नागालैंड और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी – Nagaland Tourism Information In Hindi

4.4/5 - (28 votes)

Nagaland Tourism In Hindi : नागालैंड भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं जोकि भारत की उत्तर-पूर्व सीमा पर स्थित हैं। नागालैंड को इसके उपनाम “लैंड ऑफ फेस्टिवल” के नाम से भी जाना जाता हैं और नागालैंड पर्यटकों द्वारा भारत की जमीन पर सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले हिल स्टेशनो में से एक हैं। नागालैंड की राजधानी कोहिमा और इसका सबसे बड़ा शहर दीमा हैं। नागालैंड की यात्रा न केवल प्रकृति प्रेमियों द्वारा पसंद की जाती हैं बल्कि उन तमाम समुदाओं के द्वारा भी नागालैंड स्टेट की यात्रा की जाती हैं। जोकि नागालैंड की संस्कृति, नागालैंड की वेशभूषा, नागालैंड के लोग और नागालैंड का खाना आदि में रूचि रखते हैं।

नागालैंड में शादी कैसे होती है यह सवाल पूरे भारत वर्ष के लोग जानने की इक्षा रखते हैं। नागालैंड के प्रमुख त्योहार और परम्पराओं को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। जिनका हिस्सा बनना नागालैंड की यात्रा पर आए हरेक पर्यटक चाहता हैं। यदि आप किसी से पूछेंगे की नागालैंड स्टेट के बारे में बताओं तो वह इंसान नागालैंड पर्यटन स्थल की खूबसूरती को शब्दों में बयां करने में असमर्थ हो जायेगा। क्योंकि इतना अधिक खूबसूरत और रमणीय हैं हमारा नागालैंड स्टेट। अगर आप भी नागालैंड के बारे में जानना चाहते हैं और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल घूमना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

1. नागालैंड का इतिहास हिंदी में – Nagaland History In Hindi

Nagaland History In Hindi

नागालैंड के इतिहास में झांकने पर हम देखते हैं कि नागा जनजातियों का इतिहास अस्पष्ट है। नागालैंड का इतिहास यह भी बताता हैं कि यहाँ कि जनजातियों के बीच भले ही आन्तरिक रूप से संघर्ष चलते रहे लेकिन एक साथ रहने की अनोखी विशेषता हैं। वक्त के साथ बदलते माहोल में ईस्ट इंडिया कंपनी ने बहुत लंबे समय तक इस क्षेत्र को अपने अधीन करने की नाकाम कोशिश की लेकिन नागा जनजातियों के सामने वह सफल नही हो सके। भारत को आजादी मिलने के बाद भी यहाँ के आदिवासियों और सरकार के बीच संघर्ष जारी रहा जिसके चलते 1 दिसंबर 1963 को इस क्षेत्र को एक पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया गया।

और पढ़े: असम के पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी 

2. नागालैंड में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन और आकर्षण स्थल – 10 Best Places To Visit In Nagaland Tourism In Hindi

नागालैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थल में शामिल यहाँ के प्रमुख शहर, बीच और मंदिरों के अलावा भी कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं। नागालैंड स्टेट की यात्रा पर आने वाले पर्यटक इन आकर्षित स्थलों की यात्रा अवश्य करते हैं, जिनके बारे में हम आपको नीच इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

2.1 नागालैंड पर्यटन में घूमने लायक सबसे खुबसूरत जगह कोहिमा – Nagaland Paryatan Me Ghumne Layak Sabse Khubsurat Jagah Kohima In Hindi

नागालैंड पर्यटन में घूमने लायक सबसे खुबसूरत जगह कोहिमा

नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कोहिमा नागालैंड की पहाड़ी राजधानी है। कोहिमा पर्यटन भारत के सात बहन राज्यों में से एक है। नागालैंड की राजधानी को कोहिमा नाम अंग्रेजो द्वारा दिया गया था वास्तव इसका नाम ‘केवहिरा’ था। केवहिरा नाम की उत्पत्ति इस क्षेत्र में पाए जाने वाले सुन्दर फूलो की वजह से हुई थी। कोहिमा लौकगीत के लिए प्रसिद्ध हैं और यह स्थान समुद्र तल से लगभग 1500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। कोहिमा ट्रेकिंग के शौकीन व्यक्तियों के लिए भी एक आदर्श स्थान माना जाता हैं।

2.2 नागालैंड का मशहूर आकर्षण स्थल मोकोकचुंग – Nagaland Ka Famous Aakarshan Sthal Mokokchung In Hindi

नागालैंड का मशहूर आकर्षण स्थल मोकोकचुंग

मोकोकचुंग पर्यटन स्थल नागालैंड स्टेट में दीमापुर और कोहिमा के सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण में से एक हैं। इस क्षेत्र का सबसे लौकप्रिय पर्यटन स्थल द टाउन मेन पार्क हैं। मोकोकचुंग की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को जिले के भीतर स्थित लोंगखुम, लंग्पांगकांग, मोपुंगचुकिट और चुचुइइमलांग जैसी आकर्षित जगहों पर घूमने का अवसर भी मिल जाता हैं। मोकोकचुंग का प्रमुख व्यवसाय कृषि हैं।

2.3 नागालैंड में घूमने की सबसे अच्छी जगह दीमापुर – Nagaland Mein Ghumne Ki Sabse Achi Jagah Dimapur In Hindi

नागालैंड में घूमने की सबसे अच्छी जगह दीमापुर

नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल दीमापुर नागालैंड का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ने वाला शहर हैं। यह शहर हवाई उडान के माध्यम से डायरेक्ट कनेक्ट हैं इस वजह से यहाँ आने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक होती हैं। दीमापुर के कुछ प्रमुख आकर्षण में ट्रिपल फॉल्स, कचहरी खंडहर, नागालैंड विज्ञान केंद्र और प्राणि उद्यान आदि शामिल हैं। दीमापुर शहर का पूर्वी भाग धनसिरी नदी के गहरे में हैं जोकि अधभुत आकर्षण प्रस्तुत करता हैं।

2.4 नागालैंड पर्यटन में देखने वाली सबसे मस्त जगह फेक पर्यटन – Nagaland Me Dekhne Wali Mast Jagah Phek Tourism In Hindi

नागालैंड पर्यटन में देखने वाली सबसे मस्त जगह फेक पर्यटन

नागालैंड घूमने वाली जगहों में शामिल फेक पर्यटन स्थल एक पहाड़ी क्षेत्र है। फेक पर्यटन स्थल वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध है। इसके अलावा स्पेल बाउंडिंग हिल्स और शिलाई झील यहाँ का एक महत्वपूर्ण आकर्षण है। फेक जिले में खूबसूरत पहाड़ियां कपामोड्ज़ और ज़ानीबौ इसकी सुंदरता को ओर अधिक निखार देते हैं। यहाँ की प्रमुख नदियां टिज़ू, लानी और सेडज़ू हैं।

2.5 नागालैंड के दर्शनीय स्थल तुएनसांग शहर – Nagaland Ke Darshaniya Sthal Tuensang In Hindi

नागालैंड के दर्शनीय स्थल तुएनसांग शहर

नागालैंड के आकर्षण में शामिल तुएनसांग, तुएनसांग जिले का मुख्यालय है। यह सबसे पूर्वी नागालैंड के सबसे बड़े जिले के रूप में जाना जाता हैं और सटा हुआ दाहिने ओर म्यांमार है। तुएनसांग पर्यटन स्थल दीमापुर, कोहिमा और मोकोकचुंग के साथ नागालैंड के सबसे बड़े शहरी केन्द्रों में से एक हैं। नागालैंड स्टेट आने वाले पर्यटक तुएनसांग घूमने भी आते हैं।`

और पढ़े: त्रिपुरा के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जानकारी

2.6 नागालैंड पर्यटन में घूमने लायक जगह मोन – Nagaland Tourism Me Ghumne Layak Jagah Mon In Hindi

 नागालैंड पर्यटन में घूमने लायक जगह मोन

कोन्याक नागों का निवास स्थान माना जाता हैं और यहाँ पंखदार लुंगी पहने हुए टैटू बने हुए चेहरो का एक अनूठा और शानदार आकर्षण देखने को मिलता हैं। मोन पर्यटन स्थल तलहटी जिले की खड़ी ढलानों के साथ एक दुर्लभ क्षेत्र हैं। मोन पर्यटन स्थल भले ही आकर्षित पर्यटन स्थलों के घेरे में नही हैं लेकिन पर्यटन के लिहाज से इसका अपना ही महत्व हैं।

2.7 नागालैंड टूरिज्म में देखने लायक जगह जुकू घाटी – Nagaland Paryatan Me Dekhne Layak Jagah Dzukou Valley In Hindi

नागालैंड टूरिज्म में देखने लायक जगह जुकू घाटी

नागालैंड के खूबसूरत नजारों के बीच स्थित जुकू घाटी कोहिमा से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक आकर्षित पर्यटन स्थल हैं। नागालैंड को पूर्व के स्विटजरलैंड के रूप में जाना जाता हैं और जुकु घाटी और जपफू पीक की सुंदरता और आकर्षण की बहुत अधिक भूमिका रही हैं। यह आकर्षित घाटी ऐसे पर्यटकों की यात्रा को आनंद से भर देती हैं जोकि ट्रेकिंग के शौकीन हैं। जपफू चोटी की ऊंचाई 3048 मीटर हैं जोकि नागालैंड की दूसरी सबसे उंची चोटी हैं।

2.8 नागालैंड में प्रसिद्ध आकर्षण स्थल तौफेमा गाँव – Nagaland Me Prasidh Aakarshan Sthal Touphema Village Kohima In Hindi

नागालैंड में प्रसिद्ध आकर्षण स्थल तौफेमा गाँव

नागालैंड के पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल तौफेमा एक हरे और बरामदे की पहाड़ी पर स्थित खूबसूरत बस्ती हैं। तौफेमा नागालैंड के पर्यटन विभाग के साथ साझेदारी में यहाँ के स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर बनाई गई छोटी झोपड़ियों का समूह हैं। तौफेमा विलेज की संस्कृति, जीवन शैली नागालैंड के निवासियों के लिए एक खूबसूरत श्रद्धांजलि है। नागालैंड की यात्रा के दौरान यह एक शानदार पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में सामना आता हैं।

2.9 नागालैंड के पर्यटन स्थल खोनोमा ग्राम – Nagaland Ke Paryatan Sthal Khonoma Village Kohima In Hindi

नागालैंड के पर्यटन स्थल खोनोमा ग्राम

खोनोमा गांव नागालैंड के ‘अंगामी नागा’ जातीय समूह से संबंधित आकर्षित शहर हैं। खोनोमा गांव भारत वर्ष में अपनी तरह की एक परियोजना के रूप में है। खोनोमा ग्राम नागालैंड के राजधानी कोहिमा से लगभग 20 कोलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। खोनोमा ग्राम भारत के पहले ग्रीन विलेज के रूप में जाना जाता हैं। यह नागालैंड के आदिवासी समूह और प्राकृतिक आवास की सुरक्षा के लिए जाना जाता हैं। नागालैंड की यात्रा पर आने वाले पर्यटक खोनोमा ग्राम की यात्रा करना पसंद करते हैं।

2.10 नागालैंड में घूमने लायक जगह नागा हेरिटेज विलेज कोहिमा – Nagaland Mei Ghumne Layak Jagah Naga Heritage Village Kohima In Hindi

नागालैंड में घूमने लायक जगह नागा हेरिटेज विलेज कोहिमा

नागालैंड के आकर्षण में शामिल कोहिमा शहर से बहरी इलाके में स्थित किसामा गांव नागा हेरिटेज विलेज के रूप में जाना जाता हैं। इसका उद्देश्य नागा लोगों की संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण और उनको बढ़ावा देना हैं। किसामा गांव का नाम दो गांवो के नाम किग्वेमा और फेमसा से मिलकर बना हैं। यहाँ मनाए जाने वाले हॉर्नबिल त्योहार के दौरान दिसंबर माह में एक सप्ताह के लिए गांव को जनता के लिए खोल दिया जाता है। पर्यटक दूर-दूर से नागालैंड के इन खूबसूरत गांव में घूमने के लिए आते हैं।

और पढ़े: काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में पूरी जानकारी 

2.11 नागालैंड पर्यटन के आकर्षक जगह शीलोई झील कोहिमा – Nagaland Paryatan Ke Aakarshak Jagah Shilloi Lake Kohima In Hindi

नागालैंड पर्यटन के आकर्षक जगह शीलोई झील कोहिमा

नागालैंड में घूमने की जगह शीलोई झील पटकाई की पहाड़ियों की बीच स्थित एक खूबसूरत झील हैं। शीलोई लेक के चारो तरफ वर्धमान घाटी स्थित है। इस झील को लाटसम गांव के निवासियों के द्वारा बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस झील के बारे में कहा जाता हैं कि एक बच्चे की पवित्र आत्मा इस झील में रहती हैं। मछली पकड़ने के शौकीन व्यक्ति इस झील का दौरा जरूर करते हैं।

2.12 नागालैंड में प्रसिद्ध उत्सव हॉर्नबिल फेस्टिवल – Nagaland Hornbill Festival In Hindi

नागालैंड में प्रसिद्ध उत्सव हॉर्नबिल फेस्टिवल

नागालैंड स्टेट को ‘त्योहारों की भूमि’ के नाम से जाना जाता हैं। नागालैंड में मनाए जाने वाला हॉर्नबिल फेस्टिवल यहाँ की कला, संस्कृति और परम्पराओं को दर्शाता हैं। हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन कला और संस्कृति विभाग द्वारा किया जाता हैं। नागालैंड का यह हॉर्नबिल फेस्टिवल आमतौर पर यहाँ की सभी 17 जनजातियों द्वारा मिलकर बनाए जाने वाला त्यौहार है। (Hornbill Festival Nagaland 2021) हॉर्नबिल फेस्टिवल 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक मनाया जाता हैं।

और पढ़े: पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल की जानकारी 

3. नागालैंड घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Nagaland Tourism In Hindi

नागालैंड घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

नागालैंड की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों के दौरान अक्टूबर से मार्च का माना जाता हैं। मानसून सीजन भारी वर्षा और बाढ़ जैसी भयानक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि नागालैंड में अक्सर भरी वर्षा होती हैं। गर्मियों के मौसम में भी आप नागालैंड की यात्रा कर सकते हैं।

4. नागालैंड का स्थानीय भोजन – Local Food Of Nagaland Tourism In Hindi

नागालैंड का स्थानीय भोजन

नागालैंड स्टेट की यात्रा के दौरान आपको एक से बढ़कर एक लजीज भोजन चखने के लिए मिलेंगे। नागालैंड के स्वादिष्ट भोजन में शामिल नागालैंड एक विशिष्ट नागा भोजन जोकि एक मांस पकवान, उबले हुए आलू की सब्जी, चावल और चटनी आदि शामिल हैं। इसके अलावा नागाओं को उबले हुए खाद्य जैविक पत्ते बहुत अधिक पसंद हैं।

5. नागालैंड में कहाँ रुके – Where To Stay In Nagaland In Hindi

नागालैंड में कहाँ रुके

नागालैंड और इसके पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप किसी आवास स्थान की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें कि नागालैंड में कई होटल उपलब्ध हैं। जोकि आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट की रेंज में मिल जाएंगे हैं।

  • होटल थेजा फोर्ट
  • होटल जाफू
  • त्रगोपन होटल (Tragopan)
  • होटल सारामती
  • नाउन रिज़ॉर्ट

और पढ़े: गुवाहाटी के पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

6. नागालैंड कैसे जाये – How To Reach Nagaland In Hindi

नागालैंड जाने के लिए पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

6.1 नागालैंड फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Nagaland By Flight In Hindi

नागालैंड फ्लाइट से कैसे पहुंचे

नागालैंड की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि नागालैंड के लिए फ्लाइट से कोई डायरेक्ट कनेक्टिविटी नही हैं। लेकिन नागालैंड का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा दीमापुर हवाई अड्डा हैं। दीमापुर एयरपोर्ट नागालैंड से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

6.2 ट्रेन से नागालैंड कैसे पहुंचे – How To Reach Nagaland By Train In Hindi

ट्रेन से नागालैंड कैसे पहुंचे

नागालैंड की यात्रा के लिए यदि आपने रेलवे मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि नागालैंड के रेल मार्ग से कोई डायरेक्ट कनेक्टिविटी नही हैं। नागालैंड का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन दीमापुर है जोकि कोलकत्ता और गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। दीमापुर रेलवे स्टेशन से नागालैंड के लिए नियमित बसे और टैक्सी चलती हैं।

6.3 नागालैंड कैसे पहुंचे बस से – How To Reach Nagaland By Bus In Hindi

नागालैंड कैसे पहुंचे बस से

नागालैंड जाने के लिए यदि आपने सड़क मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि नागालैंड सड़क मार्ग के माध्यम से आसपास के शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। इसलिए आप बस के माध्यम से भी नागालैंड आसानी से पहुँच जाएंगे।

और पढ़े: सात बहनों के राज्य (सेवन सिस्टर्स) के बारे में जानकारी

इस लेख में आपने नागालैंड और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

7. नागालैंड का नक्शा – Nagaland Map

8. नागालैंड की फोटो गैलरी – Nagaland Images

https://www.instagram.com/p/B1tKn1kn7L0/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment