भारत की 30 सबसे डरावनी और भूतिया जगह – Most Haunted Places In India in Hindi

3.7/5 - (3 votes)

Most Haunted Places In India in Hindi : क्या आप जानतें हैं भारत की सबसे डरावनी जगह कौन सी हैं? भारत में कुछ ऐसे स्थान भी हैं, जो वाकई में आपको हैरान कर देगे। जी हां हम बात कर रहे हैं भारत की सबसे भूतिया जगहों की। दुनिया में उपस्थित अन्य जीवो से अलग मानव एक ऐसा प्राणी है जिसको हमेशा से रहस्यों के बारे में जानने की दिलचस्पी रहती है। दुनिया में कई ऐसे रहस्य है जिन्होंने हमेशा मानव मन को मोहित किया है, इसलिए मनुष्य इन रहस्यों और इतिहास के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहता है। भारत एक ऐसा देश है जो बहुत सारे महलों और उनके राजाओं उनके खजाने और उनकी चाबियों के रहस्यों और कई तरह की कहानियों से भरपूर है।

भारत में कई जगह ऐसी भी है जहाँ पर कई दर्दनाक मौते हुई हैं जिसके बाद इन जगहों को भूतिया बताया जाने लगा था। यही कारण है कि भारत में स्थित कई इमारते, किले और घाटियाँ अपने भूतिया किस्सों की वजह से आज वीरान पड़ी हुई हैं। अगर आप भी रहस्यों और भूतिया कहानियों के जानने में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह आर्टिकल अपने लिए बेहद खास होने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको भारत की 27 सबसे डरावनी और भूतिया जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

  1. भारत की सबसे डरावनी जगह भानगढ़ का किला राजस्थान – Bhangarh Fort Rajasthan In Hindi
  2. भारत की सबसे भूतिया जगह कुलधारा गाँव राजस्थान – Kuldhara Village Rajasthan In Hindi
  3. दिल्ली की भूतिया जगह जमाली-कमली मस्जिद – Jamali-Kamali Masjid Delhi In Hindi
  4. रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद – Ramoji Film City, Hyderabad In Hindi
  5. भारत की सबसे भूतिया जगह जतिंगा असम – Jatinga, Assam In Hindi
  6. मुकेश मिल्स मुंबई- Mukesh Mills Mumbai In Hindi
  7. भारत की सबसे डरावनी जगह शनिवारवाड़ा किला पुणे -The Shaniwarwada Fort Pune In Hindi
  8. भारत की सबसे डरावनी जगह जीपी ब्लॉक – GP Block Meerut In Hindi
  9. गुजरात की सबसे डरावनी जगह डुमस बीच – Dumas Beach Gujarat In Hindi
  10. मुंबई की सबसे डरावनी जगह वृंदावन सोसायटी ठाणे -The Vrindavan Society, Thane In Hindi
  11. मुंबई की सबसे डरावनी जगह राज किरण होटल, लोनावाला- Raj Kiran Hotel Lonavala In Hindi
  12. डिसूजा चॉल, माहिम, मुंबई – D’Souza Chawl Mahim Mumbai In Hindi
  13. दिल्ली की भूतिया जगह संजय वन – Sanjay Van New Delhi In Hindi
  14. भारत की खतरनाक जगह डॉव हिल कर्सियांग दार्जिलिंग – Dow Hill Kurseong Darjeeling In Hindi
  15. भारत की खतरनाक जगह बृज राज भवन पैलेस – Brij Raj Bhavan Palace Rajasthan In Hindi
  16. भारत की सबसे डरावनी जगह होल्कर ब्रिज, पुणे – Holkar Bridge, Pune In Hindi
  17. राष्ट्रीय पुस्तकालय अलीपुर भारत की सबसे भूतिया जगह – National Library Alipore – A Haunting In Kolkata In Hindi
  18. हैदराबाद की डरावनी जगह गोलकुंडा किला आंध्र प्रदेश – Golconda Fort Andhra Pradesh In Hindi
  19. गुजरात की सबसे डरावनी जगह सिंध्रोट – Sindhrot Ahmedabad In Hindi
  20. नागपुर की सबसे डरावनी जगह पारसी ग्रेवयार्ड – Parsi Graveyard, Nagpur In Hindi
  21. भारत की भूतिया जगह फ़िरोज़ शाह कोटला – Feroz Shah Kotla In Hindi
  22. बंगाल दलदल, पश्चिम बंगाल – Bengal Swamps West Bengal In Hindi
  23. भारत के भूतिया स्थान फर्नहिल होटल, ऊटी – Fernhill Hotel Ooty In Hindi
  24. भारत की सबसे डरावनी जगह साउथ पार्क सेमेट्री – South Park Cemetry Kolkata In Hindi
  25. भारत की डरावनी जगह बॉम्बे सुप्रीम कोर्ट – Bombay Supreme Court In Hindi
  26. दिल्ली छावनी क्षेत्र भारत की डरावनी जगह – Delhi Cantonment Area In Hindi
  27. भारत की खतरनाक जगह टावर्स ऑफ साइलेंस – Towers Of Silence In Hindi
  28. गोवा की डरावनी जगह थ्री किंग्स चर्च – Three Kings Church Goa In Hindi
  29. भारत की खतरनाक जगह लाम्बी देहर माइंस मसूरी – The Lambi Dehar Mines Mussoorie In Hindi
  30. कालापल्ली कब्रिस्तान बैंगलोर – Kalpalli Cemetery Bangalore In Hindi
  31. भारत का भूतिया स्थान हवेली रेजीडेंसी रोड पुणे – The Mansion Residency Road Pune In Hindi

1. भारत की सबसे डरावनी जगह भानगढ़ का किला राजस्थान – Bhangarh Fort Rajasthan In Hindi

भारत की सबसे डरावनी जगह भानगढ़ का किला राजस्थान - Bhangarh Fort Rajasthan In Hindi

राजस्थान के शहर भानगढ़ में स्थित भानगढ़ का किला भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक है, इस जगह के बारे में सोच कर ही लोगों की रूह काँप जाती है। भानगढ़ किले को भारत में सबसे प्रेतवाधित स्थानों में से एक बताया जाता है। भानगढ़ एक जंगल के पास स्थित एक ऐसी जगह है, जो अपने भूतिया किस्सों की वजह से भारत में सबसे ज्यादा फेमस हैं। इस जगह पर किसी भी पर्यटक को सूर्यास्त के समय जाने की अनुमति नहीं मिलती।

बताया जाता है कि इस किले में सूर्यास्त के बाद जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। कहा जाता है कि यहाँ के एक जादूगर को इस इलाके की स्थानीय राजकुमारी से प्रेम हो गया था और उसने उस राजकुमारी को अपने बस में करने के लिए काले जादू की मदद ली लेकिन इस बात की भनक राजकुमारी को लग गई। जिसके बाद उस राजकुमारी ने जादूगर को मरवा दिया। मरते-मरते वो जादूगर किले को श्राप दे गया और इसके बाद यह किला खंडर बन गया।

और पढ़े: भानगढ़ किले का रहस्य और खास बाते

2. भारत की सबसे भूतिया जगह कुलधरा गाँव राजस्थान – Kuldhara Village Rajasthan In Hindi

भारत की सबसे भूतिया जगह कुलधारा गाँव राजस्थान – Kuldhara Village Rajasthan In Hindi

कुलधरा गाँव भारत के सबसे निर्जन और भूतिया गाँव में से एक है जिसे 1800 के दशक से छोड़ दिया गया है। ऐसा बताया जाता है कि यह ग्रामीणों का एक अभिशाप है जो 7 शताब्दियों तक वहाँ रहने के बाद रातों-रात वहाँ से गायब हो गया था। अब यह गाँव पूरी तरह से खंडर बन चुका है। कुलधारा गाँव 1291 में पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा स्थापित किया गया था। यह जगह व्यापार कौशल और कृषि ज्ञान के लिए जानी-जाती थी, लेकिन बताया जाता है कि 1825 में एक रात कुलधारा और आसपास के 83 गांव के सभी लोग अंधेरे में गायब हो गए।

इस जगह के बारे कहा जाता है कि राज्य के मंत्री सलीम सिंह ने एक बार इस गाँव का दौरा किया था और मुख्य सरदार की खूबसूरत बेटी से शादी करना चाहते थे। मंत्री ने गाँव के लोगों को धमकी दी कि अगर उनकी उस लड़की से शादी नहीं हुई तो वो उनपर बहुत बड़ा कर लगाएंगे। इसके बाद वहां के लोगों ने लड़की के सम्मान की रक्षा करने के लिए  गाँव को छोड़ने का फैसला लिया। बताया जाता है कि किसी ने उन लोगों को गाँव छोड़ते हुए नहीं देखा और वो कहा गए नहीं पता बस सब एक दम से गायब हो गए।

3. दिल्ली की भूतिया जगह जमाली-कमली मस्जिद – Jamali-Kamali Masjid Delhi In Hindi

दिल्ली की भूतिया जगह जमाली-कमली मस्जिद - Jamali-Kamali Masjid Delhi In Hindi

कुतुब मीनार के साथ अपनी सीमाओं को साझा करने वाली जमाली-कमली मस्जिद अपनी भूतिया कहानी की वजह से काफी चर्चित है। ऐसा कहा जाता है कि जमाली- कमली की दीवारों के भीतर जिन्न रहते हैं जो कई किस्सों की वजह से चचित हैं। यहाँ पर होने वाले अनपेक्षित घटनाओं की वजह से लोग यहाँ जाने से बहुत डरते हैं। इस्लामी महापुरूषों की माने तो जिन्न मनुष्यों के समानांतर ब्रह्मांड में रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान ने मनुष्यों को रेत और जिन को आग से बाहर कर दिया था इसलिए उनके पास अपने अस्तित्व की दुनिया है और दुनिया पार करने की शक्ति भी है। बताया जाता है कि यह जिन छोड़ी हुई जगह और खंडरों में रहते हैं और उस जगह को कभी नहीं छोड़ते। जब वे उन जगहों पर इंसानों के जाने से परेशान होते हैं तो उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं।

4. रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद – Ramoji Film City, Hyderabad In Hindi

रामोजी फिल्म सिटी भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी है जिसमे कई बड़े होटल भी हैं। लेकिन एक फिल्म सिटी के अलावा यह जगह “अलौकिक गतिविधियों” की वजह से भी चर्चित है। बता दें कि इन अजीब घटनाओं का ज्यादातर शिकार औरतें और लड़कियां बनती हैं। लोगों ने बताया कि कोई शक्ति लड़कियों के कपड़े खींचती है। लोगों का कहना है कि शूटिंग के समय भी कई बार लाइट मैन को धक्का देकर गिराया जा चुका है जिससे उन्हें गंभीर चोंटे भी आई है।

5. भारत की सबसे भूतिया जगह जतिंगा असम – Jatinga, Assam In Hindi

2500 की आबादी वाला यह गाँव जतिंगा पक्षी आत्महत्याओं की अस्पष्टीकृत घटना के लिए जाना-जाता है। अक्टूबर और नवंबर के महीनों के समय अंधेरी रातों में यहां पक्षियों के आत्महत्या करने के मामले सामने आते हैं। पक्षियों की मौत के पीछे लोग भूतों और कई अलोकिक ताकतों को बताते हैं। लेकिन विज्ञान के हिसाब से बताया जाता है कि तेज बारिश होने की वजह से जब पक्षी यहां से उड़ने की कोशिश करते हैं तो वो गीले हो जाते हैं और उन्हें उड़ने में दिक्कत होती है। तेज हवाओं की वजह से उनका संतुलन बिगड़ जाता है और वो टकराकर गिर जाते हैं और वहीं दम तोड़ देते हैं।

6. मुकेश मिल्स मुंबई- Mukesh Mills Mumbai In Hindi

मुकेश मिल्स मुंबई- Mukesh Mills Mumbai In Hindi

मुकेश मिल्स की कहानी शाहरुख खानस्टार “ओम शांति ओम” से काफी मिलती जुलती है। 1870 के दशक में मुकेश टेक्सटाइल मिल्स की स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी ने थी। 1980 में अचानक आग लग जाने की वजह से यह मील बंद हो गई थी। भारत में यह जगह अपने भूतिया किस्सों की वजह से काफी चर्चित है। यह जगह का फिल्मों की शूटिंग का खास स्थान है। हलाकि कुछ डायरेक्टर और अभिनेता यहां पर होने वाली कुछ असामान्य गतिविधियों  की वजह से शूटिंग करने से इनकार करते हैं।

7. भारत की सबसे डरावनी जगह शनिवारवाड़ा किला पुणे -The Shaniwarwada Fort Pune In Hindi

शनिवारवाड़ा किला पुणे में स्थित है जो अपनी विशाल वास्तुकला के अलावा यहाँ होने वाली कई डरावनी घटनाओ की वजह से भी प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि पूर्णिमा की रात को यहाँ अलौकिक गतिविधि बहुत ज्यादा होती है। इन भूतिया घटनाओ के पीछे की कहानी बताती है कि एक राजकुमार की यहां निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उसकी आत्मा यहां भटकती है। कहा जाता है कि यहां रात के समय चीखने की आवाजें भी सुनाई देती है।

और पढ़े : भारत के 8 सबसे रहस्यमयी और डरावने किले जिनके बारे में जानकार में रोंगटे खड़े हो जायेंगे

8. भारत की सबसे डरावनी जगह जीपी ब्लॉक – GP Block Meerut In Hindi

मेरठ में जीपी ब्लॉक भी बहुत ही कुख्यात है जो सभी अपसामान्य गतिविधियों के लिए जाना जाता है। एक बहुत ही फेमस जगह होने के साथ यहां पर कथित तौर पर बहुत कुछ देखने को मिलता है। यहाँ से कई गुजरने वाले दावा करते हैं कि उन्होंने चार पुरुषों को एक साथ बैठकर एक मोमबत्ती की रोशनी में मादक पेय का आनंद लेते हुए देखा है। इसके अलावा लोग यहां घर से लाल कपड़े पहनी लड़की को निकलने हुए देखने का दावा भी करते हैं। इन घटनाओ की वजह से लोगों ने इस स्थान को छोड़ दिया है।

9. गुजरात की सबसे डरावनी जगह डुमस बीच – Dumas Beach Gujarat In Hindi

गुजरात की सबसे डरावनी जगह डुमस बीच - Dumas Beach Gujarat In Hindi

डुमस बीच गुजरात में अरब सागर के किनारे स्थित है जो अपनी काली रेत और रहस्यमय गतिविधियों के लिए चर्चा में रहती है। इस जगह पर कई अनजाने और अजीबो-गरीब किस्से होने का पता चला है, जैसे की यहाँ पर लोगों को अजीब फुसफुसाहट सुनाई देती है और लोगों का रात में अचानक गायब होना जैसी घटनाएं भी यहाँ सामने आई हैं। अगर आप एक हिम्मत वाले इंसान है तो आप यहाँ समुद्र तट के किनारे आधी रात को टहल सकते हैं। लेकिन बता दें कि यहाँ की रहस्यमय सुंदरता की खोज में बहुत से लोग अपनी जान गवां चुकें हैं।

10. मुंबई की सबसे डरावनी जगह वृंदावन सोसायटी ठाणे -The Vrindavan Society, Thane In Hindi

वृंदावन सोसायटी को ठाणे के सबसे प्रसिद्ध हाउसिंग सोसाइटियों में से एक माना जाता है। इस सोसायटी को कई लोगों ने भूतिया भी बताया है। यहाँ रहने वाले और यहाँ रात के समय आने वाले लोगों कुछ अजीब घटनाओं का एहसास किया है। बता दें कि यह जगह दिखने में किसी भूतिया जगह जैसी नहीं दिखती लेकिन यहां पर होने वाली कुछ अजीब गतिविधिओ के चलते इस जगह को भारत की टॉप भूतिया जगहों की सूचि में शामिल किया गया है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां रहने वाले एक इंसान ने सोसायटी में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उसकी आत्मा यहाँ भटकती है और लोगों को परेशान करती है।

और पढ़े: मध्य प्रदेश की 10 सबसे डरावनी जगह

11. मुंबई की सबसे डरावनी जगह राज किरण होटल, लोनावाला- Raj Kiran Hotel Lonavala In Hindi

मुंबई की सबसे डरावनी जगह राज किरण होटल, लोनावाला- Raj Kiran Hotel Lonavala In Hindi

राज किरण होटल महाराष्ट्र के लोनावाला में स्थित है जिसको को “सुपरनैचुरल” होने के कारण भारत की सबसे डरावनी जगहों में शामिल किया गया है। इस होटल के एक विशेष कमरे में रुकने वाले कई लोगों ने बताया था कि उनकी यहां चादरें खींची गई थीं और जब तक वो बिस्तर को छोड़ नहीं देते उनके साथ ऐसा होता है।

12. डिसूजा चॉल, माहिम, मुंबई – D’Souza Chawl Mahim Mumbai In Hindi

मुंबई की डिसूजा चॉल का नाम भी भारत की सबसे डरावनी जगहों की लिस्ट में शामिल है। बताया जाता है कि एक महिला पानी के कुएं में गिर गई और मदद के लिए रोती हुई मर गई। जिसके बाद कई लोगों ने यह बताया कि उन्होंने कुएं और आस-पास के इलाके में दुबकी लगाये बैठी हुई देखा था।

13. दिल्ली की भूतिया जगह संजय वन – Sanjay Van New Delhi In Hindi

दिल्ली की भूतिया जगह संजय वन - Sanjay Van New Delhi In Hindi

संजय वन एक विशाल वन है जो करीब 10 किलोमीटर में फैला हुआ है। इस वन के बारे में कहा जाता है कि यहां पर कई लोगों ने एक सफेद साड़ी पहने एक महिला को श्मशान घाट के पास देखा है। इस जगह को दिल्ली की सबसे भूतिया जगह माना जाता है।

14. भारत की खतरनाक जगह डॉव हिल कर्सियांग दार्जिलिंग – Dow Hill Kurseong Darjeeling In Hindi

डॉव हिल भले ही बहुत ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक नहीं है, लेकिन यह अपने भूतिया किस्सों की वजह से काफी चर्चा में रहती है। जिसके चलते इस जगह को भारत की सबसे भूतिया जगह में से एक माना जाता है। इस जगह के बारे में वहां के लकड़ी काटने वालो का कहना है कि जंगल की यात्रा करते समय उन्होंने एक बिना सिर वाले लड़के को देखा है जो अचानक प्रकट होता है और फिर जंगलों में गायब हो जाता है।

15. भारत की खतरनाक जगह बृज राज भवन पैलेस – Brij Raj Bhavan Palace Rajasthan In Hindi

बृज राज भवन पैलेस निश्चित रूप से भारत की सबसे अधिक भूतिया जगहों में से एक है। अब इस महल को एक हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है। इस जगह पर 1857 के विद्रोह के दौरान मारे एक ब्रिटिश का भूत देखा गया है। लोगों का कहना है कि यहाँ पर उन्होंने मेजर बर्टन के भूत को देखा है। भारत की डरावनी जगहों में शामिल बृज राज भवन पैलेस का भूत किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता, लेकिन बताया जाता है कि रात में जब कोई पहरेदार ड्यूटी के समय सोता दिखाई देता है तो मेजर बर्टन का भूत उसे थप्पड़ मार कर जगाता है।

16. भारत की सबसे डरावनी जगह होल्कर ब्रिज, पुणे – Holkar Bridge, Pune In Hindi

होल्कर ब्रिज अपनी होने वाली कई रहस्यमय मौतों की वजह से काफी चर्चा में रहता है और रात में इस यहां जाने से लोगों को काफी डर लगता है। लोगों द्वारा भूतों के देखे जाने से इस जगह को भारत को सबसे भूतिया और डरावनी जगहों की लिस्ट में शामिल करवा दिया है।

17. राष्ट्रीय पुस्तकालय अलीपुर भारत की सबसे भूतिया जगह – National Library Alipore – A Haunting In Kolkata In Hindi

राष्ट्रीय पुस्तकालय में अकेले पढ़ने वाले लोगों ने महसूस किया है कि यहाँ पर उपस्थित कोई शक्ति की वजह उनकी गर्दन नीचे झुकती है। कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी के बारे में लोगों का कहना है कि उनके साथ अजीब घटना तब होती जब वो किताब को जगह पर नहीं रखते।

18. हैदराबाद की डरावनी जगह गोलकुंडा किला आंध्र प्रदेश – Golconda Fort Andhra Pradesh In Hindi

हैदराबाद की डरावनी जगह गोलकुंडा किला आंध्र प्रदेश - Golconda Fort Andhra Pradesh In Hindi

13 वीं शताब्दी में आंध्र प्रदेश पर शासन करने वाले काकतीय लोगों ने गोलकुंडा किले का निर्माण किया था। इस किले का भूत रानी तारामती को कहा जाता है जिसे मरने के बाद अपने पति के साथ किले में दफन कर दिया गया था। एक भूतपूर्व दरबारी का कहना है कि इस जगह पर रानी के भूत के चलने की आवाज़ आती है और रात में वो महल में नृत्य करती है। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने किले की दीवारों पर किसी के उलटे लटके होने के चित्र भी देखें हैं। इसके अलावा किले में रात में चीख और दर्द में चीखने की आवाज़ भी सुनाई देती हैं।

19. गुजरात की सबसे डरावनी जगह सिंध्रोट – Sindhrot Ahmedabad In Hindi

सिंध्रोट अहमदाबाद से थोड़ी दूरी पर स्थित एक छोटा सा शहर है जहाँ पर लोगों ने रातों के समय भूत को देखने का दावा किया है। इस जगह के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने सफ़ेद कुरते में एक महिला को देखा है जो सड़क पर चलती है। यहाँ आने वाले यात्रियों का कहना है कि उन्होंने किसी को कान में फुसफुसाते हुए सुना है।

20. नागपुर की सबसे डरावनी जगह पारसी ग्रेवयार्ड – Parsi Graveyard, Nagpur In Hindi

नागपुर की सबसे डरावनी जगह पारसी ग्रेवयार्ड - Parsi Graveyard, Nagpur In Hindi

नागपुर का पारसी कब्रिस्तान शैतान का घर बताया जाता है। कई लोगों ने इस जगह पर कुछ अलौकिक शक्तियों का अनुभव किया है। यहाँ आने वाले बहुत से पर्यटकों ने यहाँ पर एक भयानक आवाज़ को सुनने का दावा किया है।

और पढ़े: राजस्थान की 8 सबसे डरावनी और भूतिया जगह 

21. भारत की भूतिया जगह फ़िरोज़ शाह कोटला – Feroz Shah Kotla In Hindi

फ़िरोज़ शाह कोटला का नाम तो अपने सुना ही होगा। इस जगह का नाम भी भारत की सबसे भूतिया जगहों की लिस्ट में आता है। बताया जाता है कि इस किले की खाली जगहों पर जिन्न रहते हैं जो यहाँ आने वाले लोगों को परेशान करते हैं। यहाँ के स्थानीय लोग जिन्नों को खुश करने के लिए मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाते हैं। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि ये बुरी आत्माएं हैं जो युवा महिलाओं और बच्चों का शिकार करती हैं।

22. बंगाल दलदल, पश्चिम बंगाल – Bengal Swamps West Bengal In Hindi

बंगाल दलदल, पश्चिम बंगाल - Bengal Swamps West Bengal In Hindi

अलेया लाइट को मार्श घोस्ट लाइट के रूप में भी जाना जाता है। स्थानीय मछुआरों द्वारा यहां पर अस्पष्ट भूत की रोशनी देखे जाने का दावा किया गया है। कहा जाता है कि यह रौशनी मछुआरों को भ्रमित करने का कारण बनती है और कभी-कभी उनकी मदद करती है।

23. भारत के भूतिया स्थान फर्नहिल होटल, ऊटी – Fernhill Hotel Ooty In Hindi

फ़र्नहिल होटल जो अपनी भूतिया घटनाओं की वजह से अब बंद हो गया है।  इस होटल ने फिल्म राज की शूटिंग के बाद बहुत नाम कमाया था। इस होटल को होने वाली अजीब गतिविधिओं की वजह इसे भारत के टॉप भूतिया जगहों में से एक माना गया है।

24. भारत की सबसे डरावनी जगह साउथ पार्क सेमेट्री – South Park Cemetry Kolkata In Hindi

भारत की सबसे डरावनी जगह साउथ पार्क सेमेट्री - South Park Cemetry Kolkata In Hindi

साउथ पार्क सेमेट्री कोलकाता का सबसे पुराना कब्रिस्तान है। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस जगह पर एक अजीब परछाई को देखा है इसके अलावा कुछ लोग तो इस भूतिया जगह पर जाने के बाद बीमार पड़ गए।

25. भारत की डरावनी जगह बॉम्बे सुप्रीम कोर्ट – Bombay Supreme Court In Hindi

बॉम्बे सुप्रीम कोर्ट के बारे में कहा जाता है कि एक अत्याचारी, तामसिक आत्मा गलियारे में किसी भी अज्ञात को प्रवेश करने से रोकती है। ऐसा 30 वर्षों से हो रहा है जब भी यहाँ हत्या का कोई मुकदमा चलता है।

26. दिल्ली छावनी क्षेत्र भारत की डरावनी जगह – Delhi Cantonment Area In Hindi

दिल्ली छावनी क्षेत्र को एक सुंदर स्वच्छ और हरे रंग की जगह के रूप में माना जाता है, लेकिन इस क्षेत्र को आधी रात के बाद भूतिया स्थान के रूप में जाना-जाता है। लोगों द्वारा इस जगह पर सफेद साड़ी में एक महिला को देखा गया है। बताया जाता है कि यह महिला लिफ्ट भी मांगती है और वाहनों के पीछे भी भागती है।

27. भारत की खतरनाक जगह टावर्स ऑफ साइलेंस – Towers Of Silence In Hindi

टावर्स ऑफ साइलेंस मुंबई के मालाबार हिल्स के पास स्थित एक पारसी कब्रिस्तान है। पारसी में मृतकों के शवों को टॉवर के पास रखा जाता है, जो वहां गिद्धों द्वारा खाई जाती है। बताया जाता है कि बई में ग्रैंड पाररी टावर्स में होने वाली अप्राकृतिक घटनाएं इस कब्रिस्तान से निकलने वाली शक्तियों की वजह से होती है।

28. गोवा की डरावनी जगह थ्री किंग्स चर्च – Three Kings Church Goa In Hindi

गोवा की डरावनी जगह थ्री किंग्स चर्च - Three Kings Church Goa In Hindi

गोवा का यह चर्च कई स्थानीय लोगों और भारतीय पैरानॉर्मल सोसाइटी के द्वारा अपनी असाधारण गतिविधियों की वजह से काफी चर्चित है। ऐसा बताया जाता है कि यहां पर तीन राजाओं की आत्माएं घूमती हैं। यह वो राजा है जो चर्च की संपत्ति के लिए लड़े थे और जिन्होंने एक दूसरे को मार डाला।

29. भारत की खतरनाक जगह लाम्बी देहर माइंस मसूरी – The Lambi Dehar Mines Mussoorie In Hindi

इसे भारत की सबसे खतरनाक भूतिया जगहों में से एक माना जाता है। लाम्बी देहर माइंस को आधे मिलियन श्रमिकों की खांसी से खून आने की वजह से बंद कर दिया गया था। स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि अब इस जगह पर भूत या चुड़ैल का साया है। बताया जाता है कि यह चुड़ैल पहाड़ के पास चलती है और अब तक कई लोगों की जान ले चुकी है।

30. कालापल्ली कब्रिस्तान बैंगलोर – Kalpalli Cemetery Bangalore In Hindi

कालापल्ली कब्रिस्तान को सेंट जॉन कब्रिस्तान के रूप में जाना जाता। इस जगह पर राहगीरों द्वारा भूतों को देखे जाने के कई किस्से सामने आये हैं।

31. भारत का भूतिया स्थान हवेली रेजीडेंसी रोड पुणे – The Mansion Residency Road Pune In Hindi

भारत का भूतिया स्थान हवेली रेजीडेंसी रोड पुणे - The Mansion Residency Road Pune In Hindi

यह एक पुराना घर और खंडहर है जो देखने में बहुत ही डरावना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर एक बूढी औरत की आत्मा रहती है। इस जगह पर रात के समय हँसी और रक्त-कर्कश चीखों की आवाज़ भी सुनाई देती है जिसकी वजह से इस जगह को भारत की सबसे डरावनी जगहों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

और पढ़े:

Leave a Comment