ब्राजील के पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी – Top Places To Visit In Brazil In Hindi

2.8/5 - (10 votes)

Brazil In Hindi, ब्राजील लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा देश है और दुनिया के पांच सबसे बड़े क्षेत्रफल वाले देशों में से एक है। ब्राजील एक ऐसा देश है जो अपने शानदार समुद्र तटों, सुंदर पुर्तगाली वास्तुकला और अपने पर्यटन स्थलों की वजह से भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। ब्राजील देश में घूमने की जगहों की कोई कमी नहीं है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां के प्रसिद्ध स्थलों की यात्रा करते हैं और विभिन्न गतिविधियों में शामिल होते हैं। ब्राजील की सबसे अच्छी बात यह है कि आप चाहे एडवेंचर लवर हो या फिर प्राकृति प्रेमी या नाईट लाइफ में रूचि रखते हों, यहां पर हर तरह के लोगों के लिए कुछ न कुछ है।

अगर आप ब्राजील के पर्यटन स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं तो इस लेख जो जरुर पढ़ें, जिसमे हम आपको ब्राजील के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं।

Table of Contents

ब्राजील के टॉप १० पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Brazil In Hindi

Best Tourist Places In Brazil In Hindi

ब्राजील पहले से ही पर्यटकों के बीच एक प्रसिद्ध पर्यटन देश है,जो अपनी जीवंत संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और फुटबॉल के लिए असीम प्रेम के लिए काफी प्रसिद्ध है। अगर आप ब्राजील में घूमने की जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां हम आपको ब्राजील के कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की जानकारी दे रहें हैं जहां आपको अपनी यात्रा के दौरान जरुर जाना चाहिए।

ब्राजील का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रियो-डी-जनेरियो – Rio De Janeiro Brazil Ke Paryatan Sthal In Hindi

Rio De Janeiro Brazil Ke Paryatan Sthal In Hindi

रियो-डी-जनेरियो ब्राजील के सबसे जीवन शहरों में से एक है जो अपने समुद्र तटों, संगीत, पार्टियों और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां आयोजित होने वाला फेस्टिवल रियो कार्निवल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस त्यौहार के दौरान यहां की गलियों में काफी भीड़ देखने को मिलती है।

रियो डी जनेरियो एक पर्यटक आकर्षण का केंद्र है जो पहले ब्राजील की राजधानी हुआ करता था। यहां पर कई सांस्कृतिक आकर्षणों के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध स्मारक भी हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध क्राइस्ट द रिडीमर प्रतिमा है, जो दुनिया के सात अजूबों में से एक है। अगर आप रियो डी जनेरियो की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो आपको यहां के वार्षिक कार्निवल समारोह का हिस्सा जरुर बनना चाहिए। यहां के समुद्र तट अपनी अद्भुत नाइटलाइफ़ और स्वादिष्ट भोजन के लिए काफी लोकप्रिय है। अगर आप ब्राजील के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो रियो-डी-जनेरियो का नाम आपकी सूची में सबसे पहले होना चाहिए।

और पढ़े : अमेरिका का सबसे मशहूर रिहायशी शहर लास वेगास घूमने की पूरी जानकारी

ब्राजील पर्यटन में घूमने के लिए खुबसूरत जगह पैराटी – Brazil Paryatan Me Ghumne Ke Liye Khubsurat Jagah Paraty In Hindi

ब्राजील पर्यटन में घूमने के लिए खुबसूरत जगह पैराटी - Brazil Paryatan Me Ghumne Ke Liye Khubsurat Jagah Paraty In Hindi

जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ पैराटी ब्राजील की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। आपको बता दें कि यह एक उत्कृष्ट रूप से संरक्षित औपनिवेशिक केंद्र है, जिसे 1966 से एक राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थल के रूप में मान्यता दी गई है। पैराटी की गलियां और इमारतें बेहद खूबसूरत हैं जो पर्यटकों को बेहद पसंद आती है।

पैराटी के आसपास का क्षेत्र एक प्रकृति-प्रेमी स्वर्ग है, जो दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के कुछ सबसे सुंदर तटीय और आकर्षक पहाड़ी दृश्यों को पेश करता है। यहां पर कई प्राचीन समुद्र तट स्थित हैं जहां की सैर आप अपनी यात्रा के दौरान आकर सकते हैं। अगर आप अपनी ब्राजील यात्रा के लिए पर्यटन स्थलों की लिस्ट तैयार कर रहें हैं पैराटी का नाम आपकी सूची में टॉप पर होना चाहिए।

ब्राजील में घूमने की अच्छी जगह साओ पाउलो – Brazil Me Ghumne Ki Achi Jagah São Paulo In Hindi

ब्राजील में घूमने की अच्छी जगह साओ पाउलो - Brazil Me Ghumne Ki Achi Jagah São Paulo In Hindi

साओ पाउलो (São Paulo) ब्राज़ील का सबसे बड़ा शहर है जहां भले ही पर्यटकों को सुरम्य विशेषताओं का अभाव लग सकता है लेकिन ऐसा नहीं है कि यहां पर पर्यटन स्थलों की कमी है। साओ पाउलो वित्तीय राजधानी है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य परंपरा के लिए जाना जाता है। साओ पाउलो में पर्यटक कई बड़ी इमारतों, नव-गॉथिक गिरजाघर और औपनिवेशिक शैली के चर्च देख सकते हैं। इसके अलावा यहां की नाईट लाइफ भी लोगों को बेहद पसंद आती है।

ब्राजील टूरिज्म में देखने लायक जगह फ्लोरिअनोपोलिस – Brazil Tourism Me Dekhne Layak Jagah Florianopolis In Hindi

ब्राजील टूरिज्म में देखने लायक जगह फ्लोरिअनोपोलिस - Brazil Tourism Me Dekhne Layak Jagah Florianopolis In Hindi

यह ब्राजील की एक ऐसी जगह है जहां पर कुल 42 सुनहरे समुद्र तट हैं जो इसे ब्राजील के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक बनाते हैं। फ्लोरिअनोपोलिस ब्राजील का एक ऐसा दर्शनीय स्थल है जो पर्यटकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाता है।

और पढ़े : पेरिस के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी

ब्राजील का दर्शनीय स्थल ब्रासीलिया – Brazil Ka Pramukh Darshaniya Sthal Brasilia In Hindi

ब्राजील का दर्शनीय स्थल ब्रासीलिया - Brazil Ka Pramukh Darshaniya Sthal Brasilia In Hindi

ब्रासीलिया ब्राज़ील की संघीय राजधानी है जो एक योजनाबद्ध शहर है। बता दें कि यह शहर अपनी आधुनिक वास्तुकला और कलात्मक शहरी नियोजन के लिए जाना जाता है। ब्रासीलिया को 1960 में देश की राजधानी घोषित किया गया था। इस शहर को 1987 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया था। ब्रासीलिया यह दर्जा दिया जाने वाला 20 वीं सदी का एकमात्र शहर है। ब्रासीलिया तरह के पर्यटन आकर्षणों से भरा हुआ है, जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। अगर आप ब्राजील की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो आपको इस आकर्षक शहर ब्रासीलिया घूमने के लिए अवश्य जाना चाहिए।

ब्राजील पर्यटन में घूमने की अच्छी जगह फोर्टालेजा – Brazil Paryatan Me Ghumne Ki Achi Jagah Fortaleza In Hindi

ब्राजील पर्यटन में घूमने की अच्छी जगह फोर्टालेजा - Brazil Paryatan Me Ghumne Ki Achi Jagah Fortaleza In Hindi

फोर्टेलेज ब्राजील के Cearö राज्य की राजधानी है और लगभग 4 मिलियन की आबादी के साथ ब्राजील का पांचवा सबसे बड़ा शहर है। ब्राजील के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित फोर्टालेजा देश के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है और हर साल आधे मिलियन से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह शहर पाने आकर्षक धूप वाले समुद्र तटों, चमकदार नाइटलाइफ़ और उत्तम भोजन के लिए जाना जाता है। अपने 25 से अधिक समुद्र तटों और कई मछली पकड़ने वाले गांवों के साथ, फोर्टालेजा रोलिंग से लेकर विंड सर्फिंग और जेट स्कीइंग तक कई तरह की पानी के खेलों की पेशकश करता है।

और पढ़े : एफिल टॉवर घूमने और इसके आसपास के पर्यटन स्थल की जानकारी

ब्राजील का मशहूर आकर्षण स्थल मनौस – Brazil Ka Mashur Aakarshan Sthal Manaus In Hindi

ब्राजील का मशहूर आकर्षण स्थल मनौस - Brazil Ka Mashur Aakarshan Sthal Manaus In Hindi

मनौस ब्राजील के राज्य अमेज़ॅन की राजधानी है जो नीग्रो और सोलिम_स नदी के संगम पर स्थित है। आपको बता दें कि मनौस ब्राजील के उत्तरी क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा शहर है। अमेज़ॅन वर्षावनों के केंद्र में स्थित यह महानगर दुनिया के सबसे बड़े उष्णकटिबंधीय वर्षावनों के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। इसके अलावा यह शहर अपने पुराने उपनिवेश भवनों, कई तरह के वनस्पतियों, जीवों और हस्तशिल्प के साथ शहर अमेज़ॅन को एक्सप्लोर करने के लिए एक शानदार जगह है। यह शहर अमेज़न को एक्स्प्लोर करने के लिए एक प्रमुख बिंदु के रूप में कार्य करता है।

अगर आप ब्राजील के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो आपको कुछ दिन मनौस शहर में भी बिताना चाहिए। अमेज़ॅन का सबसे बड़ा शहरी केंद्र होने की वजह से मनौस एक जीवंत नाइटलाइफ़ का वादा करता है। इस शहर के अधिकांश बार और क्लब पोंटा नेग्रा समुद्र तट (Ponta Negra Beach) के पास स्थित हैं।

ब्राजील में घूमने लायक जगह बेलो होरीज़ोंते – Belo Horizonte Brazil Tourist Place In Hindi

Belo Horizonte Brazil Tourist Place In Hindi

मिनस गेरैस ब्राजील की दूसरी सबसे अधिक आबादी वाले राज्य की राजधानी बेलो होरीज़ोंते है (Belo Horizonte) है जो कि देश का छठा सबसे बड़ा शहर है। गार्डन सिटी के नाम से प्रसिद्ध बेलो होरीज़ोंते अपने महानगरीय आकर्षण के साथ-साथ अपने पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। जो भी पर्यटक ‘बेलो होरीज़ोंते ‘ की यात्रा करता है वो बार बार यहां की यात्रा करना चाहता है।

ब्राजील का रेस्तरां और नाइटलाइफ़ – Brazil Restaurant And Nightlife In Hindi

ब्राजील का रेस्तरां और नाइटलाइफ़ – Brazil Restaurant And Nightlife In Hindi

Praia De Iracema और Praia Do Futuro समुद्र तट यहां के सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां और नाइटलाइफ़ प्रदान करते हैं। Praia Do Futuro इस शहर का सबसे प्रसिद्ध शहरी समुद्र तट है, जहां पर आप स्थानीय केकड़े का स्वाद ले सकते हैं। यह शहर एक महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र है और अपने विशाल शॉपिंग मॉल के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि दुर्भाग्य से फोर्टालेजा में उच्च अपराध दर काफी ज्यादा है लेकिन अगर आप ब्राजील की यात्रा कर रहें हैं तो आपको खुद को इस खूबसूरत जगह जाने से नहीं रोकना चाहिए।

और पढ़े : गोवा की नाइटलाइफ़ और टॉप 10 नाईट क्लब

ब्राजील की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Brazil In Hindiब्राजील की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Brazil In Hindi

अगर आप ब्राजील की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि यह एक ऐसा प्रसिद्ध स्थल है जहां की यात्रा करने के लिए पूरे साल जा सकते हैं। यहां यात्रा का अच्छा समय उस बात पर निर्भर करता है कि आप किस जगह की यात्रा करना चाहते हैं। शुष्क और आर्द्र मौसम के साथ देश के सभी क्षेत्रों में अलग-अलग जलवायु परिवर्तन होते हैं। बता दें कि अप्रैल से जून तक के महीने देश की यात्रा के लिए एक उत्कृष्ट समय है क्योंकि इस समय ब्राजील का मौसम सुहावना बना रहता है।

अगस्त से अक्टूबर एक ऐसा समय है जो रियो की यात्रा करने के लिए आदर्श है। नवंबर से मार्च का समय दक्षिणी ब्राजील में समुद्र तटों की यात्रा करने के लिए अच्छा है। अगर आप अमेजन की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो जून से सितंबर तक का एक अच्छा समय होगा। आमतौर पर लोग बारिश के मौसम के दौरान ब्राजील से बचते हैं।

और पढ़े : दुबई घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

ब्राजील कैसे पहुचें – How To Reach Brazil In Hindi

अगर आप ब्राजील की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि यहां भारत से सिर्फ हवाई मार्ग से यात्रा की जा सकती है। देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे साओ पाउलो (Sao Paulo) और रियो डी जनेरियो (Rio De Janeiro ) में स्थित हैं, जिनमें उत्तरी अमेरिका के अधिकांश शहरों, दक्षिण अमेरिका और यूरोप के कई राजधानी शहरों और एशिया और अफ्रीका के कुछ शहरों से सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं।

भारत से ब्राजील कैसे पहुंचें – How To Reach Brazil From India In Hindi

भारत से ब्राजील कैसे पहुंचें - How To Reach Brazil From India In Hindi

जैसा अधिकांश दक्षिण अमेरिकी देशों में होता है वैसे ही भारत से ब्रासीलिया के लिए कोई सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं है। भारत से ब्राजील के लिए जाने वाले सभी उड़ानों में कम से कम एक स्टॉप है। आमतौर पर अबू धाबी या दुबई और साओ पाउलो (Sao Paulo) से कनेक्ट होता है, जो ब्राजील में सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। ब्राजील के लिए आप उड़ानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम से उड़ान ले सकते हैं। इस मार्ग पर चलने वाली प्रमुख एयरलाइन एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) जीओएल लिन्हास एरीस (GOL Linhas Aereas) और लेटैम एयरलाइंस ब्रासिल (LATAM Airlines Brasil) हैं।

और पढ़े : दुनिया के सबसे अमीर देश

इस आर्टिकल में अपने ब्राजील में फेमस टूरिस्ट प्लेसेस (Best Tourist Places In Brazil In Hindi) को जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

ब्राजील का नक्शा – Brazil Map

ब्राजील की फोटो गैलरी – Brazil Images

और पढ़े :

Leave a Comment