दुनिया के इन देशों में मिलती है सबसे सस्ती शराब, भारत भी है लिस्ट में शामिल – Where Is Alcohol Cheapest In The World In Hindi

Rate this post

Cheapest Countries In The World For Alcohol Lovers In Hindi : शराब पीना अब एक ट्रेंड बनता जा रहा हैं और हर कोई इसमें लिप्त होने लगा हैं। लेकिन शराब की प्रतिदिन बढती हुई कीमत सभी के लिए सिरदर्द से कम नही हैं। आप एक अच्छे वीकेंड पर जाते हैं लेकिन महंगी होने की वजह से शराब से वंचित रहते हैं तो आपको वीकेंड ख़राब होने जैसे लगता हैं। तो आइए आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे देशो के बारे में बताते है जहां शराब बहुत ही अधिक सस्ती हैं। यहाँ तक कि एक कोक की कीमत में भी आप शराब की बोतल ले सकते हैं।

दुनिया में सबसे सस्ती शराब तीन स्थानों दक्षिण-पूर्व एशिया, पूर्वी यूरोप और लैटिन अमेरिका में मिलती हैं और कुछ शोध के अनुसार इनके देशो के नाम सामने आए हैं जहां दुनिया की सबसे सस्ती शराब मिलती हैं, तो आइए जान लेते हैं इन देशो के बारे में।

1. लाओस

लाओस

लाओस(Laos) एक खूबसूरत देश हैं और यहाँ मिलने वाली शराब की कीमत भी बहुत कम होती है। लाओस में मिलने वाली वंग विेंग बीयर बहुत ही सस्ती हैं जोकि लाओस की यात्रा पर आए पर्यटकों को कम पैसे में अधिक मस्ती करने और हेंगओवर जैसी गतिविधियों के लिए शानदार हैं। लाओस देश खासकर बजट यात्रियों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता हैं। लाओस में न केवल शराब बल्कि अन्य चीजे भी बहुत सस्ती हैं। पार्टी और भीडभाड से भरे क्षेत्र में आप 1 डॉलर में 700ml की शराब की बोतल ले सकते हैं।

और पढ़े: यह हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप 

2. वियतनाम

वियतनाम

वियतनाम(Vietnam) एक ऐसा देश हैं जहां बाकि देशों से सस्ती शराब मिलती हैं और शराब को लोग पानी की तरह उपयोग करते है। “हो येन” वियतनाम में मिलने वाली बिलकुल ताज़ी बियर हैं जोकि वियतनाम के अधिकांश भाग में मिल जाती हैं। बीयर का ग्लास 0.15 यूएस डॉलर में मिल जाता हैं। हालाकि की अधिकतर पर्यटक बोतल में बंद बियर को पीना पसंद करते हैं जोकि 1.25 डॉलर की होती हैं। यदि आप भी वियतनाम की यात्रा पर हैं तो यहाँ मिलने वाली दुनिया की सबसे सस्ती शराब को पीना न भूले।

3. ग्वाटेमाला

ग्वाटेमाला

गवाटेमाला(Guatermala) आम तौर एक महंगा देश माना जाता हैं लेकिन यहां मिलने वाली शराब काफी सस्ती होती हैं। गवाटेमाला में शराब की बोतल 1 डॉलर में मिल जाती हैं और वही बोतल अमेरिका में 2 डॉलर की मिलती हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि गवाटेमाला में मिलने वाली शराब की कीमत अमेरिका जैसे देशो में मिलने वाली शराब की कीमत से दुगुना सस्ती हैं। यदि आप गवाटेमाला की यात्रा पर हैं तो यहाँ मिलने वाली सस्ती शराब का जमकर सेवन कर सकते हैं। मोंटेक्रिस्टो रम, रॉन ज़कापा, रॉन ज़ाकापा सेंटेनारियो रम यहाँ की कुछ प्रसिद्ध शराब हैं।

4. भारत

भारत

भारत(India) भी दुनिया के ऐसे देशो की सूची में शामिल हैं जहां सस्ती शराब मिलती हैं। भारत के गोवा राज्य में वगेटर बीच (Vagator Beach) पर शराब को पानी की तरह पिया जाता हैं। यहाँ मिलने वाली शराब के लिए आपको अपने बजट की तरफ देखने की जरूरत नही हैं। किंगफिशर, 100 थाउजेंड, हंटर जैसी बियर कम दाम पर आपको मिल जाएगी। इसके अलावा भारत के अधिकांस हिस्सों में मिलने देशी शराब तो 50 रूपये से भी कम कीमत में आपको मिल सकती हैं। भारत में भी आप सस्ती शराब का आनंद उठा सकते हैं।

और पढ़े: भारत की 15 सबसे अच्छी बीयर ब्रांड और कम्पनियां 

5. बोलीविया

बोलीविया

दुनिया की सबसे सस्ती शराब मिलने वाले देशो में बोलीविया(Bolivia) और इक्वाडोर का नाम भी शामिल हैं। यदि आप इन देशो की यात्रा पर गए हुए हैं तो यहां मिलने वाली सस्ती शराब का सेवन कर सकते हैं। यहां मिलने वाली शराब का नाम आम तौर पर दुनिया की सबसे सस्ती शराब में लिया जाता हैं जोकि एक बजट में होती हैं। बोलीविया में एक से दो डॉलर के मूल्य तक बियर की बोतल पर्यटकों को आसानी से कही भी मिल जाएगी। बोलीविया की कुछ प्रसिद्ध वाइन में टोरोंटेस और टननाट आदि शामिल है।

6. कंबोडिया

कंबोडिया

कंबोडिया (Cambodia) विश्व का एक खूबसूरत देश है जो दुनिया की सबसे सस्ती शराब के लिए जाना जाता हैं। कंबोडिया में बियर पीना एक खेल की तरह होता हैं और यहाँ मिलने वाली बियर की बोतल 1 डॉलर में मिल जाती हैं। सबसे अच्छी शराब के रूप में कई तरह के शराब कंबोडिया में मिलती हैं। लो-बजट विदेशी यात्रा के लिए कंबोडिया आपके लिए आदर्श स्थान साबित हो सकता है। खास कर उन लोगो के लिए जो लाइफ को एन्जॉय करना चाहते हैं और अंग्रेजी शराब के नसे में मदमस्त होना चाहते है।

और पढ़े  : दुनिया के सबसे अमीर देश 

7. थाईलैंड

थाईलैंड

सस्ते नशे की इक्षा रखने वालो के लिए थाईलैंड (Thailand) देश की यात्रा किसी स्वर्ग से कम नही होती हैं। थाईलैंड जितना अधिक अपने यहाँ होने वाली थाई मसाज और अन्य गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध हैं उससे भी अधिक यहाँ मिलने वाली दुनिया की सबसे सस्ती शराब के लिए जाना जाता हैं। जोकि अन्य पडोशी देशो के तुलना में बहुत अधिक सस्ता हैं। थाईलैंड में मिलने वाली 7 इलेवन बियर बोतल 1 डॉलर में आसानी से मिल जाती है लेकिन अमेरिका जैसे देशो में इसकी कीमत 3 डोलार से कम नही हैं।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी 

8. फिलीपींस

फिलीपींस

दुनिया की सस्ती शराब के मामले में फिलिपींस (Philippines) भी बहुत आगे हैं यदि आप सस्ती शराब पीने के शौकीन हैं तो फिलिपींस जैसे देश की यात्रा आपके लिए रोमांच से भरी हुई होगी। इस अद्भुत देश में शराब का मजा आप किसी रेस्तरा, होटल या फिर खुली जगह में प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठकर ले सकते हैं। सैन मिगुएल बीयर का यहाँ सबसे अधिक बोलबाला रहता हैं जोकि देशी-विदेशी पर्यटकों के द्वारा सबसे अधिक पसंद की जाती हैं। समुद्र तटो की ठंडी हवाओं के बीच शराब का नशा दुगना हो जाता हैं। आप भी फीलिपींस की यात्रा पर शराब का मजा लेना न भूले।

9. हंगरी

हंगरी

दुनिया में मिलने वाली सबसे सस्ती शराब के मामले में हंगरी का नाम भी आता हैं। हंगरी (Hungary) देश में पर्यटक सस्ती शराब का जमकर आनंद लेते हैं और हैंगओवर होने तक पीना  बंद नही करते है। इसका सबसे बड़ा कारण यहाँ की शराब का अन्य देशो की तुलना में सस्ता होना है। लेकिन यह सब कानून के दायरे में रहकर करना होता है अन्यथा दंड के भागीदारी बनना पड़ सकता हैं। हंगरी का पडोसी राज्य प्राग दुनिया की सबसे अच्छी बीयर के लिए जाना जाता हैं।

और पढ़े: दुनिया की 20 सबसे खतरनाक सड़कें 

10. पोलैंड

पोलैंड

पोलैंड(Poland) में मिलने वाला क्राको भोजन यहाँ की शानदार सस्ती शराब के साथ एक शानदार अनुभव कराता हैं। यदि आप एक सीमित बजट की विदेशी यात्रा करना चाहते हैं जिसमे अच्छा खाना और अच्छी शराब शामिल हो तो पोलैंड एक शानदार डेस्टिनेशन के रूप में आपका इन्तेजार कर रहा हैं। यहाँ पार्टियां करने के लिए आप कुछ महंगे रेस्तराओं से बचते हुए कम बजट में मौजमस्ती कर सकते हैं।

11. मेक्सिको

मेक्सिको

मेक्सिको(Mexico) देश का नाम जितना सुंदर है उतनी ही सस्ती यहाँ की शराब भी हैं। दो दशक पहले तक मेक्सिको की प्यूर्टो वालार्टा टकीला नसे की सबसे सस्ती जगहों में शुमार थी। मेक्सिको अपने सेरवीजा और टकीला के लिए प्रसिद्ध हैं। मेक्सिको में मिलने वाली स्थानीय बियर की एक बोतल लगभग 1 डॉलर में आपको मिल जाएगी। रेड वाइन, कासा मदेरो और शिराज कासा ग्रांडे यहाँ की फेमस वाइन हैं।

इस आर्टिकल में आपने दुनिया के ऐसे  देशो के बारे में जाना है जहाँ मिलती है सबसे सस्ती शराब आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment