उदय सागर झील घूमने की जानकारी – Udai Sagar Lake Udaipur In Hindi

Rate this post

Udai Sagar Lake In Hindi, उदयपुर के पूर्व में लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उदय सागर झील उदयपुर की पाँच अनोखी झीलों में से एक है जिसका निर्माण 1559 में महाराणा उदय सिंह द्वारा शुरू किया गया था। झील वास्तव में महाराणा के राज्य को पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने के लिए बेरच नदी पर बनाए जा रहे एक बांध का परिणाम है। आपको बता दे उदय सागर झील की लंबाई 4 किलोमीटर, चौड़ाई 2.5 किलोमीटर और इसकी गहराई 9 मीटर है जो उदयपुर की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए लोकप्रिय जगह है। यदि आप भी उदयपुर में घूमने के लिए अच्छी जगहें की तलाश में हैं तो आप उदय सागार झील की घूमने जा सकते है। आर्टिकल में हम आपको उदय सागर झील की यात्रा कराने वाले है इसीलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

Table of Contents

उदय सागर झील का इतिहास – Udaysagar Lake History In Hindi

उदय सागर झील का इतिहास

उदय सागर झील का इतिहास लगभग 300 साला पुराना माना जाता है। महाराणा उदय सिंह द्वारा सन 1559 उदय सागर झील का निर्माण राज्य में पानी की आपूर्ति को पूरा करने के उद्देश्य की गई थी। आपको बता दे वास्तव में उदय सागर झील बेरच नदी पर बनाए जा रहे एक बांध का परिणाम है। अन्य तथ्यो के अनुसार 1573 में, कुंवर मान सिंह ने महाराणा प्रताप सिंह को उदय सागर झील के किनारे आमंत्रित किया। वह समर्पण की शर्तों पर चर्चा करना चाहते थे जो मुगल सम्राट अकबर ने सामने रखी थी। महाराणा प्रताप सिंह ने निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और इतिहास कहता है कि उन्होंने मान सिंह का भी अपमान किया। इस घटना ने 1576 में तीन साल बाद हल्दीघाटी की लड़ाई को बढ़ावा दिया। और कई सालों बाद, महाराणा राज सिंह ने उदय सागर झील के पास सम्राट औरंगजेब की सेना को हराया और जीत हासिल की।

उदय सागर लेक के खुलने और बंद होने का समय – Uday Sagar Lake Timing In Hindi

आपको बता दे वैसे तो उदय सागर झील 24 घंटे खुली रहती है लेकिन उदय सागर झील में पर्यटकों के घूमने के लिए सुबह 6.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक का सबसे अच्छा और मान्य समय होता है। बता दे उदय सागर झील की सुखद यात्रा के लिए 1-2 घंटे का समय अवश्य व्यतीत करें।

उदयपुर की उदय सागर झील की एंट्री फीस – Uday Sagar Jheel Ticket Price In Hindi

उदय सागर झील पर्यटकों के घूमने के लिए बिलकुल निशुल्क है यहाँ पर्यटक बिना किसी शुल्क और रोक- टोक के किसी भी समय घूम सकते हैं।

उदय सागर झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Udai Sagar Lake In Hindi

उदय सागर झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आप उदय सागर झील उदयपुर घूमने जाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको बता दें की वैसे तो आप साल की किसी भी समय उदय सागर झील की यात्रा कर सकते है लेकिन अगर आप उदय सागर झील के साथ – साथ उदयपुर के अन्य पर्यटक स्थल घूमने का प्लान बना रहे है तो आपको बता दे उदयपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का समय होता है। सर्दियों का मौसम उदयपुर की यात्रा करना एक अनुकूल समय है। क्योकि रेगिस्तानी क्षेत्र होने की वजह से राजस्थान गर्मियों में बेहद गर्म होता है जिसकी वजह से गर्मी के मौसम में उदयपुर की यात्रा करने से बचना चाहिए।

और पढ़े: पुष्कर झील घूमने की जानकारी और इसके आसपास के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

उदय सागर झील के आसपास के प्रमुख पर्यटक स्थल – Major Tourist Places Near Udai Sagar Lake In Hindi

यदि आप राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थल उदयपुर में उदय सागर झील घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको अवगत करा दे की उदयपुर उदय सागर झील के अलावा भी अन्य प्रसिद्ध किलो, धार्मिक स्थलों, पार्को व अन्य पर्यटक स्थलों से भरा हुआ है, जिन्हें आप अपनी उदयपुर की यात्रा के दोरान घूम सकते हैं –

उदयपुर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल

उदयपुर के प्रमुख धार्मिक स्थल और मंदिर

उदयपुर की प्रसिद्ध झीलें

उदयपुर में घूमने वाले आकर्षक स्थल

  • जग मंदिर
  • अहर म्यूज़ियम
  • विंटेज कार
  • क्रिस्टल गैलरी
  • वैक्स म्यूजियम
  • भारतीय लोक कलामंडल और  म्यूजियम
  • गुलाब बाग और चिड़ियाघर
  • सुखाड़िया सर्किल
  • शिल्पग्राम
  • महाराणा प्रताप स्मारक
  • ताज लेक पैलेस
  • सज्जनगढ़बायोलॉजिकल पार्क
  • उदयपुर फिश एक्वेरियम
  • चेतक सर्कल
  • अम्बराई घाट
  • हाथीपोल बाजार

उदयपुर के प्रसिद्ध उत्सव

  • मेवाड़ उत्सव
  • कुंभलगढ़ उत्सव

उदयपुर में आप क्या – क्या कर सकते हैं – Things To Do In Udaipur In Hindi

अगर आप राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर घूमने का प्लान बना रहे तो आप यहाँ के आकर्षक पर्यटक स्थल घूमने के अलावा भी बहुत कुछ कर सकतें है

  • उदयपुर के प्रसिद्ध बाजारों में खरीददारी
  • रोपवे की यात्रा
  • बायसिकल राइड
  • धरोहर फोक डांस शो
  • बोट राइड

उदयपुर में प्रसिद्ध भोजन – Famous Food In Udaipur In Hindi

उदयपुर में प्रसिद्ध भोजन

उदयपुर राजस्थान राज्य का प्रमुख पर्यटन शहर है जहाँ आप विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। अगर आप उदयपुर की यात्रा करने जा रहे हैं तो आपकी यात्रा यहां के व्यंजनों को शामिल किये बिना पूरी नहीं होगी। यहां के प्रसिद्ध होटल नटराज में दाल बाट चूरमा और गट्टे की सब्जी का स्वाद हर किसी के दिल में बस जाता है। इस होटल को राजस्थानी भोजन बनाने में बहुत ही अच्छा है। इसके अलावा शिव शक्ति चाट पर आप विभिन्न प्रकार के कचौरी चाट का स्वाद चख सकते हैं, जो इस शहर के खास व्यंजनों में से एक है। नीलम रेस्तरां एक राजस्थानी थाली देता है जो मीठी, चटपटी और मसालेदार घर के खाने के भोजन से भरी हुई होती है।

उदय सागर झील उदयपुर कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Udai Sagar Lake Udaipur In Hindi

अगर आप उदय सागर झीलउदयपुर घूमने जाने की योजना बना रहे है तो हम आपको बता दे आप हवाई, ट्रेन या सड़क मार्ग से यात्रा करके उदय सागर झील उदयपुर आसानी से पहुंच सकते हैं।

हवाई जहाज से उदय सागर झील कैसे पहुंचे – How To Reach Udai Sagar Lake  By Flight In Hindi

हवाई जहाज से उदय सागर झील कैसे पहुंचे

अगर आप उदय सागर झील उदयपुर हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसका निकटतम हवाई अड्डा महाराणा प्रताप हवाई अड्डा है जो उदय सागर झील से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है। यह हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई, जयपुर और कोलकाता जैस देश के कई प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आप यहां से कैब या प्री-पेड टैक्सी बुक कर करके उदय सागर झील आसानी से पहुंच सकते हैं।

बस से उदय सागर झील कैसे जाये – How To Reach Udai Sagar Lake By Bus In Hindi

बस से उदय सागर झील कैसे जाये

उदय सागर झील उदयपुर की यात्रा सड़क मार्ग से यात्रा करना काफी आरामदायक साबित हो सकता है क्योंकि यह सिटी अच्छी तरह रोड नेटवर्क द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, इंदौर, कोटा और अहमदाबाद से अच्छी तरह से जुड़ा है। बस से यात्रा करने के लिए भी आपके सामने बहुत से विकल्प होते हैं। आप डीलक्स बसें, एसी कोच और राज्य द्वारा संचालित बसों के माध्यम से उदय सागर झीलउदयपुर की यात्रा कर सकते हैं।

ट्रेन से उदय सागर झील कैसे पहुंचे – How To Reach Udai Sagar Lake By Train In Hindi

ट्रेन से उदय सागर झील कैसे पहुंचे

उदयपुर राजस्थान का एक प्रमुख शहर है जो रेल के विशाल नेटवर्क पर स्थित है। उदयपुर रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, इंदौर, मुंबई और कोटा से ट्रेनों द्वारा जुड़ा हुआ है। भारत के कई बड़े शहरों से उदयपुर के लिए कई प्रतिदिन ट्रेन चलती हैं। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आप एक टैक्सी, कैब या ऑटो-रिक्शा किराए पर लेकर उदय सागर झील पहुंच सकते हैं।

और पढ़े: गैब सागर झील घूमने और इसके पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी 

इस लेख में आपने उदय सागर झील के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

उदय सागर झील कि लोकेशन – Udai Sagar Lake Udaipur Map

उदय सागर झील कि फोटो गैलरी – Udai Sagar Lake Images

और पढ़े:

Leave a Comment