दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जायेंगें

3.7/5 - (4 votes)

Most Dangerous Tourist Destinations In the World In Hindi, वैसे तो पूरी दुनिया एक से बढ़कर एक अजूबो, चमत्कारों, पर्यटक स्थलों, पहाड़ो, प्राकृतिक सुन्दरता और समुद्र तटो से भरा हुआ है। लेकिन आपको जान कर हैरानी होगी की हमारी इस पृथ्वी पर आकर्षक पर्यटक स्थलों के साथ साथ कुछ ऐसी जगहें भी है, जहाँ पर्यटक घूमने जाने से कतराते है। इन जगहों पर घूमने जाना खतरे के मुह में जाने के बराबर माना जाता है, जहाँ आपको हर एक कदम पर खतरे का सामना करना होता है। तो आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं की यह जगहें कितनी भयानक हो सकती हैं।

तो आइये आज हम यहाँ अपने आर्टिकल में दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों के बारे में जानते हैं, जो पर्यटकों के लिए खतरनाक और रोमंचक दोनों बनी हुई है-

डेथ वैली, यूएसए – Death Valley USA In Hindi

डेथ वैली, यूएसए – Death Valley USA In Hindi

डेथ वैली उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का सबसे निचला, सबसे गर्म और सूखा हिस्सा है। डेथ वैली, उत्तर-दक्षिण की ओर लगभग 225 किमी लंबी है और 8 से 24 किमी चौड़ी है। डेथ वैली हमारी पृथ्वी का सबसे गर्म हिस्सा माना जाता है, जिसका उच्चतम तापमान – 134 ° F (56.7 ° C) तक रिकॉर्ड किया गया है। डेथ वैली की चिलचिलाती धुप और गर्मी के बीच कोई भी व्यक्ति बिना पानी के 14 घंटे से अधिक जीवित नही रह सकता। आप इसी बात से यकीन कर सकते हैं की डेथ वैली कितनी खतरनाक हो सकती है।

और पढ़े : अमेरिका के 20 प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थल

दनाकिल रेगिस्तान, इरिट्रिया – The Danakil Desert, Eritrea In Hindi

दनाकिल रेगिस्तान, इरिट्रिया - The Danakil Desert, Eritrea In Hindi

दनाकिल रेगिस्तान उत्तर पूर्व इथियोपिया, दक्षिणी इरिट्रिया और उत्तर-पश्चिमी जिबूती में एक रेगिस्तान है। अफ़ार त्रिभुज में स्थित दनाकिल रेगिस्तान 136,956 वर्ग किलोमीटर के शुष्क इलाके में फैला है। यह क्षेत्र अपने कई सक्रिय ज्वालामुखियों और अत्यधिक गर्मी के लिए जाना जाता है। जो दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है।  दनाकिल रेगिस्तान के परिदृश्य की कल्पना करना मुश्किल है। दनाकिल रेगिस्तान का दिन का तापमान प्रतिदिन  50 ° C (122 ° F) को पार करता है। और इस जगह पर प्रत्येक वर्ष एक इंच से कम वर्षा होती है। लेकिन शायद आपको जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है, यह जगह अभी भी दुनिया भर के बहादुर साहसी लोगों को आकर्षित करता है। बस ध्यान रखें कि एक अनुभवी गाइड के बिना, डानाकिल रेगिस्तान पर जाना सख्त मना है।

माउंट वाशिंगटन अमेरिका – Mount Washington, USA In Hindi

माउंट वाशिंगटन अमेरिका – Mount Washington, USA In Hindi

माउंट वाशिंगटन का शिखर पृथ्वी की सतह पर सबसे तेज़ हवाओं के लिए विश्व रिकॉर्ड रखता है। माउंट वाशिंगटन पर 327 किमी / घंटा की हवायें चलती है।  लेकिन सिर्फ तेज हवायें ही चिंता का बिषय नही है, तेज हवायों के साथ साथ निम्न तापमान भी माउंट वाशिंगटन को दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक बनाती है। माउंट वाशिंगटन तापमान -40 डिग्री तक गिर जाता है। 1,917 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट वाशिंगटन दुनिया की सबसे घातक चोटियों में से एक है।

सिनाबुंग इंडोनेशिया – Sinabung Indonesia In Hindi

सिनाबुंग इंडोनेशिया - Sinabung Indonesia In Hindi

सिनाबुंग एक सक्रिय ज्वालामुखी है जो इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर स्थित है। और यहाँ अक्सर ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते है जिससे यहाँ के हजारों लोगों को अपना आश्रय या आजीविका छोड़ना पड़ा है। और आसपास के कई कस्बे और गाँव पहले से ही कई बार लावा और राख में पूरी में समां गये है। सिनाबुंग 2010, 2013, 2014 और 2015 में कई ज्वालामुखी विस्फोट देखे गये है। जबकि नवीनतम विस्फोट 27 फरवरी, 2016 को हुआ था। उस विस्फोट की  गैस, पत्थर और राख से भारी नुक्सान हुआ था। वास्तव में सिनाबुंग दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है, जहाँ कल क्या होगा कोई नही जानता।

और पढ़े : दुनिया की 10 सबसे ऊँची चोटियां

ल्हा दा क्यूइमादा ग्रांडे (स्नेक आइलैंड), ब्राजील – lha da Queimada Grande Brazil In Hindi

ल्हा दा क्यूइमादा ग्रांडे (स्नेक आइलैंड), ब्राजील - lha da Queimada Grande Brazil In Hindi

ल्हा दा क्यूइमादा ग्रांडे ब्राजील के तट पर स्थित है जिसे स्नेक आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। और इस द्वीप को व्यापक रूप से ग्रह के सबसे खतरनाक स्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है। ल्हा दा क्यूइमादा ग्रांडे में दुनिया के सबसे विषैले सांपों की प्रजाति पाई जाती है, जहाँ जाना मौत के मुह में कदम रखना माना जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार इस आइलैंड पर पांच वर्ग मीटर लम्बे और जहरीले साप पाये जाते है। और इस जगह से कई व्यक्तियों के मरने की जानकारी मिली है जिनकी मौत साप के काटने से हुई थी। और इन्ही घटनायों को देखते हुए ब्राजील सरकार ने इस स्थान को पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

मदीदी नेशनल पार्क, बोलीविया – Madidi National Park, Bolivia In Hindi

मदीदी नेशनल पार्क, बोलीविया - Madidi National Park, Bolivia In Hindi

बोलिविया में ऊपरी अमेज़ॅन नदी पर स्थित मदीदी नेशनल पार्क पहली नजर में बहुत ही मनोरम लगता है, लेकिन यह वास्तव में बहुत खतरनाक है। आप जानकार अचम्भित हो सकते हैं,मदीदी नेशनल पार्क यह दुनिया के सबसे जहरीले और आक्रामक जीवों का घर है। इस पार्क में उगने वाले किसी भी पौधे के संपर्क में आने से गंभीर खुजली, दाने और चक्कर आ सकते हैं।अगर यहाँ किसी भी व्यक्ति को कोई भी कट, या यहां तक ​​कि एक छोटा सा घाव लगने से वह उष्णकटिबंधीय परजीवियों से संक्रमित हो सकता है।

और पढ़े : दुनिया के बारे में 101 ऐसे खास रोचक तथ्य जिसे के बारे में आप को जरुर पता होना चाहिये

डेथ वैली कामचटका – Valley of Death, Kamchatka, Russia In Hindi

डेथ वैली कामचटका - Valley of Death, Kamchatka, Russia In Hindi

रूस के पूर्व में स्थित डेथ वैली कमचटका दुनिया की सबसे डेंजरस जगहों में से एक है। इस क्षेत्र में पाए जाने वाले विषाक्त गैसों की उच्च सांद्रता हर जीवित चीज़ के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करती है। इसीलिए इस जगह के पौधे और जानवर जल्दी मर जाते हैं। जबकि लोग जल्द ही अस्वस्थ महसूस करना शुरू कर देते हैं और बुखार, चक्कर आना और ठंड लगते है। इन्ही बात से अंदाजा लगाया जा सकता है यह जगह कितनी खतरनाक हो सकती है।

बिकनी एटोल, द मार्शल आइलैंड्स – Bikini Atoll, The Marshall Islands In Hindi

बिकनी एटोल, द मार्शल आइलैंड्स - Bikini Atoll, The Marshall Islands In Hindi

द मार्शल आइलैंड्स समुद्र खोये हुए स्वर्ग जैसा दिखता है। लेकिन बिकनी एटोल वास्तव में कई परमाणु परीक्षण कार्यक्रमों का घर था जिसने बिकनी के सुरम्य द्वीप को एक रेडियोधर्मी बंजर भूमि में बदल दिया। निवासियों को अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था, और आज भी यह जीवित जीवों के लिए खतरनाक बना हुआ है। यहां दर्ज विकिरण का असामान्य रूप से उच्च स्तर कैंसर का कारण बन सकता है।

एलिफेंट किंगडम चोनबुरी थाईलैंड – Elephant Kingdom in Chonburi, Thailand In Hindi

एलिफेंट किंगडम चोनबुरी थाईलैंड - Elephant Kingdom in Chonburi, Thailand In Hindi

एलीफेंट किंगडम दुनिया की सबसे खतरनाक या रोमंचक जगहों में से एक है। जो अपने पर्यटकों के लिए रोमांच की पेशकश करता है, लेकिन वह थोड़ी खतरनाक भी हो सकती है। एलीफेंट किंगडम एक जानलेवा मगरमच्छ का खेत है, जहाँ मालिक मगरमच्छों को करीब से देखने उन्हें मांस खिलने के लिए अर्ध ढके हुए राफ्ट को किराए पर देते हैं। जब पर्यटक मगरमच्छों के करीब जाते हैं और उन्हें मांस खिलते है तो मगरमच्छ उनके चार ओर होते है। और थोड़ी सी भी सावधानी हटने से पर्यटकों को जान का भी खतरा हो सकता है।

अफ़ार डिप्रेशन, इथियोपिया – Afar Depression, Ethiopia In Hindi

अफ़ार डिप्रेशन, इथियोपिया - Afar Depression, Ethiopia In Hindi

पूर्वी अफ्रीका में इथोपिया के अफार क्षेत्र में एर्ता एले ज्वालामुखी, पृथ्वी के सबसे खतरनाक ज्वालामुखियों में से एक है। शोधकर्ताओं के अनुसार छोटे भूकंप लगातार इस क्षेत्र को हिला रहे हैं, जिससे कई गहरे चेस बनते जा रहे हैं। और साथ ही एर्टा एले के शिखर में दो लावा झीलें हैं। उनमें लावा की मात्रा लगातार बदल रही है, जिससे पृथ्वी की उपरी और नीचे सतह हिलती है।

और पढ़े : दुनिया के 10 सबसे खतरनाक पुल

लेक नैट्रॉन, तंजानिया – Lake Natron, Tanzania In Hindi

लेक नैट्रॉन, तंजानिया - Lake Natron, Tanzania In Hindi

तंजानिया में नैट्रॉन झील आपको पृथ्वी के सबसे अलौकिक परिदृश्य की तरह प्रतीत होता है। लेकिन यह लेक वास्तव में दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक मानी जाती है। आपको बता दे झील की सतह पर क्षार नमक की परत इतनी खतरनाक है कि सभी जीवित प्राणी इसके संपर्क में आने से मर जाते हैं। और इन्ही कारणों को देखते हुए नैट्रॉन झील में तैराना पर्यटकों के लिए वर्जीत कर दिया गया है।

और पढ़े :

Leave a Comment