राजस्थान के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानकारी – Rajasthan State Information In Hindi

4.3/5 - (24 votes)

Rajasthan In Hindi : राजस्थान राज्य भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित सबसे खूबसूरत राज्यों में गिना जाता है। राजस्थान स्टेट लगभग 342,239 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं और भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान की भूमि राजा-महाराजाओं की भूमि होने के साथ-साथ बहुत ही लोकप्रिय और ऐतिहासिक स्थान माना जाता हैं। राजस्थान में कई प्राचीन किले, स्मारक, प्रसिद्ध भवन राजस्थान की प्रसिद्धि के प्रमुख कारण है।

राजस्थान अपनी रंगीन संस्कृति, खूबसूरत पहनावा, दिलचस्प कलाकृति और राजस्थान के प्रसिद्ध व्यंजनों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। राजस्थान में विशाल थार रेगिस्तान स्थित है जोकि भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान है और दुनिया के सबसे बड़े उष्णकटिबंधीय रेगिस्तानों में यह 18 वे नंबर पर है। यदि आप राजस्थान राज्य के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े जिसमे आप राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, पहनावा, भाषा, त्यौहार सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को जान सकेगें –

1. राजस्थान का इतिहास – Rajasthan History In Hindi

राजस्थान का इतिहास

राजस्थान का इतिहास आज से लगभग 5000 साल पुराना माना जाता है। राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्रोत में कई महान राजपूत शासक जैसे बाप्पा रावल, राणा कुम्भा, राणा सांगा और राणा प्रताप ने राज किया था। राजस्थान का इतिहास तीन भागों में विभाजित किया गया है जिसमें प्राचीन इतिहास में राजस्थान को राजपूतों का साम्राज्य माना जाता था। प्राचीन राजस्थान मौर्य साम्राज्य के अधीन था। 1000 से 1200 ईसा पूर्व के बीच राजस्थान को चालुक्य, परमार और चौहान वंश के बीच संघर्ष करना पड़ा। मध्यकालीन राजस्थान में राजस्थान का सबसे मुख्य और शक्तिशाली राज्य मेवाड़ था।

सन 1707 के बाद मुग़ल शक्तियां कम होने लगी और उनका प्रभाव भी कम होने लगा। मुग़ल साम्राज्य के पतन होते ही मराठा साम्राज्य ने राजस्थान पर अपना कब्ज़ा कर लिया था। सन 1755 में उन्होंने अजमेर पर कब्ज़ा कर लिया। इसके बाद 19 वी शताब्दी के शुरू में पिंडारीयों हुए हमलो का शिकार हुआ। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 30 मार्च 1949 में राजस्थान राज्य की स्थापना की गई।

2. राजस्थान राज्य के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Rajasthan In Hindi

राजस्थान राज्य के बारे में रोचक तथ्य

  • राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू है और यह समुद्र तल से 1722 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  • भारत की एकमात्र लवणीय नदी “लूनी नदी” राजस्थान में बहती है।
  • राजस्थान की स्थापना 30 मार्च 1949 को हुई थी और राजस्थान राज्य में 33 जिले है।
  • राजस्थान में लोगों से ज्यादा ऊंट और हाथियों की संख्या देखने को मिलती है।
  • लोकप्रिय फिल्म कलाकार इरफ़ान खान का जन्म जयपुर में 7 जून 1967 को हुआ था।

3. राजस्थान की राजधानी – Capital Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान की राजधानी

राजस्थान की राजधानी जयपुर है जोकि सन 1727 में महाराजा जयसिंह द्वारा स्थापित की गई थी। जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान का पेरिस भी राजस्थान की राजधानी जयपुर को ही कहा जाता है।

4. राजस्थान की जनसंख्या कितनी है – Population Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान की जनसंख्या लगभग 6 करोड़ 89 लाख के आसपास है।

5. राजस्थान का क्षेत्रफल कितना है – What Is The Area Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान का क्षेत्रफल 342,239 Km² है।

और पढ़े: राजस्थान के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

6. राजस्थान की संस्कृति – Culture Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान की संस्कृति

राजस्थान का सांस्कृतिक इतिहास दुनिया भर में मशहूर है। राजस्थान राज्य अपनी पारंपरिक और रंगीन कला के लिए जाना जाता है। राजस्थान की संस्कृति समृद्ध लोक संस्कृति है, जिसे अक्सर राज्य का प्रतीक भी माना जाता है। राजस्थान की संस्कृति में विभिन्न समुदायों और शासकों का योगदान शामिल है। राजस्थान की संस्कृति में यहाँ की खेती और लोकगीत बहुत प्रसिद्ध है।

7. राजस्थान का पहनावा क्या है – What Is The Traditional Dress Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान का पहनावा क्या है

राजस्थान में कई समाज के लोग निवास करते हैं इसलिए राजस्थान का पहनावा भी अलग-अलग होता है। राजस्थान की वेशभूषा का महत्व भी यहाँ की संस्कृति में बहुत अधिक हैं। राजस्थान का पहनावा कैसा हैं यह हर कोई जानना चाहता है और राजस्थान की वेशभूषा को भी लोगो द्वारा बहुत पसंद किया जाता हैं। आम तौर पर राजस्थान के वस्त्रो में औरतें घाघरा कुर्ती पहनती हैं जबकि पुरुष धोती, कुर्ता और पेंट पहनते हैं। बिश्नोई समाज की राजस्थानी महिलाओं के कपड़े सभी जातियों से अलग वस्त्र धारण करती हैं। मृत्यु के अवसर पर काले और हरे रंग के वस्त्र पहने जाते हैं।

8. राजस्थान का नृत्य कौन सा है – Folk Dance Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान का नृत्य कौन सा है

राजस्थान का लोकप्रिय नृत्य घूमर है। घूमर के अलावा राजस्थान में कठपुतली, भोपा, चांग, तेराताली, घिंद्र, कच्छी घोरी और तेजाजी नृत्य भी बहुत लोकप्रिय है।

9. राजस्थान की कला संस्कृति – Arts Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान की कला संस्कृति

राजस्थान अपनी कला के लिए बहुत प्रसिद्ध है। राजस्थानी लोगों द्वारा हाथों से बहुत सारी आकर्षक चीजों का निर्माण किया जाता है। राजस्थानी रंगीन कला में ब्लॉक प्रिंट, टाई और डाई प्रिंट, बगरू प्रिंट, संगनेर प्रिंट और ज़री कढाई प्रमुख उत्पाद के रूप में राजस्थान से निर्यात की जाती है। राजस्थानी कपड़ों में मुख्य रूप से कांच और कपास का उपयोग किया जाता है। हस्तशिल्प वस्तुए जैसे लकड़ी के फर्नीचर और शिल्प, कारपेट और मिट्टी के बर्तन हमें यहाँ देखने मिलते है।

10. राजस्थान के मुख्य धार्मिक महोत्सव और त्यौहार – Festivals Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान के मुख्य धार्मिक महोत्सव और त्यौहार

राजस्थान के मुख्य धार्मिक महोत्सवो में दीपावली, गणगौर, तीज, गोगाजी, होली, श्री देवनारायण जयंती, मकर संक्रांति और जन्माष्टमी शामिल है। इनके अलावा लोक महोत्सव, पुष्कर मेला, जयपुर साहित्य महोत्सव भी मुख्य रूप से शामिल है।

और पढ़े : राजस्थान के प्रमुख उत्सव और मेले

11. राजस्थान की भाषा – Language Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान की प्रमुख भाषा राजस्थानी, हिंदी और मारवाड़ी है। इनके अलावा राजस्थान लोग पंजाबी, उर्दु, सिन्धी, संस्कृत और गुजराती भाषा का भी उपयोग करते हैं।

12. राजस्थान के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है – What Is The Main Occupation Of The People Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान के लोगो का मुख्य व्यवसाय कृषि हैं और इससे उनकी सबसे अधिक आय होती हैं।

13. राजस्थान का राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है – National Bird Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान का राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है

राजस्थान का राष्ट्रीय पक्षी गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) जिसका वैज्ञानिक नाम (Ardeotis Nigriceps) हैं। जोकि पाकिस्तान की सीमा पर पाया जाता है। सोहन चिड़िया, हुकना, गुरायिन आदि इसके अन्य नाम हैं। यह पक्षी उड़ने वाले समस्त पक्षियों में सबसे ज्यादा भारी पक्षी है।

और पढ़े: भारत घूमने की सबसे 20 सबसे सस्ती जगह 

14. राजस्थान का राष्ट्रीय पशु क्या है – Rajasthan’s National Animal In Hindi

राजस्थान का राष्ट्रीय पशु क्या है

राजस्थान का राष्ट्रीय पशु चिंकारा और ऊंट है। चिंकारा को भारतीय गेज़ल के नाम से भी जाना जाता है और यह ज्यादातर पहाड़ी मैदानों, पहाड़ियों और रेगिस्तानी इलाकों में रहते हैं। ऊंट को रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है। ऊंट रेगिस्तानी इलाकों में ही पाए जाते है।

15. राजस्थान का राष्ट्रीय खेल क्या हैं – What Is The National Game Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान का राष्ट्रीय खेल क्या हैं

राजस्थान का राष्ट्रीय खेल बास्केट बॉल है।

और पढ़े: भारत के टॉप 15 ऐसी खुबसूरत जगह जहाँ पर आपको बर्फ़बारी देखने को मिलेगी

16. राजस्थान का मुख्य भोजन क्या है – Famous Food Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान का मुख्य भोजन क्या है

राजस्थान के प्रसिद्ध भोजन में मुख्य रूप से दाल-बाटी और चूरमा है। जो प्राचीन समय से राजस्थान के प्रमुख व्यंजनों में शामिल है। इसके अलावा गट्टे की खिचड़ी, लाल मॉस, सफेद मॉस, शाही गट्टे, कचोड़ी, मिर्ची बड़ा, घेवर और केर संगरी आदि शामिल हैं।

और पढ़े : राजस्थान का प्रसिद्ध खाना 

17. राजस्थान में घूमने लायक प्रसिद्ध पर्यटन और आकर्षण स्थल – Best Places To Visit In Rajasthan Tourism In Hindi

अगर आप राजस्थान की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो नीचे दिए गए राजस्थान पर्यटन के कुछ ख़ास शहर और मशहूर आकर्षण स्थल के बारे में जरुर जाने।

17.1 जयपुर

जयपुर

जयपुर शहर(पिंक सिटी) अपनी शाही किले, महलों, प्राचीन इमारतों और दुनिया के कई आकर्षक होटलों की वजह से राज्य का प्रमुख पर्यटन शहर है। जयपुर में स्थित कई विशाल किलों और महलों को देखने के लिए दुनिया भारत से यहां पर्यटक आते हैं। जयपुर की यात्रा के दौरान आप नीचे दिए गए पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं।

17.2 जैसलमेर

जैसलमेर

जैसलमेर के थार रेगिस्तान में सुनहरे टीलों के कारण इसे सुनहरा शहर के नाम से भी जाना जाता है। जैसलमेर अपनी कई मानव निर्मित झीलों, जैन मंदिरों, हवेलियों और पत्थरों के महलों के साथ सजा हुआ है। अगर आप जैसलमेर घूमने जाये तो इन पर्यटन स्थलों पर जरुर जाये।

17.3 जोधपुर

जोधपुर

जोधपुर शहर की स्थापना 1459 में राठौड़ राजपूत शासक मारवाड़ के राव जोधा सिंह द्वारा की गई थी। पूरे साल यहां एक एक उज्ज्वल धूप का मौसम होने की वजह से जोधपुर को सन सिटी भी कहते हैं। जोधपुर के प्रमुख आकर्षण स्थल।

17.4 माउंट आबू

माउंट आबू

माउंट आबू अरावली रेंज में एक उच्च पथरीले पठार के ऊपर स्थित है और यह घने जंगलों से घिरा हुआ है। राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन होने की वजह से माउंट आबू में पर्यटकों द्वारा घूमी जाने वाली सबसे प्रमुख जगह।

17.5 बीकानेर

बीकानेर

बीकानेर शहर अपनी स्वादिष्ट मिठाइयों और स्नैक्स(Snack) के लिए काफी प्रसिद्ध है। अगर आप राजस्थान राज्य में घूमने के लिए आते हैं तो आपको एक बार बीकानेर में स्थित आकर्षण स्थलों को देखने और यहां के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद चखने के लिए जरुर आना चाहिए।

17.6 उदयपुर

उदयपुर

उदयपुर शहर कभी मेवाड़ के सिसोदिया राजपूतों की राजधानी था। उदयपुर की स्थापना 1553 में सिसोदिया राजपूत शासक महाराणा उदय सिंह द्वितीय द्वारा की गई थी। उदयपुर राजस्थान में घूमने के लिए सबसे अच्छे शहरों में से एक है जो अपने सामान्य मठ, झीलों लिए जाना जाता है और यह रहे उदयपुर के दर्शनीय स्थल।

17.7 चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ में हुई की कई शानदार लड़ाइयों के लिए चित्तौड़गढ़ को आज भी इतिहास के पन्नों में याद किया जाता है, खासकर अलाउद्दीन खिलजी की घेराबंदी। चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध आकर्षण स्थल जिनकी वजह से यह दूर-दूर तक जाना जाता है।

17.8 अजमेर

अजमेर

अजमेर शहर हिंदुओं और मुसलमानों दोनों के लिए एक खास तीर्थ स्थल माना जाता है। एक प्रमुख तीर्थ स्थल होने के साथ यह अपने कई आकर्षक पर्यटन स्थलों की वजह से दुनिया भर के पर्यटकों का स्वागत करता है।

17.9 पुष्कर

पुष्कर

पुष्कर शहर पुष्कर झील के तट पर स्थित है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह भगवान् शिव के आंसुओं से बनी है। पुष्कर भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है और यह पुष्कर शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थान।

17.10 सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर राजस्थान की सबसे खास जगहों में से एक है जिसको कछवाहा राजपूतों के महाराजा सवाई माधोसिंह ने बनवाया था और इसकी स्थापना 1763 में हुई थी। सवाई माधोपुर पर्यटन में घूमने लायक जगह।

18. राजस्थान घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Rajasthan In Hindi

राजस्थान घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

राजस्थान घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च महीने के बीच का होता है। गर्मियों में राजस्थान की यात्रा का सही समय नही होता है क्योकि यहाँ का तापमान बहुत गर्म होता है। सर्दियों के मौसम में आप राजस्थान के आकर्षित पर्यटन स्थलो की यात्रा भी कर सकते हैं और इसका लुत्फ़ भी उठा सकते हैं।

और पढ़े: मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों की सूची 

19. राजस्थान में कहाँ रुके – Where To Stay In Rajasthan In Hindi

राजस्थान में कहाँ रुके

राजस्थान राज्य में यदि आप किसी आवास स्थान की तलाश में हैं। तो हम आपको बता दें कि राजस्थान में आपको कई लो-बजट से लेकर हाई-बजट के होटल और आवास स्थान मिल जाएंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी होटल का चयन कर सकते है और एक लम्बा समय राजस्थान राज्य की भूमि पर गुजर सकते हैं।

  • अनंतास्पा एंड रिसॉर्ट्स पुष्कर (Ananta Spa And Resorts Pushkar)
  • होटल रॉयल हवेली (Hotel Royal Haveli)
  • राजस्थान डेजर्ट सफारी रिसॉर्ट (Rajasthan Desert Safari Resort)
  • होटल रतन हवेली (Hotel Ratanhaveli)
  • जूना महल बुटीक होमस्टे (Junamahal Boutique Homestay)

20. राजस्थान कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Rajasthan In Hindi

यदि आप राजस्थान राज्य घूमने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बता दे कि आप राजस्थान जाने के लिए हवाई मार्ग, रेलवे मार्ग और सड़क मार्ग में से किसी का भी चुनाव कर सकते है।

20.1 फ्लाइट से राजस्थान कैसे पहुंचे – How To Reach Rajasthan By Flight In Hindi

फ्लाइट से राजस्थान कैसे पहुंचे

अगर आपने राजस्थान जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दे कि राजस्थान का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जयपुर में स्थित है। एयरपोर्ट से आप यहाँ के स्थानीय साधनों की मदद से राजस्थान राज्य की यात्रा कर सकते हैं।

20.2 राजस्थान ट्रेन से कैसे पहुंचे – How To Reach Rajasthan By Train In Hindi

राजस्थान ट्रेन से कैसे पहुंचे

राजस्थान जाने के लिए आपने रेलवे मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दे कि देश के हर शहर से राजस्थान के लिए रेल सुविधा उपलब्ध है। आप ट्रेन के माध्यम से आसानी से राजस्थान पहुँच सकते है।

20.3 राजस्थान बस से कैसे पहुंचे – How To Reach Rajasthan By Bus In Hindi

राजस्थान बस से कैसे पहुंचे

राजस्थान सड़क मार्ग के माध्यम से भी भारत के विभिन्न शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप बस या अपने निजी साधन के माध्यम राजस्थान आसानी से पहुँच सकते है।

इस आर्टिकल में आपने राजस्थान के बारे में विस्तार से जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े: मध्य प्रदेश पर्यटन में घूमने के लिए बेस्ट 35 जगह 

21. राजस्थान का नक्शा – Rajasthan Map

22. राजस्थान की फोटो गैलरी – Rajasthan Images

https://www.instagram.com/p/B3juyHogEjq/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment