भारत के 20 ऐसे आकर्षक स्थल जहां आपको 30 साल के होने से पहले घूम आना चाहिए

Rate this post

जब कोई भी इंसान युवा होता है तो उसे यात्रा करने का शौक बहुत होता है लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढती है जिंदगी की उलझनों में व्यस्त हो जाने के बाद किसी भी पर्यटन स्थल की यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप युवा है और आपकी उम्र 30 साल से कम है तो आपको 30 साल की होने से पहले भारत के खास पर्यटन स्थलों की यात्रा अवश्य करना चाहिए। क्योंकि इस उम्र से पहले आप काफी फिट होते हैं और हर जगह की यात्रा कर सकते हैं।

अगर आप 30 साल से कम उम्र के हैं या 30 साल के होने वाले हैं तो यह लेख आपके बहुत ही काम का है। जिसमे हम आपको भारत के कुछ ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहें हैं जहां आपको 30 साल के होने से पहले ज़रुर जाना चाहिए।

30 साल के होने से पहले, भारत में घूमने लायक 20 जगह – Best Tourist Places In India Before You Turn 30 In Hindi

कुर्ग

कूर्ग

कुर्ग भारत में घूमने के लिए लिए सबसे अच्छी जगहों से एक है। अगर आप 30 साल के होने से पहले किसी अच्छी जगह पर घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको इस आकर्षक हिल स्टेशन की यात्रा ज़रुर करना चाहिए। यह भारत के टॉप पर्यटन स्थलों में से एक है जहां की यात्रा आपको एक शानदार अनुभव देगी।

कुर्ग के प्रमुख आकर्षण स्थल

  • अभय जलप्रपात
  • नल्कनड पैलेस
  • बारापोल नदी
  • ब्रह्मगिरी शिखर
  • इरुप्पु जलप्रपात
  • नामद्रोलिंग मठ
  • नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान
  • चेलवारा में माइक्रोलाइट उड़ान
  • कावेरी नदी

(और पढ़ें – कर्नाटक में घूमने के लिए 15 प्रसिद्ध तीर्थ स्थल और मंदिर )

गोवा

गोवा

इस बात में जरा भी शक नहीं है कि 30 साल के होने से पहले आपको भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक गोवा की यात्रा ज़रुर कर लेना चाहिए। गोवा भारत के ऐसे स्थलों में से एक है जो अपनी नाइट लाइफ, पार्टी, बीच, बीयर और पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। अगर आप 30 साल के होने वाले हैं और अगर आपने गोवा की यात्रा नहीं की तो मानों आपने जिंदगी में बहत कुछ मिस कर दिया।

गोवा के प्रमुख आकर्षण स्थान

(और पढ़ें – गोवा के पर्यटन स्थल जहां आपको जरूर घूमना चाहिए )

मैकलोडगंज

मैकलोडगंज

मैकलोडगंज भारत की सबसे शानदार जगहों में से है जहां की यात्रा करना पर्यटकों को एक शानदार अनुभव देता है। मैकलोडगंज में त्रियुंड पर्यटकों को धौलाधार पर्वतमाला का शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। त्रियुंड अपने दोस्तों के साथ यात्रा करने के लिए बहुत अच्छी जगह है जहां पर आप अरबों सितारों के नीचे कैम्पिंग का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। मैकलोडगंज भारत के ऐसे पर्यटन स्थलों में से एक है जहां की यात्रा आपको 30 साल के होने से पहले जरुर कर लेनी चाहिए। पर्यटक यहाँ की यात्रा साल के किसी भी मौसम में कर सकते हैं।

मैकलोडगंज में घूमने लायक जगह

  • कांगड़ा किला
  • भागसूनाथ मंदिर
  • भागसू जलप्रपात
  • नामग्याल मठ
  • दलाई लामा मंदिर परिसर
  • एचपीसीए स्टेडियम
  • कांगड़ा घाटी के चाय बागान
  • त्रिउंड ट्रेक

(और पढ़ें – मैकलोडगंज का इतिहास और घूमने की 5 सबसे खास जगह )

श्रीनगर

श्रीनगर

अगर आपकी उम्र 20 साल से 25 के बीच है तो आपको श्रीनगर की यात्रा अवश्य करना चाहिए। श्रीनगर भारत का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो पृथ्वी पर स्वर्ग के सामान है। अपनी श्रीनगर की यात्रा के दौरान आप कई प्राकृतिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं और पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं।

श्रीनगर में देखने लायक जगह

  • डल झील 
  • निशात बाग
  • शालीमार बाग
  • ज़िन-उल-अबिदीन का मकबरा
  • जामा मस्जिद
  • हज़रतबल मस्जिद और शंकराचार्य हिल
  • परी महल
  • इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन

(और पढ़े – श्रीनगर शहर के दर्शनीय स्थल की जानकारी)

अंडमान

अंडमान

अगर आप एक्वा लवर हैं तो भारत का पर्यटन अंडमान आपके लिए स्वर्ग के सामान है। अंडमान एक ऐसी जगह है जहां पर आप गहरे समय में गोता लगाने जैसे काम कर सकते हैं और इसके साथ ही कई तरह से वॉटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। अगर आपकी उम्र 30 साल से कम है और आप साहसिक खेलों का मजा लेना चाहते हैं तो आपको अंडमान की यात्रा अवश्य करना चाहिए।

अंडमान के प्रमुख आकर्षण स्थान

अंडमान में पानी वाटरस्पोर्ट्स

केले की नाव की सवारी, स्नोर्कलिंग, पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग, पानी के भीतर चलना, स्पीड बोटिंग, स्कूबा डाइविंग और स्पोर्ट फिशिंग

(और पढ़े – अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा)

लेह-लद्दाख

लेह-लद्दाख

लेह लद्दाख भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है जहां आपको एक बार जरुर जाना चाहिए। अगर बाइकिंग के लवर हैं तो आपको एक बार जरुर लद्दाख घूमने के लिए जाना चाहिए। लेह-लद्दाख को बाइकर का स्वर्ग का स्वर्ग कहा जाता है। आप 30 साल के हो जाएँ इससे पहले आपको लेह-लद्दाख की एक ट्रिप जरुर प्लान करना चाहिए।

लेह-लद्दाख के प्रसिद्ध घूमने की जगह

(और पढ़े – लेह लद्दाख की यात्रा से जुड़े सवाल और उनके जवाब)

केरल

केरल

केरल भारत का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जिसे भगवान की भूमि के रूप में भी जाना जाता हैं। अगर आपकी उम्र 30 साल के कम है तो आपको केरल के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के लिए जरुर जाना चाहिए। केरल अपने प्राकृतिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां की यात्रा के दौरान पर्यटक कई शानदार दृश्यों को देख सकते हैं। केरल लंबी तटरेखा, चाय के बागान और रंग-बिरंगे डांस फॉर्म के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां की यात्रा आपके जीवन को शानदार अनुभव दे सकता है।

केरल पर्यटन में घूमने लायक जगह

वैसे तो केरल में पर्यटन स्थलों की सूची बहुत बड़ी है लेकिन हम यहां केरल के कुछ स्थलों के नाम बता रहें हैं।

(और पढ़े – केरल में घूमने की जगह की जानकारी)

कसोल

कसोल

कसोल भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश में स्थित एक छोटा सा गांव है जिसे ट्रेकर्स के लिए स्वर्ग कहा जाता है। अगर आप ट्रैकिंग लवर हैं तो आपको 30 साल की उम्र पार करने से पहले कसोल की यात्रा अवश्य करना चाहिए। कसोल ट्रेकर्स, बैकपैकर और प्रकृति प्रेमियों के लिए काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ घूमने की किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो आपको कसोल घूमने के लिए अवश्य जाना चाहिए। यह प्रकृति की गोद शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए एक दम आदर्श जगह है।

कसोल में देखने लायक जगह

और पढ़े : भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहें

कच्छ

कच्छ

कच्छ भारत में 30 साल उम्र के होने से पहले घूमने के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। कच्छ शायद भारत में सबसे सुंदर स्थानों में से एक है जो पर्यटकों अपनी ओर बेहद आकर्षित करता है। कच्छ अपने सफ़ेद रेगिस्तान के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा आप यहां कई पर्यटन स्थलों कीई यात्रा कर सकते हैं। सर्दियों के दौरान दिसंबर-फरवरी के दौरान रण महोत्सव आयोजित किया जाता है, तब इस जगह जीवंत हो जाती है।

कच्छ के प्रमुख आकर्षण

  • प्राग महल
  • कालो डूंगर
  • कच्छ संग्रहालय
  • पुरातत्व संग्रहालय
  • मांडवी बीच
  • सफेद रेगिस्तान
  • आइना महल

(और पढ़े – रन ऑफ कच्छ की सैर और कच्छ के दर्शनीय स्थल)

बीर बिलिंग

बीर बिलिंग

बीर बिलिंग को भारत में पैराग्लाइडिंग हब ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह यहां होने वाली पैराग्लाइडिंग की वजह से देश भर के साहसिक उत्साही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। बीर बिलिंग भारत में उन शीर्ष 10 स्थानों में से एक जहां की यात्रा आपको 30 साल के होने से पहले ही कर लेना चाहिए।

बीर बिलिंग के प्रमुख आकर्षण

(और पढ़े – बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग की जानकारी )

असम

असम

असम भारत के एक ऐसा राज्य है जो कई तरह के प्राकृतिक आकर्षणों से भरा हुआ है। असम को लोकप्रिय रूप से एक सींग वाले गैंडों का घर के रूप में भी जाना जाता है। यहां की यात्रा के दौरान आप डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क दौरा कर सकते हैं और कई तरह से वनस्पतियों और जीवों को देख सकते हैं। इस नेशनल पार्क में नवंबर से अप्रैल के महीनों के दौरान जंगल की सैर और नाव की सवारी जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।

असम के प्रमुख आकर्षण स्थान

(और पढ़े –असम के पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी)

ऋषिकेश

ऋषिकेश

ऋषिकेश भारत का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां की यात्रा आपको 30 साल के होने से पहले जरुर करना चाहिए। ऋषिकेश को लोकप्रिय रूप से भारत की योग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आपको ऋषिकेश की यात्रा जरुर करना चाहिए। ऋषिकेश की यात्रा के दौरान आप कई वॉटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं और कई आकर्षक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। शिवपुरी रिवर राफ्टिंग पॉइंट यहां का प्रमुख आकर्षण है जहां पर आप रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं।

ऋषिकेश के प्रमुख आकर्षण

(और पढ़े –ऋषिकेश में घूमने वाली जगह और पर्यटन स्थल)

शिमला

शिमला

शिमला भारत एक ऐसा स्थल है जहां की यात्रा करने के लिए वैसे तो आप किसी भी उम्र में जा सकते हैं। लेकिन आपको 30 साल के होने से पहले यहां की यात्रा करने के लिए जरुर जाना चाहिए। शिमला भारत का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। आपको बता दें कि शिमला पिछले 50 सालों से भारतीय परिवारों और हनीमूनर्स के बीच एक बहुत ही लोकप्रिय हिल-स्टेशन है।

शिमला के प्रमुख आकर्षण स्थल

(और पढ़े –शिमला में घूमने लायक 15 खुबसूरत जगहों की जानकारी )

तीर्थन घाटी

तीर्थन घाटी

तीर्थन घाटी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है जहां की यात्रा आपको जरुर करना चाहिए। तीर्थन घाटी शांति और रोमांच के बीच एक आदर्श संतुलन है। यह भारत का एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जिसने दुनिया भर में यात्रियों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। तीर्थन घाटी को एडवेंचर हब ऑफ हिमाचल के नाम से भी जानते हैं। अगर आपकी उम्र 20 साल से 30 के बीच है तो यह जगह आपके लिए बेहद खास साबित हो सकती है। तीर्थन घाटी एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां पर सभी के लिए कुछ न कुछ है।

तीर्थन घाटी के प्रमुख आकर्षण

मनाली

मनाली

मनाली भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह प्रकृति, शांति और रोमांच का एक शानदार संयोजन है जहां की यात्रा हर उम्र के लोग कर सकते हैं। अगर आप अपनी मनाली यात्रा का पूरा मजा लेना चाहते हैं तो आपको 30 साल के होने से पहले यहां की यात्रा जरुर कर लेना चाहिए। यह एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां की यात्रा आप अपने दोस्तों के साथ कर सकते हैं और यात्रा का पूरा मजा उठा सकते हैं। मनाली देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है जो अपने कई प्राकृतिक आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है।

मनाली में घूमने लायक जगह

(और पढ़े – मनाली शहर के पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी)

उदयपुर

उदयपुर

उदयपुर भारत के राजस्थान राज्य में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां की यात्रा आपको 30 के पास होने के पहले करना चाहिए। उदयपुर को राजस्थान के झीलों के शहर के रूप में भी जाना जाता है, जो कई तरह के आकर्षणों से भरा हुआ है। उदयपुर में कुछ सबसे शानदार लक्जरी विरासत होटल हैं, लेकिन अगर आप बजट की तलाश में हैं तो यहां आपके रुकने के लिए कई कम बजट वाले होटल उपलब्ध हैं। यहां की यात्रा के दौरान आप पर्यटन स्थलों की यत्र करने के अलावा बोटिंग, ट्रेकिंग ऐसी गतिविधियों का हिस्सा भी बन सकते हैं।

उदयपुर के प्रमुख आकर्षण स्थल

(और पढ़े – उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल)

औली

औली

औली भारत का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो स्की लवर्स के लिए एक परफेक्ट जगह है। इसे लोकप्रिय रूप से स्कीइंग कैपिटल ऑफ़ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह सूर्यास्त और हिमालय के मनोरम दृश्य देखने के लिए एक बहुत खास जगह है। औली एक ऐसी जगह है जहां आपको अपनी जवानी के ढलने से पहले अवश्य जाना चाहिए। यहां की यात्रा के दौरान आप ऐसी आकर्षक पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं जो आपकी यात्रा को बेहद यादगार बना देंगे।

औली के प्रमुख आकर्षण स्थान

  • कुआरी पास ट्रेक
  • विष्णुप्रयाग
  • कल्पेश्वर
  • श्री हेमकुंट साहिब
  • गोर्सन बुग्याल
  • पंगरचुल्ला पीक

(और पढ़े – औली के 15 प्रमुख पर्यटन स्थल)

नैनीताल

नैनीताल

नैनीताल उत्तराखंड का एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जहां पर आपको 30 साल के होने से पहले जरुर घूम आना चाहिए। नैनीताल एक आकर्षक हिल स्टेशन है जो हिमालय में कुमाऊं पर्वतमाला की हरी-भरी तलहटी बसा हुआ है और लगभग 1938 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। नैनीताल एक ऐसा आकर्षक पर्यटन स्थल है जहां पर आप अपनी परिवार के लोगों और अपने पार्टनर के साथ यात्रा करने के लिए जा सकते हैं। नैनी झील, क्षेत्र की अन्य झीलों के साथ यहां का प्रमुख आकर्षण है, इन झीलों की वजह से ही इस शहर को ‘झीलों के शहर’ के रूप में जाना जाता है।

नैनीताल के प्रमुख आकर्षण

(और पढ़े – ) नैनीताल में घूमने की जगह और पर्यटन स्थल की जानकारी )

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जो अपनी स्ट्रॉबेरी, अपनी कई नदियों, शानदार झरनों और चोटियों के लिए भी जाना जाता है। महाराष्ट्र के सतारा जिले में पश्चिमी घाट में स्थित महाबलेश्वर एक ऐसी जगह है जहां की यात्रा आपको 30 साल के होने से पहले एक बार अवश्य करना चाहिए महाबलेश्वर का प्रमुख आकर्षण यहां के खूबसूरत स्ट्रॉबेरी फार्म है। महाबलेश्वर मुंबई के आसपास घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है, जहां की यात्रा आप साल में कभी भी कर सकते हैं। महाबलेश्वर मुख्य रूप से अपने प्राचीन मंदिर, बोर्डिंग स्कूल, मैनीक्योर और हरे-भरे घने जंगल, झरने, पहाड़ियां, घाटियों के लिए जाना जाता है।

महाबलेश्वर के प्रमुख आकर्षण

  • एलीफैंट पॉइंट
  • चाइनामैन फॉल
  • धोबी झरना
  • विल्सन पॉइंट
  • वेन्ना लेक

(और पढ़े – महाबलेश्वर पर्यटन स्थलों का भ्रमण )

पचमढ़ी

पचमढ़ी

पचमढ़ी भारत के राज्य मध्य प्रदेश का एक एकमात्र हिल स्टेशन है जो कई प्राकृतिक आकर्षणों से भरा हुआ है. आपको बता दें कि पचमढ़ी को “सतपुड़ा की रानी” या “सतपुड़ा रेंज की रानी” के रूप में जाना जाता है। यह हिल स्टेशन 1,067 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर पहाड़ी की चोटी पर पांच बलुआ पत्थर से बनी हुई गुफाओं को माना जाता है कि पांडव अपने निर्वासन के दौरान पचमढ़ी में रुके थे. इसके अलावा पचमढ़ी कई धार्मिक स्थलों से भी भरा हुआ है। अगर 30 साल के पार होने से पहले किसी अच्छी जगह घूमने की तलाश में हैं तो आपको एक बार पचमढ़ी अवश्य जाना चाहिए।

पचमढ़ी के प्रमुख आकर्षण

(और पढ़े – पचमढ़ी हिल स्टेशन की यात्रा और अन्य जानकारी  )

इस लेख में आपने भारत की 20 ऐसी जगहों के बारे में जाना है जहाँ आपको ३० साल का होने से पहले एक बार जरूर घूमना चाहिए आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Leave a Comment