मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी – Places To Visit In Meghalaya Tourism In Hindi

4/5 - (24 votes)

Meghalaya In Hindi : मेघालय भारत का पूर्वी राज्य है जिसकी राजधानी शिलांग हैं। मेघालय से शिलांग की दूरी लगभग 111 किलोमीटर है। मेघालय पर्यटन स्थल अपनी सुंदर पर्वत मालाओं, भारी वर्षा, धूप, उच्च पठारों, लुभावने झरनों, नदियों और घास के आकर्षित मैदानों के लिए बहुत अधिक फेमस है। संस्कृत भाषा में मेघालय का अर्थ है”मेग या बादलों का निवास स्थान “। मेघालय का पठार राज्य के आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।

मेघालय पर्यटन में अधिकांश उष्णकटिबंधीय वन पाए जाते है। यहां के वनों में पक्षियों, स्तनधारियों, कीड़ो और सरीसृपों को देखा जा सकता है। पर्यटन के लिहाज से मेघालय टूरिस्ट प्लेस का बहुत अधिक महत्व है। दूर-दूर से आने वाले सैलानियों का जमघट मेघालय पर्यटन स्थल पर लगा रहता है। मेघालय के बारे में जानकारी की बात करे तो तीन प्राचीन जनजातीयां मेघालय पर्यटन स्थल पर निवास करती है। अगर आप भी मेघालय पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं या यहां घूमने जाने का सोच रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

1. मेघालय के आकर्षण स्थान – Meghalaya Tourist Attraction In Hindi

मेघालय के आकर्षण स्थान

1.1 मेघालय में घूमने लायक जगह चेरापूंजी – Meghalaya Me Ghumne Layak Jagah Cherrapunji In Hindi

चेरापूंजी
Image Credit: Shrinivas

मेघालय में घूमने लायक स्थान चेरापूंजी एक अद्भुत पर्यटन स्थल हैं। पृथ्वी पर सबसे शानदार जगह के रूप चेरापूंजी विश्वविख्यात पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता हैं। यह स्थान अपने स्वच्छ और प्राचीन परिवेश के साथ उत्कृष्ट स्थान है। चेरापूंजी की मदमस्त कर देने वाली जलवायु, इसकी सुन्दरता और यहां की ताजे पानी की बूंद एक अलग ही परिवेश का अनुभव दिलाती हैं। नोह कालिकई फॉल्स, थेलेन फॉल्स, नोह स्निग्थियांग फॉल्स और बरसाती धुंध वाली जगह पर्यटकों के बीच लौकप्रिय हैं।

और पढ़े: दार्जिलिंग टूरिज्म के बारे में संपूर्ण जानकारी 

1.2 मेघालय में देखने वाली जगह मौसिनराम – Meghalaya Me Dekhne Wali Jagah Mawsynram In Hindi

मौसिनराम

मौसिनराम दुनिया के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों में से एक हैं। बारिश का लुत्फ़ उठाने वाले और प्रकृति प्रेमियों के यह लिए स्थान एक स्वर्ग के सामान हैं। मासिनराम और चेरापूंजी एक दूसरे के नजदीक हैं। मासिनराम का अर्थ “माव” खासी शब्द से लिया गया हैं, जिसका अर्थ पत्थर है। इस गांव का आकार शिवलिंगम की भाती हैं और यह गांव स्टैलेग्माइट को एकत्रित करने के लिए जाना जाता हैं।

1.3 मेघालय का दर्शनीय स्थल तुरा शहर – Meghalaya Ke Darshaniya Sthal Tura City In Hindi

तुरा शहर
Image Credit: Manish Saini

मेघालय में घूमने के लिए तुरा वेस्ट गारो हिल्स में स्थित एक बड़ा शहर है। तुरा पर्यटन स्थल का मुख्य आकर्षण नोकेरेक नेशनल पार्क है। यह पार्क तुरा शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर हैं। मेघालय की यात्रा पर आने वाले पर्यटक इस स्थान की ओर अपना रुख करते हैं।

1.4 मेघालय का फेमस पर्यटन स्थल शिलांग – Meghalaya Me Famous Paryatan Sthan Shillong In Hindi

शिलांग

मेघालय में घूमने वाली जगह शिलांग पर्यटन स्थल मेघालय राज्य की राजधानी हैं। यह देश का ऐसा पहला ऐसा हिल स्टेशन हैं जहां चारों तरफ से पहुंचा जा सकता हैं। शिलांग का नाम एक शक्तिशाली देवता U-Shyllong के नाम पर रखा गया हैं। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई लगभग 1,491 मीटर और गुवाहाटी से शिलांग की दूरी लगभग 100 किलोमीटर हैं। शिलांग हिल स्टेशन को बादलो का निवास स्थान भी कहां जाता है। अपनी रमणीय पहाड़ियों के कारण इसे “पूर्व का स्कॉटलेंड” भी कहां जाता हैं।

और पढ़े: शिलांग यात्रा की जानकारी

1.5 मेघालय में नोंगपोह पर्यटन स्थल – Meghalaya Me Nongpoh Paryatan Sthal In Hindi

नोंगपोह
Image Credit: Nilanjan Daw

मेघालय की मशहूर जगहों में शामिल नोंगपोह पूर्वी खासी हिल्स के उत्तर में स्थित एक छोटा शहर है। ब्रह्मपुत्र मैदानों के नजदीक यह स्थान शिलांग पहुंचने से पहले एक ठराव के रूप अति-लौकप्रिय हैं। मेघालय के इस आकर्षित स्थान पर हर-भरे सुंदर वृक्ष, शांत वातावरण और सुखद जलवायु का अनुभव करने को मिलता हैं।

1.6 मेघालय टूरिज्म में घूमे जवाई शहर – Meghalaya Tourism Me Ghume Jowai City In Hindi

जवाई शहर
Image Credit: Binode Katoky

मेघालय में घूमने वाली जगहों में जवाई पर्यटन स्थल जयंतिया हिल्स में स्थित हैं। जवाई का आकर्षण इसकी सुंदर सेंटिंग और पर्यटकों को लुभाने वाले खूबसूरत नजारे हैं। जवाई नामक यह स्थान विशाल विरासत और संस्कृतियों का अटूट मिश्रण हैं, जोकि लोगो की जीवन शैली को दर्शाता हैं। यहां के थडलास्केन झील और लालोंग पार्क प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।

1.7 मेघालय का बाघमारा पर्यटन स्थल – Meghalaya Ka Baghmara Paryatan Sthal In Hindi

बाघमारा
Image Credit: Susan Das

मेघालय में देखने की जगहों में बाघमारा पर्यटन स्थान न केवल वनस्पतियों और जीवों के लिए समृद्ध है, बल्कि इसके अन्य आकर्षण में झील, नदिया, पहाड़ियां और कई प्राकृतिक महत्व के स्थान शामिल हैं। बाघमारा मेघालय शहर से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां बाघमारा रिज़र्व फारेस्ट हैं। जहां लंगूर, हाथियों और पक्षियों का निवास स्थान हैं।

और पढ़े: काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में पूरी जानकारी

1.8 मेघालय की बेस्ट टूरिस्ट प्लेस विलियमनगर – Meghalaya Best Tourist Place Williamnagar In Hindi

विलियमनगर
Image Credit: Saviour Marak

मेघालय का ऐतिहासिक विलियमनगर पूर्वी गारो हिल्स जिले के मुख्यालय का नाम मेघालय राज्य के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन विलियमसन ए संगमा के नाम पर रखा गया था। सन 1837 के दौरान ग्रास ने गारो हिल्स में ब्रिटिश आक्रमण के लिए अंतिम प्रतिरोध किया था।

1.9 मेघालय की रहस्यमयी मावसई गुफा – Mawsmai Cave Meghalaya In Hindi

मावसई गुफा

मेघालय के पर्यटन स्थलों में कुछ अद्भुत और रहस्यमयी गुफाएं भी है। मावसई गुफा इनमे से एक प्रमुख लोकप्रिय स्थल है। मवसमाई गुफा चेरापूंजी के केंद्र से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर है। भूलभुलैया की तरह इस गुफा में चमकती हुई रौशनी और अनगिनत पत्थर देखे जा सकते हैं। मावसई गुफा की लम्बाई 150 किलोमीटर है।

1.10 मेघालय में मस्ती करने के लिए नोहकलिकाई जलप्रपात – Nohkalikai Waterfalls Cherrapunjee Meghalaya In Hindi

नोहकलिकाई जलप्रपात
Image Credit: Shaji Azeez

मेघालय में देखने वाली जगहों में शामिल नोहकलिकाई जलप्रपात दुनिया का चौथा सबसे ऊंचा झरना माना जाता हैं। नोहकलिकाई झरने की ऊंचाई लगभग 335 मीटर हैं। इस जलप्रपात की खूबसूरती और आनंद लेने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं।

1.11 मेघालय के आकर्षण स्थान दावकी झील – Meghalaya Ke Aakarshan Sthan Dawki Cherrapunji in Hindi

दावकी झील
Image Credit: Siva Subramaniyan

मेघालय में देखने के लिए दावकी झील यहां कि एक प्रसिद्ध झील हैं। दावकी झील भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार का एक प्रमुख केंद्र है। इसमें नाव की सवारी करना पर्यटकों को बहुत अधिक लुभाता हैं और आसपास के दर्शनीय स्थलों की यात्रा करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। नदी का ठंडा पानी और उमंगोट नदी पर बना खूबसूरत सस्पेंशन ब्रिज दाऊकी को मेघालय की देखने लायक जगह बनाता है।

1.12 मेघालय में कपल के घूमने के लिए हाथी झरना – Meghalaya Me Couple Ke Ghumne Ke Lie Elephant Falls In Hindi

हाथी झरना
Image Credit: Preetam Chand

मेघालय के पर्यटन स्थलों में हाथी फाल्स एक प्रमुख स्थल है और यह उत्तर पूर्व राज्य में सबसे लोकप्रिय फॉल्स में से एक हैं। हाथी का झरना पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग के सामान है। अंग्रेजों ने इस जलाशय को हाथी के आकार के कारण हाथी झरना या एलीफैंट फाल्स नाम दिया था। हलाकि 1897 में आएं भूकंप के चलते यह पत्थर क्षतिग्रस्त हो गया है।

और पढ़े: सात बहनों के राज्य (सेवन सिस्टर्स) के बारे में जानकारी

1.13 मेघालय टूरिज्म में फेमस जयंतिया हिल्स – Meghalaya Tourism Me Famous Jaintia Hills In Hindi

मेघालय का टूरिस्ट प्लेस जयंतिया हिल्स राजसी पहाडियों की भूमि है और यह पूर्व जयंतिया साम्राज्य का हिस्सा हैं। यह पर्यटन स्थल समृद्ध प्राकृतिक वनस्पतियों और खनिज संपदा से भरा हुआ हैं। मेघालय में स्थित यह पहाड़ी कई पटकाई पहाड़ियों का अहम हिस्सा हैं। यह पर्वत श्रंखला भारत-म्यांमार कि सीमा में फैली हुई है। हालाकि कि खांसी और गारों पहाड़ियों कि अपेक्षा जयंतिया हिल्स छोटी पहाड़ी हैं।

1.14 मेघालय में घूमने लायक जगह उमियम झील – Meghalaya Me Ghumne Layak Jagah Umiam Lake In Hindi

उमियम झील

शिलांग में घूमने वाली जगह में उमियम झील एक मानव निर्मित झील है। यह झील भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय कि राजधानी शिलांग से 15 किलोमीटर कि दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित हैं। यह झील उन लोगो के लिए स्वर्ग कि तरह हैं जो प्रकृति कि खूबसूरती में दिलचस्पी रखते हैं। साथ ही यहाँ झील आसपास के लोगो के लिए एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट के रूप में भी काफी फेमस हैं।

1.15 मेघालय के पर्यटन स्थल मावलिननांग गांव – Meghalaya Ke Paryatan Sthal Mawlynnong Village In Hindi

मावलिननांग गांव

मेघालय में देखने के लिए यहां का मावलिननांग गांव पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। मेघालय राज्य के मावलिननांग गांव को ‘गॉड्स ओन गार्डन’ के रूप में भी जाना जाता है। वर्ष 2003 में इस गांव ने एशिया के सबसे स्वच्छ गांव होने का दर्जा प्राप्त किया हैं। वर्ष 2014 के सर्वेक्षण के अनुसार इस गांव में लगभग 95 मकान थे। कृषि पर निर्भर लोगो के बीच साक्षरता दर 100% देखी गई हैं यहां की मुख्य कृषि सुपारी थी। शिलांग का मावलिननांग गांव क्लीनेस्ट विलेज इन इंडिया के रूप में भी जाना जाता हैं।

1.16 मेघालय में दर्शनीय स्थान कैलांग रॉक – Meghalaya Ke Darshaniya Sthan Kyllang Rock In Hindi

कैलांग रॉक

मेघालय का यह पर्यटन स्थल कैलांग रॉक मेघालय राज्य की राजधानी शिलांग से लगभग 78 किलोमीटर की दूरी पर हैं। यहां लाल ग्रेनाइट से बनी एक विशालकाय चट्टान कैलांग रॉक मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स में रखी गई एक विशाल गुम्बद हैं। इस चट्टान की ऊंचाई समुद्र तल से 5400 फिट है और चौड़ाई 1000 फिट हैं।

और पढ़े: कामाख्या देवी मंदिर के बारे में रोचक तथ्य और इतिहास

1.17 मेघालय की यात्रा में आनंद ले नोहसिंगिथियांग फॉल्स – Meghalaya Ki Yatra Me Anand Le Nohsngithiang Falls In Hindi

Nohsngithiang Falls

मेघालय के पर्यटन स्थलो में शामिल नोहसिंगिथियांग फॉल्स चेरापूंजी से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यह झरना चेरापूंजी के प्रमुख पर्यटन स्थलों शामिल हैं। यह झरना भारत के सबसे उंचे झरनों में से एक हैं और लगभग 1033 फीट ऊंचाई से गिरता हैं। नोहसिंगिथियांग फॉल्स मेघालय के मव्समाई गांव में स्थित हैं।

1.18 मेघालय पर्यटन में आकर्षण बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान – Meghalaya Paryatan Me Ghume Balpakram National Park In Hindi

बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान
Image Credit: Senolla Marak

मेघालय राज्य के पर्यटन स्थलों में शामिल बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान गारो हिल्स के पास समुद्र तल से लगभग 3,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है। बलपक्रम शब्द का अर्थ है ‘सदा हवाओं की भूमि से लिए गया हैं। 15 फरवरी सन 1986 में बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना की गई थी।

1.19 मेघालय के पर्यटन स्थलों के भ्रमण में खासी हिल्स – Meghalaya Ke Paryatan Sthal Khasi Hills In Hindi

खासी हिल्स

मेघालय के पर्यटन स्थलों में शामिल खासी हिल्स मेघालय की खासी जनजाति के नाम पर बनाई गई हैं। खासी पहाड़ी गारो-खासी रेंज का एक हिस्सा हैं और बड़ी पटकाई पहाड़ी की श्रृंखला के एक हिस्से के रूप में जानी जाती हैं। जोकि उत्तर-पूर्व क्षेत्र में भारत और म्यांमार की सीमा पर पहाड़ी की एक श्रंखला हैं। एशिया का दूसरा सबसे बड़ा नदी द्वीप “नोंगखुम द्वीप” भी इस आकर्षित स्थान पर हैं।

1.20 मेघालय में घूमे लेडी हैदरी पार्क – Meghalaya Ke Darshaniya Sthan Lady Hydari Park In Hindi

लेडी हैदरी पार्क

मेघालय के पर्यटन स्थल में लेडी हैदरी पार्क यहां आने वाले प्रत्येक टूरिस्ट की पसंदीदा जगह हैं। यह पार्क प्रांत की पहली महिला “लेडी हैदरी” को समर्पित किया गया है। इस विशाल पार्क को एक सुंदर मिनी चिड़ियाघर के रूप में भी जाना जाता है। लेडी हैदरी पार्क में 73 पक्षियों की प्रजाति और 100 से अधिक सरीसृपों को एक साथ देखा जा सकता हैं।

और पढ़े: मानस राष्ट्रीय उद्यान घूमने की जानकारी

1.21 मेघालय पर्यटन में डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज – Meghalaya Tourism Me Dekhe Double Decker Living Root Bridge In Hindi

 डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज

मेघालय के पर्यटन स्थल में शामिल डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज 3 किलोमीटर लम्बा और 2400 फिट की ऊंचाई पर स्थित हैं। डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज मेघालय लौकप्रियता को अधिक बढावा देता है और पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

1.22 मेघालय यात्रा में देखने के लिए डॉन बॉस्को संग्रहालय – Famous Don Bosco Museum Meghalaya In Hindi

डॉन बॉस्को संग्रहालय
Image Credit: Mandeep Singh

शिलांग में घूमने के लिए डॉन बॉस्को संग्रहालय पूरे उत्तर पूर्वी भारत के बारे में सामूहिक जानकारी को एक स्थान पर एकत्रित करके रखने वाला स्थान हैं। इसमें एक थीम संग्रहालय, पोशाक, हस्तशिल्प, संग्रहालय में क्षेत्रीय कलाकृति, अलंकरण, तस्वीरों और हथियारों को एकत्रित करके रखा गया हैं। यह संग्रहालय एक सात मंजिला ईमारत हैं।

1.23 मेघालय राज्य का स्टेट म्यूजियम – State Museum Meghalaya In Hindi

राज्य संग्रहालय
Image Credit: Dyvil Bdone

मेघालय राज्य संग्रहालय सैलानियों के लिए एक आकर्षण पर्यटन स्थल है। जिसमे आदिवासी के समय की कलाकृतियों और प्राचीन शास्त्रों का संग्रह करके रखा गया हैं। यह खूबसूरत संग्रहालय स्टेट सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में लाइचुमियर में स्थित है और इसका रखरखाव मेघालय राज्य सरकार द्वारा किया जाता हैं।

मेघालय पर्यटन में इस जगहों के अलावा भी कई आकर्षित स्थानों पर घूमने जा सकते हैं, जिनके नाम हम आपको नीचे दे रहे हैं।

  • लैटलम कैनियन
  • शिलांग व्यू प्वाइंट
  • मावफलांग पवित्र जंगल
  • सेवन सिस्टर्स फॉल्स
  • सिजू गुफा
  • वायु सेना संग्रहालय
  • Dain-Thlen फॉल्स
  • वार्ड की झील
  • मवडोक दंपप घाटी
  • वाह काबा जलप्रपात
  • रेनबो फॉल्स

और पढ़े: गुवाहाटी के पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

2. मेघालय यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Meghalaya In Hindi

मेघालय यात्रा करने का सबसे अच्छा समय

मेघालय घूमने जाने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम भी पर्यटकों के लिए भी खुशनुमा रहता है। हालाकि आप वर्ष भर किसी भी मौसम में मेघालय घूमने जा सकते है लेकिन बेस्ट टाइम अक्टूबर से मार्च महिना का ही हैं।

3. मेघालय का खाना और मशहूर स्थानीय भोजन – Famous Local Food In Meghalaya In Hindi

मेघालय का खाना

मेघालय पर्यटन स्थल अपने यहां अति स्वादिष्ट भोजन की पेशकश करता हैं। यदि आप मेघालय की यात्रा पर आएं हुए हैं, तो यहां के भोजन का आनंद लेना न भूले। मेघालय में मिलने वाले लोकल फूड में जादो, नखम बिची, धोख्ले, पुमालोई,  बम्बू शूट्स, मोमो, दोहे जेम, तुंग रिंबाई, मिनिल सोंगा, हर्बड पोर्क और सेब, राइस बीयर, टंगटाप, दोहनीयनग, मीसा मच पूरा, एग दाल, मेलीम चिकन, पुडोह, मोमोज, जलेबी और तुंगरीम्बाई आदि के अलावा भी आपको कई आइटम आपके मूह का टेस्ट बढाने और पेट की भूख शांत करने के लिए मिल जाएंगे।

4. मेघालय में कहां रुके इन हिंदी – Where To Stay In Meghalaya In Hindi

मेघालय में कहां रुके

मेघालय पर्यटन स्थल घूमने के बाद यदि आप यहां रुकना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि मेघालय में लो-बजट से लेकर हाई-बजट के होटल उपलब्ध हैं। आप अपनी सुविधानुसार होटल ले सकते हैं।

  • पोलो ऑर्किड रिज़ॉर्ट
  • होटल पोलो टावर्स
  • होटल मानसून
  • होटल गेटवे शिलांग
  • होटल पॉइनिसुक

और पढ़े:  पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल की जानकारी 

5. मेघालय कैसे पहुंचे – How To Reach Meghalaya In Hindi

मेघालय पर्यटन की यात्रा के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते है।

5.1 फ्लाइट से मेघालय कैसे जाये – How To Reach Meghalaya By Flight In Hindi

फ्लाइट से मेघालय

मेघालय की ट्रिप के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें कि मेघालय का अपना कोई एयरपोर्ट नही हैं। इसलिए गुवाहाटी हवाई अड्डे के लिए उडान भरे और फिर वहा से यहां के स्थानीय साधनों के माध्यम से आप मेघालय पहुंच सकते हैं।

5.2 मेघालय ट्रेन से कैसे पहुंचे – How To Reach Meghalaya By Train In Hindi

मेघालय ट्रेन से कैसे पहुंचे

मेघालय पर्यटन स्थल की यात्रा के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें कि गुवाहाटी रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन हैं। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से आप यहां के स्थानीय साधनों के माध्यम से मेघालय पहुंच जाएंगे।

5.3 बस से मेघालय कैसे जाये – How To Reach Meghalaya By Bus In Hindi

बस से मेघालय

मेघालय सडक मार्ग के माध्यम से सभी प्रमुख शहरो से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। इसलिए यदि आपने बस या अपने पर्सनल साधन से मेघालय जाने की योजना बनाई है, तो आप आसानी से मेघालय पहुंच जाएंगे।

और पढ़े: भारत में शॉर्ट ट्रिप के लिए लोकप्रिय स्थान 

इस आर्टिकल में आपने मेघालय राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों को जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

6. मेघालय का नक्शा – Meghalaya Map

7. मेघालय की फोटो गैलरी – Meghalaya Images

और पढ़े:

Leave a Comment