भारत के सबसे भूतिया और डरावने किले – 8 Mysterious Forts in India in Hindi

4.7/5 - (14 votes)

Mysterious Forts in India in Hindi : भारत हमेशा से ही अद्भुद कला और संस्कृति का देश रहा हैं, प्राचीन काल से ही भारत में महान राजायों का जन्म हुआ है जिन्होंने भारत के राज्यों पर लम्बे समय तक राज किया है। इन महान राजायों ने भारत में बड़े – बड़े और एक से बढ़कर एक किलो को निर्माण कराया जो सिर्फ कला और संस्कृति तक समिति नही थे बल्कि ये सुरक्षा के उद्देश्य से बनाये गये थे। भारत में कई ऐसे किले भी बनाये गये है जिनके पीछे कोई ना कोई रहस्य और डरावनी कहानियां छिपी हुई है।

तो आइये आज इस आर्टिकल में हम “भारत के सबसे रहस्यमयी किले” के बारे में जानते है, जो आज तक इतिहासकारो के लिए एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है, जबकि कुछ किले इतने डरावने भी है की पर्यटक यहाँ दिन में भी जाने से डरते है।

भारत के सबसे डरावने किले – Scary Forts of India in Hindi 

भानगढ़ किला अलवर – Bhangarh Fort Alwar in Hindi

भानगढ़ किला अलवर - Bhangarh Fort Alwar in Hindi

राजस्थान के अलवर जिले की अरावली पर्वतमाला में सरिस्का अभ्यारण्य की सीमा पर स्थित “भानगढ़ किला” भारत के सबसे रहस्यमयी किले (Mysterious Forts in India in Hindi) में से एक है। यह किला ढलान वाले इलाके में पहाड़ियों के तल पर बसा हुआ है जो देखने में बेहद भयानक लगता है। भानगढ़ किला अलवर शहर का एक बेहद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो अपनी भुतिया किस्सों की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में बना रहता है। भानगढ़ किला यहां होने वाली घटनायों की वजह से इतना ज्यादा फेमस है कि कोई भी इस किले के अंदर अकेला जाने से डरता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण या एएसआई ने इस किले में रात के समय पर्यटकों और स्थानीय लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा रखी है।

शनिवार वाड़ा फोर्ट पुणे – Shaniwar Wada Fort Pune in Hindi

शनिवार वाड़ा फोर्ट पुणे – Shaniwar Wada Fort  Pune in Hindi
Image Credit : Shubhashree Sahoo

शनिवाड़ा फोर्ट भारत के सबसे डरावने किले (Haunted forts in india in in hindi) में से एक है जिसे 1732 में पेशवा बाजीराव के सम्मान में बनाया गया था। शनिवारवाड़ा किला पुणे में स्थित है जो अपनी विशाल वास्तुकला के अलावा यहाँ होने वाली कई डरावनी घटनाओ की वजह से भी प्रसिद्ध है।

बताया जाता है कि पूर्णिमा की रात को यहाँ अलौकिक गतिविधि बहुत ज्यादा होती है। इन भूतिया घटनाओ के पीछे की कहानी बताती है कि एक राजकुमार की यहां निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उसकी आत्मा यहां भटकती है और रात के समय किले से चीखने की आवाजें भी सुनाई देती है।

रोहताश गढ़ का किला बिहार – Rohtash Garh Fort Bihar in Hindi

“रोहताश गढ़ का किला” बिहार के रोहताश जिले में स्थित एक प्राचीन किला है जिसे भारत में सबसे रहस्यमयी किले (Mysterious Forts in India in Hindi) में से एक माना जाता है। इसे किले का निर्माण अयोध्या के राजा हरिचन्द्र के पुत्र रोहताशव ने करबाया था। यह किला समुद्र तल से लगभग 1500 मीटर ऊँची पहाड़ी पर स्थित है जिसका इस्तेमाल युद्ध के दौरान छिपने के लिए किया जाता था।

इस किले की एक ऐसी कहानी प्रसिद्ध है जिसे बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। जी हां कई स्थानीय लोगो और किवंदतीयों के अनुसार माना जाता है की इस किले की दीवारों से अक्सर खून निकलता था और रात में जोर जोर से चीखने की आवाजें भी सुनाई देती है। जिसके पीछे का कारण आज भी एक रहस्य बना हुआ है जिस कारण पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोग भी दिन ढलने के बाद यहाँ जाने से डरते है।

नाहरगढ़ किला जयपुर – Nahargarh Fort Jaipur In Hindi

नाहरगढ़ किला जयपुर - Nahargarh Fort Jaipur In Hindi
Image Credit : Supriya Pal

नाहरगढ़ किला” राजस्थान का एक बहुत ही आकर्षक किला है जिसे भारत के सबसे डरावने किले (Haunted forts in india in in hindi)  में शामिल करने के पीछे एक रहस्यमयी कहानी जुड़ी है। यहां के स्थानीय लोगों अनुसार माना जाता है यहां पर एकदम से तेज हवाएं चलने लगती है और कई बार दरबाजे के कांच टूट कर गिर जाते हैं। यहाँ कभी-कभी एक दम से गर्मी और एक दम से ठण्ड महसूस होने लगती है जो आज भी एक रहस्यमयी घटना बनी हुई है।

किले में जाने वाले कई लोगों को कुछ अजीब चीजों का एहसास भी हो चुका है। इस किले का निर्माण सवाई राजा मान सिंह ने अपनी रानियों के लिए करबाया था, लेकिन राजा की मृत्यु के बाद नाहरगढ़ किले को भूतिया कहा जाने लगा था और इस किले में राजा की प्रेत आत्मा होने का भी दावा किया जाता है।

गोलकोंडा किला –  Golconda Fort Hyderabad in Hindi

गोलकोंडा किला –  Golconda Fort  Hyderabad in Hindi
Image Credit : koushik kumar kundu

हैदराबाद में हुसैन सागर झील से लगभग 9 किमी की दूरी पर स्थित “गोलकोंडा किला” भारत के रहस्यमयी किले (Mysterious Forts in India in Hindi)  में से एक है। गोलकोंडा किला का निर्माण 13 वीं शताब्दी में किया गया था, लेकिन इसके कई शासकों की सनक और रिक्तियों के तहत विभिन्न नवीकरण देखे गए हैं।

बता दे गोलकोंडा फोर्ट में भी अजीबो गरीब घटनायें तथा इस किले में राजा की आत्मा को नृत्य करते देखा गया है जो कभी राजा का नृत्य मंच हुआ करता था। इनके अलावा कई शूटिंग ग्रुप्स द्वारा इस किले में अजीब आवाजें और लाइटस दिखे जाने की बातें भी कही गयी हैं।

चुनारगढ़ का किला उत्तर प्रदेश – Chunargarh Fort Uttar Pradesh in Hindi

चुनारगढ़ का किला उत्तर प्रदेश - Chunargarh Fort Uttar Pradesh in Hindi
Image Credit : Swapnil Gaul

चुनारगढ़ की धरती पर कई सारे तप्सियों ने तपस्या की है और यह स्थित चुनारगढ़ का किला भारत के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। चुनारगढ़ के किला का इतिहास के पन्नो में एक महत्वपूर्ण स्थान है जिसे लगभग 5000 साल पुराना माना जाता है। जिस पहाड़ी में इस किले का निर्माण किया गया है बो मानव के चरण जैसी प्रतीत होती है। चुनारगढ़ का किला भारत के रहस्यमयी किले (Mysterious Forts in India in Hindi) में से एक है जिसका प्रमाण इसकी अद्भुद वनवाट से भी मिलता है।

इस किले के निर्माण के पीछे का रहस्य आज भी रहस्य बना हुआ है, क्योंकि बलुआ पत्थर से निर्मित इस किले के हर पत्थर पर किसी ना किसी का चिन्ह है। इसके साथ साथ स्थानीय लोगो और किवंदतीयों के अनुसार कहा जाता है इस किले में योगिराज भतृहरि ने समाधी ले थी जिनकी आत्मा आज भी इस किले में वास करती है।

और पढ़े : भारत की सबसे डरावनी सड़के और हाईवे

ग्वालियर किला मध्यप्रदेश – Gwalior Fort Madhya Pradesh in Hindi

ग्वालियर किला मध्यप्रदेश – Gwalior Fort Madhya Pradesh in Hindi
Image Credit : Amol Sharma

ग्वालियर का किला” मध्य भारत की सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक जगहें में से एक है। ग्वालियर फोर्ट ग्वालियर शहर में गोपाचल नामक पहाड़ी पर स्थित है, जिसे ग्वालियर का किला के नाम से भी जाना-जाता है। प्राचीन इतिहासकारों का अनुसार इस किले का निर्माण बघेल राजायों द्वारा किया गया था जिन्होंने इस पर लगभग 1000 साल शासन किया था। इस किले में प्राचीन काल की कई मूल्यवान और रहस्यमयी मूर्तियाँ है।

कई खोजकर्ता और इतिहासकार का दावा है की इस किले में कई रहस्यमयी सुरंगे और तयखाने भी है और इन तयखानो में बहुत सारा खजाना छुपे होने का भी दावा किया जाता है। इस किले की एक बात और अभी तक रहस्य बनी हुई है बो हे इस “किले के निर्माण की अवधि” जी हाँ स्थानीय लोगो का कहना है की इस किले का निर्माण सिर्फ एक रात में जिनो द्वारा किया गया था जो बकाई रहस्यमयी और अविश्वसनीय है। लेकिन इस बात की अभी तक औपचारिक पुष्टि नही की गयी है की यह किला कितने दिन में और किनके द्वारा बनाया गया है।

गढ़कुंडार का किला मध्यप्रदेश – Garh Kundar Fort Madhya Pradesh in Hindi

गढ़कुंडार का किला मध्यप्रदेश – Garh Kundar Fort Madhya Pradesh in Hindi
Image Credit : Mehar Singh

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के एक गाँव में स्थित “गढ़कुंडार का किला” भारत के सबसे डरावने (Haunted forts in india in in hindi) किले में से एक है। कहाँ जाते है यह किला कई रहस्यों और चमत्कारों से भरा हुआ है, इसीलिए आज भी लोग दिन ढलने के बाद इसके पास से गुजरने में भी डरते है। आज भारत में इसे किले से जुड़ी डरावनी कहानियां प्रसिद्ध है। स्थानीय लोगो का मानना है की बहुत समय पहले इस किले में कुछ लोगो की मौत हुई थी जिनकी आत्मायें आज भी इस किले में भटक रही है।

इस किले से जुड़ी एक रहस्यमयी कहानी ने सबसे रोंगटे खड़े कर दिये है जी हाँ कहाँ जाता है एक बार इस किले में एक बरात के लगभग 70 से 80 से लोग रहस्यमयी ठंग से गायब हो गये थे जिनका पता आज भी नही लगाया जा सका है की बो लोग कहा गायब हो गये। इतना डरावना होने के वावजूद भी दिन में यहाँ पर्यटकों की काफी भीड़ देखी जाती है जो इस किले के रहस्य का पता लगाने आते है।

और पढ़े : दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जायेंगें

इस आर्टिकल में आपने भारत के सबसे डरावने और रहस्यमयी किले (Mysterious Forts in India in Hindi) के बारे में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Leave a Comment