बीकानेर की गजनेर झील घूमने की जानकारी – Gajner Lake Bikaner In Hindi

1/5 - (1 vote)

Gajner Lake In Hindi, गजनेर झील बीकानेर से जैसलमेर की ओर मुख्य सड़क पर लगभग 35 किमी दूर गजनेर वन्य जीवन अभयारण्य और गजनेर पैलेस के पास स्थित बीकानेर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। स्थानीय लोगो और पर्यटकों के लिए पिकनिक स्पॉट के रूप में लकप्रिय गजनेर झील की सुंदरता और शांत वातावरण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा गजनेर झील में सौर ऊर्जा से चलने वाली नौकाओं में नौका विहार का आनंद लिया जा सकता है। यदि आप शहर के व्यस्ता भरे जीवन से दूर एक दिन की पिकनिक या कही घूमने की तलाश कर रहे हैं, और सुंदर और शांत झील के किनारे कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो इसके लिए गजनेर झील बीकानेर के सबसे रमणीय पर्यटक स्थलों में से एक है।

इस लेख के माध्यम से हम आपको गजनेर झील की यात्रा पर ले जाने वाले है इसीलिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

Table of Contents

गजनेर झील में आप क्या-क्या कर सकते हैं – Things To Do In Gajner Lake In Hindi

गजनेर झील में आप क्या-क्या कर सकते हैं
Image Credit: Rakesh Gandhi
  • गजनेर झील प्रवासी पक्षियों के लिए एक अच्छी जगह है, जहाँ आप पक्षियों को देख और यहाँ के सुन्दर नजारों को अपने केमरे में कैप्चर कर सकते हैं।
  • गजनेर झील में नाव की सवारी की सुविधा है, जहाँ आप नाव की सवारी का असली मज़ा उठा सकते है।
  • गजनेर झील के आसपास, आपको कई स्टाल मिलेंगे, जहां आप यहाँ का प्रसिद्ध खाना खा सकते हैं।

बीकानेर की गजनेर झील खुलने और बंद होने का समय – Gajner Lake Bikaner Timing In Hindi

बीकानेर की गजनेर झील खुलने और बंद होने का समय
Image Credit: Akshita Rastogi

आपको बता दे वैसे तो गजनेर झील 24 घंटे खुली रहती है लेकिन झील में पर्यटकों के घूमने के लिए सुबह 8.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक का सबसे अच्छा और मान्य समय होता है। और आपको बता दे गजनेर झील की पूर्ण और रोमांचक यात्रा के लिए 1-2 घंटे का समय अवश्य निकाले।

और पढ़े : फॉय सागर झील अजमेर घूमने की जानकारी

गजनेर झील बीकानेर की एंट्री फीस –Bikaner’s Gajner Lake Ticket Price In Hindi

गजनेर झील में पर्यटकों के घूमने के लिए कोई एंट्री फीस नही है, लेकिन अगर आप यहाँ नोका विहार का लुफ्त उठाना चाहते है तो उसके लिए आपको एक निश्चित शुल्क का भुगतान करना होगा।

गजनेर झील बीकानेर घूमने का सही समय – Best Time To Visit Gajner Lake In Hindi

Best Time To Visit Gajner Lake In Hindi
Image Credit: Rakesh Gandhi

अगर आप बीकानेर में गजनेर झील घूमने जाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको बता दें की वैसे तो आप साल की किसी भी समय गजनेर झील की यात्रा कर सकते है लेकिन अगर आप गजनेर झील के साथ -साथ बीकानेर के अन्य पर्यटक स्थल घूमने का प्लान बना रहे है तो बीकानेर घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का समय होता है क्योंकि इस समय बीकानेर का मौसम खुशनुमा रहता है जिस कारण सर्दियों के मौसम में बीकानेर की यात्रा करना काफी अच्छा माना जाता है। और आपको बता दे मार्च से शुरू होने वाली ग्रीष्मकाल के दौरान बीकानेर की यात्रा से बचें क्योंकि इस समय बीकानेर राजस्थान का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। जो आपकी बीकानेर की यात्रा को हतोत्साहित कर सकता है।

और पढ़े : उदयपुर घूमने की जानकारी और इसके 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

गजनेर झील के आसपास घूमने के आकर्षण स्थल – Best Places To Visit Near Gajner Lake In Hindi

यदि आप राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थल बीकानेर में गजनेर झील घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको अवगत करा दे की बीकानेर गजनेर झील, के अलावा भी अन्य प्रसिद्ध किलो, धार्मिक स्थलों, पार्को व अन्य पर्यटक स्थलों से भरा हुआ है, जिन्हें आप अपनी बीकानेर की यात्रा के दोरान घूम सकते हैं-

बीकानेर का स्थानीय भोजन – Famous Food Of Bikaner In Hindi

राजस्थान के बीकानेर शहर में सबसे पसंदीदा फुड नमकीन, भुजिया और पापड़ है। राजस्थानी स्नैक्स जैसे कचौरी और समोसा हैं। बीकानेर में गट्टे की सब्जी, दाल बाटी चूरमा, खट्टा, पकौड़ी के साथ-साथ घेवर  और रबड़ी भी हैं।

बीकानेर की यात्रा में कहा रुके – Where To Stay In Bikaner In Hindi

बीकानेर की यात्रा में कहा रुके – Where To Stay In Bikaner In Hindi

राजस्थान का बीकानेर शहर विभिन कलाकृतियों और दर्शनीय स्थलों का धनी हैं। आप यहां घूम-घूम कर थक जायेंगे लेकिन यहां की खूबसूरती खत्म नही होगी। तो हम आपको बता दें की आपके आराम करने के लिए बीकानेर शहर में लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक के होटल मौजूद है। आप अपने बजट और आवश्यकता के अनुसार होटल ले सकते हैं। जिनमे से कुछ अच्छी होटलों के बारे हम आपको बताने जा रहे है-

  • होटल चिराग
  • होटल पाणिग्रहण
  • होटल मरुधर पैलेस
  • होटल हीरालाल
  • श्री राम हेरिटेज

गजनेर झील बीकानेर कैसे पहुंचे- How To Reach Gajner Lake Bikaner In Hindi

अगर आप गजनेर झील बीकानेर घूमने जाने की योजना बना रहें हैं तो हम आपको बता दें आप सड़क, रेल और हवाई मार्ग से यात्रा करके गजनेर झील बीकानेर पहुंच सकते है। अगर आप बीकानेर जाने के लिए परिवहन के विभिन्न तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को अवश्य पढ़ें।

फ्लाइट से गजनेर झील बीकानेर कैसे जाये – How To Reach Gajner Lake By Flight In Hindi

फ्लाइट से गजनेर झील बीकानेर कैसे जाये - How To Reach Gajner Lake By Flight In Hindi

यदि आप गजनेर झील बीकानेर पहुंचने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव करते हैं तो हम आपको बता दें कि जोधपुर हवाई अड्डा बीकानेर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा बीकानेर से लगभग 251 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। जो भारत के प्रमुख शहरो से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है, तो आप फ्लाइट से यात्रा करके जोधपुर हवाई अड्डा पहुंच सकते है और हवाई अड्डे से गजनेर झील बीकानेर पहुंचने के लिए बस या टेक्सी किराये पर लेकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते है।

ट्रेन से गजनेर झील कैसे पहुंचे- How To Reach Gajner Lake Bikaner By Train In Hindi

ट्रेन से गजनेर झील कैसे पहुंचे- How To Reach Gajner Lake Bikaner By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन के माध्यम से गजनेर झील जाने की योजना बना रहे है, तो हम आपको बता दें गजनेर झील का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन बीकानेर रेलवे स्टेशन है जो गजनेर झील से लगभग 33 किलोमीटर की दूरी पर हैं। जोकि देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, कोलकाता, आगरा, जयपुर, इलाहाबाद आदि से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। तो आप भारत के किसी भी प्रमुख शहरो से ट्रेन से यात्रा करके बीकानेर जंक्शन पहुंच सकते है। और रेलवे स्टेशन से गजनेर झील तक पहुचने के लिए आप टैक्सी, ऑटो या यहां चलने वाले स्थानीय साधनों से यात्रा करके पहुंच सकते है।

सड़क मार्ग से गजनेर झील बीकानेर कैसे जाये – How To Reach Gajner Lake By Road In Hindi

सड़क मार्ग से गजनेर झील बीकानेर कैसे जाये - How To Reach Gajner Lake By Road In Hindi

बीकानेर राजस्थान के प्रमुख शहरो से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जोकि भारत के प्रमुख बड़े नगरों जैसे दिल्ली, आगरा, जोधपुर, अजमेर, अहमदाबाद, जयपुर,  कोटा और उदयपुर से नियमित रूप से चलने वाली बसों के माध्यम से जुड़ा हुआ हैं। आप राज्य परिवहन की बसे या अपने निजी साधन से यात्रा करके गजनेर झील बीकानेर पहुंच सकते हैं।

और पढ़े : बीकानेर घूमने की जानकारी और टॉप 20 दर्शनीय स्थल

इस आर्टिकल में आपने गजनेर झील की यात्रा से जुड़ी जानकारी को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्टस में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

गजनेर झील बीकानेर का नक्शा – Gajner Lake Bikaner Map

गजनेर झील की फोटो गैलरी – Gajner Lake Images

और पढ़े :

Featured Image Credit: Atul Vyas

Leave a Comment