उड़ीसा राज्य के बारे में पूरी जानकारी – Odisha State Information In Hindi

4.1/5 - (40 votes)

Odisha In Hindi : उड़ीसा भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं जो अपने आकर्षित समुद्री तटो, दर्शनीय मंदिरों, खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए फेमस हैं। जगन्नाथ पुरी मंदिर और कोणार्क का सूर्य मंदिर ओडिशा के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसके अलावा उड़ीसा धान की खेती और रोमांचित कर देने वाले स्थानों के साथ-साथ ऐतिहासिक स्मारकों के लिए भी जाना जाता है। उड़ीसा राज्य के नृत्य की जितनी तारीफ की जाए कम हैं। ओडिशा की कला, संस्कृति, त्यौहार और संगीत इस राज्य को अपनी अलग ही पहचान दिलाते हैं।
ओडिशा घूमने के लिए पर्यटक भारी संख्या में आते हैं और यहाँ के खूबसूरत नजारों का दिल खोलकर आनंद लेते हैं। यदि आप ओडिशा स्टेट के बारे में अधिक से अधिक जानकारी पाना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. उड़ीसा का इतिहास – Odisha History In Hindi

उड़ीसा का इतिहास

उड़ीसा के इतिहास को देखने पर हम पाते हैं  कि ओडिशा को पहले कलिंगा और उत्कल के नाम से जाना जाता था। ओडिशा राज्य का नाम कई बार बदला गया हैं वर्ष 2011 ने इस स्टेट का नाम उड़ीसा से बदलकर “उड़ीसा” कर दिया गया था। उड़ीसा पर मुगल सल्तानत और अंग्रेजो का कब्ज़ा भी रह चुका हैं और यह राज्य सन 1508 पराधीनता की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। शायद आप नही जानते होंगे की हिटलर ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ओडिशा पर कब्ज़ा करने की योजना बनाई थी क्योंकि हिटलर का मानना था कि ओडिशा में बहुत अधिक प्राकृतिक पदार्थ हैं जिससे वह कोई भी जंग जीत सकते हैं लेकिन हिटलर का यह सपना मात्र एक सपना बनकर रह गया। इसके अलावा ओडिशा मौर्य साम्राज्य के शासक अशोक से संबंधित है। 261 ईसा पूर्व कलिंग युद्ध के दौरान नरसंहार देखने के बाद अशोक का ह्रदय परिवर्तन इसी स्थान पर हुआ था और उन्होंने बौद्ध धर्म को अपना लिया था। दूसरी शताब्दी में खारवेल और 10 वीं शताब्दी तक भौमकारा वंश का शासन इस स्थान पर रहा।

2. उड़ीसा की संस्कृति – Culture Of Odisha In Hindi

उड़ीसा की संस्कृति

उड़ीसा की संस्कृति के बारे में बहुत कम लोगो को यह पता होगा कि यहाँ 62 समुदाय के लोग निवास करते है और सभी समुदाए के लोगो को अपनी एक अलग ही संस्कृति हैं।

और पढ़े: जगन्नाथ पुरी मंदिर के आश्चर्यजनक तथ्य और इतिहास के बारे में संपूर्ण जानकारी 

3. उड़ीसा की प्रमुख भाषा – Odisha Ki Bhasha Kya Hai In Hindi

उड़ीसा में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा “उड़िया” हैं लेकिन इसके अलावा यहाँ कुछ अन्य भाषाओँ का उपयोग भी किया जाता हैं। संभलपुरी भाषा यहाँ की एक अन्य प्रमुख भाषा हैं।

4. उड़ीसा के त्यौहार – Festival Of Odisha In Hindi

उड़ीसा के त्यौहार

उड़ीसा राज्य में कई त्यौहार मनाए जाते हैं जिनका अपना एक अलग ही महत्व हैं और यह त्यौहार उड़ीसा राज्य की कला, संस्कृति और परम्पराओं को उजागर करने में अपनी भूमिका निभाते हैं। उड़ीसा के कुछ प्रमुख त्यौहार में शामिल कलिंग महोत्सव, चंदन यात्रा यह 21 दिनों का आकर्षित त्योहार है, दुर्गा पूजा जोकि सितंबर से अक्टूबर महीने में मनाए जाना वाला त्यौहार हैं, कोणार्क नृत्य महोत्सव और जून-जुलाई के महीने भगवान जगन्नाथ की यात्रा दर्शनीय होती हैं। इसके अलावा यहाँ ओडिशा में रेत कला, फैशन और रॉक शो, मनोरम भोजन और साहसिक खेलों की गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं।

5. उड़ीसा का डांस – Odisha Ka Nritya Kaun Sa Hai In Hindi

उड़ीसा का डांस

उड़ीसा नृत्य को दुनिया भर में सराहा जाता हैं और यहाँ के लौक नृत्य को देखने और सीखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। उड़ीसा नृत्य की मुद्राएँ बहुत आकर्षित और दिलचस्प होती हैं, मन करता हैं कि बस देखते ही जाओं। ओडिशी नृत्य को सबसे पुराना माना जाता हैं जोकि अर्चोलोजी से प्रमाणित हुआ हैं।

6. उड़ीसा की वास्तुकला – Odisha Ki Vastukala In Hindi

उड़ीसा की वास्तुकला

सोने चांदी पर की जाने वाली तार की खूबसूरत कारीगरी उड़ीसा को अलग ही पहचान दिलाती हैं और यह फिल्ग्री के नाम से प्रसिद्ध हैं। इस कला को गौर से देखने पर पाते हैं कि सोने और चांदी पर कितनी बारीकी से काम किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गणतंत्र दिवस की झांकी में उड़ीसा की इस खूबसूरत कारीगिरी को शामिल किया जाता हैं।

और पढ़े: लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर की जानकारी

7. ओडिशा के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Odisha In Hindi

ओडिशा के बारे में रोचक तथ्य

  • ओडिशा की संभल और इक्कत साड़ियाँ भारत में बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। यह साड़ियाँ हाथों की कारीगिरी (हैंडलूम) से बनाई जाती हैं।
  • भारत के ओडिशा राज्य में तालसरी नदी के पास सबसे अधिक रेड क्राप्ट पाए जाते हैं। जोकि एक दुर्लभ प्रजाति के होते हैं।
  • ओडिशा की मयुरभंज जगह चाइल्ड लेबर से पूरी तरह मुक्त हैं और यहाँ बच्चो से कोई कम नही कराया जाता हैं।
  • ओडिशा में हनुमान जी की सबसे बड़ी मूर्ती स्थित हैं। जोकि पांपोश में स्थित हैं और यह स्थान हनुमान वाटिका के नाम से प्रसिद्ध हैं।

8. उड़ीसा के पर्यटन स्थल – Odisha Tourist Places In Hindi

हीराकुंड बांध उड़ीसा

हीराकुंड बांध उड़ीसा

उड़ीसा में घूमने वाली जगह मे शामिल हीराकुंड बांध उड़ीसा का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हीराकुंड बांध भारत का सबसे लंबा मानव निर्मित बांध है जिसकी लंबाई लगभग 56 किलोमीटर है। इस अद्भुत डैम को वर्ष 1956 मे निर्मित किया गया था। बांध पर 21 किलोमीटर लंबी एक ड्राइव-थ्रू (Drive-Thru) सड़क है जो आपको बांध के अंदर तक की सैर कराती है।

9. उड़ीसा के प्रसिद्ध धार्मिक और तीर्थ स्थल – Odisha Ke Prasidh Dharmik Aur Tirth Sthal In Hindi

उड़ीसा का पुरी शहर

उड़ीसा का पुरी शहर

उड़ीसा के पुरी में कई खूबसूरत मंदिर स्थित हैं और इसलिए उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर को मंदिरों की नगरी भी कहा जाता हैं। पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर और भुवनेश्वर में स्थित लिंगराज्य मंदिर उड़ीसा के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल हैं और भक्तो को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर चार धामों में से एक हैं।

कोणार्क सूर्य मंदिर

कोणार्क सूर्य मंदिर

कोणार्क सूर्य मंदिर उड़ीसा का एक बहुत ही विश्व प्रसिद्ध मंदिर है और यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल है। कोणार्क सूर्य मंदिर की वास्तुकला इस मंदिर को भारत के अन्य मंदिरों से बिल्कुल ही अलग बनाती है और यह मंदिर भारत की प्रसिद्ध स्मारकों की सूची में शामिल है। कोणार्क सूर्य मंदिर के प्रमुख देवता भगवान सूर्यनारायण हैं। मंदिर में होने वाले वार्षिक नृत्य उत्सव, इसके आसपास के समुद्री तट और कोणार्क सूर्य महोत्सव इसके प्रमुख आकर्षणों में शामिल है।

और पढ़े: कोणार्क के सूर्य मंदिर के बारे में संपूर्ण जानकारी 

10. ओडिशा के मशहूर आकर्षण स्थल – Odisha Ke Mashoor Aakarshan Sthal In Hindi

चिल्का झील

चिल्का झील

ओडिशा में देखने वाली जगहों में शामिल चिल्का झील एक शानदार आकर्षण स्थल हैं जोकि खूबसूरत नजारों से भरी पड़ी हैं। मंगलाजोड़ी पर्यटन के पास स्थित चिल्का झील पिकनिक मानाने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिलिका झील दुनिया की सबसे तटीय खाड़ी हैं इसके अलावा आप यहाँ राजहंस और किंगफ़िशर जैसे जीव-जंतुओं को भी देख सकते हैं।

और पढ़े: चिल्का झील घूमने की पूरी जानकारी 

11. उड़ीसा के प्रमुख दर्शनीय स्थान – Odisha Ke Pramukh Darshaniya Sthal In Hindi

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान

उड़ीसा के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में सबसे खूबसूरत स्थानों में शामिल भितरकनिका नेशनल पार्क एक शानदार जगह है। जोकि प्राचीन समय में कनिका क्षेत्र में शासन करने वाले शासकों के शिकार करने के लिए जाना जाता रहा हैं। यदि आप पशु और प्रकृति प्रेमी हैं तो यह स्थान आपके लिए एक आदर्श स्थान हैं। इस स्थान का शांत वातावरण, रंग-बिरंगे पक्षी और समुद्री कछुओं के साथ-साथ खूबसूरत हरियाली इसको एक शानदार पर्यटन स्थल बनाती हैं। इस स्थान पर पयर्टक मगरमच्छ भी देख सकते हैं।

सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान

सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान

सिमलीपाल नेशनल पार्क ओड़िसा राज्य के मयुरभंज जिले में एक खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान हैं। यूनेस्को द्वारा सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान को बायोस्फियर रिज़र्व के रूप में चुना गया हैं। इस उद्यान को 90 से अधिक बंगाली शेर और 400 से अधिक हाथियों के निवास स्थान के रूप में जाना जाता हैं। जो सिंघा और जंगली शांड भी यहा देखे जा सकते हैं। सिमलीपाल नेशनल पार्क के अन्दर पानी का एक खूबसूरत झरना भी बना हुआ हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

और पढ़े: मेघालय के बारे में जानकारी 

12. उड़ीसा में देखने लायक जगह – Odisha Mein Dekhne Layak Jagha In Hindi

नंदन कान्हा का चिड़ियाघर

नंदन कान्हा का चिड़ियाघर

नंदन कान्हा का चिड़ियाघर न केवल ओडिशा बल्कि भारत का भी प्रसिद्ध चिड़िया घर हैं और यह स्थान पर्यटकों के लिए देखने लायक जगह हैं। नंदन कान्हा का चिड़ियाघर भुवनेश्वर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। नंदन कान्हा का चिड़ियाघर बच्चों और बुजर्गो के लिए एक खूबसूरत माहौल प्रदान करता हैं। नंदन कान्हा जूलोजिकल पार्क में आप बब्बर शेर, सफ़ेद शेर, अजगर और मगरमच्छ देखने का आनंद उठा सकते हैं।

ट्राइबल म्यूजियम भुवनेश्वर

ट्राइबल म्यूजियम भुवनेश्वर
Image Credit: Manaswini Pradhan

ट्राइबल म्यूजियम ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित एक खूबसूरत संग्रहालय हैं जोकि ओड़िसा की जनजाति और आदिवासियों के जीवन की कहानी को अपने आप में समेटे हुए हैं। जब आप इस संग्रहालय में घूमने के लिए जाएंगे तो आपको गाइड की सुविधा भी मिल जाएगी जोकि यहाँ आने वाले पर्यटकों को आदिवासियों के रहना-सहन और उनके जीवन के बारे में बिस्तार से बताएँगे। यदि आप ओडिशा की यात्रा पर हैं तो इस स्थान का दौरा जरूर करे।

13. उड़ीसा की ऐतिहासिक जगह – Odisha Ki Aetihasik Jagah In Hindi

उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाएं

उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाएं

उड़ीसा में घूमने वाली ऐतिहासिक जगहों में शामिल उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाएं बहुत अधिक प्रसिद्ध है और यह गुफाएं भुवनेश्वर से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इन गुफाओं के बारे में कहा जाता हैं कि यह जैन समुदाय द्वारा बनाई गई सबसे शुरूआती गुफाओं में से एक हैं। उदयगिरी का मतलब सूर्यउदय की पहाड़ी और खांडागिरी का मतलब टूटी हुई पहाड़ी से लिया जाता हैं। उदयगिर में 18 और खांडागिरी में 15 गुफाएं स्थित हैं, जिनमे से रानी गुफा को सबसे खास माना जाता हैं।

14. उड़ीसा में घूमने की अच्छी जगह – Odisha Mein Ghumne Ki Achi Jagah In Hindi

भुवनेश्वर धौली गिरि

भुवनेश्वर धौली गिरि
Image Credit: Rajdeep Basu

धौली गिरी की पहाड़ियां उड़ीसा में घूमने की अच्छी जगह हैं और यह स्थान बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता हैं। इन पहाड़ियों को कलिंगा के युद्ध के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता हैं। इस स्थान पर शांति के प्रतीक रूप में शांति स्तूप सफ़ेद पगोडा, प्रसिद्ध शिव मंदिर और बौद्ध की प्रतिमा देखने का लाभ जरूर उठाएं।

और पढ़े: मणिपुर राज्य के बारे में पूरी जानकारी 

15. उड़ीसा की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Odisha In Hindi

उड़ीसा की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय

अगर आप उड़ीसा पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि उड़ीसा जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी (सर्दी) के बीच का माना जाता है। क्योंकि इस समय के दौरान मौसम पर्यटन के अनुकूल होता है और आप उड़ीसा और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा आसानी से कर सकते हैं।

16. उड़ीसा का खान पान – Famous Food Of Odisha In Hindi

उड़ीसा का खान पान

उड़ीसा जितना खूबसूरत राज्य हैं उतना ही स्वादिष्ट यहाँ का पकवान हैं जोकि पर्यटकों के मूह में पानी ले आता हैं। उड़ीसा की सबसे लजीज डिश में शामिल दही-बड़ा आलू-दम बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं जोकि उड़ीसा राज्य की गली-गली में मिल जायेगा। सेल पुड़ी और रस गुल्ला भी पसंदीदा पकवान हैं। यदि आप उड़ीसा की यात्रा पर हैं तो यहाँ का दलमा खाना बिलकुल भी न भूले। इसके साथ ही आप यहाँ की पानी-पुड़ी और स्वीट फूड जरूर चखे। वह पर्यटक जो नॉन-वेजीटेरियन उनके लिए यहाँ हर तरह का खाना मिल जायेगा।

17. उड़ीसा की यात्रा में कहां रुके – Where To Stay In Odisha In Hindi

उड़ीसा की यात्रा में कहां रुके

उड़ीसा और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप यहां कुछ समय और बिताना चाहते हैं तो हम आपको बता दे यहां कम बजट से लेकर हाई बजट तक सभी प्रकार की होटल्स उपलब्ध है। जिनको आप अपनी चॉइस के अनुसार सिलेक्ट कर सकते है।

और पढ़े: पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल की जानकारी 

18. उड़ीसा कैसे जाये – How To Reach Odisha In Hindi

यदि आप उड़ीसा की यात्रा करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि उड़ीसा जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी भी साधन का चुनाव कर सकते हैं।

18.1 फ्लाइट से उड़ीसा कैसे पहुचे – How To Reach Odisha By Flight In Hindi

फ्लाइट से उड़ीसा कैसे पहुचे

उड़ीसा जाने के लिए यदि आपने फ्लाइट का चुनाव किया है तो हम आपको बता दें कि भुवनेश्वर का बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय विमानतल कोठे आहे हवाई अड्डा भारत के सभी राज्यों की प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप इसका चुनाव करके ओडिशा आसानी से पहुँच जाएंगे।

18.2 कैसे जाएं उड़ीसा ट्रेन से – How To Reach Odisha By Train In Hindi

कैसे जाएं उड़ीसा ट्रेन से

उड़ीसा जाने के लिए यदि आपने रेलवे मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन देश के अन्य रेलवे स्टेशनों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप उड़ीसा की यात्रा के लिए इस रेलवे स्टेशन का चुनाव कर सकते हैं।

18.3 कैसे पहुचे उड़ीसा बस से – How To Reach Odisha By Bus In Hindi

कैसे पहुचे उड़ीसा बस से

उड़ीसा जाने के लिए यदि आपने सड़क मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उड़ीसा स्टेट अपने आसपास के प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसलिए आप बस या अपने निजी साधन का उपयोग करते हुए उड़ीसा राज्य की यात्रा पर निकल सकते हैं।

और पढ़े: त्रिपुरा राज्य में घूमने लायक मशहूर जगहों की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने उड़ीसा राज्य के बारे में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

19. उड़ीसा का नक्शा – Odisha Map

20. उड़ीसा की फोटो गैलरी – Odisha Images

और पढ़े:

Leave a Comment