नोहकलिकाई वॉटरफॉल्स चेरापूंजी घूमने की जानकारी – Nohkalikai Falls In Hindi

2.3/5 - (3 votes)

Nohkalikai Falls In Hindi, नोहकलिकाई फॉल्स मेघालय राज्य में चेरापूंजी के पास स्थित एक प्रसिद्ध झरना है जिसका नाम दुनिया के चौथे सबसे ऊँचें झरने के रूप में जाना जाता है। नोहकलिकाई वॉटरफॉल्स देखने में बेहद आकर्षक है जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। नोहकलिकाई वॉटरफॉल्स को मेघालय राज्य का गौरव कहा जाता है और यह भारत के सबसे सुंदर झरने में से एक है। आपको बता दें कि यह झरना एक विशाल चट्टान से जमीन पर लगभग 335 मीटर की उंचाई से गिरता है और प्रकृति के अदभुद दृश्य को प्रस्तुत करता है।

अगर आप नोहकलिकाई वॉटरफॉल्स घूमने की योजना बना रहें हैं या इसके बारे में और जानना चाहते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें जिसमे हम आपको नोहकलिकाई वॉटरफॉल्स के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं –

1. नोहकलिकाई वॉटरफॉल्स की कहानी – Nohkalikai Falls Story In Hindi

नोहकलिकाई वॉटरफॉल्स की कहानी
Image Credit: Anirban Sen

नोहकलिकाई फॉल्स उत्तर-पूर्व में देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस फॉल्स का नाम का कै लिकाई (Ka Likai) नाम की महिला की दुखद कहानी के साथ जुड़ा है। जिसने एक ऐसे व्यक्ति से दोबारा शादी की थी जो यह सोचता था कि उसकी पत्नी उससे ज्यादा अपनी बेटी से प्यार करती है। जब एक दिन वो महिला काम कर रही थी तो उसके पति ने अपनी बेटी को मार दिया और उसके शरीर को पकाकर कै लिकाई को परोसा दिया। इसके बाद कै लिकाई ने खाना खाया और इसके बाद आप जब अपनी बेटी को देखने बाहर गई तो उसने अपनी बेटी की उंगलियाँ बीट-नट की टोकरी में देखी। यह देखने के बाद वो बेहद दुखी हो गई और निराश होकर उसने झरने से कूदकर मौत को गले लगा दिया, जिसके बाद उस महिला के नाम से इस झरने का नाम ‘नोह का लिकाई’ पड़ा।

और पढ़े: डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज की जानकारी 

2. नोहकलिकाई झरने के पास करने के लिए गतिविधियों – Activities At Nohkalikai Falls In Hindi

नोहकलिकाई झरने के पास करने के लिए गतिविधियों
Image Credit: Vaisaak Jai

जो भी पर्यटक नोहकलिकाई झरने का दौरा करने की योजना बना सकते हैं। वे लोग इस आकर्षक झरने को देखने के अलावा यहां पर एंगलिंग, ट्रेकिंग, लैंडस्केप फ़ोटोग्राफ़ी, बर्ड वॉचिंग और स्विमिंग जैसी गतिविधियों का मजा ले सकते हैं।

3. नोहकलिकाई झरने घूमने के लिए टिप्स – Tips To Visit Nohkalikai Waterfalls In Hindi

  • अगर आप नोहकलिकाई झरने को देखने के लिए जा रहें हैं तो यहां पर आप धूप से अपनी त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्र में पानी पियें।
  • नोहकलिकाई की यात्रा के दौरान आप चेरापूंजी के अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं।

4. नोहकलिकाई फॉल्स घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Nohkalikai Falls In Hindi

नोहकलिकाई फॉल्स घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

चेरापूंजी के नोहकलिकाई फॉल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर और मार्च से मई तक होता है। इन महीनों के दौरान चेरापूंजी में कम वर्षा होती है। लेकिन यहां कब बादल हो जाएं इसकी कोई गारंटी नहीं दे सकता है।

और पढ़े: मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

5. नोहकलिकाई वॉटरफॉल्स के पास कहां रुकें – Where To Stay Near Nohkalikai Falls Meghalaya In Hindi

नोहकलिकाई वॉटरफॉल्स के पास कहां रुकें

अगर आप नोहकलिकाई झरने का दौरा करने जा रहें हैं और यहां पर रुकने की जगह के बारे जानना चाहते हैं तो बात दें कि चेरापूंजी में रुकने के कई विकल्प उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आपको यहां पर रुकने की जगह ढूँढने ने दिक्कत हो रही है तो आप शिलांग में भी ठहर सकते हैं।

6. नोहकलिकाई फॉल्स के पास भोजन और रेस्टोरेंट – Food And Restaurants Near Nohkalikai Falls In Hindi

नोहकलिकाई फॉल्स के पास भोजन और रेस्टोरेंट

नोहकलिकाई झरने की यात्रा के दौरान पर्यटक जदोह, दोहनेइहोंग(Dohneiihong), मखम-बिची जैसी व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। यहां के प्रमुख रेस्तरां में एवरोन रेस्तरां और कैफ़े चेरापूंजी का नाम शामिल है।

और पढ़े: पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल की जानकारी 

7. नोहकलिकाई झरना मेघालय कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Nohkalikai Waterfalls In Hindi

अगर आप नोहकलिकाई झरने (Nohkalikai Falls) की यात्रा करने जा रहें हैं तो बता दें कि यहां के लिए आप देश के विभिन्न शहरों से सड़क, हवाई और रेल मार्ग द्वारा यात्रा कर सकते हैं।

7.1 हवाई जहाज से नोहकलिकाई फाल्स कैसे पहुँचें – How To Reach Nohkalikai Falls By Air In Hindi

हवाई जहाज से नोहकलिकाई फाल्स कैसे पहुँचें

नोहकलिकाई झरने जाने के लिए उमरोई में निकटतम हवाई अड्डा है जो घरेलू उड़ानों से जुड़ा हुआ है और शिलांग से 35 किमी दूर है। इसके अलावा विकल्प के रूप में गुवाहाटी निकटतम हवाई अड्डा है जो चेरापूंजी से 133 किमी और शिलांग से 100 किलोमीटर दूर है। आप हवाई अड्डे से बस या टैक्सी की मदद से झरने के लिए जा सकते हैं।

7.2 ट्रेन से नोहकलिकाई फाल्स तक कैसे जाये – How To Reach Nohkalikai Waterfalls By Train In Hindi

ट्रेन से नोहकलिकाई फाल्स तक कैसे जाये

नोहकलिकाई वाटरफॉल्स जाने के लिए गुवाहाटी में निकटतम रेल स्टेशन है। नोहकलिकाई जाने के लिए आप शिलांग और शिलांग से चेरापूंजी पहुंच सकते हैं।

7.3 सड़क मार्ग से नोहकलिकाई वॉटरफॉल तक कैसे पहुँचें – How To Reach Nohkalikai Falls By Road In Hindi

सड़क मार्ग से नोहकलिकाई वॉटरफॉल तक कैसे पहुँचें

अगर आप सड़क मार्ग से नोहकलिकाई झरने के लिए जाना चाहते हैं तो बता दें कि चेरापूंजी, शिलांग से 53 किमी दूर है और सड़क द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आपको शिलांग के बाडा बाज़ार से चेरापूंजी के लिए आसानी से बस मिल जाएगी। चेरापूंजी से आप नोहकलिकाई फॉल्स तक टैक्सी या ऑटो ले सकते हैं।

और पढ़े: त्रिपुरा के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने नोहकलिकाई झरना घूमने की जानकारी को जाना है आपको यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

8. नोहकलिकाई झरना मेघालय का नक्शा – Nohkalikai Falls Meghalaya Map

9. नोहकलिकाई फॉल की फोटो गैलरी – Nohkalikai Falls Images

View this post on Instagram

Nohkalikai Falls

A post shared by Sudipjyoti Ghosh (@sudipjyoti) on

और पढ़े:

Leave a Comment