग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो है। मोंटेवीडियो में सुन्दर समुद्र तट है जो पर्यटकों को बहुत पसंद आएंगे। उरुग्वे के प्रसिद्ध रिसोर्ट में पंटा डेल एस्टे सबसे फेमस रिसोर्ट है। उरुग्वे में कई स्थान ऐसे है जो बहुत ही शांत है जहां आप अकेले में वक्त बिताकर सुकून प्राप्त कर सकते है। उरुग्वे में अपराघ दर भी बहुत कम है इसलिए उरुग्वे महिलाओं के लिए भी सुरक्षित स्थानों में से एक है।

और पढ़े: मेक्सिको टूरिज्म में घूमने लायक जगह की पूरी जानकारी

10. लड़कीयो के घूमने की सुरक्षित स्थान बेल्जियम टूरिज्म – Ladkiyo Ke Akele Ghumne Ki Surkshit Sthan Belgium Tourism In Hindi

लड़कीयो के घूमने की सुरक्षित स्थान बेल्जियम टूरिज्म

बेल्जियम यूरोप के प्रमुख देशों में से बहुत आकर्षक देशों में गिना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला यात्रा केंद्र की सूची में बेल्जियम का स्थान दसवां है। इसलिए बेल्जियम अकेली महिलाओं की यात्रा की सूचि में सबसे ऊपर है। बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स है जहां की सड़के बहुत ही शानदार है। इस सड़कों पर घूमने का अपना ही मजा है। बेल्जियम देश दुनिया के रत्नों में शामिल है। यहाँ पर विदेशों से लोग अध्यन के लिए आते है।

11. अकेली औरत के घूमने लायक देश आयरलैंड पर्यटन – Akeli Aurat Ke Ghumne Layak Desh Ireland Paryatan In Hindi

अकेली औरत के घूमने लायक देश आयरलैंड पर्यटन

दुनिया के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों की सूची में आयरलैंड का नाम भी बहुत खास है। आयरलैंड बियर के लिए जाना जाने वाला देश है। आयरलैंड में पर्यटकों के लिए पब की सुबिधा भी है जहाँ पर्यटक आराम कर सकते है। आयरलैंड में फुटबॉल का खेल खेला जाता है जो यहाँ के प्रसिद्ध खेलों में से एक है। महिलाओं के लिए भी यह स्थान बहुत ही अच्छा और सुरक्षित है। महिलाएं आयरलैंड में अकेली सुरक्षित घूम सकती हैं।

12. महिला टूरिस्ट के घूमने की सुरक्षित जगह ऑस्ट्रिया – Mahila Tourist Ke Ghumne Ki Safe Jagha Austria In Hindi

महिला टूरिस्ट के घूमने की सुरक्षित जगह ऑस्ट्रिया

दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थानों में से आस्ट्रिया भी बहुत खूबसूरत देश है। अकेली महिलाओं के घूमने जाने वाले स्थानों में आस्ट्रिया का प्रमुख स्थान है। अंतरराष्ट्रीय महिला यात्रा केंद्र की सूची में ऑस्ट्रिया सर्वश्रेष्ठ महिलाओं की सूची में चौथे स्थान पर है। जो भी पर्यटक बहुत तनाव महशूस करते है आस्ट्रिया उनकी सारी चिन्ताएं परेशानियाँ ख़त्म करने वाला शानदार देश है। आस्ट्रिया में बर्फ में लिपटी हुई पर्वत की चोटियाँ,आस्ट्रिया के सुन्दर हरे जंगल और यहाँ की झील आकर्षण के केंद्र माने जाते है।

और पढ़े: क्यों न इस बार की गर्मियों की छुटी में सिडनी के पर्यटन स्थल घूमने जाया जाये

13. अकेली महिला यात्रियों के लिए सफेस्ट देश नामीबिया – Akeli Mahila Traveler Ke Liye Safest Desh Namibia In Hindi

अकेली महिला यात्रियों के लिए सफेस्ट देश नामीबिया

अफ्रीका महाद्वीप के चुनिन्दा क्षेत्रों में से एक नामीबिया है जो पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही शानदार जगह है। नामीबिया में सड़क पर यात्रा करने का अपना ही अलग मजा होता है। नामीबिया में रेगिस्तान और यहाँ के समुद्र तट बहुत ही आकर्षक है। इसके साथ ही नामीबिया में एक कंकाल तट है जो की पर्यटन स्थानों में बहुत खास है। अकेली महिलाओं के लिये भी यह क्षेत्र बहुत अच्छा और सुरक्षित है। बस महिलाओं को खुद अपनी तरफ से सावधान रहने की जरुरत है।

14. लडकियों के घूमने के लिए सबसे सुरक्षित देश एम्सटर्डम – Ladkiyo Ke Ghumne Ke Liye Sabse Surkshit Desh Amsterdam In Hindi

लडकियों के घूमने के लिए सबसे सुरक्षित देश एम्सटर्डम

दुनिया के आकर्षक स्थानों में से एक एम्स्टर्डम पर्यटन स्थान भी बहुत शानदार है। इस शहर में आपको पुराणी संस्कृति के बहुमूल्य साक्ष्य मिलेंगे जिनके बारे में जानके आपके ज्ञान में वृधि होगी। खुशियाँ मनाने में  एम्स्टर्डम का मुकाबला कोई और शहर नही कर सकता है। यह चिल आउट वाइब के लिए बहुत फेमस है। अकेली महिला पर्यटक के लिए भी यह स्थान सुरक्षित है।

15. अकेली घूमने वाली महिलाओ के लिए सबसे सुरक्षित देश फ़्रेंच पोलिनेशिया – Akeli Ghumne Wali Mahilao Ke Liye Sabse Surkshit Desh French Polynesia In Hindi

अकेली घुमने वाली महिलाओ के लिए सबसे सुरक्षित देश फ़्रेंच पोलिनेशिया

अपने आकर्षण से भरे पर्यटक स्थानों में से फ़्रेंच पोलिनेशिया एक बहुत ही शानदार कंट्री है।, फ़्रेंच पोलिनेशिया एक द्वीप है और यह शानदार द्वीप आपको अपनी और बार-बार खीचने के लिए बना हुआ है। यहाँ का नजारा ही इतना शानदार है की पर्यटक बार-बार यहाँ आना चाहेंगे। साथ ही साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थानों में से एक फ़्रेंच पोलिनेशिया है। यहाँ महिलाएं बिना किसी दर के अकेली घूम सकती हैं। फ़्रेंच पोलिनेशिया कंट्री में वेनीला की खूसबू आपको मदमस्त कर देती हैं।

इस आर्टिकल में आपने दुनिया के ऐसे देशो के बारे में जाना है जहाँ अकेली लड़की भी सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकती है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment