लेह लद्दाख की सबसे लोकप्रिय पैंगोंग झील घूमने की पूरी जानकारी –  Most Popular Pangong Lake Tour In Hindi

2.7/5 - (3 votes)

Most Popular Pangong Lake Tour In Hindi, पैंगोंग झील हिमालय में लेह-लद्दाख के पास स्थित एक प्रसिद्ध झील है, जो 12 किलोमीटर लंबी है और भारत से तिब्बत तक फैली हुई है। पैंगोंग झील करीब 4350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसकी वजह से इसका तापमान -5 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। अपनी लवणता के बावजूद भी सर्दियों के मौसम में पूरी तरह से जम जाती है, और इस झील को पैंगॉन्ग त्सो के रूप में भी जाना जाता है। लेह लद्दाख की एक खूबसूरत जगह होने के साथ यह कई फिल्मों की शूटिंग का हॉट-स्पॉट होने की वजह से इस झील को काफी लोकप्रियता मिली है।

अपनी प्राकृतिक सुंदरता, क्रिस्टल जल और कोमल पहाड़ियाँ क्षेत्र के सुंदर परिदृश्य से युक्त पैंगोंग झील, लेह-लद्दाख में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में शुमार है। जो  हर साल हजारों भारतीय और विदेशी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। अगर आप लद्दाख की मशहूर पैंगोंग झील घूमने जाने की योजना बना रहे है तो पैंगोंग झील की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े –

Table of Contents

पैंगोंग झील के प्रमुख आकर्षण – Major Attractions Of Pangong Lake In Hindi

प्राकृतिक सोंदर्य से परिपूर्ण पैंगोंग झील जम्मू कश्मीर की सबसे लोकप्रिय जगहों में शुमार है, जहाँ पर्यटक पैंगोंग झील के किनारे बिभिन्न गतिविधियों को एन्जॉय कर सकते हैं।

पैंगोंग झील कैम्पिंग – Pangong Lake Camping In Hindi

पैंगोंग झील कैम्पिंग - Pangong Lake Camping In Hindi

प्राकृतिक सुंदरता, क्रिस्टल जल और कोमल पहाड़ियाँ क्षेत्र के सुंदर परिदृश्यों से युक्त पैंगोंग झील अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक छोटे शिविर या साहसिक कार्यों के लिए एक आदर्श स्थान है। जहाँ आप कैम्पिंग के दौरान शहर और प्रतिदिन के शोर-गुल से दूर अपना कुछ समय प्रकृति की गोद में व्यतीत कर सकते हैं।

यदि आप झील में डेरा डालना चाहते हैं, तो आप टेंटिंग पर विचार कर सकते हैं जो एकमात्र व्यवहार्य विकल्प है। टेंट पैकेज में शामिल भोजन के साथ काफी और आरामदायक है। शिविरों के अलावा, आप यहाँ उन घरों को भी आज़मा सकते हैं जहाँ स्थानीय घरों में पर्यटकों के रहने की सुविधा उपलब्ध है।

पैंगोंग झील में जीव – Fauna At Pangong Lake In Hindi

पैंगोंग झील में जीव - Fauna At Pangong Lake In Hindi

क्रस्टेशियन कहे जाने वाली कुछ प्रजातियों के आलवा पैंगोंग लेक में अन्य समुद्री प्रजातियों नही पाई जाती है। लेकिन पैंगॉन्ग झील गर्मियों में बतख और कई प्रवासी पक्षियों के घर रूप में कार्य करती है। इन पक्षियों के लिए एक आश्रय स्थल होने के अलावा, झील ब्राह्मणी बत्तख और समुद्री पक्षियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण प्रजनन स्थल है। इनके साथ यहाँ किआन्ग को भी देखा जा सकता  है जो एक जंगली गधा या मर्मोट है।

और पढ़े :  श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील घूमने की जानकारी 

पैंगोंग झील का बॉलीवुड कनेक्शन  – Pangong Lake And Its Bollywood Connection In Hindi

जम्मू कश्मीर की खुबसूरत पैंगोंग लेक की प्राकृतिक सुंदरता इसे एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल के साथ-साथ शूटिंग और फिल्मांकन के लिए भी एक पसंदीदा गंतव्य  है। जहाँ दिल से, 3 इडियट्स, हीरोज, जब तक है जान, सनम रे, वक़्त और टशन जैसी सुपरहिट फिल्मो के ब्लॉकबस्टर सीन यहां शूट किए गए हैं।

पैंगोंग झील के एंट्री फीस और परमिट – Entry Fees And Permits Of Pangong Lake In Hindi

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ लेह लद्दाख की लोकप्रिय पैंगोंग झील घूमने जा रहे है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे चूंकि पैंगोंग झील चीन-भारतीय वास्तविक नियंत्रण रेखा पर आती है, इसलिए पैंगोंग झील की यात्रा के लिए आपको एक आंतरिक लाइन परमिट लेना होगा। भारतीय नागरिक 20 रूपये प्रतिदिन के शुल्क का भुगतान करके आसानी से व्यक्तिगत परमिट प्राप्त कर सकते हैं, जबकि अन्य विदेशी नागरिकों को एक समूह के 3 पर्यटकों और एक गाइड के साथ परमिट प्राप्त कर सकते हैं।

पैंगोंग झील घूमने जाने की टाइमिंग – Timing To Visit Pangong Lake In Hindi

पैंगोंग झील घूमने जाने की टाइमिंग - Timing To Visit Pangong Lake In Hindi
Image Credit : Poornima_Sharma

पर्यटकों के घूमने के लिए पैंगोंग झीलसप्ताह के सातों दिन सुबह 8.00 बजे शाम 5.00 बजे तक खुली रहती है। और आपको बता दे झील की आरामदायक और रोमांचक यात्रा के लिए 2 -3 घंटे का समय निकालकर यात्रा सुनिश्चित करें।

पैंगोंग झील के आसपास घूमने लायक पर्यटक स्थल – Tourist Places To Visit Around Pangong Lake In Hindi

यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पैंगोंग झील घूमने जाने का प्लान बना रहे है, तो हम आपको बता दे लेह लदाख में पैंगोंग झील के अलावा भी अन्य लोकप्रिय पर्यटक स्थल मौजूद है, जिन्हें आप अपनी पैंगोंग झील की यात्रा के दौरान घूम सकते हैं-

  • हेमिस मठ
  • गोत्संग गोम्पा
  • शांग गोम्पा
  • खारदुंग ला पास
  • लेह पैलेस
  • मेग्नटिक हिल
  • चादर ट्रैक
  • गुरुद्वारा पथर साहिब
  • त्सो मोरीरी झील
  • फुगताल मठ
  • शांति स्तूप
  • त्सो कर झील

पैंगोंग झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time Visit To Pangong Lake in Hindi

पैंगोंग झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय - Best Time Visit To Pangong Lake in Hindi

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ पैंगोंग झील घूमने जाने का प्लान बना रहे है और झील घूमने जाने के लिए सबसे अच्छे समय की तलाश में हैं। तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे जून से सितंबर के बीच का समय का पैंगोंग झील की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय  होता है। यह समय पैंगोंग झील की यात्रा के लिए अनुकूल समय होता है, इस दौरान आप यहाँ विभिन्न प्रवासी पक्षियों, जीवों और अन्य वनस्पति को देख सकते है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे सर्दियों के दौरान पैंगोंग झील लदाख जाने से बचने की सिफारिश की जाती है,क्योंकि इस समय झीलपूरी तरह बर्फ से जमी होती है। और भारी बर्फबारी के कारण यहाँ के तापमान में काफी गिरावट आती है और कई सड़कें भी अवरुद्ध हो जाती हैं। जो आपकी लद्दाख  यात्रा को बाधित कर सकती है।

और पढ़े : लेह लद्दाख की यात्रा से जुड़े सवाल और उनके जवाब

पैंगोंग झील की यात्रा में कहाँ रुकें – Where To Stay In Pangong Lakel In Hindi

पैंगोंग झील की यात्रा में कहाँ रुकें – Where To Stay In Pangong Lakel In Hindi

यदि आप लेह लद्दाख के फेमस पर्यटक स्थल पैंगोंग झील और इसके आसपास के पर्यटक स्थल घूमने जाने का प्लान बना रहे है, और अपनी यात्रा के दौरान रुकने के लिए किसी अच्छी होटल की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें की पैंगोंग झील के आसपास और लद्दाख में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक सभी प्रकार के होटल मिल जायेंगे। जिनकी आप आपनी सुविधानुसार चुनाव कर सकते हैं।

  • इको होमस्टे (Eco Homestay)
  • शक्सपो हाउस (Shakspo House)
  • निल्ज़ा गेस्ट हॉउस (Nilza Guest House)
  • बर्थ होटल एंड गेस्टहाउस (Barath Hotel & Guest House)
  • मेन्टोकलिंग गेस्ट हाउस एंड गार्डन रेस्टोरेंट (Mentokling Guest House and Garden Restaurant)

पैंगोंग झील केसे जाएँ –  How To Reach Pangong Lake In Hindi

पैंगोंग झील सड़क मार्ग द्वारा लेह और जम्मू कश्मीर के अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ी हुई है। नियमित बस सेवाएं भी पैंगोंग झील से लेह तक और इसके आसपास के शहरों से जोडती हैं। पैंगोंग झील का पूरा मार्ग प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है। झील वास्तविक नियंत्रण की चीन-भारतीय लाइन पर पड़ती है, इसीलिए आपको इनर लाइन की अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है।  लेकिन पैंगोंग झील के लिए कोई सीधी उड़ान या रेल संपर्क नहीं है।

फ्लाइट से पैंगोंग झील केसे पहुंचे – How To Reach Pangong Lake By Flight In Hindi

फ्लाइट से पैंगोंग झील केसे पहुंचे – How To Reach Pangong Lake By Flight In Hindi

यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ हवाई मार्ग के द्वारा पैंगोंग झील घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको सूचित कर दे पैंगोंग झील के लिए कोई सीधी उडान उपलब्ध नही है। पैंगोंग झील का सबसे निकटतम हवाई अड्डा रिम्पोछे हवाई अड्डा लेह में है, जो पैंगोंग झील से लगभग 225 किलोमीटर की दूरी पर है। रिम्पोछे हवाई अड्डा लेह से पैंगोंग झील पहुचने के लिए आप बस या टैक्सी का चुनाव कर सकते हैं।

ट्रेन से पैंगोंग झील केसे पहुंचे – How To Reach Pangong Lake By Train In Hindi

ट्रेन से पैंगोंग झील केसे पहुंचे – How To Reach Pangong Lake By Train In Hindi

रेल मार्ग द्वारा पैंगोंग झील जाने के लिए कोई सीधी रेल कनेक्टिविटी नहीं है। पैंगोंग झील का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन कटरा रेलवे स्टेशन है, जो पैंगोंग झील से लगभग 800 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो आपकी ट्रेन की यात्रा के लिए चुनोतिपूर्ण सफ़र हो सकता है। इसीलिए हम आपको ट्रेन की यात्रा से बचने की सिफारिश करते हैं।

सड़क मार्ग से पैंगोंग झील केसे पहुंचे – How To Reach Pangong Lake By Road In Hindi

सड़क मार्ग से पैंगोंग झील केसे पहुंचे – How To Reach Pangong Lake By Road In Hindi

यह झील रोडबेज के बिशाल नेटवर्क के साथ लेह और जम्मू कश्मीरों के बिभिन्न शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। लेह से,आपको चांगला पास से फिर टंगस्टी से गुजरना होगा। पैंगोंग झील के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा नियमित बसें भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा,आप टैक्सी,जीप किराए पर ले सकते हैं। या फिर अपने निजी वाहन से यात्रा कर सकते हैं लेकिन यात्रा पर जाने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके वाहन में पर्याप्त ईंधन है क्योंकि पैंगोंग झील के आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं हैं।

पैंगोंग झील का मेप – Pangong Lake Map In Hindi

और पढ़े :

Leave a Comment