राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केन्द्र घूमने की जानकारी – National Camel Research Center Bikaner In Hindi

Rate this post

National Camel Research Center In Hindi, राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत जगह हैं, जहाँ पर्यटक विभिन्न नस्लों के ऊंट और उनके व्यवहार को देख सकते हैं। राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र में ऊँट के विकास और अनुसंधान के पहलुओं से अवगत कराने के लिए एक ऊंट संग्रहालय भी उपलब्ध है। ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर में तीन नस्लों के कम से कम 230 ऊंट हैं। इस साइट पर आप ऊंटनी के दूध के आउटलेट नमूनों के साथ लस्सी का आनंद भी उठा सकते हैं साथ ही ऊंट की सवारी भी पर्यटकों के लिए लोकप्रिय बनी हुई हैं। यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बीकानेर में कही घूमने का प्लान बना रहे है तो आप लोकप्रिय पर्यटक स्थल ऊंट अनुसंधान केंद्र की यात्रा कर सकते हैं।

Table of Contents

राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केन्द्र की यात्रा के लिए टिप्स – Tips For Visiting The National Camel Research Center In Hindi

राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केन्द्र की यात्रा के लिए टिप्स

  • अगर आप ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर घूमने जाने की योजना बना रहे है तो आपको बता दे अपनी यात्रा के समय अपना केमरा अवश्य साथ लेकर चले क्योंकि आपको यहाँ कुछ अद्भुद दृश्य देखने को मिलेगे जिन्हें आप अपने केमरे में केप्चर करना मिस नही कर सकते।
  • आपको बता दे बीकानेर गर्म शहर है इसीलिए अपनी यात्रा के दोरान गर्मी से बचने के लिए सनस्क्रीन और टोपी अवश्य साथ ले कर चले।
  • ऊंट अनुसंधान केंद्र घूमने जाते समय हल्के आरादायक कपडे और शूज पहने।
  • बीकानेर की यात्रा के समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिये और पानी की बोतल अवश्य साथ रखे।

राष्ट्रीय ऊंट संशोधन केंद्र में आप क्या-क्या कर सकते हैं – Things To Do Inside Camel Research Center Bikaner In Hindi

  • ऊंट अनुसंधान केंद्र की यात्रा के दोरान आप ऊंटनी के दूध से बने पेय पदार्थ और आइस-क्रीम का आनंद ले सकते हैं।
  • ऊंट अनुसंधान केंद्र का प्रमुख आकर्षण ऊंट की सवारी और सफारी का लुफ्त उठा सकते हैं।
  • ऊंट अनुसंधान केंद्र में फोटोग्राफी कर यहाँ के सुन्दर नजारों को अपने केमरे में कैद कर सकते हैं।

और पढ़े : जैसलमेर किले के बारे में रोचक जानकारी

बीकानेर के ऊंट अनुसंधान केंद्र खुलने और बंद होने का समय – National Camel Research Center Bikaner Timing In Hindi

ऊंट अनुसंधान केंद्र पर्यटकों के घूमने के लिए प्रतिदिन दोपहर 2.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक खुला रहता है और आपको बता दे राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र की पूर्ण और रोमांचक यात्रा के लिए 2-3 घंटे का समय निकालकर यात्रा सुनिश्चित करें।

राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केन्द्र बीकानेर की एंट्री फीस – Bikaner’s National Camel Research Center Entry Fees In Hindi

  • ऊंट अनुसंधान केंद्र में भारतीय पर्यटकों के घूमने के लिए : 30 रूपये प्रति व्यक्ति
  • विदेशी पर्यटकों के लिए : 100 रूपये प्रति व्यक्ति एंट्री फीस है।
  • और जबकि केमरा और वीडियो केमरा के लिए : 50 रूपये फीस है।

राष्ट्रीय ऊंट संशोधन केंद्र बीकानेर घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit National Camel Research Center In Hindi

Best Time To Visit National Camel Research Center In Hindi

ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का समय होता है, क्योंकि इस समय बीकानेर का मौसम खुशनुमा रहता है, जिस वजह से सर्दियों के मौसम में बीकानेर की यात्रा करना काफी अच्छा माना जाता है। और आपको बता दे मार्च से शुरू होने वाली ग्रीष्मकाल के दौरान बीकानेर की यात्रा से बचें क्योंकि इस समय बीकानेर राजस्थान का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है, जो आपकी बीकानेर की यात्रा को हतोत्साहित कर सकता है।

और पढ़े : जयपुर सांभर झील घूमने की जानकारी

राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र के आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places Around National Camel Research Center In Hindi

यदि आप राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थल बीकानेर में राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको अवगत करा दे की बीकानेर ऊंट अनुसंधान केंद्र, के अलावा भी अन्य प्रसिद्ध किलो, धार्मिक स्थलों, पार्को व अन्य पर्यटक स्थलों से भरा हुआ है, जिन्हें आप अपनी बीकानेर की यात्रा के दोरान घूम सकते हैं-

बीकानेर का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Bikaner In Hindi

बीकानेर का प्रसिद्ध भोजन - Famous Food Of Bikaner In Hindi

राजस्थान के बीकानेर शहर में सबसे पसंदीदा फुड नमकीन, भुजिया और पापड़ है। राजस्थानी स्नैक्स जैसे कचौरी और समोसा हैं। बीकानेर में गट्टे की सब्जी, दाल बाटी चूरमा, खट्टा, पकौड़ी के साथ-साथ घेवर  और रबड़ी भी हैं।

बीकानेर में उपलब्ध होटल – Accomdations In Bikaner In Hindi

बीकानेर में उपलब्ध होटल - Accomdations In Bikaner In Hindi

राजस्थान का बीकानेर शहर विभिन कलाकृतियों और दर्शनीय स्थलों का धनी हैं। आप यहां घूम-घूम कर थक जायेंगे लेकिन यहां की खूबसूरती खत्म नही होगी। तो हम आपको बता दें की आपके आराम करने के लिए बीकानेर शहर में लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक के होटल मौजूद है। आप अपने बजट और आवश्यकता के अनुसार होटल ले सकते हैं। जिनमे से कुछ अच्छी होटलों के बारे हम आपको बताने जा रहे है-

  • होटल चिराग
  • होटल पाणिग्रहण
  • होटल मरुधर पैलेस
  • होटल हीरालाल
  • श्री राम हेरिटेज

राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केन्द्र बीकानेर कैसे पहुंचे- How To Reach National Camel Research Center Bikaner In Hindi

अगर आप राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर घूमने जाने की योजना बना रहें हैं तो हम आपको बता दें आप सड़क, रेल और हवाई मार्ग से यात्रा करके ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर पहुंच सकते है। अगर आप बीकानेर जाने के लिए परिवहन के विभिन्न तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को अवश्य पढ़ें।

फ्लाइट से ऊंट अनुसंधान केंद्र कैसे जाये – How To Reach Camel Research Center By Flight In Hindi

फ्लाइट से ऊंट अनुसंधान केंद्र कैसे जाये - How To Reach Camel Research Center By

यदि आप राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर पहुंचने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव करते हैं तो हम आपको बता दें कि जोधपुर हवाई अड्डा बीकानेर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा बीकानेर से लगभग 251 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। जो भारत के प्रमुख शहरो से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है, तो आप भारत के किसी भी प्रमुख शहरो से फ्लाइट से यात्रा करके जोधपुर हवाई अड्डा पहुंच सकते है और हवाई अड्डे से ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर पहुंचने के लिए बस या टेक्सी किराये पर लेकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते है।

ट्रेन से राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र कैसे पहुंचे- How To Reach National Camel Research Center By Train In Hindi

ट्रेन से राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र कैसे पहुंचे- How To Reach National Camel Research Center By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन के माध्यम से ऊंट अनुसंधान केंद्र जाने की योजना बना रहे है, तो हम आपको बता दें राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन बीकानेर रेलवे स्टेशन है जो ऊंट अनुसंधान केंद्र से लगभग 08 किलोमीटर की दूरी पर हैं। जोकि देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, कोलकाता, आगरा, जयपुर, इलाहाबाद आदि से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। तो आप भारत के किसी भी प्रमुख शहरो से ट्रेन से यात्रा करके बीकानेर जंक्शन पहुंच सकते है। और रेलवे स्टेशन से ऊंट अनुसंधान केंद्र तक पहुचने के लिए आप टैक्सी, ऑटो या यहां चलने वाले स्थानीय साधनों से यात्रा करके पहुंच सकते है।

सड़क मार्ग से राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर कैसे जाये – How To Reach National Camel Research Center By Road In Hindi

सड़क मार्ग से राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर कैसे जाये - How To Reach National Camel Research Center By Road In Hindi

बीकानेर राजस्थान के प्रमुख शहरो से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जोकि भारत के प्रमुख बड़े नगरों जैसे दिल्ली, आगरा, जोधपुर, अजमेर, अहमदाबाद, जयपुर,  कोटा और उदयपुर से नियमित रूप से चलने वाली बसों के माध्यम से जुड़ा हुआ हैं। आप राज्य परिवहन की बसे या अपने निजी साधन से यात्रा करके ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर पहुंच सकते हैं।

और पढ़े : बीकानेर घूमने की जानकारी और टॉप 20 दर्शनीय स्थल

इस आर्टिकल में आपने राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केन्द्र घूमने की जानकारी को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केन्द्र बीकानेर का नक्शा – National Camel Research Center Bikaner Map

राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केन्द्र की फोटो गैलरी – National Camel Research Center Images

View this post on Instagram

Typical tourist picture. ?

A post shared by Nikki? (@nikitakabra.psd) on

View this post on Instagram

#camel

A post shared by Mandip Panchal (mannu) (@mandipcreative) on

और पढ़े :

Leave a Comment