मणिपुर राज्य के बारे में पूरी जानकारी – Manipur Information In Hindi

4.1/5 - (89 votes)

Manipur In Hindi, मणिपुर राज्य भारत के पड़ौसी देश म्यांमार की सीमा से लगा हुआ भारत का एक आकर्षित उत्तर-पूर्वी राज्य है। मणिपुर की राजधानी इम्फाल है और मणिपुर को साउथ एशिया का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरु जी द्वारा मणिपुर को “भारत का गहना” नाम दिया गया था। मणिपुर ही वह स्थान हैं जहां से ही पोलो नामक खेल की शुरुआत हुई थी। मणिपुर के लोग पोलो को “सगोल कांजेई” कहते है। भारत देश के सबसे खूबसूरत स्थानों के रूप में मणिपुर को भी गिना जाता है और यह आकर्षित स्थान पर्यटकों को अपने यहाँ आने के लिए सदेव आमंत्रित करता हैं। मणिपुर का खाना, मणिपुर पहनावा और मणिपुर के दर्शनीय स्थल यहाँ आने वाले पर्यटकों के दिलों को छू जाते हैं।

व्यापारिक द्रष्टि से भी मणिपुर का एक अलग ही स्थान है। मणिपुर में सुन्दर आभूषण बनाये जाते है जोकि अपनी हस्तकला का शानदार उदहारण हैं। मणिपुर स्टेट और मणिपुर के शहर पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही आकर्षक है। यहाँ की शांत जलवायु, हरे भरे लहलहाते घने वन और यहाँ की सुन्दर झीलें इस पर्वतीय क्षेत्र की सुन्दरता में चार चाँद लगा देते है। यदि आप मणिपुर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

1. मणिपुर राज्य का इतिहास हिंदी में – Manipur History In Hindi

मणिपुर राज्य का इतिहास हिंदी में

मणिपुर का इतिहास हमें वर्ष 1891 में ले जाता हैं जहां से हमें पता चलता हैं कि ब्रिटिश शासन के अधीन आने वाले स्वतंत्र राज्यों की सूची में शामिल होने वाले राज्यों में मणिपुर अंतिम राज्य था। जोकि वर्ष 1956 में एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जाना गया और फिर बाद में मणिपुर को सन 1972 के दौरान एक पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था। मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में मारी बम कोइरेंग सिंह ने शपथ ग्रहण की।

2. मणिपुर के उत्सव – Manipur Festival In Hindi

मणिपुर के उत्सव

मणिपुर राज्य से ही रासलीला की उत्पत्ति हुई है। मणिपुर के लोग नृत्य गायन में बहुत रूचि रखते है। मणिपुर को उत्सव की भूमि के नाम से जाना जाता है। मणिपुर में कई उत्सव मनाये जाते है। मणिपुर के लोग बहुत ही ज्यादा आनंद और उल्लास से हर उत्सव मनाते है। मणिपुर के खास उत्सव में से कुछ प्रमुख त्यौहार इस प्रकार है – डोल यात्रा, रथ यात्रा, कुट, लाइ  हरोबा, चुमफा तथा दशहरा आदि है। पर्यटकों के लिए भी यह त्यौहार बहुत ही अलग अनुभव देने वाले है।

और पढ़े: पाकिस्तान में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों की जानकारी

3. मणिपुर की वेशभूषा – Manipur Culture In Hindi

मणिपुर की वेशभूषा

मणिपुर की वेशभूषा मणिपुर की संस्कृति को स्पष्ट करती है। मणिपुर के लोग बहुत ही आकर्षक ड्रेस पेहनते है जोकि बहुत ही साधारण पर आकर्षक होती है। मणिपुर में पुरुषों की पोशाक में मुख्य रूप से सफ़ेद कलर की धोती कुरता और सफ़ेद पगड़ी होती है। महिलाए एक विशेष प्रकार की ड्रेस पहनती है जिसे इंनाफी के नाम से जाना जाता है और यह एक शोल की तरह होता है। जिसमे चारो तरफ आकर्षक रंग की बॉर्डर और बहुत ही सुन्दर डिजाइन होती है। इसके अलावा एक फेनक और स्कर्ट भी महिलाओं की पोशाक में शामिल है। मणिपुर का पहनावा पारंपरिक होता है।

4. मणिपुर का लोक नृत्य – Manipur Dance In Hindi

मणिपुर का लोक नृत्य

मणिपुर के लोग बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति के होते है। मणिपुर में शास्त्रीय तथा लोक नृत्य सिर्फ भगवान के मंदिरों में ही किये जाते है। मणिपुर के लोग राधा-कृष्ण के प्रति अनन्य भक्ति रखते है। इसी बजह से मणिपुरी नृत्य भी राधा-कृष्ण को ही समर्पित होते है। मणिपुर से ही रासलीला की उत्पत्ति हुई थी। मणिपुरी नृत्यों में मुख्य रूप से पुंग चोलम नृत्य, माई नृत्य, खम्बा थाबी नृत्य और नूपा नृत्य शामिल है।

और पढ़े: क्या थी कारगिल युद्ध की पूरी कहानी

5. मणिपुर राज्य के बारे में रोचक तथ्य – Manipur Facts In Hindi

मणिपुर राज्य के बारे में रोचक तथ्य

  • मणिपुर की राजधानी इम्फाल है।
  • इम्फाल मणिपुर का सबसे बड़ा शहर होने के साथ–साथ मणिपुर के बिलकुल बीचों-बीच बसा हुआ है।
  • मणिपुर में 9 जिले हैं। (विष्णुपुर, चंदेल, चुराचंदपुर, इम्फाल ईस्ट, इम्फाल वेस्ट, सेनापति, तमेंगलांग, थोबल और उखरूल)
  • मणिपुर की प्रमुख भाषा मणिपुरी है जिसे मीठी या माइटिलोन के नाम से भी जाना जाता है। यह भाषा मणिपुर के साथ-साथ बांग्लादेश और म्यांमार में भी बोली जाती है।

6. मणिपुर राज्य में घूमने लायक पर्यटन और दर्शनीय स्थल – Best Places To Visit In Manipur In Hindi

मणिपुर राज्य में घूमने लायक पर्यटन और दर्शनीय स्थल

मणिपुर स्टेट बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। मणिपुर में आपको घूमने के लिए कई ऐसे पर्यटक स्थल मिलेंगे जहां घूमकर आप अनूठे आनंद का अनुभव करेंगे। प्रकृति की गोद में स्थित मणिपुर अपने घने जंगलो, ऊँची पहाड़ियों और झीलों के लिए जाना जाता है। मणिपुर में आने वाले पर्यटक इन स्थानों की यात्रा जरूर करते है। हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उन सभी जगहों की जानकारी प्रदान कर रहे है जहां घूम कर आप की यात्रा बहुत यादगार बन जाएगी।

6.1 इंफाल – Imphal In Hindi

इंफाल

मणिपुर के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से मणिपुर की राजधानी इम्फाल सबसे ज्यादा खास है। इम्फाल मणिपुर का सबसे बड़ा शहर है। इम्फाल बहुत ही आकर्षक स्थान है जोकि अपनी हरी-भरी वादियों और आकर्षित प्राकृतिक वातावरण के साथ इस शहर की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा देता हैं। इम्फाल में कई झील है जहां घूम कर आपको बहुत अच्छा लगेगा। इम्फाल मणिपुर का संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है। इम्फाल में कई ऐसी जगह है जहां पर आप यात्रा का आनंद ले सकते है।

और पढ़े: भारत में कपल के घूमने के लिए रोमांटिक जगहों की जानकारी

6.2 चंदेल – Chandel In Hindi

मणिपुर के प्रमुख पर्यटन स्थालो में चंदेल जिला भी शामिल है। चंदेल जिला भारत और म्यांमार की सीमा के बीच स्थित है। चंदेल जिले को ‘लामका’ और ‘गेटवे टू म्यांमार‘ के नाम से भी जाना जाता है। चंदेल जिला मणिपुर की राजधानी इम्फाल से लगभग 64 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चंदेल जिला अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध हैं। चंदेल आने वाले पर्यटकों को चंदेल के नृत्य और संगीत इतने ज्यादा पसंद आते है की वो इस अनोखे दृश्य को भूल नही पाते है।

6.3 थौबल – Thoubal In Hindi

थौबल

मणिपुर के दर्शनीय स्थलों में में शामिल थौबल एक ऐसी जगह है जहाँ पिकनिक का असली मजा आता है। थौबल में पर्यटक ट्रेकिंग करने का आनंद उठा सकते है और इसके साथ ही यहाँ की एक पैदल लम्बी यात्रा होती है, जिसका अपना ही अलग मजा होता है। पर्यटन की दृष्टि से थौबल बहुत ही शानदार जगह है। थौबल शहर में कई मंदिर है और जल निकाय भी है, जिनके लिए यह बहुत ही ज्यादा फेमस है। थौबल में प्रसिद्ध बाजार निंगम्बाम लक्ष्मी बाजार और अथोकपाम बाजार बहुत ही ज्यादा ख़ास है। पर्यटकों को यह स्थान बहुत ही आकर्षक और मनमोहक लगता है।

6.4 तामेंगलांग – Tamenglong In Hindi

तामेंगलांग

मणिपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक तामेंगलोंग शहर है जो की संतरों की खेती के लिए बहुत फेमस है। तामेंगलोंग में आने वाले पर्यटकों को कई प्रकार की वनस्पति और अनोखे जीवो की प्रजातियों की जानकारी प्राप्त करने का मौका मिलता है। तामेंगलोंग में जानवरों के लिए चिड़ियाँ घर भी है जो पर्यटकों को अपनी और खीचते है। तामेंगलोंग बहुत ही सुन्दर जगह है और यहाँ कि खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ यहाँ बहुत ही खूबसूरत झरने भी दर्शनीय है।

6.5 सेनापति जिला  – Senapati In Hindi

सेनापति जिला

सेनापति जिला मणिपुर स्टेट में घूमने लायक जगहों में से एक प्रमुख जगह है यह क्षेत्र 80 प्रतिशत वनों से घिरा हुआ है। सेनापति ग्रामीण क्षेत्र है जो की पर्यटकों को गाँव से जुडी जानकारी जुटाने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। सेनापति के लोग पर्यटकों की यात्रा को और भी सुहाना बना देते है। आप यहाँ के लोगो के साथ समय बिताने के बाद उन लम्हों को कभी नही भूल पायेंगे।

और पढ़े: सिक्किम यात्रा की जानकारी

6.6 एंड्रो – Andro In Hindi

एंड्रो

मणिपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एंड्रो एक बहुत ही अलौकिक जगह है। एंड्रो अपनी कला के कारण प्रसिद्ध है। एंड्रो के लोग मिट्टी के बर्तनों का निर्माण करते है जो कि बहुत ही आकर्षक होते है। इन मिट्टी के बर्तनों का एक संग्रहालय है जो पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही शानदार है। इसके अलावा एंड्रो में कई ऐसे स्थान है जहां आप यात्रा करके सुकून पा सकते है। एंड्रो के पार्क और मंदिर बाकइ देखने लायक है।

6.7 खोंगजोम – Khongjom In Hindi

खोंगजोम
Image Credit: Parosh Khumbongmayum

खोंगजोम मणिपुर की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भारत के इतिहास में रूचि रखने वाले पर्यटकों के लिए यह जगह बहुत ही ज्यादा शानदार है। खोंगजोम में वीर बहादुर शहीद शैनिकों की याद में बहुत बड़ा स्मारक बना हुआ है जो की देखने योग्य है। यहाँ पर सेनानियों को श्रधांजलि प्रदान की जाती है। प्राचीन काल में हुए युद्धों के साक्ष्य खोंगजोम में देखने को मिलते है।

6.8 चुराचंदपुर – Churachandpur In Hindi

चुराचंदपुर

मणिपुर में घूमने के लिए चुराचांदपुर भी बहुत ख़ास जगह है। बैसे तो चुराचांदपुर आदिवासियों के शहर के रूप में जाना जाता है परन्तु अब इस शहर में बहुत तेजी से विकास हो गया है। चुराचांदपुर के अन्दर भी कई आकर्षक पर्यटन स्थल है जिनमे से टिपिमुख, टोंगलेन गुफा, तुईबोंग आदिवासी संग्रहालय, नगालोई फॉल्स और टिपिमुख बहुत फेमस है।

6.9 उखरुल – Ukhrul In Hindi

उखरुल

मणिपुर में पर्यटन स्थलों में उखरुल एक मात्र ऐसी जगह है जहां आप सबसे अधिक समय एकांत में बिता सकते है। मन को सुकून देने वाली यह जगह चाय के बागानों के लिए जानी जाती है। उखरुल में निलय टी एस्टेट, काचौ फुंग लेक, शिरुई काशोंग पीक, खंगखुई गुफा और ख्यांग पीक ये सभी जगह बहुत ही फेमस है।

और पढ़े: गंगटोक में घूमने की 15 खास जगह 

7. मणिपुर का खान पान – Food Of Manipur In Hindi

मणिपुर का खान पान

मणिपुर के स्थानीय भोजन में मुख्य रूप से चावल तथा मछली प्रसिद्ध है। मणिपुर के लोग मछली की करी जिसे नगा थोंगबा के नाम से जाना जाता है लोगो को बहुत अधिक पसंद हैं। शाकाहारी खाने के रूप में मणिपुर का प्रसिद्ध ऊटी खाना है। चामथोंग जो सब्जियों के साथ बनाया जाता है मणिपुर का सबसे खास व्यंजन है। मणिपुर के लोग बिना तेल का पकाया हुआ खाना बहुत ज्यादा पसंद करते है। इसके साथ ही यहाँ चाइनीस खाना भी बहुत अच्छा मिलता है। मणिपुर घूमने के दौरान आप यहाँ के तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद चखने का लाभ भी उठा सकते है।

8. मणिपुर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Manipur In Hindi

मणिपुर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय

मणिपुर घूमने जाने के लिए सर्दियों का समय सबसे अच्छा माना जाता हैं। सर्दियों के समय आप मणिपुर की ख़ूबसूरत वादियों का भरपूर आनंद ले सकते है। हालाकि साल के किसी भी महीने में जाना चाहे तो आप जा सकते है। परन्तु गर्मियों में मौसम थोडा सा गर्म हो जाता है तो आपको उतना आनंद नही मिल पाता है। इसलिए आप गर्मी की शुरुआत से पहले किसी भी मौसम में मणिपुर की यात्रा का मजा ले सकते है। पहाड़ी घाटी की सुन्दरता का सबसे ज्यादा आनंद हल्की-हल्की बारिश में मिलता है।

9. मणिपुर में कहाँ रुके – Where To Stay In Manipur In Hindi

मणिपुर में कहाँ रुके

मणिपुर और इसके पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप किसी आवास स्थान की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें कि मणिपुर में कई होटल उपलब्ध हैं। जोकि आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट की रेंज में मिल जायेंगे।

  • द क्लासिक होटल
  • संगाई कॉन्टिनेंट
  • हिलटॉप लॉज
  • रंगौती रिसोर्ट
  • नाज़िमगढ़ रिसोर्ट

और पढ़े: नागालैंड राज्य के इतिहास से लेकर संस्कृति के बारे में पूरी जानकारी 

10. मणिपुर कैसे जाए – How To Reach Manipur In Hindi

यदि आपने मणिपुर की यात्रा का प्लान बनाया है तो हम आपको बता दे की आप मणिपुर जाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते है। मणिपुर भारत के विभिन्न शहरों से स्थाई रूप से जुड़ा हुआ है। आपको मणिपुर जाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना नही करना पड़ेगा। आप आसानी से मणिपुर पहुँच सकते है।

10.1 फ्लाइट से मणिपुर कैसे पहुँचे – How To Reach Manipur By Flight In Hindi

फ्लाइट से मणिपुर कैसे पहुँचे

यदि आपने मणिपुर की यात्रा का प्लान फ्लाइट के माध्यम से जाने का बनाया है, तो हम आपको बता दे की आप मणिपुर हवाई मार्ग से आसानी से पहुँच सकते है। मणिपुर में एक मात्र (Tulihal Airport In Changangei) तुलिहल हवाई अड्डा हैं जोकि मणिपुर के केंद्र में स्थित है। यह हवाई अड्डा मणिपुर का मुख्य हवाई अड्डा है। इम्फाल तुलिहल हवाई अड्डा भारत के कई मुख्य शहरों से जुड़ा हुआ है।

10.2 मणिपुर ट्रेन से कैसे पहुँचे – How To Reach Manipur By Train In Hindi

मणिपुर ट्रेन से कैसे पहुँचे

मणिपुर जाने के लिए यदि आपने रेलवे मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि मणिपुर रेल्वे मार्ग से सीधे संपर्क में नही हैं। लेकिन इम्फाल से लगभग 215 किमी की दूरी पर नागालैंड के दीमापुर में रेलवे स्टेशन हैं। जहां से आप सड़क मार्ग द्वारा आसानी से मणिपुर पहुँच सकते है।

10.3 कैसे पहुंचे मणिपुर बस से – How To Reach Manipur By Bus In Hindi

कैसे पहुंचे मणिपुर बस से

मणिपुर अपने आसपास के शहरों से सड़क मार्ग के द्वारा विभिन्न शहरों गुवाहाटी, सिलचर, दीमापुर और कोहिमा से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यदि आपने सड़क मार्ग से मणिपुर जाने का प्लान बनाया है, तो हम आपको बता दे की आपको नियमित रूप से बसे उपलब्ध हो जाएँगी आप आसानी से मणिपुर पहुँच सकते है।

और पढ़े: पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल की जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने मणिपुर के प्रमुख पर्यटक स्थलों को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

11. मणिपुर का नक्शा – Manipur Map

12. मणिपुर की फोटो गैलरी – Manipur Images

View this post on Instagram

Wonderland?

A post shared by AriEs KritiKing PeGu (@aries_k_peg) on

और पढ़े:

Leave a Comment