गजनेर पैलेस घूमने की जानकारी – Gajner Palace Bikaner In Hindi

Rate this post

Gajner Palace In Hindi : गजनेर पैलेस बीकानेर, राजस्थान के विभिन्न दर्शनीय स्थलों में  शुमार, एक लोकप्रिय स्थान हैं जोकि एक झील के किनारे पर स्थित है। गजनेर पैलेस का निर्माण महाराजा गंगा सिंह जी के द्वारा करवाया गया था। प्राचीन काल में गजनेर पैलेस का उपयोग शिकार और अवकाश बिताने के लिए एक लॉज के रूप में किया जाता था, जिसे कुछ समय बाद 1976 में एक होटल के रूप में परिवर्तित कर दिया  गया। गजनेर पैलेस में बनी मूर्तियां, स्क्रीन, झारोखे और लाल बलुआ पत्थर से बनी शिल्प कौशल की एक उत्कृष्टता देखने को मिलती है। यहां पर एक घना जंगल हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। जबकि शानदार महल में बिलियर्ड्स, लॉन टेनिस, साइकलिंग, बर्ड वॉचिंग और वाइल्डलाइफ सफारी जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ हैं जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

यदि आपने अभी तक गजनेर पैलेस के बारे में नही जाना है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े जिसमे हम आपको गजनेर पैलेस और यहाँ घूमने की पूरी जानकारी बताने वाले है –

Table of Contents

गजनेर पैलेस बीकानेर का इतिहास – Gajner Palace Bikaner History In Hindi

Gajner Palace Bikaner History In Hindi
Image Credit: Dinesh Sanghvi

गजनेर पैलेस ब्रिटिश काल के दौरान एक शिकार स्थल था। ईस्ट इंडिया कंपनी राज के दौरान कई वायसराय भारत आए और शिकार खेलने के दोरान इस महल में रहे। और उन्होंने इन क्षेत्रों में पाए जाने वाले सैंड ग्राउज़ बर्ड्स मारने या उनका शिकार करने की प्रसिद्धि प्राप्त की। महाराजा गंगा सिंह के पास अपने शिकार की दोरान कई जानवरों की खाल और सींगो का विशाल संग्रह किया जिसको महल के संग्रहालय में देखा जा सकता है। और 1976 में राजस्थान सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गजनेर महल को एक होटल में बदलने का फैसला किया।

बीकानेर के गजनेर पैलेस की वास्तुकला –Gajner Palace Architecture In Hindi

जैन और मुगल वास्तुकला से प्रेरित गजनेर पैलेस सुरुचिपूर्ण राजस्थानी वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। गजनेर पैलेस की सम्पति 6000 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैली हुई है जिसमे गुलाब निवास, चंपा निवास, डूंगर निवास और मंदिर चौक शामिल हैं। जिसके डूंगर निवास में 13 सुइट्स हैं जो ब्रिटिश लोगो लोगों की मेजबानी के लिए उपयोग किए गए थे। और दूसरी शाखा, गुलाब निवास में 32 कार्यकारी कमरे हैं जो ब्रिटिश काल के दौरान रेलवे अधिकारियों को सौंपे गए थे। मंदिर चौक महल का अंतिम विंग है जिसमे एक स्वागत कक्ष, एक प्राचीन मंदिर और सदियों पुराना बरगद है। होटल पारंपरिक राजस्थानी स्थापत्य शैली में ब्रिटिश राज के तत्वों के साथ अपने बुनियादी ढांचे और सजावट में बनाया गया है।

गजनेर पैलेस के अन्दर की लोकप्रिय गतिविधियाँ – Activities Inside Gajner Palace In Hindi

गजनेर पैलेस के अन्दर की लोकप्रिय गतिविधियाँ
Image Credit: Barun Ghosh
  • गजनेर पैलेस होटल पर्यटकों को अवकाश गतिविधियों के लिए कई सुविधाएँ प्रदान करता है। महल के चारों ओर के पेड़- पोधे और विभिन्न प्रकार के पक्षियों के घर हैं, जहाँ आप बर्ड वाचिंग जैसे आकर्षक गतिविधि का लुफ्त उठा सकते है।
  • गजनेर पैलेस होटल में आप स्विमिंग पूल में तैरने या बिलियर्ड खेलने और लॉन टेनिस कोर्ट में मनोरंजन कर सकते हैं।
  • गजनेर पैलेस होटल प्रबन्धन बीकानेर में उसके आसपास के झेत्रो में डेजर्ट सफारी और ऊंट की सवारी को सीधे बुक कर सकता है।
  • गजनेर पैलेस होटल अपने मेहमानों के लिए गजनेर वन्यजीव अभयारण्य में वहां रहने वाले विभिन्न जानवरों और पक्षियों को देखने के लिए जीप सफारी प्रदान करता है।
  • और इनके अलावा गजनेर पैलेस होटल प्रबंधन अपने मेहमानों के मनरोंजन के लिए नृत्य और संगीत जैसे क्लासिक कार्यक्रमों के आयोजन भी करता है।

और पढ़े : उदयपुर के ताज लेक पैलेस घूमने की जानकारी

गजनेर पैलेस की यात्रा के लिए टिप्स – Tips For Visiting Bikaner’s Gajner Palace In Hindi

  • गजनेर पैलेस से वाहर बीकानेर के अन्य पर्यटक स्थलों के यात्रा के समय गर्मी से बचने के लिए सनस्क्रीन और टोपी अवश्य साथ ले कर चले।
  • गजनेर पैलेस बीकानेर घूमने जाते समय हल्के आरादायक कपडे और शूज पहने।
  • बीकानेर की यात्रा के समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिये और पानी की बोतल अवश्य साथ रखे।
  • और आपको बता दे गजनेर पैलेस जाने से पहले एडवांस रूम बुक अवश्य कर लें।

गजनेर पैलेस की यात्रा के दौरान आप क्या-क्या कर सकते हैं – Things To Do In Gajner Palace Bikaner In Hindi

गजनेर पैलेस की यात्रा के दौरान आप क्या-क्या कर सकते हैं

  • गजनेर पैलेस बीकानेर में आप डेजर्ट सफारी और ऊंट की सवारी जैसी मनोरंजक गतिविधियों को एन्जॉय कर सकते हैं।
  • यहाँ आप गजनेर पैलेस से कुछ ही दूरी पर स्थित गजनेर वन्यजीव अभयारण्य घूम सकते हैं।
  • बीकानेर के स्वदेशी स्टालों पर खरीदारी करके अपनी यात्रा को और अधिक यादगार बना सकते हैं।
  • और इसके अलावा आप गजनेर पैलेस में शाम के समय आयोजित होने वाले नृत्य और संगीत जैसे क्लासिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

और पढ़े : नीमराना फोर्ट अलवर घूमने की जानकारी

गजनेर पैलेस खुलने और बंद होने का समय – Gajner Palace Timing In Hindi

आपको बता दे वैसे तो गजनेर पैलेस 24 घंटे खुली रहती है लेकिन पर्यटक यहाँ सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक घूम सकते हैं, और आपको बता दे गजनेर पैलेस की विस्तृत यात्रा के लिए 2-3 घंटे का समय निकालकर यात्रा सुनिश्चित करें।

गजनेर पैलेस बीकानेर की एंट्री फीस – Gajner Palace Entry Fees In Hindi

गजनेर पैलेस में पर्यटकों के घूमने के लिए : 100 रूपये प्रति व्यक्ति एंट्री फीस है लेकिन अगर आप गजनेर पैलेस होटल में रुकना चाहते है तो उसके लिए 8000 रूपये से लेकर 20,000 रूपये (24घंटे) तक के रूम उपलब्ध हैं।

गजनेर पैलेस घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Gajner Palace In Hindi

गजनेर पैलेस घूमने का सबसे अच्छा समय

गजनेर पैलेस बीकानेर घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का समय होता है, क्योंकि इस समय बीकानेर का मौसम खुशनुमा रहता है, जिस वजह से सर्दियों के मौसम में बीकानेर की यात्रा करना काफी अच्छा माना जाता है। और आपको बता दे मार्च से शुरू होने वाली ग्रीष्मकाल के दौरान बीकानेर की यात्रा से बचें क्योंकि इस समय बीकानेर राजस्थान का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है जो आपकी बीकानेर की यात्रा को हतोत्साहित कर सकता है।

और पढ़े : बीकानेर घूमने की जानकारी और टॉप 20 दर्शनीय स्थल 

गजनेर महल के आसपास के पर्यटन स्थल – Tourist Attractions Near Gajner Palace In Hindi

यदि आप राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थल बीकानेर में गजनेर पैलेस घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको अवगत करा दे की बीकानेर गजनेर पैलेस, के अलावा भी अन्य प्रसिद्ध किलो, धार्मिक स्थलों, पार्को व अन्य पर्यटक स्थलों से भरा हुआ है, जिन्हें आप अपनी बीकानेर की यात्रा के दोरान घूम सकते हैं-

बीकानेर का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Bikaner In Hindi

राजस्थान के बीकानेर शहर में सबसे पसंदीदा फुड नमकीन, भुजिया और पापड़ है। राजस्थानी स्नैक्स जैसे कचौरी और समोसा हैं। बीकानेर में गट्टे की सब्जी, दाल बाटी चूरमा, खट्टा, पकौड़ी के साथ-साथ घेवर  और रबड़ी भी हैं।

बीकानेर में उपलब्ध होटल – Hotels In Bikaner In Hindi

बीकानेर की यात्रा में कहा रुके – Where To Stay In Bikaner In Hindi

राजस्थान का बीकानेर शहर विभिन कलाकृतियों और दर्शनीय स्थलों का धनी हैं। आप यहां घूम-घूम कर थक जायेंगे लेकिन यहां की खूबसूरती खत्म नही होगी। तो हम आपको बता दें की आपके आराम करने के लिए बीकानेर शहर में लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक के होटल मौजूद है। आप अपने बजट और आवश्यकता के अनुसार होटल ले सकते हैं, जिनमे से कुछ अच्छी होटलों के बारे हम आपको बताने जा रहे है-

  • होटल चिराग
  • होटल पाणिग्रहण
  • होटल मरुधर पैलेस
  • होटल हीरालाल
  • श्री राम हेरिटेज

गजनेर पैलेस बीकानेर कैसे पहुंचे – How To Reach Gajner Palace Bikaner In Hindi

अगर आप गजनेर पैलेस बीकानेर घूमने जाने की योजना बना रहें हैं तो हम आपको बता दें आप सड़क, रेल और हवाई मार्ग से यात्रा करके गजनेर पैलेस बीकानेर पहुंच सकते है। अगर आप बीकानेर जाने के लिए परिवहन के विभिन्न तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को अवश्य पढ़ें –

फ्लाइट से गजनेर पैलेस कैसे पहुंचे – How To Reach Gajner Palace Bikaner By Flight In Hindi

फ्लाइट से गजनेर पैलेस कैसे पहुंचे - How To Reach Gajner Palace Bikaner By Flight In Hindi

यदि आप गजनेर पैलेस बीकानेर पहुंचने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव करते हैं तो हम आपको बता दें कि जोधपुर हवाई अड्डा बीकानेर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा बीकानेर से लगभग 251 किलोमीटर दूरी पर स्थित है जो भारत के प्रमुख शहरो से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है, तो आप भारत के किसी भी प्रमुख शहरो से फ्लाइट से यात्रा करके जोधपुर हवाई अड्डा पहुंच सकते है और हवाई अड्डे से गजनेर पैलेस बीकानेर पहुंचने के लिए बस या टेक्सी किराये पर लेकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते है।

ट्रेन से गजनेर पैलेस बीकानेर कैसे जाये – How To Reach Gajner Palace By Train In Hindi

ट्रेन से गजनेर पैलेस बीकानेर कैसे जाये - How To Reach Gajner Palace By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन के माध्यम से गजनेर पैलेस जाने की योजना बना रहे है, तो हम आपको बता दें गजनेर पैलेस का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन बीकानेर रेलवे स्टेशन है जो गजनेर पैलेस से लगभग 33 किलोमीटर की दूरी पर हैं। जोकि देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, कोलकाता, आगरा, जयपुर, इलाहाबाद आदि से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। तो आप भारत के किसी भी प्रमुख शहरो से ट्रेन से यात्रा करके बीकानेर जंक्शन पहुंच सकते है। और रेलवे स्टेशन से गजनेर पैलेस तक पहुचने के लिए आप टैक्सी, ऑटो या यहां चलने वाले स्थानीय साधनों से यात्रा करके  पहुंच सकते है।

सड़क मार्ग से गजनेर पैलेस कैसे जाये – How To Reach Gajner Palace Bikaner By Road In Hindi

सड़क मार्ग से गजनेर पैलेस कैसे जाये - How To Reach Gajner Palace Bikaner By Road In Hindi

बीकानेर राजस्थान के प्रमुख शहरो से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जोकि भारत के प्रमुख बड़े नगरों जैसे दिल्ली, आगरा, जोधपुर, अजमेर, अहमदाबाद, जयपुर,  कोटा और उदयपुर से नियमित रूप से चलने वाली बसों के माध्यम से जुड़ा हुआ हैं। आप राज्य परिवहन की बसे या अपने निजी साधन से यात्रा करके गजनेर पैलेस बीकानेर पहुंच सकते हैं।

और पढ़े : जैसलमेर में घूमने की जगहें

इस आर्टिकल में आपने गजनेर पैलेस के बारे में जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

गजनेर पैलेस बीकानेर का नक्शा – Gajner Palace Bikaner Map

गजनेर पैलेस की फोटो गैलरी – Gajner Palace Images

https://www.instagram.com/p/B5nH8JCHMLW/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े :

Leave a Comment