भारत के 15 अजीबों-गरीब खाने के रेस्टोरेंट जिनके बारे में जानकर आपके होश उड़ जायेंगे

5/5 - (1 vote)

Unusual Restaurants In India In Hindi, आज के दौर में हर कोई खाने का बहुत शौकीन है। छोटी-छोटी खुशियों में लोग रेस्टोरेंट में पार्टी मनाते है। लोग अपने पार्टनर्स के साथ समय बिताने के लिए अच्छे होटल्स की तलाश  में रहते है। प्रतियोगिता के इस दौर में भोजन एक बहुत ही अच्छा व्यवसाय बन गया है। लोग अपने व्यवसाय को एक दूसरे से अलग और खास बनाना चाहते है। सबसे अलग दिखाने की चाह में अपने व्यवसाय को लोग अजीबो-गरीब बना देते हैं। भोजन में रूचि रखने वालों के लिए व्यवसायी बहुत ही अच्छे से अपने कस्टमर्स का स्वागत करते है। व्यवसायी भोजन के साथ-साथ होटल्स का माहौल भी मन भावन बनाने की कोशिश में लगे है। क्योकि लोग रेस्टोरेंट में सिर्फ भोजन करने नही जाते है बल्कि अपना समय शांति और आनंद के साथ बिताने के लिए भी जाते है।

होटल्स का माहौल आकर्षक हो तो लोग बार-बार उस होटल में जाना पसंद करेंगे। भारत में ऐसे कई रेस्टोरेंट है जो बहुत ही अद्भुत और अनौखे दृश्यों से भरे हुए हैं। इन रेस्टोरेंट में आपको बहुत कुछ नया अनुभव होगा जो की आपको जिन्दगी भर याद रहेगा। हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे ही कुछ अनौखे होटल्स की जानकारी देना चाहते है।

1. इंडिया के यूनिक भोजनाले कैदी किचन चैन्नई – India Ke Unqiue Bhojanalay Kaidi Kitchen Chennai In Hindi

https://www.instagram.com/p/By5KWg3Bvo8/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

भारत के अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट में से कैदी किचन रेस्टोरेंट बहुत ही अद्भुत है जो की चैन्नई में स्थित है। आपने कभी जेल का अनुभव किया है अगर नही किया तो यह जगह आपको कुछ बैसा अनुभव कराने में मददगार होगी। कैदी किचन रेस्टोरेंट में कर्मचारी जेल के सामान कपडे पहनते है। यहाँ के मेनेजर और आर्डर लेने वाले जेलर की पोशाक में रहते और बेटर कैदियों की ड्रेस पहने रहते है। कैदी किचन रेस्टोरेंट में खाना बहुत ही स्वादिष्ट मिलता है और यहाँ का माहौल भी बिलकुल प्राकृतिक लगता है। रियल जेल जैसा दिखने वाला ये रेस्टोरेंट बहुत ही अच्छा है।

2. भारत के अजीबो गरीब ढाबा फिरंगी ढाबा मुंबई – Bharat Ke Ajeebo Gareeb Dhaba Firangi Dhaba Mumbai In Hindi

View this post on Instagram

??❤️

A post shared by कार्तिक शर्मा☮️ (@kartik_anni_satyug) on

फिरंगी ढाबा भारत के अजीबों-गरीब होटल्स में से एक है जो की मुंबई में स्थित है। कभी आपने सोचा है की आप किसी परिवहन के साधन में बैठके खाना खायेंगे। परन्तु अपने होटल को आकर्षित बनाने के लिए मुंबई के लोगो ने नए तरीके को अपनाया है। फिरंगी ढाबे में लोग होटल के अन्दर एक ऑटो में बैठकर खाना खाते है। यह अनुभव बहुत ही स्पेशल होता है। ऐसे होटल्स में जाने के लिए आप जरुर सोचेंगे क्योकि यहाँ बिलकुल देशी फील कराने वाला अनुभव प्राप्त होता है।

3. भारत का अनोखा कैफ़े सामाजिक ऑफ़लाइन कैफे दिल्ली – Bharat Ke Anokha Cafe Social Offline Cafe Delhi In Hindi

भारत के स्पेशल रेस्टोरेंट्स में से एक सामाजिक ऑफलाइन कैफे है जोकि दिल्ली में स्थित है। यह कैफे होने के साथ-साथ काम करने का स्थान भी है आप यहाँ पर ऑफलाइन काम करके पैसे भी कमा सकते है तथा रेस्टोरेंट का आनंद भी पा सकते है। यह सामाजिक सेवा के लिए बनाया गया कैफ़े है जोकि हर किसी को अपनी और खीचता है। यहाँ की सजाबट बहुत ही साधारण तरीके से की जाती है परन्तु देखने में यह बहुत ही आकर्षक लगता है।

और पढ़े: दिल्ली का मशहूर स्ट्रीट फूड 

4. भारत के अजीबो गरीब खाने की जगह नेचर्स टॉयलेट कैफे अहमदाबाद – Bharat Ki Ajeebo Garib Khane Ki Jagah Nature’s Toilet Cafe Ahmedabad In Hindi

भारत के बिभिन्न खास होटल्स में से नेचर्स टॉयलेट कैफे सबसे ज्यादा अजीबों-गरीब होटल है जोकि अहमदाबाद में स्थित है। आपने कभी सोचा है की टॉयलेट सीट पर बैठकर भोजन करना कैसा लगता होगा। नेचर्स टॉयलेट कैफे मेंलोगो को चेयर्स या सोफे पर नही बल्कि टॉयलेट सीट पर बैठा कर भोजन कराया जाता है। अपने होटल को सबसे स्पेशल बनाने के लिए यह तरीका अपनाया गया है। इस होटल के पास में एक टॉयलेट गार्डन भी है जिसे वर्ष 1950 में जयेश पटेल द्वारा बनाया गया था। जिसे ‘बेबी टॉयलेट’ के नाम से जाना जाता है। नेचर्स टॉयलेट कैफे बिलकुल टॉयलेट म्यूजियम की तरह दिखता है फिर भी अहमदाबाद के सबसे ख़ास होटल्स में से एक बन गया है।

5. इंडिया में खाने के लिए अनूठा होटल 70 एमएम होटल हैदराबाद – India Mein Khane Ke Liye Anuta Hotel 70mm Restaurant Hyderabad In Hindi

View this post on Instagram

Being total Filmy! #70mm

A post shared by Darshan Shah (@darshan.mshah) on

भारत के स्पेशल और यूनिक होटल्स में से एक 70 एम एम होटल है जो की हैदराबाद में स्थित है। आज के युग में हर कोई सिनेमा देखने में रूचि रखता है। अगर आपको ऐसी जगह मिल जाए जहां भोजन के साथ-साथ फिल्म का भी आनंद मिल जाए, तो ऐसी जगह को आप कभी मिस नही करना चाहेंगे। 70 एम एम होटल में पुरानी से लेकर नई फिल्मों के पोस्टर्स में दीवारे सजी हुई है। खाना परोशने के साथ-साथ फिल्म दिखाने का शौक भी हैदराबाद के इस होटल की शान है।

6. भारत के विचित्र रेस्टोरेंट टेस्ट ऑफ़ डार्कनेस हैदराबाद – Bharat Ke Vichitr Restaurant Taste Of Darkness Hyderabad In Hindi

भारत के अनौखे होटल्स में से टेस्ट ऑफ़ डार्कनेस होटल बहुत खास है जो कि हैदराबाद में स्थित है। आपने कभी सोचा है जो लोग देख नही सकते वो खाना कैसे खाते होंगे। आपको इसी का एह्शास दिलाने के लिए इस खास रेस्टोरेंट का निर्माण किया गया है। इस होटल में बिलकुल अँधेरा रहता है। आप यहाँ खाना तो खाते है लेकिन उस खाने को देख नही पाते है। होटल में एंट्री लेने के बाद आपको खाना खाने के लिए कुछ निर्देश दिए जाते है। यहाँ से लौटने के बाद आपको अपनी आँखों की सही कीमत का अंदाजा लग जाता है। इस खास होटल में एक बार जरुर आये और इस विशेष अनुभव का आनंद उठायें।

और पढ़े: अकेली घूमने वाली महिलाओं के लिए विश्व के सबसे सुरक्षित हैं ये 15 देश

7. भारत में देखने लायक असामान्य रेस्टोरेंट न्यू लकी रेस्टोरेंट अहमदाबाद – Bharat Mein Dekhne Layak Asamanya Restaurant New Lucky Restaurant Ahmedabad In Hindi

भारत के प्रमुख अजीबों-गरीब रेस्टोरेंट में से न्यू लकी रेस्टोरेंट सबसे अलग है और स्पेशल भी है जोकि अहमदाबाद में स्थित है। न्यू लकी रेस्टोरेंट का निर्माण लगभग 50 साल पहले कृष्णन कुटी ने किया था। ज़रा सोचिए कोई आपसे कहे की कब्रिस्तान में बैठके चाय पीते है तो आपको ये सुनकर थोडा अजीब लगेगा। परन्तु न्यू लकी रेस्टोरेंट कब्रिस्तान के ऊपर बनाया गया है और आज भी होटल में चाय के टेबल्स के पास ही कब्र भी मौजूद रहती है। कमजोर दिल के लोग इस स्थान से दूर ही रहे। कब्रोंके बीच चाय पीना बहुत साहसी लोगो का काम है और यह बहुत ही खास अनुभव प्रदान करता है।

8. भारत का अजीबो गरीब भोजनालय वेली लेक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट त्रिवेंद्रम – Bharat Ka Ajeebo Garib Bhojanalay Veli Lake Floating Restaurant Trivandrum In Hindi

भारत के प्रमुख अनोखे और दर्शनीय रेस्टोरेंट में से एक वेळी लेक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट है जोकि असम के त्रिवेन्द्रम में स्थित है। झीलों के बीच में बना हुआ यह रेस्टोरेंट बहुत ही आकर्षक है। इस रेस्टोरेंट तक पहुँचने के लिए आपको पानी में तैरते हुए पुलों को पार करना पड़ता है। झील के बीच में बैठकर भोजन करने का अलग ही आनंद होता है। आप एक बार इस आकर्षक जगह पर जरूर आये।

और पढ़े: यह हैं भारत की 5 लक्जरी ट्रेन जिनमें यात्रा करना आपको महाराजाओं के होने जैसा महसूस करवाएगा

9. भारत में खाने पीने के लिए कुछ खास जगह द बार स्टॉक एक्सचेंज मुंबई – Bharat Me Khane Peene Ke Liye Kuch Khass Jagah The Bar Stock Exchange Mumbai In Hindi

https://www.instagram.com/p/BmYBSxSjA50/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

मुंबई में स्थित द बार स्टॉक एक्सचेंज होटल बहुत ही अनौखी होटल है। इस होटल में आपको पेय पदार्थ मिलते है। जब बार ओपन होता है तो बहुत ही कम कीमत की ड्रिंक मिलती है और जैसे-जैसे दिन का समय बढ़ता है और ड्रिंक्स की मांग बढती है बैसे-बैसे इनकी कीमत भी बढ़ने लगती है। शेयर मार्किट के जैसा ही इस बार का बिज़नस है, इसलिए इसका नाम द बार स्टॉक एक्सचेंज रखा गया। जैसे-जैसे स्टॉक कमेगा ड्रिंक की रेट बढती जाएगी।

10. भारत के अजीबो गरीब कैफ़े सेवा कैफे अहमदाबाद – Bharat Ke Ajeebo Garib Cafe Seva Cafe Ahmedabad In Hindi

View this post on Instagram

Let's be the change.

A post shared by sevacafe (@sevacafeahmedabad) on

भारत के प्रमुख होटल्स में से एक सेवा कैफ़े है जोकि अहमदाबाद में स्थित है। जैसा की नाम से ही स्पष्ट होता है कि ये कैफ़े लोगों की सेवा के लिए बनाया गया है। यहाँ पर आने वाले अतिथियों का स्वागत आरती की थाली के साथ कुमकुम का तिलक लगा कर किया जाता है और जब लोग खाना खा लेते है, तो उसके बाद बिल नही दिया जाता है बल्कि बिल के बदले में एक खाली लिफाफा दिया जाता है। जिसमे लिखा होता है आप अपने दिल से पे करे जितना भी आप अपनी ख़ुशी से देना चाहे वो पैसे दे सकते है। इसके साथ ही आप यहाँ के कर्मचारियों की खाना बनाने में साफ़-सफाई करने में मदद भी कर सकते है। यह कैफ़े आपको बिलकुल घर जैसा फील करवाने वाला है। आप एक बार इस स्पेशल कैफ़े का आनंद लेने अहमदाबाद जरूर आये।

11. भारत का यूनिक रेस्टोरेंट सिल्वर मेट्रो बेंगलुरु – Bharat Ka Unique Restaurant Silver Metro Bangalore In Hindi

भारत के प्रमुख अजीबो-गरीब होटल्स में सिल्वर मेट्रो होटल का नाम भी फेमस है। यह होटल बैंगलोर में स्थित है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट होता है की यह होटल एक मेट्रो ट्रेन की तरह बनाई गई है। बस फर्क सिर्फ इतना है कि ट्रेन में आपको खाना अच्छा नही मिलता पर इस होटल में बहुत ही स्वादिष्ट भोजन बनाया जाता है। बिलकुल ट्रेन की तरह डिजाईन की गई इस होटल में खाना खाने का अपना लगा ही मजा है। यहाँ आपको कुर्सी टेबल के रूप में ट्रेन की सीट जैसी बनाई गई कुर्सियां मिलेंगी। यहाँ आने के बाद आप अलग ही अनुभव को पा सकेंगे।

और पढ़े: भारत की ऐसी खास जगह जहां मिलाता है फ्री में भरपेट स्वादिष्ट खाना

12. इंडिया में देखने लायक अजीबों-गरीब कैफ़े हाईजैक कैफे – India Me Dekhne Layak Ajeebo Garib Cafe Hijack Cafe Ahmedabad In Hindi

भारत के अनौखे रेस्टोरेंट में से एक हाईजैक रेस्टोरेंट है जो की अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और चेन्नई में स्थित है। यह उन लोगों के लिए बहुत खास है जो लोग बाहर के खाने के साथ-साथ लॉन्ग ड्राइव पसंद करते है। यह रेस्टोरेंट एक चलता-फिरता रेस्टोरेंट है जिसमे बैठके आप 45 किलोमीटर की यात्रा कर सकते है और बहुत ही स्वादिष्ट भोजन का स्वाद चख सकते है। यह रेस्टोरेंट आपको अपने साथियों के साथ वक्त बिताने के लिए सबसे अच्छा है और साथ ही साथ फुल एन्जॉय के लिए भी यह फेमस है।

13. भारत का सबसे वीयर्ड होटल 21 फ़ारेनहाइट मुंबई – Bharat Ka Sabse Weird Hotel 21 Fahrenheit Mumbai In Hindi

मुंबई शहर में बसा खूबसूरत होटल 21 फ़ारेनहाइट बहुत ही आकर्षक है। मुंबई में शर्दियाँ बहुत कम पड़ती है। इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए इस होटल को डिजाईन किया गया। इस होटल का तापमान 21 डिग्री या उससे भी कम रहता है। इस होटल में खाने के सभी बर्तन बर्फ से बने होते है। बर्फ के बर्तनों में खाना खाने का विचार कभी आपके मन में नही आया होगा। बर्तनों के साथ-साथ यहाँ के कुर्सी टेबल सभी कुछ बर्फ का बना होता है। इस शानदार जगह पर घूमने आने का प्लान एक बार तो आप जरूर बनायेंगे।

और पढ़े: दुनिया के इन देशों में मिलती है सबसे सस्ती शराब, भारत भी है लिस्ट में शामिल

14. भारत में अजीबो गरीब भोजनलय क्रॉस कैफ़े मुंबई – Bharat Me Ajeebo Garib Bhojanaly Cross Café Mumbai In Hindi

भारत के प्रमुख खाश होटल्स में से एक मुंबई में स्थित क्रॉस कैफ़े है। इस कैफ़े को हिटलर क्रॉस के नाम पर नाम दिया गया था। हिटलर के बारे में तो आप सभी अच्छे से जानते होंगे और इस बात से ये अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि इस होटल का नाम क्यू रखा गया। क्योकि हिटलर बहुत ही ज्यादा गुस्से वाला इंसान था और इस होटल में भी उन लोगों को आमंत्रित किया जाता है जिन्हें बहुत अधिक गुस्सा आता है। आप भी एक बार इस होटल में जाकर यहाँ की प्रसिद्धि का कारण जानिए।

15. भारत का यूनिक खाने की जगह तिहाड़ फूड कोर्ट – Bharat Ka Unique Kahne Ki Jagah Tihar Food Court In Hindi

तिहाड़ फ़ूड कोर्ट दिल्ली की बहुत ही स्पेशल जगह है। तिहाड़ जेल साउथ एशिया का सबसे बड़ा जेल है और यह जेल अपने कैदियों को आत्म विश्वाशी बनाने के लिए बहुत फेमस है। दिल्ली का तिहाड़ फ़ूड कोर्ट कैदियों से भरा हुआ होटल है। इस होटल में कैदी ही खाना बनाते है और बेटर का काम भी करते है। पैसे कमाने के साथ-साथ यह होटल इन कैदियों को एकता का पथ भी पढाता है। सभी कैदी एक साथ मिलकर प्रेम से काम करते है।

और पढ़े: यह हैं भारत 10 ऐसी अजीब भोजन जिनके बारे में जानकर हैरान रह जायेंगे आप

इस आर्टिकल में आपने भारत के 15 अजीबों-गरीब रेस्टोरेंटो को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Leave a Comment