कायलाना झील घूमने की जानकारी – Kaylana Lake Jodhpur In Hindi

Rate this post

Kaylana Lake In Hindi, कायलाना झील जोधपुर शहर के पश्चिम में 8 किमी की  दूरी पर स्थित एक कृत्रिम झील है। जिसे राजस्थान राज्य में सबसे अधिक देखी जाने वाली झील स्थलों में से एक मानी जाती है। यह झील 84 वर्ग किलोमीटर की भूमि में फैली हुई है और जोधपुर के प्रत्येक पर्यटक के लिए एक मनोरम स्थान है। यह झील पक्षियों की कुछ विदेशी प्रजातियों के लिए घर है जहाँ बर्डवॉचिंग एक सबसे अच्छी गतिविधि है जो इस स्थान पर पर आप कर सकते हैं। जोधपुर की रियासत काल में प्रताप सिंह द्वारा निर्मित, झील का परिवेश जंगली भालू और अन्य जानवरों से सुसज्जित होने के लिए भी जाना जाता है। विंटर के दौरान यहां साइबेरियन क्रेन को भी देखा जा सकता है।

इसके अलावा यहाँ से सूर्यास्त का सुन्दर नजारा भी पर्यटकों के लिए लोकप्रिय बना हुआ है जिसे आपको मौका मिलने पर जरूर देखना चाहिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कायलाना झील की सैर पर ले जाने वाले है इसीलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

Table of Contents

कायलाना झील का इतिहास – Kaylana Lake History In Hindi

कायलाना झील का इतिहास
Image Credit: Suresh Pareek

कायलाना झील का निर्माण सन 1872 में प्रताप सिंह द्वारा करबाया गया था, माना जाता है की कायलाना झील बनाने के लिए, प्रताप सिंह ने प्रागैतिहासिक काल के शासकों भीम सिंह और तखत सिंह द्वारा निर्मित मौजूदा उद्यानों और महलों को नष्ट कर दिया था।

कायलाना झील खुलने और बंद होने का समय – Kayalana Lake Timing In Hindi

आपको बता दे वैसे तो कायलाना झील 24 घंटे खुली रहती है लेकिन कायलाना झील में पर्यटकों के घूमने के लिए सुबह 6.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक का सबसे अच्छा और मान्य समय होता है। साथ ही यह भी जान ले कायलाना झील की सुखद व रोमांचक यात्रा के लिए 1-2 घंटे का समय अवश्य व्यतीत करें।

और पढ़े : बीकानेर की गजनेर झील घूमने की जानकारी

कायलाना झील की एंट्री फीस – Kaylana Lake Entry Fees In Hindi

कायलाना झील पर्यटकों के घूमने के लिए बिलकुल निशुल्क है यहाँ पर्यटक बिना किसी शुल्क और रोक- टोक के किसी भी समय घूम सकते हैं।

कायलाना झील के यात्रा के लिए टिप्स – Traveling Tips For Kaylana Lake In Hindi

  • कायलाना झील के यात्रा करते समय कैमरे को अपने साथ ले जाना न भूलें क्योंकि खूबसूरत झील कुछ मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती है जिन्हें आप अपने कैमरे में जरूर केप्चर करना चाहेंगे।
  • कायलाना झील के यात्रा के दोरान आप कायलाना झील के समीप स्थित शिव मंदिर भी जा सकते हैं।

कायलाना झील में आप क्या-क्या कर सकते हैं – Things To Do In Kaylana Lake In Hindi

कायलाना झील में आप क्या-क्या कर सकते हैं
Image Credit: Arjit Chauhan
  • कायलाना झील के किनारे आप ताजी हवा का आनंद लेते हुए झील के किनारे भ्रमण कर सकते हैं।
  • कायलाना झील के किनारे बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जहाँ आप नाव सवारी का लुफ्त भी उठा सकते हैं।
  •  आपको बता दे अगर आप शाम के समय कायलाना झील की यात्रा कर रहे है तो आप यहाँ से सूर्यास्त का सुन्दर नजारा भी देख सकते हैं।

कायलाना झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Kaylana Lake Jodhpur In Hindi

Best Time To Visit Kaylana Lake Jodhpur In Hindi

अगर आप कायलाना झील जोधपुर घूमने जाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको बता दें की वैसे तो आप साल की किसी भी समय कायलाना झील की यात्रा कर सकते है लेकिन अगर आप कायलाना झील के साथ -साथ जोधपुर के अन्य पर्यटक स्थल घूमने का प्लान बना रहे है, तो आपको बता दे जोधपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का समय होता है। मार्च से शुरू होने वाली ग्रीष्मकाल के दौरान जोधपुर की यात्रा से बचें क्योंकि इस समय जोधपुर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है जो आपकी जोधपुर की यात्रा को हतोत्साहित कर सकता है।

और पढ़े : अलवर सिलीसेढ़ झील घूमने की जानकरी

कायलाना झील के आसपास में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places Around Kaylana Lake In Hindi

अगर आप जोधपुर में कायलाना झील घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता जोधपुर में कायलाना झील के अलावा भी अन्य लोकप्रिय पर्यटक स्थल है जिन्हें आप अपनी कायलाना झील जोधपुर की यात्रा दोरान घूम सकते हैं।

जोधपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

जोधपुर  के प्रमुख धार्मिक स्थल और मंदिर

जोधपुर में घूमने वाली जगहें

जोधपुर के प्रसिद्ध उत्सव

  • मारवाड़
  • नागौर मेला
  • जोधपुर इंटरनेशनल डेजर्ट पतंग महोत्सव
  • अंतर्राष्ट्रीय लोक महोत्सव
  • फ्लैमेंको और जिप्सी फेस्टिवल

जोधपुर में आप क्या –क्या कर सकते हैं

  • कैमल सफारी
  • फ्लाइंग फॉक्स
  • जोधपुर के प्रसिद्ध बाजारों में खरीददारी

और पढ़े : जयपुर साहित्य उत्सव की पूरी जानकारी

कायलाना झील जोधपुर कैसे पहुंचे – How To Reach Kaylana Lake Jodhpur In Hindi

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कायलाना झील जोधपुर घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे आप हवाई, ट्रेन या सड़क मार्ग से यात्रा करके कायलाना झील जोधपुर पहुंच सकतें है।

फ्लाइट से कायलाना झील जोधपुर कैसे जाये  – How To Reach Kaylana Lake By Flight In Hindi

हवाई जहाज से कायलाना झील जोधपुर कैसे जाये  – How To Reach Kaylana Lake By Filght In Hindi

अगर आप कायलाना झील जोधपुर हवाई जहाज से जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको बता दें कि कायलाना झील का निकटतम हवाई अड्डा अपना घरेलु जोधपुर हवाई अड्डा है जो कायलाना झील से लगभग 14 किलोमीटर दूर स्थित है। यह हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई, जयपुर और कोलकाता जैस देश के कई प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद यहां से आप कैब किराए पर ले सकते हैं या प्री-पेड टैक्सी बुक करके कायलाना झील जोधपुर आसानी से पहुंच सकते हैं।

बस से कायलाना झील कैसे पहुंचे – How To Reach Kaylana Lake Jodhpur By Bus In Hindi

स से कायलाना झील कैसे पहुंचे – How To Reach Kaylana Lake Jodhpur By Bus In Hindi

कायलाना झील जोधपुर की यात्रा सड़क मार्ग से यात्रा करना काफी आरामदायक साबित हो सकता है क्योंकि यह सिटी अच्छी तरह रोड नेटवर्क द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, इंदौर, कोटा और अहमदाबाद से अच्छी तरह से जुड़ा है। बस से यात्रा करने के लिए भी आपके सामने बहुत से विकल्प होते हैं। आप डीलक्स बसें, एसी कोच या राज्य द्वारा संचालित बसों के माध्यम से कायलाना झील जोधपुर की यात्रा कर सकते हैं।

ट्रेन से कायलाना झील कैसे जाये  – How To Reach Kaylana Lake By Train In Hindi

ट्रेन से कायलाना झील कैसे जाये  – How To Reach Kaylana Lake By Train In Hindi

अगर आपने जोधपुर जाने के लिए रेल मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दे जोधपुर राजस्थान का एक प्रमुख शहर है जो रेल के विशाल नेटवर्क पर स्थित है। जोधपुर रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, इंदौर, मुंबई और कोटा से ट्रेनों द्वारा जुड़ा हुआ है। भारत के कई बड़े शहरों से जोधपुर के लिए प्रतिदिन कई ट्रेने चलती हैं। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आप एक टैक्सी,कैब या एक ऑटो-रिक्शा किराए पर लेकर कायलाना झील जोधपुर पहुंच सकते हैं।

और पढ़े : राजस्थान की 10 सबसे प्रसिद्ध झीलें

इस आर्टिकल में आपने कायलाना झील घूमने की जानकारी को जाना है आपको यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

कायलाना झील जोधपुर का नक्शा – Kaylana Lake Jodhpur Map

कायलाना झील की फोटो गैलरी – Kaylana Lake Images

View this post on Instagram

❤️❤️

A post shared by Linda Langbroek (@birdmeow) on

और पढ़े :

Leave a Comment