निजामाबाद के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस की जानकारी – Nizamabad Tourist Places In Hindi

4/5 - (1 vote)

Nizamabad In Hindi, निजामाबाद पर्यटन स्थल भारत के तेलंगाना राज्य के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक खूबसूरत जिला है। निजामाबाद शहर को प्राचीन समय के दौरान इन्द्रपुरी और इंदूर के नाम से भी जाना था। बता दें कि निजामाबाद तेलंगाना राज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर है जोकि पहले आंध्र प्रदेश राज्य का एक अहम हिस्सा हुआ करता था। निजामाबाद पर्यटन स्थल की सीमा नंदेदू, करीमनगर और मेडक जिले को छूती हैं। “निज़ामों के शहर” के नाम से बिख्यात यह शहर अपनी आकर्षित स्मारकों और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं।

निजामाबाद के प्रमुख आकर्षण में कई सुन्दर झीले, आकर्षित बाँध, नदियां और धार्मिक स्थल आदि शामिल हैं जोकि पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर खीचते हैं। यदि आप निजामाबाद और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े।

Table of Contents

निजामाबाद का इतिहास –  Nizamabad History In Hindi

निजामाबाद का इतिहास -  Nizamabad History In Hindi

निजामाबाद शहर का इतिहास बहुत प्राचीन हैं। माना जाता हैं कि इस खूबसूरत शहर की स्थापना त्रिकुंतकवंशीय इंद्रदत्त द्वारा लगभग 388 ईसवी में की गई थी। उनके राज्य की जड़े ताप्ती और नर्मदा नदी के निचले हिस्सों में फैली हुई थी। निजामाबाद शहर 1311 ईसवी में अलाउद्दीन ख़िलजी के द्वारा किए गए आक्रमण के लिए भी जाना जाता हैं। निजामाबाद पर बहमनी, कुतुबशाही और मुगल शासको ने भी शासन किया। बता दें कि इस शहर का नाम निज़ाम उल मुल्क के नाम पर रखा गया हैं। हैदराबाद राज्य के पुनर्गठन के पश्चात सन 1876 में निजामाबाद एक अलग जिला बनकर अस्तित्व में आया।

और पढ़े : राजस्थान के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानकारी

निज़ामाबाद शहर के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Nizamabad In Hindi

  • निज़ामाबाद भारत के ऐसे 100 शहरो में से एक हैं जिन्हें स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए चुना गया हैं।
  • निजामाबाद में स्थित द्विपल्ली रामाल्यम को अपनी आकर्षित नक्काशी की वजह से “दक्षिण भारत का खजुराहो” माना जाता है।
  • निजामाबाद में स्थितश्री राम सागर परियोजना को तेलंगाना राज्य में एक बड़े क्षेत्र की जीवन रेखा के रूप में जाना जाता हैं।

निजामाबाद के प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल – Best Places To Visit In Nizamabad In Hindi

निजामाबाद और इसके आसपास के प्रमुख आकर्षण में आपको कई ऐतिहासिक, धार्मिक और घूमने लायक पर्यटन स्थल मिल जाएंगे। यदि आप निजामाबाद की यात्रा पर आए हुए हैं तो इन आकर्षित पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए अवश्य जाए जिनकी जानकारी हमने नीचे दी हुई हैं।

निजामाबाद में घूमने लायक जगह मलाराम वन – Nizamabad Me Ghumne Layak Jagah Mallaram Forest In Hindi

निजामाबाद में घूमने लायक जगह मलाराम वन - Nizamabad Me Ghumne Layak Jagah Mallaram Forest In Hindi

निजामाबाद में घूमने लायक जगह मलाराम वन अपनी सुन्दरता और प्राकृतिक वातावरण के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यहाँ का हरा भरा प्राकृतिक वातावरण, सुगंधित हवा इसे निजामाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं। जोकि निजामाबाद शहर से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित है। यहाँ स्थित चट्टाने लगभग एक अरब साल से भी अधिक पुरानी हैं। मलाराम वन के प्रमुख आकर्षण में रोमांचक वन ट्रेक, पैगोडा, व्यू पॉइंट आदि शामिल हैं।

निजामाबाद के प्रसिद्ध आकर्षण स्थल अलीसागर – Nizamabad Ke Prasidh Aakarshan Sthal Alisagar  In Hindi

निजामाबाद के प्रसिद्ध आकर्षण स्थल अलीसागर - Nizamabad Ke Prasidh Aakarshan Sthal Alisagar  In Hindi

अलीसागर निजामाबाद के प्रमुख आकर्षण में से एक हैं जो एक आदर्श पिकनिक स्थल के रूप में जाना जाता है। बता दें कि अलीसागर से निजामाबाद के बीच की दूरी लगभग 15 किलोमीटर हैं। निजामाबाद के प्रमुख आकर्षण में हिरण पार्क (Alisagar Deer Park Nizamabad), खूबसूरत झील और 33 एकड़ का एक विशाल बगीचा स्थित हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। अलिसागर झील में पर्यटक नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। प्रसिद्ध निज़ामाबाद किले का भ्रमण कर सकते हैं। क्विला मंदिर के दर्शनों के लिए जा सकते हैं, सारंगपुर मंदिर में भगवान राम के दर्शन कर सकते हैं जोकि रामनवम त्योहार के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है।

और पढ़े : वारंगल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल घूमने की जानकारी

निजामाबाद का दर्शनीय स्थल निजामसागर बांध – Nizamabad Ka Darshaniya Sthal Nizamsagar In Hindi

निजामाबाद का दर्शनीय स्थल निजामसागर बांध - Nizamabad Ka Darshaniya Sthal Nizamsagar In Hindi
Image Credit : Rizwan M.A

निजामाबाद का प्रसिद्ध स्थान निजामसागर पर्यटकों के आकषर्ण का प्रमुख केंद्र हैं और यह निजामाबाद से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण पश्चिम दिशा में अचम्पेट नामक गाँव में स्थित हैं। इस खूबसूरत डैम का निर्माण गोदावरी की सहायक मंजीरा नदी पर किया गया हैं। बता दें कि बांध के दोनों ओर आकर्षित उद्यान है जोकि यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए विश्राम करने के रूप में उपयोग किए जाते है। नाव की सवारी इस बाँध का प्रमुख आभूषण हैं।

निजामाबाद में देखने वाली जगह पोचाराम वन्यजीव अभयारण्य – Nizamabad Mein Dekhne Wali Jagah Pocharam Wildlife Sanctuary In Hindi

निजामाबाद में देखने वाली जगह पोचाराम वन्यजीव अभयारण्य - Nizamabad Mein Dekhne Wali Jagah Pocharam Wildlife Sanctuary In Hindi

निजामाबाद में घूमने वाली जगह पोचाराम वन्यजीव अभयारण्य 130 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। बता दें कि पोचाराम वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना सन 1952 में की गई थी। इस उद्यान को पोचाराम झील के आधार पर निर्मित किया गया था और सन 1916 से 1922 के बीच अल्लार नदी पर पोचाराम डैम का निर्माण किया गया था। पोचाराम वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घूमने के लिए पर्यटक भारी संख्या में आते हैं। यह स्थान प्राकृतिक सुन्दरता, ट्रेकिंग और आकर्षित घने जंगल के लिए जाना जाता हैं। पोखरम वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को पहले निज़ाम के शिकारगाह के रूप में जाना जाता था।

निजामाबाद का प्रसिद्ध मंदिर नीलकंठेश्वर मंदिर – Nizamabad Ka Prasidh Mandir Neelakanteshwara Temple In Hindi

निजामाबाद का प्रसिद्ध मंदिर नीलकंठेश्वर मंदिर - Nizamabad Ka Prasidh Mandir Neelakanteshwara Temple In Hindi
Image Credit : Omprakash Pal

निजामाबाद के दर्शनीय स्थलों में शामिल नीलकंठेश्वर मंदिर जैन वास्तुकला का एक आकर्षित उदाहरण है। यह मंदिर जैन धर्म के अनुयाइयों के लिए विशेष महत्व रखता है। बता दें कि नीलकंठेश्वर मंदिर निज़ामाबाद में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है और भगवान शंकर को समर्पित हैं। भगवान भोले नाथ के भक्त शिव जी का जयकारा लगाते हुए मंदिर में प्रवेश करते हैं।

निजामाबाद का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अशोकसागर – Nizamabad Ka Prasidh Paryatan Sthal Ashok Sagar In Hindi

निजामाबाद का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अशोकसागर - Nizamabad Ka Prasidh Paryatan Sthal Ashok Sagar In Hindi
Image Credit : Tej

निजामाबाद में घूमने कि जगह अशोकसागर यहाँ का एक प्रमुख आकर्षण हैं जोकि एक शांति प्रिय और पर्यटन अनुकूल शहर के रूप में जाना जाता हैं। अशोकसागर एक ईको फ्रेंडली पर्यटन स्थल है जोकि रॉक गार्डन के लिए जाना जाता हैं। अशोकसागर के प्रमुख पर्यटन स्थल में एक आकर्षित झील के बीच में खड़ी देवी सरस्वती की 15 फिट ऊँची प्रतिमा पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। साथ ही एक चिल्ड्रन पार्क स्थित है जो बच्चों के लिए के लिए मनोरंजन की सुविधा प्रदान करता हैं।

और पढ़े : तमिलनाडु के मशहूर पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

निजामाबाद का फेमस टूरिस्ट प्लेस श्रीराम सागर डैम – Nizamabad Ka Famous Tourist Place Sriram Sagar Dam In Hindi

निजामाबाद का फेमस टूरिस्ट प्लेस श्रीराम सागर डैम - Nizamabad Ka Famous Tourist Place Sriram Sagar Dam In Hindi
Image Credit : Shaikh Ishaq Ahmed

निजामाबाद में घूमने लायक जगह की आकर्षित जगह श्रीराम सागर बाँध पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। श्रीराम सागर परियोजना जोकि पोचमपादु परियोजना (Pochampadu Project) के नाम से भी जानी जाती हैं राज्य की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक हैं। श्रीराम सागर डैम और निजामाबाद शहर की बीच की दूरी लगभग 57 किलोमीटर हैं। इस परियोजना की नीव 26 जुलाई 1963 में स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू ने गोदावरी नदी पर रखी थी।

निजामाबाद में घूमने के लिए प्राचीन जगह निज़ामाबाद का किला – Nizamabad Ki Historical Place Nizamabad Fort In Hindi

निजामाबाद में घूमने के लिए प्राचीन जगह निज़ामाबाद का किला – Nizamabad Ki Historical Place Nizamabad Fort In Hindi
Image Credit : MadhavaRao M

निज़ामाबाद का किला निजामाबाद के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है जोकि निजामाबाद बस स्टैंड से लगभग 3 किलोमीटर के अन्दर स्थित हैं। बता दें कि इस प्राचीन किले का निर्माण राष्ट्रकूट राजाओं द्वारा किया गया था और इस आकर्षित किले पर अलाउद्दीन खिलजी ने कब्जा कर लिया था। इसके बाद कुतुब शासक और अंततः मुगलों द्वारा इस किले पर शासन किया गया था। निजामाबाद के प्रमुख आकर्षण में शामिल यह किला लगभग 300 मीटर की ऊँचाई पर एक खूबसूरत पहाड़ी पर स्थित हैं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। बता दें कि यह किला हमें 10 वीं शताब्दी में पीछे ले जाता हैं।

और पढ़े : हैदराबाद का सबसे मशहूर किला गोलकोंडा फोर्ट की जानकारी

निजामाबाद का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर – Nizamabad Ka Prasidh Dharmik Sthal Sri Lakshmi Narasimha Swamy Temple In Hindi

निजामाबाद का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर - Nizamabad Ka Prasidh Dharmik Sthal Sri Lakshmi Narasimha Swamy Temple In Hindi
Image Credit : Hrishikesh Mulay

श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर निजामाबाद के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक हैं और यह जनकपेट बस स्टैंड से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। बता दें कि श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर भगवान श्री हरि विष्णु के एक अवतार नरसिंह भगवान को समर्पित है। मंदिर की संरचना में एक स्तंभित हॉल और गर्भगृह स्थित है। साथ ही मंदिर अष्टकोणीय आकार में बनाया गया हैं और एक पहाड़ी के ऊपर चोटी पर अस्थमाकी पुष्करिणी के लिए जाना जाता है। इस प्राचीन मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट वंश के शासन काल में किया गया था। मंदिर में सुबह 6:30 से 1:30 और शाम को 4:30 से 7:30 बजे तक भक्त भगवान के दर्शन के लिए आते हैं।

निजामाबाद का प्रमुख दर्शनीय स्थान खिल्ला रामालाय्म – Nizamabad Ka Pramukh Darshaniya Sthal Killa Ramalayam In Hindi

निजामाबाद का प्रमुख दर्शनीय स्थान खिल्ला रामालाय्म - Nizamabad Ka Pramukh Darshaniya Sthal Killa Ramalayam In Hindi
Image Credit : Akash Daravath

निज़ामाबाद के दर्शनीय मंदिरों में से एक खिल्ला रामाल्यम (डिचपल्ली मंदिर) भक्तो की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ हैं। बता दें कि इस मंदिर का निर्माण 14 वीं शताब्दी में काकतीय राजवंश द्वारा किया गया था। निजामाबाद का खिल्ला रामाल्यम मंदिर भगवान श्री रामचंद्र जी को समर्पित हैं। मंदिर की संरचना में एक गर्वग्रह बना हुआ हैं। साथ ही यह पत्थर की आकर्षित वास्तुकला का नमूना है जोकि सफेद और काले बेसाल्ट के पत्थरो से निर्मित हैं। मंदिर में देवी-देवताओं, जानवरों, आकर्षित स्तंभों आदि की शानदार नक्काशी देखी जा सकती हैं। खिल्ला रामाल्यम मंदिर निजामाबाद बस स्टैंड से लगभग 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। बता दें कि यह मंदिर एक छोटे से गाँव में स्थित हैं और मंदिर में जाने के लिए लगभग 100 सीढ़ियों का सफ़र तय करना होता हैं।

निजामाबाद का प्रसिद्ध मंदिर सारंगपुर हनुमान मंदिर – Nizamabad Ka Prasidh Mandir Sarangpur Hanuman Mandir In Hindi

निजामाबाद का प्रसिद्ध मंदिर सारंगपुर हनुमान मंदिर - Nizamabad Ka Prasidh Mandir Sarangpur Hanuman Mandir In Hindi
Image Credit : MadhavaRao M

निजामाबाद के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल सारंगपुर हनुमान मंदिर एक ऐसा मंदिर हैं जो भक्तो को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। मंदिर की मान्यता कुछ ऐसी हैं कि मंदिर के प्रमुख देवता तीर्थ यात्रियों को अत्यधिक मानसिक और शारीरिक शक्ति प्रदान करते हैं। बता दें कि मंदिर हनुमान जी महाराज को समर्पित हैं और निजामाबाद बस स्टैंड से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। मंदिर की नीव छत्रपति शिवाजी महाराज के गुरु रामदास जी द्वारा रखी गई थी। एक आकर्षित उद्यान के साथ मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित हैं। सारंगपुर हनुमान मंदिर में मनाए जाने वाले सबसे प्रमुख त्यौहार हनुमान जयंती और रामनवमी है।

और पढ़े : रामेश्वरम मंदिर का इतिहास, दर्शन पूजन और यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी

निजामाबाद का दोमाकोंडा का ऐतिहासिक किला – Nizamabad Ki Aetihasik Jagah Domakonda Fort In Hindi

निजामाबाद का दोमाकोंडा का ऐतिहासिक किला - Nizamabad Ki Aetihasik Jagah Domakonda Fort In Hindi
Image Credit : Kalaiselvan B

निजामाबाद शहर के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगहों में से एक डोमाकोंडा फोर्ट अपनी आकर्षित संरचना के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। बता दें कि डोमाकोंडा कुतुब शाहिस और आसफ जाहिस के अधिकार में एक रियासत हुआ करती थी। डोमाकोंडा किले का निर्माण 18 वीं शताब्दी के दौरान रेड्डी शासकों द्वारा किया गया था। डोमाकोंडा फोर्ट को गादी डोमाकोंडा या किला डोमाकोंडा के नाम से भी जाना जाता हैं। तेलंगाना राज्य का यह आकर्षित किला हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्मो की वास्तुकला को प्रदर्शित करता हैं। साथ ही यह दो मंजिला आकर्षित किला हैं मुगल वास्तुकला को भी प्रदर्शित करता हैं।

निजामाबाद का पर्यटन स्थल कौलस का किला – Nizamabad Ka Paryatan Sthal Koulas Fort In Hindi

निजामाबाद का पर्यटन स्थल कौलस का किला - Nizamabad Ka Paryatan Sthal Koulas Fort In Hindi
Image Credit : Suri Surender

निजामाबाद के आसपास की ऐतिहासिक जगहों में कौलस का किला एक प्रमुख आकर्षण हैं जोकि 14 वीं शताब्दी में काकतीय शासकों द्वारा निर्मित किया गया था। बीदर-नांदेद रोड के निकट जुक्कल मंडल में स्थित यह ऐतिहासिक संरचना 6 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई हैं और यह किला पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता हैं।

निजामाबाद पर्यटन में घूमने की अच्छी जगह बसरा – Nizamabad Paryatan Me Ghumne Ki Achi Jagah Basara In Hindi

निजामाबाद पर्यटन में घूमने की अच्छी जगह बसरा - Nizamabad Paryatan Me Ghumne Ki Achi Jagah Basara In Hindi
Image Credit : Chaitanya Kumar

बसर या बसारा पर्यटन स्थल गोदावरी नदी के तट पर स्थित है और पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता हैं। बता दें कि इस स्थान पर प्रसिद्ध सरस्वती मंदिर स्थित हैं। बता दें कि बसर में स्थित देवी सरस्वती का मंदिर देश के दो सबसे प्राचीन मंदिरो में से एक हैं जबकि दूसरा मंदिर कश्मीर में स्थित हैं। बसर के प्रमुख आकर्षण में श्री वेदवती शिला, श्री महाकाली मंदिर, श्री व्यास महर्षि गुहा, श्री दत्तात्रेय मंदिर, गोदावरी नदी और गोदावरी नदी पर स्थित भगवान शिव का मंदिर आदि शामिल हैं।

और पढ़े : अल्लेप्पी केरल के टॉप पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

निजामाबाद में देखने लायक जगह आर्कलॉजिकल एंड हेरिटेज म्‍यूजियम – Nizamabad Me Dekhne Layak Jagah Archaeological And Heritage Museum In Hindi

निजामाबाद में देखने लायक जगह आर्कलॉजिकल एंड हेरिटेज म्‍यूजियम - Nizamabad Me Dekhne Layak Jagah Archaeological And Heritage Museum In Hindi
Image Credit : Sachin Pal

आर्कलॉजिकल एंड हेरिटेज म्‍यूजियम निजामाबाद में देखने लायक एक प्रमुख जगह हैं और इस संग्रहालय की स्थापना वर्ष 2001 में की गई थी। बता दें कि इस म्‍यूजियम प्राचीन काल के अवशेषों को रखा गया हैं जोकि पाषाण काल और विजय नगर से संबंधित हैं। संग्रहालय की संरचना में तीन हिस्से हैं जिनको स्‍कल्‍पचरल गैलरी, आर्कलॉजिकल सेक्‍शन, ब्रॉन्‍स और डेकोरेटिव गैलरी के नाम से जाना जाता हैं। पर्यटक इस संग्रहालय में घूमने लिए भारी संख्या में आते हैं।

निजामाबाद घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Nizamabad In Hindi

निजामाबाद घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Nizamabad In Hindi

निजामाबाद जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी माह के दौरान का माना जाता हैं। बता दें कि निजामाबाद का मौसम सर्दियों दौरान अनुकूल रहता है और तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता हैं। जिसमे आप निजामाबाद और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा कर सकते हैं और अपनी यात्रा का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आमतौर पर निजामाबाद घूमने के लिए एक दिन का समय पर्याप्त होता हैं।

और पढ़े : तेलंगाना के टॉप 15 पर्यटन स्थल की जानकारी

निजामाबाद यात्रा में कहां रुके – Where To Stay In Nizamabad In Hindi

निजामाबाद यात्रा में कहां रुके – Where To Stay In Nizamabad In Hindi

निजामाबाद और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप यहाँ किसी अच्छे निवास स्थान की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि निजामाबाद में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक होटल मिल जाएंगे। आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैं।

  • मयूर होटल (Mayur Hotel)
  • देवी लॉज (Devi Lodge)
  • लक्ष्मी निवास लॉज (Laxmi Nivas Lodge)
  • शैलजा इंटरनेशनल लॉज आर्मूर (Shailaja International Lodge Armoor)
  • दीक्षा लॉज (Deeksha Lodge)

निजामाबाद में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Famous Food Of Nizamabad In Hindi

निजामाबाद में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन - Famous Food Of Nizamabad In Hindi

निजामाबाद अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल और दर्शनीय मंदिर के अलावा अपने लजीज भोजन के लिए भी प्रसिद्ध है। निजामाबाद के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद आपको उंगलिया चाटने पर मजबूर कर देगा। निजामाबाद में आपको रेस्तरां और ढाबों पर स्वादिष्ट भोजन मिल जाएगा। यहाँ के पारंपरिक व्यंजनों में हैदराबादी बिरयानी, मुगलई व्यंजन, हेरेस और हलीम जैसे स्वादिष्ट मांस, दक्षिण भारतीय व्यंजनों में इडली, डोसा और बड़ा आदि शामिल हैं।

निजामाबाद कैसे पहुचे – How To Reach Nizamabad In Hindi

निजामाबाद पर्यटन स्थल की यात्रा के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

फ्लाइट से निजामाबाद कैसे जाए – How To Reach Nizamabad By Flight In Hindi

फ्लाइट से निजामाबाद कैसे जाए - How To Reach Nizamabad By Flight In Hindi

निजामाबाद पर्यटन स्थल की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि निजामाबाद का अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है। लेकिन सबसे निकटतम हवाई अड्डा हैदराबाद है जोकि लगभग 206 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। हवाई अड्डे से आप निजी टैक्सी या यहाँ चलने वाले स्थानीय साधनों की मदद से निजामाबाद आसानी से पहुँच जाएंगे।

ट्रेन से निजामाबाद कैसे जाए – How To Reach Nizamabad By Train In Hindi

ट्रेन से निजामाबाद कैसे जाए - How To Reach Nizamabad By Train In Hindi

निजामाबाद की यात्रा के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि निजामाबाद का अपना रेलवे जंक्शन है और यह दक्षिण भारत समेत मध्य भारत के सभी प्रमुख शहरों जैसे- मुंबई, पुणे, भोपाल, बैंगलोर, नागपुर और आंध्र प्रदेश राज्य के शहरों से रेल नेटवर्क के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। निजामाबाद की यात्रा के लिए रेलवे सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता हैं।

बस से निजामाबाद कैसे जाए – How To Reach Nizamabad By Bus In Hindi

बस से निजामाबाद कैसे जाए - How To Reach Nizamabad By Bus In Hindi

निजामाबाद जाने के लिए अगर आपने बस का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि निजामाबाद सड़क मार्ग के माध्यम से अपने आसपास के सभी शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं और यात्रा के लिए बसे नियमित रूप से चलती हैं। बता दें कि हैदराबाद और निज़ामाबाद की बीच सबसे अच्छी कनेक्टिविटी है।

और पढ़े :

इस आर्टिकल में आपने निजामाबाद घूमने की पूरी जानकारी को डिटेल में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

निजामाबाद का नक्शा – Nizamabad Map

निजामाबाद की फोटो गैलरी – Nizamabad Images

View this post on Instagram

Gateway

A post shared by Bharath Konepak (@konepak) on

https://www.instagram.com/p/BmTvIlkg1qJ/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

View this post on Instagram

Domakonda fort

A post shared by Nagakumar Jagarlapudi (@nagakumarjagarlapudi) on

और पढ़े :

Leave a Comment