त्रिपुरा राज्य में घूमने लायक मशहूर जगहों की जानकारी – Tripura State Information In Hindi

4.7/5 - (3 votes)

Tripura In Hindi, त्रिपुरा भारत का उत्तर-पूर्वी राज्य हैं जिसकी राजधानी अगरतला हैं। पहाडियो और प्राकृतिक सुन्दर परिवेश में स्थित त्रिपुरा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। त्रिपुरा राज्य की कला, संस्कृति, परम्पराएँ, वेशभूषा और लौकप्रियता राज्य को की सुंदरता को उजागर करती हैं।

त्रिपुरा प्राकृतिक आकर्षण का धनी राज्य है। राज्य का भव्य परिदृश्य, हरे-भरे घने जंगल, क्रिस्टलीय झरने, खूबसूरत पहाड़ और साथ ही साथ राज्य समृद्ध इतिहास वाकई शानदार हैं। राज्य की लुभावनी सुन्दरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यदि आप इस खूबसूरत राज्य के बारे में और अधिक जानने के लिए उत्साहित है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े जिसमे हम त्रिपुरा राज्य के जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बात करने वाले है –

1. त्रिपुरा का इतिहास – Tripura History In Hindi

त्रिपुरा का इतिहास

त्रिपुरा का इतिहास बहुत ही समृद्ध हैं। राज्य में कभी माणिक्य जनजाति का निवास हुआ करता था। जिसकी वजह से त्रिपुरा राज्य की पुरातात्विक स्मारकों और संरचनाओं में विविधता देखी जा सकती हैं। त्रिपुरा राज्य का प्रारंभिक इतिहास पौराणिक कथाओं से सम्बंधित हैं जोकि चन्द्र वंश के राजमाला के राज घराने का विवरण प्रस्तुत करता है। त्रिपुरा राज्य ने अलग-अलग समय के दौरान अलग-अलग शासको को देखा हैं। यह मुगल और अन्य इस्लामी शासकों के अधीन लम्बे समय तक रहा है। विभाजन के दौरान त्रिपुरा राज्य का कुछ भाग पूर्वी पाकिस्तान के अधीन चला गया जिसने अलगाव वाद को जन्म दिया।

और पढ़े: सात बहनों के राज्य (सेवन सिस्टर्स) के बारे में जानकारी 

2. त्रिपुरा की राजधानी क्या हैं – Tripura Ki Rajdhani In Hindi

त्रिपुरा राज्य के राजधानी अगरतला हैं।

3. त्रिपुरा नाम के सम्बन्ध में इतिहासकारों का मत – Historians’ Opinion Regarding The Name Of Tripura In Hindi

त्रिपुरा नाम के सम्बन्ध में इतिहासकारों का मत

त्रिपुरा के नाम की उत्त्पति के पीछे आज भी सहमती नही हैं। कुछ इतिहासकारों का मानना हैं की त्रिपुरा नाम  ययाति वंश के 39 शासक राजा त्रिपुर के नाम पर रखा गया है जबकि कुछ लोगो का मानना हैं कि त्रिपुरा का नाम यहाँ कि स्थानीय देवी “त्रिपुर” के नाम  से सम्बंधित हैं।

4. त्रिपुरा की जनजाति – Tripura Tribe Of In Hindi

कला और संस्कृति से समृद्ध त्रिपुरा राज्य 19 जनजातियों की भूमि के रूप में जाना जाता है। यहाँ की कुछ खास जनजातियां जैसे – भूतिया, चैनल, चकमा, गारो, हलाम, जमानिया, खासियत, कुकी, लेपचा, लुशाई, मोग, मुंडा,नोटिया, ऑरेंज, रेयंग, संताल, त्रिपुरी, उच्हुई आदि हैं।

5. त्रिपुरा के लोक नृत्य – Tripura Folk Dances In Hindi

त्रिपुरा के लोक नृत्य

त्रिपुरा के निवासियों के लिए उत्सव बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि उत्सव के अवसर त्रिपुरावासी शानदार नृत्य करते हैं। त्रिपुरा की विभिन्न जनजातियों द्वारा अलग-अलग डांस किया जाता हैं जोकि इन उत्सवो का प्रमुख आकर्षण होता हैं। चकमा समुदाय द्वारा किया जाने वाला बिहू नृत्य, गरिया नृत्य यहाँ का एक प्रमुख नृत्य हैं। इसके अलावा रियांग समुदाय का होजागिरी नृत्य और हलाम समुदाय का पसंदीदा हायक नृत्य यहाँ के प्रमुख आकर्षण में से एक हैं।  लेबांग बूमनी और लेपुंग कीट कुछ अन्य प्रमुख नृत्य हैं।

6. त्रिपुरा के त्यौहार – Tripura Festivals In Hindi

त्रिपुरा के त्यौहार

त्रिपुरा राज्य का प्रमुख आकर्षण यहाँ के त्यौहार हैं जोकि बहुत खूबसूरत ढंग से मनाए जाते हैं। त्रिपुरा के कुछ प्रमुख त्यौहारों में शामिल गौरी पूजा, अशोकष्ठ्मी, पिलक, खर्ची, नीरमहल फेस्टिवल, दीवाली और पवित्र सक्रांति आदि शामिल हैं। त्रिपुरा की यात्रा आने वाले पर्यटक इन त्योहरों का हिस्सा बनना पसंद करते हैं और जमकर लुत्फ़ उठाते हैं।

7. त्रिपुरा का पहनावा – Tripura Traditional Dress In Hindi

त्रिपुरा का पहनावा

त्रिपुरा का पहनावा बहुत आकर्षित होता हैं। रिसा कपड़े के छोटे आकार की ड्रेस होती हैं जोकि भव्य कढ़ाई के साथ बनाई जाती हैं। यहाँ की महिलाए बाहर काम करने के समय मौसम की मार से बचने के लिए हेडड्रेस को पहनना पसंद करती हैं। इसके अलावा त्रिपुरा की औरते अपने आप को खूबसूरत दिखने के लिए गले में मोतियों और सिक्को की माला पहनती हैं।

और पढ़े: त्रिपुरा के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जानकारी 

8. त्रिपुरा राज्य के बारे में रोचक तथ्य – Amazing Facts About Tripura In Hindi

  • त्रिपुरा चावल का प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।
  • त्रिपुरा में स्थित नीर महल एक आकर्षित और भव्य महल है जोकि पानी में तैरता हुआ नजर आता हैं।
  • त्रिपुरा राज्य में 6-14 साल की उम्र तक के बच्चो के लिए शिक्षा बिलकुल फ्री हैं।
  • माताबारी या त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर त्रिपुरा में स्थित 500 साल से भी अधिक पुराना मंदिर हैं।
  • त्रिपुरा स्टेट में देवताओं की खूबसूरत प्राचीन पत्थर की नक्काशी देखने को मिलती हैं।

9. त्रिपुरा पर्यटन में घूमने लायक आकर्षण स्थल – Best Tourist Attracitons In Tripura In Hindi

त्रिपुरा एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है और यहाँ कई दर्शनीय, आकर्षित और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल हैं। त्रिपुरा राज्य के इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर दूर-दूर से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

9.1 अम्बासा त्रिपुरा – Ambassa Tripura In Hindi

अम्बासा त्रिपुरा
Image Credit: Sujit Saha

त्रिपुरा राज्य के धलाई में स्थित अम्बासा एक आकर्षित शहर है जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।  यह शहर अपने सुंदर मंदिरों और सुखद परिवेश के लिए जाना जाता हैं। जंगल से घिरे इस स्थान को वर्ष 1995 में एक जिला बनाने अनुमति दी गई। अम्बासा पर्यटन में कई घूमने वाली जगह भी हैं जोकि पर्यटकों बहुत अधिक पसंद आती हैं। अम्बासा में कई खूबसूरत बगीचे, दर्शनीय मंदिर हैं जिनमे से मेलाघर में स्थित उज्जन्ता मंदिर और नेहरमहल मंदिर प्रमुख है। इसके अलावा अम्बासा पर्यटन में जगन्नाथ मंदिर, उनाकोटि, सिपिहजला वन्यजीव अभयारण्य, डूमोर झील, पिलक, त्रिपुरासुंदरी मंदिर, चबिमुरा रोसवल्ली नेशनल पार्क आदि हैं।

9.2 अगरतला पर्यटन – Agartala Tourism In Hindi

अगरतला पर्यटन

अगरतला पर्यटन स्थल त्रिपुरा राज्य की राजधानी होने के साथ-साथ समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्यता का धनी शहर हैं। अगरतला को फूलो की घाटी के रूप में जाना जाता हैं जोकि ऐतिहासिक और धार्मिक स्मारकों का अभूतपूर्व उदहारण प्रस्तुत करता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगरतला त्रिपुरा राज्य का सबसे विकशित शहर हैं। त्रिपुरा स्टेट की यात्रा पर आने वाले पर्यटक अगरतला की ओर रुख जरूर करते हैं।

और पढ़े: अगरतला भारत के आकर्षक स्थल घूमने की जानकारी 

9.3 कैलाशहर त्रिपुरा – Kailashahar Tourism In Hindi

कैलाशहर त्रिपुरा
Image Credit: D. K. Sinha

अगरतला के निकट स्थित कैलाशहर प्राचीन समय के दौरान त्रिपुरा साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। इस बात की पुष्टि यहाँ मिलने वाले शाही इतिहास के प्रमाण से की जा सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैलाशहर न केवल अपने दर्शनीय मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है बल्कि लोकप्रिय ट्रेकिंग के लिए भी जाना जाता हैं। कैलाश शहर के अन्य आकर्षण में 14 देवता मंदिर, उनाकोटि, रंगुती आदि शामिल हैं।

9.4 उनाकोटि पर्यटन – Unakoti Tourism In Hindi

उनाकोटि पर्यटन

त्रिपुरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल उनाकोटि एक प्राचीन तीर्थस्थल है। उनाकोटि में भारत की विरासत को संभालकर रखा जाता है जोकि नक्काशीदार देवी-देवताओं की मूर्ती के रूप में संगृहीत करके रखा गया हैं। उनकोटि हरे-भरे वनस्पतियों और प्राकृतिक सौंदर्यता का धनी क्षेत्र हैं यहाँ भगवान शिव नक्काशीदार प्रतिमा दर्शनीय हैं। इसके अलावा भगवान गणेश, भगवान हनुमान, भगवान राम और नंदी बैल की प्रतिमाओं का भी दर्शन किया जा सकता हैं।

9.5 बाइसन (राजबाड़ी) राष्ट्रीय उद्यान त्रिपुरा – Bison (Rajbari) National Park Tripura In Hindi

बाइसन (राजबाड़ी) राष्ट्रीय उद्यान त्रिपुरा

त्रिपुरा में घूमने वाली जगहों में शामिल बाइसन राष्ट्रीय उद्यान तृष्णा वन्यजीव अभयारण्य में स्थित है एक शानदार पयर्टन स्थल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजबारी राष्ट्रीय उद्यान भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में शामिल हैं। बाइसन नेशनल पार्क 31.63 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं।

9.6 रुद्रसागर झील त्रिपुरा – Rudrasagar Lake Tripura In Hindi

रुद्रसागर झील त्रिपुरा

त्रिपुरा के आकर्षण में शामिल रूद्र सागर झील एक खूबसूरत स्थान हैं जोकि सिपाहीजला जिले में मेलाघर ब्लॉक में स्थित हैं। इस सुरमय झील को भारत सरकार के पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा इसके संसाधनों के संरक्षण और स्थायी उपयोग के लिए राष्ट्रीय महत्व के लिए आर्द्रभूमि के रूप में मान्यता प्रदान करी हैं। नोचेर्रा, केमरली चेर्रा और दुरलवन्नारया नदियां इस झील का निर्माण करती हैं।

9.7 नीरमहल वाटर पैलेस – Neermahal Water Palace In Hindi

नीरमहल वाटर पैलेस

त्रिपुरा में घूमने वाली जगहों में शामिल नीरमहल एक शानदार पर्यटन स्थल हैं जोकि रुद्रसागर झील के बीच में स्थित है। अगरतला से नीरमहल की दूरी लगभग 53 किलोमीटर हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस खूबसूरत हवेली का निर्माण 1930 ए डी के दौरान महाराज बीर बिक्रम किशोर माणिक्य ने करबाया था। पर्यटकों के बीच यह हवेली और इसका दृश्य बहुत लौकप्रिय हैं।

9.8 त्रिपुरा सुंदरी मंदिर – Tripura Sundari Temple In Hindi

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर त्रिपुरा राज्य में स्थित एक दर्शनीय मंदिर हैं जोकि मातबारी गोमती जिले में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित हैं। मंदिर का निर्माण महाराजा धन माणिक्य ने 1501 ए डी के दौरान करबाया था। यह धार्मिक मंदिर हिंदू धर्म से सम्बंधित 51 शक्ति पीठो में से एक माना जाता हैं। त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ की संरचना में चौकोर आकार का गर्भगृह हैं जोकि विशिष्ट ग्रामीण बंगाल झोपड़ी की तरह दिखाई देता हैं।

9.9 त्रिशना वन्यजीव अभयारण्य – Trishna Wildlife Sanctuary In Hindi

त्रिशना वन्यजीव अभयारण्य
Image Credit: Ashif Aziz

त्रिपुरा पर्यटन में शामिल त्रिशना वन्यजीव अभयारण्य पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। जोकि अगरतला से लगभग 111 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण त्रिपुरा में स्थित हैं। तृष्णा वन्यजीव अभयारण्य में हूलॉक गिब्बन (उपमहाद्वीप की एकमात्र वानर प्रजाति) यहाँ पाई जाती हैं। पर्यटक इस स्थान पर एक शानदार पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।

9.10 गुनबाती ग्रुप ऑफ़ टेम्पल्स (उदयपुर) – Gunabati Group Of Temples In Hindi

गुनबाती ग्रुप ऑफ़ टेम्पल्स (उदयपुर)
Image Credit: Snehendu Datta

त्रिपुरा राज्य के गोमती जिला में स्थित गुनबती ग्रुप ऑफ टेम्पल का निर्माण महारानी गिनबती ने करबाया था जोकि महाराज गोविंदा माणिक्य की धर्म पत्नी थी। 1668 में निर्मित इस मंदिर की वास्तुकला त्रिपुरा के अन्य मंदिरों से मेल खाती हैं।

और पढ़े: गुवाहाटी के पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

10. त्रिपुरा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Tripura In Hindi

त्रिपुरा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

त्रिपुरा राज्य घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई के बीच का माना जाता है। मानसून के दौरान यदि पर्यटक त्रिपुरा की यात्रा करने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा क्योंकि त्रिपुरा में अधिक वर्षा होती हैं जोकि आपकी यात्रा को खराब कर सकती हैं।

11. त्रिपुरा का खाना – Tripura Food In Hindi

त्रिपुरा का खाना

त्रिपुरा राज्य अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी लोकप्रिय हैं। आपको यहाँ स्वादिष्ट चीनी व्यंजन चखने को मिलेंगे। फ्रंच व्यंजनों के शौकीन पर्यटको को भी निराशा हाथ नही लगेगी और मूह का टेस्ट बन जायेगा। त्रिपुरा में मसालेदार भोजन की भरमार इसके अलावा आपको यहाँ के स्थानीय भोजन के रूप में त्रिपुरा के गैर-आदिवासी बंगाली चावल, चिकन, मटन, मछली और पोर्क आदि हैं। इसके अलावा पारंपरिक चुआक चावल की बीयर, कटहल, पपीता और सूअर का मांस और प्रसिद्ध मोसडेंग वर्मा एक त्रिपुरी चटनी है जोकि बरम, लाल मिर्च, लहसुन और टमाटर से बनाई जाती हैं।

12. त्रिपुरा राज्य में कहां रुके – Where To Stay Tripura In Hindi

त्रिपुरा राज्य में कहां रुके

त्रिपुरा राज्य घूमने वाले पर्यटकों को बता दें कि यहाँ कई अच्छे होटल है जोकि पर्यटकों उचित मूल्य पर मिल जाते हैं। आप होटल का चुनाव अपनी जरूरत अनुसार कर सकते हैं।

  • गीतांजलि टूरिज्म गेस्ट हाउस (Geetanjali Tourism Guest House)
  • सागरमहल टूरिस्ट लॉज (Sagarmahal Tourist Lodge)
  • गोमती यात्री निवास (Gomati Yatri Niwas)
  • होटल सोनार तोरी (Hotel Sonar Tori)
  • होटल सोमराज रेजेंसी (Hotel Somraj Regancy)

और पढ़े: गंगटोक में घूमने की 15 खास जगह

13. त्रिपुरा कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Tripura In Hindi

त्रिपुरा राज्य  घूमने जाने के लिए पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

13.1 त्रिपुरा फ्लाइट से कैसे पहुचे – How To Reach Tripura By Flight In Hindi

त्रिपुरा फ्लाइट से कैसे पहुचे

त्रिपुरा राज्य की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि अगरतला हवाई अड्डा त्रिपुरा का प्रमुख एयरपोर्ट हैं जोकि की राज्य की राजधानी अगरतला के केंद्र से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

13.2 ट्रेन से त्रिपुरा कैसे जाए – How To Reach Tripura By Train In Hindi

 ट्रेन से त्रिपुरा कैसे जाए

रेल मार्ग से त्रिपुरा जाने के लिए कुमारघाट रेलवे स्टेशन (Kumarghat Railway Station) प्रमुख है जोकि अगरतला शहर के केंद्र से लगभग 133 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। कुमारघाट रेलवे स्टेशन त्रिपुरा और अन्य राज्यों के प्रमुख शहरो जैसे कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई और बैंगलोर आदि को जोड़ता हैं।

13.3 कैसे पहुचे त्रिपुरा बस से – How To Reach Tripura By Bus In Hindi

कैसे पहुचे त्रिपुरा बस से

त्रिपुरा स्टेट घूमने के लिए यदि आपने सड़क मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दें कि त्रिपुरा सड़क मार्ग के माध्यम से गुवाहाटी से शिलांग से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 के द्वारा जुड़ा हुआ है। आप बस, टैक्सी, जीप और अपने निजी साधनों से त्रिपुरा आसानी से पहुँच जाएंगे।

और पढ़े: मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने त्रिपुरा राज्य के बारे में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

14. त्रिपुरा का नक्शा – Tripura Map

15. त्रिपुरा की फोटो गैलरी – Tripura Images

View this post on Instagram

Namaśte ?

A post shared by r a k i b (@adhare) on

View this post on Instagram

#matripurasundari

A post shared by Abbhishek Chakrabarty (@abhishek_illustrator) on

और पढ़े:

Leave a Comment