देहरादून के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी – Dehradun Information In Hindi

2.7/5 - (12 votes)

Places To Visit In Dehradun In Hindi : उत्तराखंड राज्य में दून घाटी के बीच स्थित देहरादून भारत के दर्शनीय स्थलों में से एक हैं।उतराखण्ड राज्य की राजधानी देहरादून पर्यटकों के मध्य बहुत ही लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो फैमली वेकेशन, फ्रेंड्स टूर और कपल्स के घूमने के लिए उत्तराखंड की परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन है। उतराखण्ड राज्य में गढ़वाल हिमालय की एक सुंदर पृष्ठभूमि पर स्थित देहरादून समुद्र तल से 1400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। भारत के दर्शनीय स्थल देहरादून के नजदीक एक और अन्य पर्यटक स्थल मसूरी भी हैं जो पर्यटकों को बहुत अधिक आकर्षित करता हैं।

यदि आप देहरादून और यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस अर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

देहरादून का इतिहास – History Of Dehradun In Hindi

देहरादून में क्या खास हैं – What Is Special In Dehradun In Hindi

देहरादून किस राज्य में है – In Which State Is Dehradun In Hindi

देहरादून के पर्यटक स्थल – Tourist Places In Dehradun In Hindi

  1. देहरादून में सहस्त्रधारा – Sahastradhara At Dehradun In Hindi
  2. देहरादून में रॉबर की गुफा – Robber’s Cave In Dehradun In Hindi
  3. देहरादून में लच्छीवाला – Lacchiwalla In Dehradun In Hindi
  4. देहरादून में मिन्ड्रोलिंग मठ – Mindrolling Monastery In Dehradun In Hindi
  5. हर की दून देहरादून – Har Ki Dun In Dehradun In Hindi
  6. देहरादून में फन वैली – Fun Valley In Dehradun In Hindi
  7. मालसी डियर पार्क देहरादून – Malsi Deer Park Dehradun In Hindi
  8. टपकेश्वर मंदिर देहरादून – Tapkeshwar Temple Dehradun In Hindi
  9. देहरादून में जोनल म्यूजियम – Zonal Museum Dehradun In Hindi
  10. देहरादून का तपोवन मंदिर – Tapovan Temple In Dehradun In Hindi
  11. वन अनुसंधान संस्थान देहरादून – Forest Research Institute Dehradun In Hindi
  12. देहरादून में ट्रेकिंग – Trekking In Dehradun In Hindi
  13. देहरादून का पल्टन बाजार – Paltan Bazar In Dehradun In Hindi
  14. चेटवुड हॉल देहरादून – Chetwoode Hall Dehradun In Hindi
  15. देहरादून में राजाजी राष्ट्रीय उद्यान – Rajaji National Park In Dehradun In Hindi

देहरादून घूमने का सबसे अच्छा समय –Best Time To Visit In Dehradun In Hindi

देहरादून में होटल – Hotel In Dehradun In Hindi

देहरादून में फेमस फूड – Dehradun Famous Food In Hindi

देहरादून कैसे पहुंचे – How To Reach Dehradun In Hindi

  1. हवाई मार्ग से देहरादून कैसे पहुंचे – How To Reach Dehradun By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से देहरादून कैसे पहुंचे – How To Reach Dehradun By Train In Hindi
  3. बस से देहरादून कैसे पहुंचे – How To Reach Dehradun By Bus In Hindi

देहरादून की लोकेशन का मैप – Dehradun Location

देहरादून की फोटो गैलरी – Dehradun Images

1. देहरादून का इतिहास – History Of Dehradun In Hindi

देहरादून का इतिहास - History Of Dehradun In Hindi

देहरादून का इतिहास देखने पर पता चलता हैं कि देहरादून शहर का नाम दो अलग-अलग शब्दों “देहरा” और “दून” से मिलकर बना हैं। देहरा का अर्थ हैं घर और दून का अर्थ हैं हिमालय और शिवालिकों के बीच की घाटी (अर्थात देहरादून एक खूबसूरत घटी में स्थित हैं ) हैं।गुरु रामराय ने अपने अनुयायियों के साथ जब देहरादून का दौरा किया तो इस स्थान पर एक शिविर स्थापित किया। माना जाता हैं कि लगभग इसी समय देहरादून शहर का विकाश आरम्भ हुआ हैं। कुछ इतिहासकारों का मानना हैं कि  ‘देहरा’ का इस्तेमाल शिविर के संदर्भ में किया जा सकता है और फिर इस स्थान को ‘देहरादून’ नाम से जाना गया। देहरादून शहर में रामायण और महाभारत की प्राचीन कथाओं का भी उल्लेख देखने को मिलता है। हालांकि वर्तमान समय एक शैक्षिक केंद्र के रूप में देहरादून शहर का बहुत अधिक महत्व है।

देहरादून शहर कॉलेज और विश्वविद्यालयकी बात करे तो 90 के दशक के प्रारंभ तक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए मात्र 4 कालेज डीएवीपी पीजी कॉलेज, डीबीएस कॉलेज, केपी पीजी गर्ल्स कॉलेज और एसजीआरआर पीजी कॉलेज की स्थापना हुई थी। इसके अलावा देहरादून शहर के इतिहास में देहरादून, गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र के कुछ भाग संयुक्त प्रांत का हिस्सा हुआ करते थे। जिन्हें बाद में उत्तर प्रदेश राज्य का नाम दिया गया। उत्तर-प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत वर्ष 2000 में उत्तराखंड राज्य (उत्तरांचल) को उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी जिलों से बाहर रखा गया और देहरादून को अंतरिम राजधानी के रूप में दर्जा दिया गया।

2. देहरादून में क्या खास हैं – What Is Special In Dehradun In Hindi

देहरादून में क्या खास हैं - What Is Special In Dehradun In Hindi

देहरादून ऐसे पर्यटकों के लिए बेहद ही खास हैं जो साहसिक गतिविधियों के शौकीन हैं और अपने दोस्तों या परिवार जनों के साथ एक रोमांचकारी ट्रिप पर जाना चाहते हैं। साथ ही साथ पहाड़ों, यहां का सूर्यास्त और मदमस्त कर देने वाली जलवायु का अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा देहरादून कई प्राचीन गुफाएं और प्राकृतिक झरनों से घिरा हुआ स्थान है। यहां एक लौकप्रिय रॉबर की गुफा जोकि पहाड़ियों से घिरी हुई एक प्राकृतिक गुफा हैं। यहां बर्फ के ठन्डे पानी का आनंद लें और देहरादून पर्यटन स्थल में आने वाले यात्री अपनी खूबसूरत पिक निकालने के लिए स्वतंत्र हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए एक अन्य लोकप्रिय स्थल लच्छीवाला है। जहां पर्यटक एकान्त में बैठकर मानव निर्मित झील और उसके चारों ओर फैली घनी हरियाली का आनंद ले सकते हैं। यदि आप तैयार हैं तो लच्छीवाला नामक इस स्थान पर ट्रेकिंग और बर्डवॉचिंग की भी व्यवस्था है।

3. देहरादून किस राज्य में है – In Which State Is Dehradun In Hindi

देहरादून भारत के उत्तराखंड राज्य की राजधानी हैं और उतराखण्ड में स्थित एक खूबसूरत पर्यटक स्थल के रूप में दुनिया भर में जाना जाता है।

और पढ़े: जागेश्वर धाम यात्रा की जानकारी

4. देहरादून के पर्यटक स्थल – Tourist Places In Dehradun In Hindi

देहरादून के पर्यटक स्थल - Tourist Places In Dehradun In Hindi

देहरादून शहर अपने पर्यटक स्थलों के लिए जाना जाता हैं। यहा कई स्थान आपको ऐसे मिलेंगे जो आपके मन को मोह लेंगे और आपका मन करेगा की अभी कुछ समय और यहा बिताया जाए। तो हम आपको देहरादून टूरिस्ट प्लेस की जानकारी देते हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं –

4.1 देहरादून में सहस्त्रधारा – Sahastradhara WaterFall At Dehradun In Hindi

देहरादून में सहस्त्रधारा - Sahastradhara WaterFall At Dehradun In Hindi

सहस्त्रधारा देहरादून में स्थित एक खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं जो देहरादून शहर से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। सहस्त्रधारा का शाब्दिक अर्थ ” द थाउजेंड फोल्ड स्प्रिंग” हैं। इस स्थान पर झरने, गुफाएं, सीढियां और खेती की जमीन भी शामिल हैं। यह स्थान उन झरनों और गुफाओं के लिए भी जाना जाता हैं जिनमे पानी चूना पत्थर के स्टैलेक्टाइट्स से टपकता है। यह स्थान आकर्षित फोटोग्राफी, धार्मिक स्थल और पर्यटकों की पसंदीदा जगहों के लिए जाना जाता हैं। सहस्त्रधारा में कोई प्रवेश शुल्क नही लगता हैं और सूर्योदय से सूर्यास्त तक सभी दिन यह खुला रहता हैं।

4.2 देहरादून में रॉबर की गुफा – Robber’s Cave In Dehradun In Hindi

देहरादून में रॉबर की गुफा - Robber’s Cave In Dehradun In Hindi

देहरादून से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रॉबर्स गुफा एक प्राचीन अद्भुत गुफा हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। 600 मीटर लंबी नदी की गुफा को यहां के स्थानीय लोग गुच्चुपानी के नाम से भी जानते हैं। रॉबर्स गुफा को दो मुख्य भागों में विभाजित किया गया है। जिसकी उच्चतम गिरावट 10 मीटर लंबी आंकी गयी है। रॉबर्स गुफा अपनी अनूठी प्राकृतिक घटनाओं के लिए जाना जाता है। इस स्थान को गायब होने वाली धारा के रूप में भी जाना जाता है। कहते हैं कि इस स्थान का उपयोग ब्रिटिश राज्य के दौरान लुटेरे छुपने के लिए भी करते थे। राबर्स गुफा घूमने के लिए पर्यटकों को कोई शुल्क अदा नही करना होता हैं।

4.3 देहरादून में लच्छीवाला – Lacchiwalla In Dehradun In Hindi

देहरादून में लच्छीवाला - Lacchiwalla In Dehradun In Hindi

देहरादून में लच्छीवाला एक लोकप्रिय पिकनिक डेस्टिनेशन माना जाता हैं। यहां की शानदार हरियाली और मानव गतिविधि के लिए यह स्थान बहुत अधिक चर्चा में रहता हैं। लच्छीवाला देहरादून शहर से एक छोटी ड्राइव पर स्थित है।

4.4 देहरादून में मिन्ड्रोलिंग मठ – Mindrolling Monastery In Dehradun In Hindi

देहरादून में मिन्ड्रोलिंग मठ - Mindrolling Monastery In Dehradun In Hindi

तिब्बत में निंगम्मा स्कूल के छह प्रमुख मठों में से एक मिन्ड्रोलिंग मठ की स्थापना सन 1676 में रिग्जिन तेरदक लिंगपा के द्वारा गई थी। जिसे बाद में सन 1965 में भिक्षुओं के एक समूह के साथ खोचेन रिनपोछे द्वारा देहरादून शहर में फिर से स्थापित किया गया।मिन्ड्रोलिंग मठ देहरादून का एक खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं जहां सेंकडों की संख्या में पर्यटक आते हैं। कई वर्गों के साथ एक वास्तुशिल्प उत्कृष्ट कृति होने के नाते मिन्ड्रोलिंग मठ को देखना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। कई सुंदर उद्यान, बड़े क्षेत्र, और एक स्तूप सभी मठों में स्थित हैं।

4.5 हर की दून देहरादून – Har Ki Dun In Dehradun In Hindi

हर की दून देहरादून - Har Ki Dun In Dehradun In Hindi

हर की दून देहरादून शहर की हलचल से दूर स्थित एक खूबसूरत पालने के आकार की घाटी है जिसका सौंदर्य देखते ही बनता है। इस घाटी की ऊंचाई समुद्र तल से 3,566 मीटर हैं। यह स्थान पर्यटकों के लिए ट्रैकिंग भ्रमण की अधिकता प्रदान करता है। हर की दून घाटी को “देवताओं की घाटी” के रूप में भी जाना जाता हैं।

और पढ़े: उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन लैंसडाउन यात्रा की पूरी जानकारी

4.6 देहरादून में फन वैली – Fun Valley In Dehradun In Hindi

देहरादून में फन वैली - Fun Valley In Dehradun In Hindi

देहरादून में स्थित फन वैली परिवार और दोस्तों के साथ जाने के लिए एक आदर्श जगह हैं। आप यहां पूरा दिन उत्साह पूर्ण ढंग से बिता सकते हैं। फन वैली में एक विशाल आंतरिक परिसर, बहु-व्यंजन रेस्तरां, कियोस्क, रोमांचकारी सवारी और आवास स्थान हैं। जिसमें एक शानदार वाटर पार्क, डीलक्स कमरे शामिल हैं। फन वैली में हाल ही में छुट्टी के दिनों में पर्यटकों की भारी संख्या देखने को मिली हैं। यहां सम्मेलन कक्ष, पार्टी हॉल और शानदार कॉटेज जैसी सुविधाएं आपको मिल जाएगी।

4.7 मालसी डियर पार्क देहरादून – Malsi Deer Park Dehradun In Hindi

मालसी डियर पार्क देहरादून - Malsi Deer Park Dehradun In Hindi

शिवालिक रेंज के आधार पर देहरादून में स्थित मालसी डियर पार्क एक प्राणि उद्यान है। यह दो सींग वाले हिरण, मोर, बाघ, नीलगाय और कई अन्य जानवरों का निवास स्थान है। यहां आने वाले सभी प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग की तरह प्रतीत होता हैं। मालसी डियर पार्क की सुंदरता समय बिताने के लिए बहुत ही अनमोल है। वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध यह पार्क शहर के व्यस्त जीवन से दूर रहने और आराम करने के लिए एक शानदार पर्यटक स्थल है। यह एक छोटा जूलोजिकल पार्क है। यह पार्क फोटोग्राफी, पिकनिक, शांत वातावरण और दर्शनीय स्थलों के लिए बहुत खास माना जाता है। हालांकि यह पार्क प्रमुख रूप से हिरणों के लिए फेमस है। लेकिन यहां मोर, नीलगाय, खरगोश और बाघ जैसी प्रजातियों के जानवरों को भी देखा जा सकता हैं। यह पार्क हिमालयी सुंदरियों जैसे नीलगायों और मृगों का घर है जो दुनिया भर से बच्चों और पशु प्रेमियों को आकर्षित करते हैं। मालसी पार्क मालसी फॉरेस्ट रिजर्व का एक हिस्सा है और देहरादून शहर के राजाजी नेशनल पार्क के बाद सबसे अच्छा वन्यजीव अभ्यारण माना जाता हैं।

4.8 टपकेश्वर मंदिर देहरादून – Tapkeshwar Temple Dehradun In Hindi

टपकेश्वर मंदिर देहरादून - Tapkeshwar Temple Dehradun In Hindi

टपकेश्वर मंदिर देहरादून शहर के केंद्र से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। भगवान शिव को समर्पित टपकेश्वर मंदिर एक गुफा मंदिर हैं और यह मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यह श्रद्धेय मंदिर एक नदी के किनारे स्थित है जोकि इसे एक अद्वितीय पवित्रता प्रदान करता है। एक शिव लिंग मंदिर के मुख्य परिसर में निहित है और शिवलिंग पर लगातार छत से पानी टपकते रहता है जिसे देखने के लिए लोगो की लम्बी भीड़ लगी रहती हैं। माना जाता हैं की इस गुफा को गुरु द्रोणाचार्य ने बसाया था और यह द्रोण गुफा के नाम से भी प्रसिद्ध है।

4.9 देहरादून में जोनल म्यूजियम – Zonal Museum Dehradun In Hindi

जोनल म्यूजियम मानव जाति की उत्पत्ति, विकास और जीविका से संबंधित कलाकृतियों और संग्रह के लिए लोगो के बीच लोकप्रिय है। देहरादून का यह जोनल म्यूजियम यहा की संकृति, जीवन स्थितियां और रीति-रीवाजो का गवाह हैं। इस संग्रहालय की स्थापना सन 1971 में की गयी थी।

4.10 देहरादून का तपोवन मंदिर – Tapovan Temple In Dehradun In Hindi

देहरादून का तपोवन मंदिर - Tapovan Temple In Dehradun In Hindi
Image Credit: Saikat Ghosh

तपोवन मंदिर एक पवित्र स्थान है जो देहरादून शहर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर चारो तरफ से हरियाली से घिरा हुआ हैं जो और अधिक आकर्षित लगता हैं। तपोवन मंदिर आने वाले पर्यटकों को यहां के शांत वातावरण में अपने मन को शांति प्राप्त होती हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस मंदिर का नाम “तपो-वन” शब्द दो शब्दों से लिया गया है। तपस्या जिसका अर्थ है कठोर और वान जिसका अर्थ है वन से लिया गया हैं।

और पढ़े: औली के 15 प्रमुख पर्यटन स्थल

4.11 वन अनुसंधान संस्थान देहरादून – Forest Research Institute Dehradun In Hindi

वन अनुसंधान संस्थान देहरादून - Forest Research Institute Dehradun In Hindi

देहरादून का वन अनुसंधान संस्थान वर्ष 1906 में स्थापित किया गया था और यह वन अनुसंधान संस्थान 4. 5 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसमें वास्तुकला के औपनिवेशिक और ग्रीको-रोमन शैलियों का समावेश देखने को मिलता है। भारत में वानिकी अनुसंधान के क्षेत्र में  स्थित यह प्रमुख संस्थान उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित है। फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट का खूबसूरत विशाल परिसर मीडिया को भी आकर्षित करता रहा है। इस स्थान का उपयोग विभिन्न बॉलीवुड फिल्मों को फिल्माने के लिए भी किया जा चुका हैं।

4.12 देहरादून में ट्रेकिंग – Trekking In Dehradun In Hindi

देहरादून में ट्रेकिंग - Trekking In Dehradun In Hindi

देहरादून आने वाले साहसिक पर्यटकों के लिए ट्रेकिंग एक शानदार गतिविधि हैं। जिसका लुत्फ यहां आने वाले पर्यटक बखूबी उठाते हैं। जॉर्ज एवरेस्ट, ज्वाला देवी, भादराज मंदिर, दून घाटी, डाकपत्थर, शिवालिक पर्वतमाला, आसन बैराज कुछ स्थानों का आनंद भी लिया जा सकता हैं।

4.13 देहरादून का पल्टन बाजार – Paltan Bazar In Dehradun In Hindi

देहरादून का पल्टन बाजार - Paltan Bazar In Dehradun In Hindi

देहरादून में खरीदारी करने के लिए यहां का पल्टन बाजार एक शानदार विकल्प है। देहरादून के इस बाजार से आप मसाले, edibles का चुनाव कर सकते हैं। भीड़ भाड़ से भरे इस बाजार में देहाती झलक देखने को मिलती हैं।

4.14 चेटवुड हॉल देहरादून – Chetwoode Hall Dehradun In Hindi

चेटवुड हॉल देहरादून – Chetwoode Hall Dehradun In Hindi
Image Credit: Shubham Bora

चेटवुड हॉल भारतीय सैन्य अकादमी से जुड़ा हुआ है और भारतीय सेना की आधुनिक कलाकृतियों और परिष्कृत गोला बारूद की श्रृंखला का स्थान हैं जो भारतीय सशस्त्र बलों के वैभव को और अधिक बढ़ता हैं।

4.15 देहरादून में राजाजी राष्ट्रीय उद्यान – Rajaji National Park In Dehradun In Hindi

देहरादून में राजाजी राष्ट्रीय उद्यान - Rajaji National Park In Dehradun In Hindi

देहरादून में स्थित राजाजी नेशनल पार्क वनस्पतियों और जीवों में प्रचुरता से समृद्ध है और प्रकृति प्रेमियों, वन्यजीव उत्साहीयों के लिए लोगों के लिए एक शानदार छुटियाँ बिताने का स्थान हैं। बाघों और हाथियों के लिए प्रसिद्ध राजाजी नेशनल पार्क को हाल ही में भारत सरकार द्वारा टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया हैं। सी राजगोपालाचारी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड के 3 जिलों देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में फैला हुआ है। यह वन क्षेत्र में साल, सागौन और अन्य झाड़ियों के लिए लोकप्रिय है।

और पढ़े: धनोल्टी यात्रा की जानकारी और घूमने की 5 खास जगह

5. देहरादून घूमने का सबसे अच्छा समय –Best Time To Visit In Dehradun In Hindi

देहरादून घूमने का सबसे अच्छा समय –Best Time To Visit In Dehradun In Hindi

देहरादून घूमने जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून महीने को माना जाता हैं क्योंकि यह वह समय होता है जब मौसम बहुत ही साफ होता हैं और इस मौसम में आपको बारिश या ठण्ड की परेशानी भी नही होगी। इस मौसम में देहरादून शहर और यहां के दर्शनीय स्थलों और साहसिक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते है। इस समय के दौरान यहा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तक आंका गया हैं।

और पढ़े : हनुवंतिया टापू घूमने की जानकारी

6. देहरादून में होटल – Hotel In Dehradun In Hindi

देहरादून में होटल – Hotel In Dehradun In Hindi

देहरादून आने वाले पर्यटक यदि यहां होटल की तलाश में हैं तो हम आपको बता दें कि देहरादून में लो-बजट से लेकर हाई बजट तक होटल उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। तो आइयें हम आपको देहरादून की कुछ होटलो के नाम बताते हैं।

  • होटल सैफरन लीफ
  • होटल अकेता
  • रेड फॉक्स होटल देहरादून
  • लेमन ट्री होटल, देहरादून
  • होटल शिवा रेजीडेंसी, देहरादून

7. देहरादून में फेमस फूड – Dehradun Famous Food In Hindi

देहरादून में फेमस फूड – Dehradun Famous Food In Hindi

देहरादून घूमने वाला प्रत्येक पर्यटक यहां की प्रसिद्ध भोजन सामग्री का लुत्फ उठाना चाहता हैं, तो आइये हम आपको देहरादून के कुछ प्रसिद्ध फूड की जानकारी देते हैं। हालांकि देहरादून में कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन यहां के स्थानीय व्यंजनों में कंडेली का साग, गहत की दाल, आलू के गुटके, निम्बू, काफली, गुलगुला के साथ-साथ कुछ अन्य पारंपरिक मिठाइयां भी शामिल हैं। जैसे – बाल मिठाई, अरसा और झंगोरा की खीर को चख सकते हैं। आप देहरादून में उत्तर भारतीय, चीनी, इतालवी, दक्षिण भारतीय, थाई, तिब्बती और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों का आनन्द भी ले सकते हैं।

और पढ़े: कौसानी के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

8. देहरादून कैसे पहुंचे – How To Reach Dehradun In Hindi

देहरादून भारत के उतराखण्ड राज्य की राजधानी हैं जोकि पर्यटन के लिहाज से एक शानदार स्थल है। आप देहरादून जाने के लिए हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सडक मार्ग का चुनाव कर सकते हैं।

8.1 हवाई मार्ग से देहरादून कैसे पहुंचे – How To Reach Dehradun By Flight In Hindi

हवाई मार्ग से देहरादून कैसे पहुंचे - How To Reach Dehradun By Flight In Hindi

यदि आपने देहरादून जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो आपको बता दें कि लगभग 22 किमी की दूरी पर दक्षिणपूर्व में स्थित जॉली ग्रांट हवाई अड्डा हैं और इसे देहरादून हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता हैं।

8.2 ट्रेन से देहरादून कैसे पहुंचे – How To Reach Dehradun By Train In Hindi

ट्रेन से देहरादून कैसे पहुंचे - How To Reach Dehradun By Train In Hindi

यदि आपने देहरादून घूमने जाने के लिए ट्रेन से ट्रेवल करने के ऑप्शन की सिलेक्ट किया है तो हम आपको बता दे देहरादून रेलवे स्टेशन शहर को देश के सभी प्रमुख शहरों से जोड़ता हैं जैसे –  दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, कोलकाता, वाराणसी और वडोदरा से जोड़ता है। रेल्वे स्टेशन से बाहर निकल कर आप यहां चलने वाले ऑटो रिक्शा या टैक्सी किराए पर लेकर देहरादून शहर घूमने जा सकते हैं।

8.3 बस से देहरादून कैसे पहुंचे – How To Reach Dehradun By Bus In Hindi

बस से देहरादून कैसे पहुंचे - How To Reach Dehradun By Bus In Hindi

देहरादून एनएच 72 के माध्यम से देश के अन्य प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग के जरिए बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। देहरादून में ISBT बस स्टैंड हैं आप इस बस स्टैंड पर उतर कर देहरादून शहर घूमने जा सकते हैं।

और पढ़े: रानीखेत के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

इस आर्टिकल में आपने देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटक और उनकी यात्रा से जुडी पूरी जानकारी को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. देहरादून की लोकेशन का मैप – Dehradun Location

10. देहरादून की फोटो गैलरी – Dehradun Images

और पढ़े:

Leave a Comment