लो बजट में करें भारत के इन खुबसूरत 15 पर्यटक स्थलों की यात्रा – Travel To 15 Beautiful Places Of India In A Budget In Hindi

Rate this post

भारत एक ऐसा देश है जहाँ घूमने के लिए एक से बढ़कर एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं। जो हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। अक्सर हम भी अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को घूमता देख हमे भी इन खुबसूरत और मनमोहक जगहों पर घूमने की इच्छा होती है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते है जो एक हैवी बजट के कारण घूमने नही जा पाते और घूमने के लिए सस्ती जगहों की तलाश करते हैं। भारत में कई परिवार हैं, जिनके पास घूमने के लिए ज्यादा पैसे नहीं होते इसलिए वो हमेशा सस्ती या कम बजट वाली जगहों पर घूमना पसंद करते हैं।

अगर आप भी एक लो बजट में घूमने के लिए भारत की आकर्षक और सस्ती जगहों की तलाश में है। उसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़े जहा हम आपको लो बजट में घूमने के लिए भारत के 15 खुबसूरत पर्यटक स्थलों (Travel To 15 Beautiful Places Of India In A Budget In Hindi) के बारे में बताने जा रहे है जहाँ आप कम बजट में भी एक अच्छी यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

Table of Contents

मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश – Mcleodganj In Hindi 

मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश - Mcleodganj In Hindi 

हिमाचल प्रदेश राज्य में धर्मशाला के पास स्थित मैकलोडगंज एक प्रमुख हिल स्टेशन है, जो ट्रेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां की संस्कृति कुछ ब्रिटिश प्रभाव के साथ तिब्बती संस्कृति का सुंदर मिश्रण है। मैकलोडगंज को छोटे ल्हासा के रूप में भी जाना जाता है। मैकलोडगंज एक सुंदर शहर है जो तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के घर होने के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, जो ऊपरी धर्मशाला के पास स्थित है। राजसी पहाड़ियों और हरियाली के बीच बसा मैकलोडगंज सांस्कृतिक रूप से एक प्रमुख तिब्बती प्रभाव से धन्य है, जिसका प्रमुख कारण यहां की तिब्बतियों की बस्तियां हैं।

मैकलोडगंज के प्रमुख आकर्षण – Key Attractions Of Mcleodganj In Hindi

मैकलोडगंज की यात्रा का बजट  – Cost Of Travel To Mcleodganj In Hindi

यदि आप सोच रहे है की मैकलोडगंज की यात्रा में कितना खर्चा आ सकता है तो हम आपको बता दे मैकलोडगंज भारत में घूमने के लिए सबसे लो बजट वाली जगहों में से एक है। जहाँ आप लगभग (3000-4000) रूपये में इस सुंदर जगह की यात्रा कर सकते हैं

परिवहन

परिवहन का सबसे सस्ता साधन बस है। आप लगभग 1000 रूपये में बस से जाने और वापिस आने की यात्रा कर सकते हैं।

मैकलोडगंज में होटल्स का किराया

बता दे मैकलोडगंज में आपको 150 रूपये से लेकर 500 रूपये तक एक अच्छी और सस्ती होटल्स एक रात के लिए किराये पर मिल जायेगी। यदि आपके पास टेंट है तो टेंट में रहना भी एक अच्छा विकल्प है।

मैकलोडगंज में खाना

मैकलोडगंज का भोजन भारत की अन्य जगहों की मुकाबले थोड़ा सस्ता है। यहाँ आपको दिन भर के लिए 300 रूपये से 500 रूपये के बीच एक अच्छा भोजन मिल जायेगा।

जैसलमेर – Jaisalmer In Hindi

जैसलमेर - Jaisalmer In Hindi

पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित, जैसलमेर कम बजट में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्य राजस्थान में स्थित जैसलमेर एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह जगह अपने रेगिस्तान और कुछ अन्य पर्यटन आकर्षणों के लिए जानी जाती है जो इसे यात्रा करने के लिए एक दिलचस्प गंतव्य बनाते हैं। थार रेगिस्तान में सुनहरे टीलों के कारण इसे ‘सुनहरा शहर’ कहा जाता है। जैसलमेर झीलों, अलंकृत जैन मंदिरों, हवेलियों और महल के पत्थरों के साथ सुनहरे पीले रंग के बलुआ पत्थरों से सजा हुआ है। यहां आने वाले पर्यटक डेजर्ट और जीप सफारी का लुत्फ उठाते हैं। जैसलमेर में घूमने के लिए ऐसी कई जगहें हैं, जहां जाकर आप रोमांच से भर जाएंगे।

जैसलमेर के प्रसिद्ध आकर्षण स्थल – Most Popular Jaisalmer Tourist Places In Hindi

जैसलमेर की  यात्रा का बजट – Jaisalmer Travel Cost In Hindi

जैसलमेर राजस्थान का प्रमुख पर्यटक स्थल है जिसकी यात्रा आप कम बजट में कर सकते हैं। देश के किस हिस्से से आप जैसलमेर की यात्रा करना चाहते है उस हिसाब से बजट थोड़ा कम या जाड्या हो सकता हैं। जैसलमेर के यात्रा का बजट लगभग (3000 -4000) रूपये हो सकता है।

परिवहन

जैसलमेर की यात्रा के लिए परिवहन का सबसे अच्छा और सस्ता साधन ट्रेन या बस है। भारत के किसी भी हिस्से से आप कम लागत में बस या ट्रेन से यात्रा करके जैसलमेर जा सकते हैं।

जैसलमेर में होटल्स का किराया

बता दे जैसलमेर में आपको एक रात के लिए 500 रूपये से लेकर 1000 रूपये में एक सस्ते और अच्छे होटल्स किराये पर मिल जायेगी।

खाना

जैसेलमैर में आप प्रतिदिन 200 रूपये से 600 रूपये में यहाँ के स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं।

कसोल हिमाचल प्रदेश  – Kasol Himachal Pradesh In Hindi

कसोल हिमाचल प्रदेश  – Kasol Himachal Pradesh In Hindi

मनाली से 78 किमी दूर पार्वती घाटी के तट पर स्थित कसोल हिमाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। जो एडवेंचर, बाइकिंग और खीरगंगा, चायल, तोश घाटी, मलाणा, मैजिक वैली जैसी ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध है। और प्रतिबर्ष हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। बता से कसोल भारत में घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है। जहाँ आप लो बजट में कसोल की पूर्ण और रोमंचक यात्रा को एन्जॉय कर सकते हैं।

कसोल के प्रमुख आकर्षण – Major Attractions of Kasol In Hindi

  • पार्वती घाटी
  • सर पास याँकर पास
  • मलाना
  • खीर गंगा

कसोल में घूमने के लिए बजट – Cost of travel in kasol In Hindi

कसोल हिमाचल प्रदेश एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है जो प्राकृतिक सुन्दरता से भरा हुआ है। और लो बजट में घूमने के लिए कसोल भारत की सबसे अच्छी जगहों में शुमार है। पर्यटक (1500 -2500) रूपये के बीच कसोल की रोमंचक ट्रिप को एन्जॉय कर सकते हैं।

परिवहन

बता दे कसोल के लिए कोई सीधे बसे नही है। इसीलिए पहले आपको कश्मीरी गेट से भुंतर आना होगा जिसका किराया 500 रूपये है। और भुंतर से कसोल के लिए एक स्थानीय बस ले सकते है जिसके लिए आपको सिर्फ 50 रूपये देना होगा।

कसोल में होटल्स का किराया और खाना

कसोल में आपको रात रुकने के लिए 500 रूपये से लेकर 700 रूपये तक अच्छे होटल्स मिल जायेगी। जिनकी आप अपने बजट के अनुसार चुनाव कर सकते हैं। और 150 रूपये से लेकर 250 रूपये में खाने के अच्छे विकल्प मिल जायेगे।

और पढ़े : भारत के आकर्षक रेलवे स्टेशन जो प्राकृतिक सुन्दरता और मनमोहक वास्तुकला से लबरेज है

हम्पी – Hampi In Hindi

हम्पी - Hampi In Hindi

अगर आप एक इतिहास प्रेमी हैं और भारत में घूमने की एक सस्ती जगह के बारे में जानना चाहते तो हम्पी जाना आपके लिए एक बेहतर विकल्प होगा। हम्पी भारत के कर्नाटक राज्य में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित एक विशाल मंदिर हैं। जोकि अपने सुंदर और विशाल नक्काशीदार मंदिरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। खास तौर पर यहां निर्मित विरुपाक्ष मंदिर के लिए जो कि विजय नगर साम्राज्य के संरक्षक देवता को समर्पित किया गया है। हम्पी यहां की पहाड़ियों और घाटियों की गहराई में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल हैं। हम्पी लगभग 500 प्राचीन स्मारकों, हलचल वाले स्ट्रीट मार्केट, खूबसूरत मंदिरों, गढ़, खजाने और मनोरम अवशेषों से घिरा हुआ एक भव्य आकर्षित स्थल हैं। जो  पर्यटकों को बार-बार यहां आने के लिए आमंत्रित करता हैं।

हम्पी के प्रमुख पर्यटक स्थल – Major tourist places in Hampi In Hindi

  • विटला मंदिर परिसर
  • विरुपाक्ष मंदिर
  • सनापुर झील
  • हाथी अस्तबल
  • दारोजी भालू अभयारण्य
  • लोटस महल हम्पी
  • मोनोलिथ बुल हम्पी

हम्पी की यात्रा का बजट – Cost To Visit Hampi In Hindi

हम्पी भारत में घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में एक है। पर्यटक लगभग 2000 से 3000 रूपये में हम्पी की ट्रिप को एन्जॉय कर सकते हैं।

परिवहन

हम्पी पहुंचने का सबसे सस्ता और अच्छा साधन ट्रेन है। आप भारत के किसी भी हिस्से से ट्रेन से यात्रा करके हम्पी पहुच सकते हैं। बता दे ट्रेन से यात्रा करने के बाद हम्पी पहुचने के लिए आपको होस्पेट से बस लेना होगा। जिसकी टिकट 20 रूपये से 40 रूपये है।

हम्पी में रुकने के लिए होटल्स का किराया और खाना

बता दे हम्पी में रात रुकने के लिए आपको 500 से 600 रूपये में होमस्टे और गेस्ट हाउस किराये पर मिल जायेगें। हम्पी में 600 रूपये की अन्दर खाने के बिभिन्न विकल्प मौजूद है।

और पढ़े : हम्पी घूमने की जानकारी और 30 पर्यटक स्थल 

कोडाइकनाल तमिलनाडु – Kodaikanal In Hindi

कोडाइकनाल तमिलनाडु – Kodaikanal In Hindi

भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित कोडाइकनाल लो बजट में घूमने के लिए भारत की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। कोडाइकनाल की जलवायु इस स्थान को पर्यटकों के लिए खास बना देती हैं। यहां की मन्त्र-मुग्ध कर देने वाली जलवायु, कोहरे में ढंकी खूबसूरत पर्वत श्रंख्लाए, घाटियां और सुंदर झीले कोडाइकनाल की ओर बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। 7200 फिट की ऊंचाई पर स्थित ‘कोडाईकनाल ईथर सौंदर्य और पारदिक के आकर्षण का शानदार उदहारण हैं। दक्षिण भारत के इस पर्यटन स्थल को “प्रिंसेस हिल स्टेशन” के रूप में भी जाना जाता है।

कोडाइकनाल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – Famous Tourist Places In Kodaikanal In Hindi

  • चीड़ के जंगल
  • बेरिजम झील
  • पिलर रॉक्स
  • कोडाइकनाल झील
  • सिल्वर कैसकेड फॉल्स
  • कुरिन्जी अंदावर मंदिर
  • ग्रीन वैली व्यू

कोडाइकनाल घूमने के लिए बजट – Budget To Visit Kodaikanal In Hindi

कोडाइकनाल तमिलनाडु का खुबसूरत हिल स्टेशन है। जहाँ पर्यटक कम बजट में इस आकर्षक जगह घूमने जा सकते हैं।

परिवहन

कोडाइकनाल जाने के लिए बस परिवहन का सबसे अच्छा और सस्ता विकल्प है। बंगलौर से लगभग 650-700 रूपये में बस से यात्रा करके कोडाइकनाल पहुचा जा सकता है।

कोडाइकनाल में रुकने के लिए होटल्स का किराया

बता दे कोडाइकनाल में रात रुकने के लिए 500 से लेकर 1000 रूपये तक की अच्छी और सस्ती होटल्स उपलब्ध है। जिन्हें आप अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं।

खाना 

कोडाइकनाल में खाने के लिए सड़क के स्टोल का भोजन एक अच्छा और सस्ता विकल्प है, जहाँ 100 रूपये में 1 प्लेट चावल और चिकन परोसा जाता है। जो 1 व्यक्ति के लिए पर्याप्त है।

एलेप्पी केरल – Alleppey Kerala In Hindi

एलेप्पी केरल - Alleppey Kerala In Hindi

केरल राज्य में स्थित एलेप्पी शहर खूबसूरत बैकवाटर्स के लिए बेहद प्रसिद्ध है इसके अलावा यह अपने तटों, मंदिरों और पारंपरिक नाव दौड़ के लिए भी जाना जाता है। अगर आप भारत में कही घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट कम है तो एलेप्पी आपके लिए एक आदर्श जगह है। यहाँ कम दामों में रुकने की जगह के साथ स्वादिष्ट भोजन भी उचित दामों पर उपलब्ध है। अल्लेप्पी की यात्रा में पर्यटक हरे भरे धान के खेतों की झलक देख सकते हैं, आकर्षित एविफ़ुना और केरल राज्य के स्थानीय लोगों की जीवन शैली से अवगत हो सकते हैं।

एलेप्पी के प्रमुख आकर्षण केंद्र – Major Attraction of Alleppey In Hindi

  • हाउसबोट्स
  • समुद्र तट
  • बैकवाटर्स
  • कुमारकोम पक्षी अभयारण्य
  • कुट्टनाड
  • वेम्बनाड झील
  • अम्बालापुझा श्री कृष्ण मंदिर

एलेप्पी की यात्रा का बजट – Alleppey’s Travel Budget In Hindi

एलेप्पी केरल का लोकप्रिय पर्यटक स्थल है और भारत में घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है। जहाँ पर्यटक लो बजट में भी घूम सकते हैं।

परिवहन – एलेप्पी पहुचने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका ट्रेन है। जिसमे आप एक कम किराये का भुगतान करके एलेप्पी पहुंच सकते हैं।

होटल्स का किराया – बता दे एलेप्पी में सभी बजट की होटले, रिसोर्ट और होमस्टे उपलब्ध है। 300 से 900 रूपये में आपको एक अच्छा रूम किराये पर ले सकते हैं।

खाना – यदि आप अपनी यात्रा को कम बजट में रखना चाहते हैं तो आप स्ट्रीट फूड खा सकते हैं जो स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक है। एलेप्पी में स्ट्रीट फूड 150 से 200 रूपये के बीच उपलब्ध है।

और पढ़े : अल्लेप्पी के टॉप पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

सावरकुट महाराष्ट्र – Savarkut Maharashtra In Hindi

सावरकुट महाराष्ट्र - Savarkut Maharashtra In Hindi

महाराष्ट्र में स्थित सावरकुट लो बजट में घूमने के लिए भारत की सबसे सस्ती जगहों में एक है। सावरकुट एक शांत और सुंदर जगह है जो प्राकृतिक सुन्दरता के साथ साथ रैपरिंग, कयाकिंग, रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक साहसिक गतिविधियों की भी पेशकश करता है। जो प्रतिबर्ष कई हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। आपको बता दे अगर आपका बजट कम है और आप भारत घूमने के लिए एक सस्ती जगह की तलाश में है तो सावरकुट आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

 सावरकुट के प्रमुख आकर्षण केंद्र Major Attraction of  Savarkut In Hindi

  • प्राकृतिक सुन्दरता
  • कयाकिंग
  • रिवर राफ्टिंग

सावरकुट की यात्रा का बजट – Cost Of Travel To Savarkut In Hindi

बता दे पर्यटक सावरकुट की यात्रा 4000 से 5000 रूपये के बजट में कर सकते हैं।

परिवहन 

सावरकुट पहुचने का सबसे सुलभ और सस्ता साधन कब या टेक्सी है। सावरकुट जाने के लिए 1000 से 1500 रूपये में टैक्सी या कब किराये पर ले सकते है।

सावरकुट में खाना और ठहरने की जगह 

यदि आप कम बजट में सावरकुट की यात्रा करना चाहते है तो आप यहाँ मिलने वाले पैकेजों का चुनाव कर सकते हैं। जहाँ आप 3000 रूपये में 2 दिन रुक सकते और  कैम्पिंग, भोजन, और राफ्टिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों को एन्जॉय कर सकते है।

पांडिचेरी – Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी – Pondicherry In Hindi

अगर आप भारत में घूमने के लिए सस्ती और कोई अलग जगह जाने के बारे सोच रहे हैं तो पॉन्डिचेरी से अच्छी जगह आपके लिए कोई और नहीं हो सकती। यहां पर आप एक फ्रांसीसी अनुभव प्राप्त कर सकते। पॉन्डिचेरी दक्षिण भारत में घूमने के लिए सबसे आकर्षक और मंत्रमुग्ध कर देने वाले पर्यटन स्थल में से एक है। तमिलनाडु राज्य में स्थित पांडिचेरी भारत के दक्षिण-पूर्वी में स्थित एक छोटा सा शहर हैं, जो यात्रा के लिए बेहद सस्ता और अच्छा है। पांडिचेरी आने के बाद आप दिन के समय यहां सड़कों की सैर कर सकते हैं और शाम को समुद्र तट स्थित कई कैफे में अपनी यात्रा का मजा ले सकते हैं।

पांडिचेरी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – Famous Tourist Places of Pondicherry In Hindi

  • पैराडाइज बीच
  • अरबिंदो आश्रम
  • सेरेनिटी समुद्र तट
  • ऑरोविले
  • बॉटनिकल गार्डन
  • गोकिलमबल थिरुक्मेश्वर मंदिर

पांडिचेरी की यात्रा का बजट – Travel Cost To Pondicherry In Hindi

पांडिचेरी भारत का एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है जिसकी यात्रा आप 4000 से 5000 रूपये के बजट में कर सकते हैं।

परिवहन

चेन्नई से पांडिचेरी के लिए ट्रेन में यात्रा करना काफी आरामदायक और सस्ता है।

पांडिचेरी की होटल्स का किराया और खाना 

यदि आप पांडिचेरी की यात्रा लो बजट में करना चाहते है तो बता दे पांडिचेरी में आपको 1000 से 2000 रूपये में अच्छी होटल्स मिल जायेगी। और कम बजट में पांडिचेरी की यात्रा में स्ट्रीट भोजन का शानदार विकल्प है जहाँ आपको 200 रूपये स्वादिष्ट स्ट्रीट फ़ूड मिल जायेगा।

और पढ़े : पांडिचेरी के टॉप पर्यटन स्थल की जानकारी

कोल्ली हिल्स – Kolli Hills In Hindi

कोल्ली हिल्स – Kolli Hills In Hindi

तमिलनाडु के नामक्कल जिले में स्थित कोल्ली हिल्स भारत में घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है। यह वाणिज्यिक पर्यटन से अपेक्षाकृत अछूता है और इसलिए इसने अपनी प्राकृतिक विशालता को बरकरार रखा है। कोल्ली हिल्स न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि अर्पापलेश्वर मंदिर के कारण भी इसका धार्मिक महत्व है जो भगवान शिव को समर्पित है। कोल्ली हिल्स के शिखर पर घुमावदार सडक के माध्यम से पहुचा जा सकता है।

कोल्ली हिल्स के लोकप्रिय पर्यटक स्थल – Popular Tourist Places Of Kolli Hills In Hindi

  • अगया गंगई वॉटरफॉल
  • अरापलेश्वर मंदिर
  • कोल्ली हिल्स बोट हाउस
  • मसिला जलप्रपात

कोल्ली हिल्स की यात्रा का बजट – Kolli Hills Travel Budget In Hindi

कोल्ली हिल्स तमिलनाडु की यात्रा पर्यटक 2000 से 3000 रूपये के बजट में कर सकते हैं।

परिवहन

कोल्ली पहाड़ियों तक पहुँचने का सबसे अच्छा रास्ता NH 45 के माध्यम से सड़क मार्ग से है। आपको चेन्नई से सेलम तक बस लेनी होगी और वहाँ से आपको कोल्ली पहाड़ियों के लिए एक स्थानीय बस मिल जाएगी जिसका किराया 250 रूपये देना होगा।

कोल्ली हिल्स में रुकने के लिए होटल्स और खाना 

यदि कोल्ली हिल्स की यात्रा के लिए आपका बजट कम है तो आपको बता दे कोल्ली हिल्स के आसपास 400 रूपये से होटल्स उपलब्ध है। जिनकी आप अपने बजट के अनुसार चुनाव कर सकते हैं। जबकि कोल्ली हिल्स में 150 से 200 रूपये में भोजन के विकल्प मौजूद है।

रामेश्वरम, तमिलनाडु – Rameswaram, Tamil Nadu In Hindi

रामेश्वरम, तमिलनाडु – Rameswaram, Tamil Nadu In Hindi

तमिलनाडु में स्थित रामेश्वरम भारत के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार रामेश्वरम, वह संगम स्थल है जहां भगवान राम ने अपनी पत्नी सीता को बचाने के लिए लंका में एक पुल का निर्माण किया था। यह चार धामों में से एक है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग बारह द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। और बता दे रामेश्वरम रामनाथस्वामी मंदिर के सबसे बड़े मंदिर गलियारे के लिए जाना जाता है। लो बजट में घूमने के लिए रामेश्वरम भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। रामेश्वरम की चेन्नई से एक सस्ती यात्रा हो सकती है, क्योंकि रामेश्वरम की चेन्नई से दूरी कम है और यहां का आवास और भोजन भी काफी सस्ता है।

रामेश्वरम के प्रमुख पर्यटक आकर्षण – Major Tourist Attractions of Rameswaram In Hindi

  • रामनाथस्वामी मंदिर
  • धनुषकोडि बीच
  • पम्बन ब्रिज
  • राम
  • सेतु
  • हनुमान मंदिर

रामेश्वरम की यात्रा के लिए बजट – Travel budget of Rameswaram In Hindi

रामेश्वरम भारत तमिलनाडु का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। पर्यटक 3000 से 4000 रूपये के बजट में रामेश्वरम घूमने जा सकते है।

परिवहन 

रामेश्वरम सड़क मार्ग द्वारा चेन्नई से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। कई राज्य बसें चेन्नई से रामेश्वरम के लिए संचालित की जाती है जिनका किराया 200-300 रूपये के बीच है।

रामेश्वरम की होटल्स और खाना 

बता दे रामेश्वरम में भोजन सहित 1500 से 3000 रूपये के बीच होटल्स उपलब्ध है जिनकी आप अपने बजट के अनुसार चुनाव कर सकते है।

और पढ़े : रामेश्वरम मंदिर के इतिहास, दर्शन पूजन और यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी

दीघा पश्चिम बंगाल – Digha West Bengal In Hindi

दीघा पश्चिम बंगाल – Digha West Bengal In Hindi

बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित दीघा एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो समुद्र तटों और प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। दीघा भारत में घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है जहाँ आप सुखद वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह जगह वन-स्टॉप डेस्टीनेशन है। यह पर्यटन स्थल अपने शानदार समुद्र तटों, धार्मिक मंदिरों और उच्च तकनीक अनुसंधान केंद्रों और संग्रहालयों के लिए जाना जाता है, पश्चिम बंगाल के इस सबसे लोकप्रिय समुद्री रिसॉर्ट में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए बहुत कुछ है।

दीघा के प्रमुख पर्यटक आकर्षण –  Major tourist attractions of Digha In Hindi

  • तालसारी बीच
  • शंकरपुर बीच
  • चंदनेश्वर मंदिर
  • समुद्री एक्वेरियम

दीघा की यात्रा के लिए बजट – Budget For The Trip To Digha In Hindi

आपको बता दे लगभग 2500 से 3500 रूपये के बजट में आप दीघा पर्यटन की सुखद और रोमंचक यात्रा कर सकते हैं।

परिवहन

दीघा की यात्रा के लिए बस का सफ़र सबसे अच्छा और सस्ता तरीका है। कोलकाता से दीघा के बीच कई बसे संचालित की जाता है, जिनका जाने किराया 125 रूपये है।

दीघा में होटल्स का किराया और खाना

बता दे दीघा के आसपास लो बजट से लेकर हाई बजट तक की सभी प्रकार की होटल्स उपलब्ध है। जिनमे से आप 600 से 1000 रूपये के बीच की होटल्स का चुनाव कर सकते है जो आपको भोजन भी उपलब्ध कराती है।

दार्जलिंग – Darjeeling In Hindi

दार्जलिंग – Darjeeling In Hindi

जब भारत में घूमने की सबसे अच्छी और सस्ती जगहों की बात हो तो दार्जिलिंग पर्यटन स्थल कैसे पीछे रह सकता है। हिमालय की रानी के नाम से प्रसिद्ध दार्जिलिंग भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। खड़ी पहाड़ी रिज पर फैले हुए हरे भरे चाय के बागानों से घिरा हुआ दार्जिलिंग समुद्र तल से 2,050 मीटर की ऊँचाई स्थित है। इस शहर की जलवायु साल भर शांत रहती है जो इसको एक खास पर्यटक स्थल बनाती है।यहां की वादियां बेहद मनमोहक हैं और यह एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। दार्जिलिंग सिर्फ चाय के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध नहीं है बल्कि अपनी खूबसूरती के कारण भी यह शहर दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

दार्जलिंग के प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण – Famous Tourist Attractions of Darjeeling In Hindi

दार्जलिंग की यात्रा के लिए बजट – Budget For Travel To Darjeeling In Hindi

दार्जलिंग भारत का खुबसूरत हिल स्टेशन है। पर्यटक दार्जलिंग की पूर्ण यात्रा 3000 से 4000 रूपये के बजट में कर सकते हैं।

परिवहन

यदि आप दार्जलिंग जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करना चुनते हैं जो वास्तव में सबसे अच्छा तरीका है। तो आपको कोलकाता से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए एक ट्रेन लेनी होगी। जिसके लिए आपको लगभग 350 रूपये किराया देना होगा। और न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जलिंग के जाने लिए 100 -200 रूपये में ऑटो या टेक्सी शेयर कर सकते है।

दार्जलिंग में होटल्स का किराया और खाना

दार्जिलिंग में अच्छी तरह से सुसज्जित होटले उपलब्ध हैं जो सभी बजट के यात्रियों का स्वागत करती हैं। दार्जलिंग में आपको खाना सहित 1000-2000 रूपये अच्छी होटल्स मिल जायेंगी।

और पढ़े : दार्जिलिंग के टॉप पर्यटन और दर्शनीय स्थल की जानकारी

नैनीताल उत्तराखंड – Nainital Uttarakhand In Hindi

नैनीताल उत्तराखंड – Nainital Uttarakhand In Hindi

उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक नैनीताल कुमाऊं पहाड़ियों के बीच स्थित है। नैनी झील और इसके चारों ओर की खूबसूरत पहाड़ियाँ नैनीताल का मुख्य आकर्षण है। नैनीताल अपने खूबसूरत परिदृश्य और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों के लिए स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। प्राकृतिक सुंदरता में झीलों के शहर के रूप में प्रसिद्ध नैनीताल में बर्फ से ढकी पहाडिय़ां और झीलें हैं। समुद्र तल से 1938 किमी की ऊँचाई पर स्थित नैनीताल में पूरे साल एक सुखद जलवायु होती है और इसे सही मायने में सभी यात्रा प्रेमियों के लिए एक सुरम्य स्वर्ग कहा जा सकता है। इस मनमोहक पहाड़ी शहर में सस्ते भोजन और होटल भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही आप यहां बहुत ही कम कीमतों पर नौका विहार भी कर सकते हैं।

नैनीताल के प्रमुख पर्यटन स्थल – Major tourist places of Nainital In Hindi

  • नैनी झील
  • नैना देवी मंदिर
  • द माल रोड
  • स्नो व्यू प्वाइंट
  • एडवेंचर स्पोट्र्स

नैनीताल की यात्रा के लिए बजट – Budget For Travel To Nainital In Hindi

नैनीताल भारत उत्तराखंड का खुबसूरत पर्यटक स्थल है। जहाँ पर्यटक 3000 से 4500 रूपये के बजट में भी इस मनमोहक जगह की सुखद यात्रा कर सकते है।

परिवहन

नैनीताल की यात्रा के लिए बस और ट्रेन दोनों ही सबसे अच्छे और सस्ते विकल्प  है। एक न्यूनतम लागत से यात्रा करके आप नैनीताल जा सकते हैं।

नैनीताल में होटल्स और खाना

बता दे नैनीताल में सभी बजट के पर्यटकों के लिए होटल्स और खाना उपलब्ध है। जिनकी पर्यटक अपने बजट के अनुसार चुनाव कर सकते हैं।

और पढ़े : नैनीताल में घूमने की जगह और पर्यटन स्थल की जानकारी

मुन्नार – Munnar In Hindi In Hindi

मुन्नार – Munnar In Hindi In Hindi

भारत में लो बजट में घूमने के लिए मुन्नार भारत की सबसे सस्ती और लोकप्रिय जगहों में से एक है। मुन्नार एक हिल स्टेशन है जो अपनी चाय सम्पदा, हरियाली और खस्ताहाल चोटियों के लिए प्रसिद्ध है।  मुन्नार की यात्रा अपने आप में एक अलग ही अनुभव लेकर आती है, छोटा हिल स्टेशन होने के वावजूद भी यहां आने वाले सैलानियों का जमघट वर्ष भर लगा रहता हैं। यह एक शांत पहाड़ी शहर है जहाँ पर आपको बहुत कम दामों में रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध है। जो भी लोग भारत में कम बजट वाली जगह पर जाना चाहते हैं तो आपको मुन्नार का दौरा जरुर करना चाहिए।

मुन्नार के प्रमुख पर्यटक आकर्षण – Major Tourist Attractions Of Munnar In Hindi

  • रोज गार्डन
  • इको पॉइंट
  • नामुडी पीक
  • लक्कम वाटरफॉल
  • टाटा टी म्यूजियम
  • राविकुलम नेशनल पार्क

मुन्नार की यात्रा के लिए बजट –  Budget For Travel To Munnar In Hindi

मुन्नार भारत में घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है जहाँ आप लो बजट में मुन्नार की सुखद यात्रा कर सकते है।

और पढ़े : केरल के मशहूर हिल स्टेशन मुन्नार के पर्यटन स्थल

सिक्किम – Sikkim In Hindi In Hindi

सिक्किम – Sikkim In Hindi In Hindi

भारत का खुबसूरत राज्य सिक्किम आकर्षक और सस्ता पर्यटन स्थल है। जिसकी अद्भुत जलवायु, हिमालय के सुंदर नज़ारे, ट्रेक, तिब्बती बौद्ध संस्कृति और स्वादिष्ट स्थानीय भोजन इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनता है। जहाँ की चोटियाँ, पवित्र झीलें, प्राचीन मठ, आर्किड नर्सरी और आश्चर्यजनक ट्रेकिंग मार्ग सिक्किम को छुट्टी बनाने के लिए परफेक्ट प्लेस बनाते हैं। सिक्किम भारत का सबसे आकर्षक राज्य है जो अपनी उत्कृष्ट प्राकृतिक सुन्दरता साधनों, भव्य पहाड़ों, सुंदर झरनों और कुछ अद्भुत परिदृश्यों से भरपूर है। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं और सौंदर्य बोध से परिपूर्ण हैं तो यह राज्य आपके घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है। आप बहुत ही कम बजट के साथ सिक्किम की यात्रा का पूरा मजा ले सकते हैं।

सिक्किम के लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण – Popular Tourist Attractions Of Sikkim In Hindi

सिक्किम की यात्रा के लिए बजट – Budget For Travel To Sikkim In Hindi

  • सिक्किम भारत का खुबसूरत राज्य है जो बिभिन्न पर्यटक स्थलों से भरा हुआ है। जहाँ पर्यटक लो बजट में इस खुबसूरत जगह घूमने जा सकते है। जहाँ पर्यटकों के लिए लो बजट से लेकर हाई बजट तक सभी प्रकार की होटले और खाना उपलब्ध है। जिनकी पर्यटक अपने बजट के बजट के अनुसार चुनाव कर सकते है।

और पढ़े :

Leave a Comment