ज़ांस्कर घाटी घूमने की पूरी जानकारी – Zanskar Valley In Hindi

1/5 - (1 vote)

Zanskar Valley In Hindi, ज़ांस्कर घाटी कारगिल जिले में लद्दाख से लगभग 105 किमी पूर्व में स्थितहै। ज़ांस्कर घाटी का क्षेत्रफल लगभग 5,000 वर्ग किमी है और यह समुद्र तल से 13,154 की ऊँचाई पर स्थित है। ज़ांस्कर घाटी बर्फ से ढके पहाड़ों और स्वच्छ नदियों के साथ-साथ विभिन्न वनस्पतियों और जीवों से भरा हुआ है। स्थानीय रूप से “ज़हर या ज़ंगस्कर” के नाम से जाने जानी वाली जास्कर घाटी द टेथिस हिमालय का एक हिस्सा है। जो अपने उच्च हिम छाया वाले पहाड़ों और आसपास के परिदृश्य के लिए अनंत रूप से प्रसिद्ध है। और ज्यादातर पर्यटक “ट्रेकिंग” और “रिवर राफ्टिंग” के लिए ज़ांस्कर घाटी की यात्रा की जाती है। ज़ांस्कर घाटी उत्साही यात्रीयों के घूमने लिए, हिमालय क्षेत्र के सबसे रोमांचक स्थानों में से एक है।

तो आज हम यहाँ अपने लेख में जम्मू कश्मीर की मशहूर घाटी ज़ांस्कर घाटी के बारे में चर्चा करेंगे, ज़ांस्कर घाटी की यात्रा और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े –

Table of Contents

ज़ांस्कर घाटी का क्षेत्रफल –  Area of ​​Zanskar Valley In Hindi

समुद्र तल से 13,154 की ऊँचाई पर स्थित ज़ांस्कर घाटी, लगभग 5,000 वर्ग किमी की क्षेत्र मे फैली हुई है।

ज़ांस्कर घाटी का इतिहास – History Of Zanskar Valley In Hindi

ज़ांस्कर घाटी का इतिहास - History Of Zanskar Valley In Hindi

माना जाता है 7 वीं शताब्दी में, लद्दाख में ग्रेट लामा सोंगत्सेन गम्पो द्वारा बौद्ध धर्म की शुरुआत की गई थी। और इसका प्रभाव जल्द ही कश्मीर की ज़ांस्कर घाटी की ओर फैल गया। अलगाव के कारण ज़ांस्कर क्षेत्र बौद्ध का भक्तिपूर्ण स्थल बना हुआ था, जबकि कश्मीर का बड़ा हिस्सा इस्लाम में बदल गया था। स्वतंत्रता की अवधि के बाद, समय-समय पर आंतरिक संघर्षों के के बाबजूद भी, ज़ांस्कर घाटी को लद्दाख से अलग कर दिया गया था। लेकिन लद्दाख और ज़ांस्कर के राजा एक ही परिवार के थे, जिन्होंने शांति की अवधि सुनिश्चित की। और 1842 में लद्दाख और ज़ांस्कर जम्मू और कश्मीर का एक हिस्सा बन गए हैं, जो हिमालय के दोनों किनारों तक विस्तार करने वाला एकमात्र भारतीय राज्य है।

ज़ांस्कर घाटी में पाये जाने वाले वन्य जीव – Fauna At Zanskar Valley In Hindi

5,000 वर्ग किमी के विशाल क्षेत्र में फैली ज़ांस्कर घाटी , स्नो लेपर्ड, भालू और मर्मोट जैसे जंगली जानवरो की विभिन्न प्रकार की प्रजातियों का घर है। इनके अलावा यहाँ याक, डोज़ो, भेड़ और घोड़े जैसे पालतू जानवरो को भी देखा जा सकता हैं।

चादर ट्रैक – Chadar Track In Hindi

चादर ट्रैक – Chadar Track In Hindi

चादर ट्रैक लेह लद्दाख के सबसे कठिन और सबसे साहसिक ट्रेक में से एक है,जो जांस्कर घाटी का प्रमुख आकर्षण भी माना जाता है। इस ट्रैक को चादर ट्रैक इसलिए कहा जाता है क्योंकि जांस्कर नदी सर्दियों के दौरान नदी से बर्फ की सफेद चादर में बदल जाती है। चदर फ्रोजन रिवर ट्रेक दूसरे ट्रेकिंग वाली जगह से बिलकुल अलग है।

और पढ़े : नुब्रा घाटी जम्मू कश्मीर घूमने की जानकारी

ज़ांस्कर घाटी की यात्रा के लिए टिप्स – Tips for traveling To Zanskar Valley In Hindi

ज़ांस्कर घाटी की यात्रा के लिए टिप्स – Tips for traveling To Zanskar Valley In Hindi

  •  यदि आप ज़ांस्कर घाटी घूमने जाने की योजना बना रहे है, तो हम आपको बता दे ज़ांस्कर घाटी में उचित चिकित्सा सुविधा का अभाव है इसीलिए कुछ सेफ्टी किट और प्राथमिक चिकित्सा किट साथ लेकर ही यात्रा करें।
  •  ज़ांस्कर घाटी में सीमित नेटवर्क कनेक्टिविटी है, जिससे आपको नेटवर्क में असुविधा महसूस हो सकती है।
  •   यदि आप बाइक से ज़ांस्कर घाटी घूमने जा रहे है तो आपकी जानकारी के लिए बता दे ज़ांस्कर घाटी के निकटतम पेट्रोल पंप श्रीनगर और कारगिल रोड पर स्थित हैं, इसीलिए अपनी बाइक में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल भरबाकर ही यात्रा करें।

ज़ांस्कर घाटी के आसपास घूमने लायक पर्यटक स्थल – Tourist Places To Visit Around Zanskar Valley In Hindi

यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल ज़ांस्कर घाटी घूमने जाने का प्लान बना रहे है। तो हम आपको बता दे लेह लदाख में ज़ांस्कर घाटी के अलावा भी अन्य लोकप्रिय पर्यटक स्थल मौजूद है जिन्हें आपको अपनी ज़ांस्कर घाटी की यात्रा के दौरान अवश्घूय घूमना चाहियें-

  • हेमिस मठ
  • गोत्संग गोम्पा
  • शांग गोम्पा
  • पैंगोंग झील
  • खारदुंग ला पास
  • लेह पैलेस
  • गुरुद्वारा पथर साहिब
  • त्सो मोरीरी झील
  • चादर ट्रैक
  • फुगताल मठ
  • शांति स्तूप

ज़ांस्कर घाटी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time Visit To Zanskar Valley In Hindi

ज़ांस्कर घाटी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय - Best Time Visit To Zanskar Valley In Hindi

लद्दाख की मशहूर ज़ांस्कर घाटी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय जून से सितंबर तक का समय होता है। यह समय ज़ांस्कर घाटी की यात्रा के लिए अनुकूल समय होता है इस दौरान आप यहाँ के सुंदर दृश्य देख सकते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे सर्दियों के दौरान ज़ांस्कर घाटी लदाख जाने से बचने की सिफारिश की जाती है। क्योंकि भारी बर्फबारी के कारण यहाँ के तापमान में काफी गिरावट आती है, और कई सड़कें भी अवरुद्ध हो जाती हैं। जो आपकी लद्दाख  यात्रा को बाधित कर सकती है।

और पढ़े : लेह लद्दाख की यात्रा से जुड़े सवाल और उनके जवाब

ज़ांस्कर घाटी की यात्रा में कहाँ रुकें – Where To Stay In Zanskar Valley In Hindi

ज़ांस्कर घाटी की यात्रा में कहाँ रुकें – Where To Stay In Zanskar Valley In Hindi

यदि आप लेह लद्दाख के फेमस पर्यटक स्थल ज़ांस्कर घाटी और इसके आसपास के पर्यटक स्थल घूमने जाने का प्लान बना रहे है। और अपनी यात्रा के दौरान रुकने के लिए किसी अच्छी होटल की तलाश में हैं। तो हम आपको बता दें की ज़ांस्कर घाटी के आसपास और लद्दाख में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक सभी प्रकार के होटल मिल जायेंगे। जिनकी आप आपनी सुविधानुसार चुनाव कर सकते हैं।

  • इको होमस्टे (Eco Homestay)
  • शक्सपो हाउस (Shakspo House)
  • निल्ज़ा गेस्ट हॉउस (Nilza Guest House)
  • बर्थ होटल एंड गेस्टहाउस (Barath Hotel & Guest House)
  • मेन्टोकलिंग गेस्ट हाउस एंड गार्डन रेस्टोरेंट (Mentokling Guest House and Garden Restaurant)

ज़ांस्कर घाटी केसे जाएँ –  How To Reach Zanskar Valley In Hindi

ज़ांस्कर घाटी सड़क मार्ग द्वारा लेह और जम्मू कश्मीर के अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। नियमित बस सेवाएं भी ज़ांस्कर घाटी से लेह तक और इसके आसपास के शहरों से जोडती हैं। लेकिन ज़ांस्कर घाटी के लिए कोई सीधी उड़ान या रेल संपर्क नहीं है।

फ्लाइट से ज़ांस्कर घाटी केसे पहुंचे – How To Reach Zanskar Valley By Flight In Hindi

फ्लाइट से ज़ांस्कर घाटी केसे पहुंचे – How To Reach Zanskar Valley By Flight In Hindi

यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ हवाई मार्ग के द्वारा ज़ांस्कर घाटी घूमने जाने की योजना बना रहे हैं। तो हम आपको सूचित कर दे ज़ांस्कर घाटी के लिए कोई सीधी उडान उपलब्ध नही है। ज़ांस्कर घाटी का सबसे निकटतम हवाई अड्डा रिम्पोछे हवाई अड्डा लेह में है, जो ज़ांस्कर घाटी से लगभग 75 से 90 मिनट की ड्राइव की दूरी पर है। रिम्पोछे हवाई अड्डा लेह से ज़ांस्कर घाटी पहुचने के लिए आप बस या टैक्सी का चुनाव कर सकते हैं।

ट्रेन से ज़ांस्कर घाटी केसे पहुंचे – How To Reach Zanskar Valley By Train In Hindi

ट्रेन से ज़ांस्कर घाटी केसे पहुंचे – How To Reach Zanskar Valley By Train In Hindi

रेल मार्ग द्वारा ज़ांस्कर घाटी जाने के लिए कोई सीधी रेल कनेक्टिविटी नहीं है। ज़ांस्कर घाटी का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू तवी रेलवे स्टेशन है जो ज़ांस्कर घाटी से लगभग 700 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो आपकी ट्रेन की यात्रा के लिए चुनोतिपूर्ण सफ़र हो सकता है। इसीलिए हम आपको ट्रेन की  यात्रा से बचने की सिफारिश करते हैं।

सड़क मार्ग से ज़ांस्कर घाटी केसे पहुंचे – How To Reach Zanskar Valley By Road In Hindi

सड़क मार्ग से ज़ांस्कर घाटी केसे पहुंचे – How To Reach Zanskar Valley By Road In Hindi

भारत की प्रमुख घाटियों में से एक ज़ांस्कर घाटी रोडबेज के बिशाल नेटवर्क के साथ लेह और जम्मू कश्मीरों के बिभिन्न शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कारगिल के रास्ते राज्य सरकार द्वारा संचालित्र बसों से ज़ांस्कर घाटी पहुचना सबसे सुविधाजनक है। इसके अलावा आप टेक्सी किराये पर लेकर या अपने निजी कार या बाइक से यात्रा करके ज़ांस्कर घाटी जा सकते हैं।

और पढ़े : कश्मीर में घूमने लायक १० प्रसिद्ध जगह

ज़ांस्कर घाटी का नक्शा – Zanskar Valley Map In Hindi

और पढ़े :

Leave a Comment