द हार्ट ऑफ़ हरियाणा “रोहतक” के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस  – Famous Tourist Places in Rohtak in Hindi

1/5 - (1 vote)

 Famous Tourist Places in Rohtak in Hindi : रोहतक को “द हार्ट ऑफ़ हरियाणा या हरियाणा का हार्ट” कहा जाता है। यह शहर दिल्ली से  सिर्फ 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का एक हिस्सा है। इस शहर के बारे में बताया जाता है कि यह सिंधु घाटी सभ्यता जितना पुराना है जिसकी वजह से यह एक आकर्षण केंद्र बन गया है। रोहतक का इतिहास काफी लंबा-चौड़ा इतिहास है जो इसके उजड़े हुए खंडहरों में दिखाई देता है। रोहतक हरियाणा राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है क्योंकि यहां पर कई प्रसिद्ध मंदिर,और खूबसूरत झीलें हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यदि आप हरियाणा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें के बारे में सर्च कर रहे है और रोहतक को अपने ट्रिप के लिए सिलेक्ट है, और अब रोहतक के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल और रोहतक की यात्रा से जुड़ी जानकारी को जानना चाहते है तो इसके लिए आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

Table of Contents

रोहतक का इतिहास – History of rohtak in Hindi

रोहतक का इतिहास की बात करें तो इसका इतिहास कई सौ साल नही बल्कि युगों पुराना माना जाता है। कई किंवदंतियों के अनुसार माना जाता है की इस स्थान को वैदिक लोगों ने आश्रय की तलाश में खोजा था जिसका नाम रोहिताशगढ़ रखा था, जिसे बाद में परिवर्तित करके रोहतक किया गया है।

इसके अलावा, रोहतक की पहचान पौराणिक महाकाव्य, महाभारत में रोहितिका के रूप में वर्णित एक जगह के रूप में है। जबकि आधुनिक युग की बात करे तो रोहतक में वैदिक, ईसाई, मेडिवल और ब्रिटिश युग की विरासत रही है।

रोहतक में घूमने की सबसे अच्छी जगहें – Best Places To Visit In Rohtak In Hindi

अस्थल बोहर मठ रोहतक – Asthal Bohar Math, Rohtak in Hindi

अस्थल बोहर मठ रोहतक - Asthal Bohar Math, Rohtak in Hindi
Image Credit : Arya arya

अस्थल बोहर रोहतक से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक प्रसिद्ध मठ है, जो गुरु गोरख नाथ के अनुयायियों के आश्रय के रूप में कार्य करता। यह मठ कुछ प्राचीन खोजों, पुस्तकों और अवशेषों का घर है जो इसे पर्यटकों और विशेषकर इतिहास प्रेमियों के घूमने के लिए रोहतक की सबसे अच्छी जगहें (Best places to visit in Rohtak in Hindi) बनाती है। एक पौराणिक कथा के अनुसार, सियालकोट के गरीब भगत और गुरु गोरखनाथ के शिष्य, ने यहां आकर अस्थल बोहर मठ स्थापना की। यह मठ वर्तमान में एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल होने के साथ साथ विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों का संचालन भी करता है।

महम, रोहतक – Meham, Rohtak in Hindi

महम, रोहतक - Meham, Rohtak in Hindi
Image Credit : Ak K

महम रोहतक में एक छोटा सा शहर और रोहतक के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places of Rohtak in Hindi)में से एक है। महम प्रसिद्ध रूप से अपने पुरातात्विक स्थलों के लिए जाना जाता है जो शहर के इतिहास को दर्शाते हैं। महम कुछ उन स्थलों में से एक है, जिन्होंने सिंधु घाटी सभ्यता के अस्तित्व को संरक्षित रखा है यही वजह महम को रोहतक में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें में शीर्ष स्थान प्राप्त है। जब भी आप रोहतक में महम घूमने आयेंगें तो आप यहाँ कुछ प्राचीन मंदिर, मस्जिदें और मकबरे को देख सकेगें हैं, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को हिंदू विरासत और इस्लामी वास्तुकला की एक ऐतिहासिक झलक प्रदान करते है।

भिंडावास झील रोहतक – Bhindawas Lake, Rohtak in Hindi

भिंडावास झील रोहतक – Bhindawas Lake, Rohtak in Hindi
Image Credit : Niharika Jakhar

रोहतक में घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहें (Best places to visit in Rohtak in Hindi) में शुमार भिंडावास झील एक मानव निर्मित झील है जिसने खुद को एक एक पक्षी अभयारण्य में बदल दिया है। जी हां इस झील के किनारे कई स्थानीय और प्रवासीय पक्षीयों को देखा जा सकता है, इसी वजह से इसे एक पक्षी अभयारण्य के रूप में जाना जाने लगा है। बिभिन्न पक्षीय प्रजातियों के साथ झील के आसपास का शांत वातावरण और सुखद मौसम इसे पर्यटकों और वर्ड वाचर्स के लिए स्वर्ग के सामान बना देता है। यह खुबसूरत झील पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगो के लिए एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट के रूप में भी कार्य करती है। यदि आप अपनी फैमली और बच्चो के साथ रोहतक में घूमने की सबसे अच्छी जगहें सर्च कर रहे है तो आप भिंडावास झील को अपनी ट्रिप के लिए सिलेक्ट कर सकते है।

दुर्गा भवन मंदिर रोहतक – Durga Bhawan Mandir, Rohtak in Hindi

दुर्गा भवन मंदिर रोहतक – Durga Bhawan Mandir, Rohtak in Hindi
Image Credit : Sagar Sharma

“दुर्गा भवन मंदिर” रोहतक के प्रमुख मंदिर में से एक है, जो स्थानीय भक्तो के साथ साथ राज्य के बिभिन्न हिस्सों से श्र्धालुयों को आकर्षित करता है विशेषकर नवरात्रि के अवसर पर। यह मंदिर माता दुर्गा को समर्पित है जिस वजह से प्रतिदिन के साथ साथ नवरात्रि के दौरान यहाँ पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है। नवरात्रि के सुभ अवसर पर इस मंदिर को रोशनी और दीपकों के साथ भव्य रूप से सजाया जाता है जो श्र्धालुयों के साथ साथ पर्यटकों को भी बेहद आकर्षित करता है।

और पढ़े : हरियाणा के पानीपत जिले के इतिहास और आकर्षण स्थल की जानकारी

तिलयार झील – Tilyar Lake, Rohtak in Hindi

तिलयार झील – Tilyar Lake, Rohtak in Hindi
Image Credit : Sagar Dhaka

लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई “तिलयार झील” रोहतक में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहें में से एक है। यह खूबसूरत झील हरी भरी हरियाली से घिरी हुई है, जिस वजह से झील के किनारे पक्षियों को बड़ी संख्या में देखा जा सकता है। शांत वातावरण से घिरी इस झील में सुखद समय व्यतीत करने के साथ बोटिंग, एंगलिंग और कयाकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां भी एन्जॉय की जा सकती है, जिस कारण यह झील फैमली या फ्रेंड्स सभी के साथ घूमने के लिए रोहतक की सबसे अच्छी जगहे (Best places to visit in Rohtak in Hindi) में से एक है।

बता दे इस झील की किनारे एक लेक रिजोर्ट भी है जो अपने पर्यटकों को एक रेस्टोरेंट, चिड़ियाघर, मिनी ट्रेन और बच्चों के लिए पार्क और कुछ आवश्यक चीजों के लिए दुकानें भी प्रदान करता है।

रोहतक जू रोहतक – Rohtak Zoo, Rohtak in Hindi

रोहतक जू रोहतक - Rohtak Zoo, Rohtak in Hindi
Image Credit : Seraj the Pathaan

1987 में स्थापित “रोहतक जू” रोहतक के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places of Rohtak in Hindi) में से एक है ,जो वर्तमान में परिवारों और पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय मनोरंजन स्थल बना हुआ है। बता दे “रोहतक जू” को तिलियार मिनी चिड़ियाघर,और रोहतक चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है। रोहतक चिड़ियाघर अपनी विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों के साथ जैव विविधता का एक सुंदर संतुलन बनाए रखने के लिए जाना जाता है। यह जू वन्य जीव और प्रकृति प्रेमियों के घूमने के लिए रोहतक की सबसे अच्छी जगहें में से एक है, जहाँ पर्यटक हरी भरी हरियाली के साथ बिभिन्न वन्य जीवो को नजदीक से देख सकते है। तो यदि आप भी घूमने के लिए रोहतक के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सर्च कर रहे है, तो आपको रोहतक चिड़ियाघर घूमने जरूर आना चाहिये।

रोहतक जू टाइमिंग

  • गर्मियों में : सुबह 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक
  • सैदियों में : सुबह 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक

रोहतक जू की एंट्री फीस

  • पर्यटकों के लिए : 10 रूपये
  • बच्चो के लिए : 5 रूपये

गुरुद्वारा बंगला साहिब – Gurudwara Bangla Sahib, Rohtak in Hindi

गुरुद्वारा बंगला साहिब – Gurudwara Bangla Sahib, Rohtak in Hindi
Image Credit : Akali Gurjeet Singh

गुरुद्वारा बंगला साहिब सिख गुरु तेग बहादुर को समर्पित एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यह आध्यात्मिक स्थान रोहतक में माता दरवाजा चौक के पास स्थित है जहाँ सिख अनुआयियों के साथ साथ रोहतक की यात्रा पर आने वाले पर्यटक भी बड़ी संख्या में आते है। यह गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर जयंती (जन्मदिन) और सभी सिख त्योहारों के दौरान भक्ति अपव्यय का स्थान बन जाता है जो राज्य के बिभिन्न कोनो से सिख भक्तो और पर्यटकों को आर्षित है। इनके अलावा इस गुरूद्वारे में भूखो के लिए प्रतिदिन खाना भी परोसा जाता है जिसे कई लोग प्रसाद के रूप में भी ग्रहण करते है।

स्प्लैश वॉटर पार्क, रोहतक – Splash Water Park, Rohtak in Hindi

स्प्लैश वॉटर पार्क, रोहतक – Splash Water Park, Rohtak in Hindi
Image Credit : Shwet Kumar

यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ एन्जॉय करने और क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए रोहतक की बेस्ट जगहें सर्च कर रहे है, तो आपको स्प्लैश वॉटर पार्क को अपनी 1 डे ट्रिप के लिए पिक करना चाहिये। जी हाँ स्प्लैश वॉटर पार्क जहाँ आप फ्रेंड्स और अपनी फैमली के साथ एन्जॉय करते हुए स्पेशल टाइम स्पेंड किया जा सकता है। जब भी आप यहाँ आयेंगे तो इस वाटर पार्क में 20 से अधिक राइड्स को एन्जॉय कर सकेगें है। इन राइड्स में कुछ राइड्स सिर्फ बच्चो के लिए डिजाईन की गयी है जबकि बाकि व्यस्को के लिए की गयी है। इसीलिए स्प्लैश वॉटर पार्क, रोहतक का एक ऐसा टूरिस्ट प्लेस जिसे बच्चो, फैमली और फ्रेंड्स सभी के साथ घूमने जाया जा सकता है।

स्प्लैश वॉटर पार्क की टाइमिंग

  • वाटर पार्क : 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक
  • मनोरंजक पार्क : शाम 5.00 बजे से 7.30 बजे तक

स्प्लैश वॉटर पार्क की एंट्री फीस

  • कपल के लिए : 800 रूपये
  • सिंगल व्यक्ति के लिए : 600 रूपये
  • बच्चो के लिए : 300 रूपये

और पढ़े : भारत के सबसे पॉपुलर वाटर पार्क

रोहतक घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best time to visit Rohtak in Hindi

रोहतक घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best time to visit Rohtak in Hindi

रोहतक की यात्रा के लिए सर्दियों का मौसम (अक्टूबर – मार्च) सबसे अच्छा समय होता है, इस समय का मौसम रोहतक में घूमने के लिए काफी सुखद और अनुकुल होता है।

हालाकि पर्यटक मानसून के समय भी रोहतक घूमने जा सकते है लेकिन इस समय कभी कभी भारी बारिश और आंधी देखी जाती है जो आपकी यात्रा को प्रभावित कर सकता है, इसीलिए सबसे अच्छा होगा की आप अक्टूबर – मार्च के महीने में ही रोहतक घूमने जाने का प्लान बनाये।

रोहतक में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Rohtak in Hindi

रोहतक में रुकने के लिए होटल्स - Hotels in Rohtak in Hindi

यदि आप अपनी रोहतक के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस की ट्रिप में रुकने के लिए होटल्स को सर्च कर रहे है, तो हम आपको बता दे, रोहतक  में रुकने के लिए लो बजट से लेकर हाई बजट तक सभी टाइप की होटल्स अवेलेबल है, जिनका आप अपनी चॉइस और बजट के अनुसार से सिलेक्शन कर सकते है।

  • मिराज पैलेस (The Mirage Palace)
  • होटल प्लैटिनम प्लाजा (Hotel Platinum Plaza)
  • होटल ज़ोरबा (hotel zorba)
  • न्यू लार्ड (New Lord)

रोहतक केसे पहुंचें – How to Reach Rohtak in Hindi

रोहतक की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे आप फ्लाइट, ट्रेन या रोडवे में से किसी से भी ट्रेवल करके रोहतक पहुंच सकते है।

तो आइये नीचे डिटेल में जानते है, हम फ्लाइट ट्रेन या सड़क मार्ग से रोहतक  केसे पहुचें –

रोहतक फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Rohtak by Flight in Hindi

रोहतक फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Rohtak by Flight in Hindi

यदि आपने रोहतक घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है, तो जान लें रोहतक के लिए कोई सीधी फ्लाइट कनेक्टविटी नही है। रोहतक का निकटतम एयरपोर्ट इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली में है, जो रोहतक से लगभग 66 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। फ्लाइट से ट्रेवल करके दिल्ली एयरपोर्ट पहुचने के बाद आप बस,कैब या टेक्सी बुक करके रोहतक पहुंच सकते हैं।

 ट्रेन से रोहतक केसे जायें – How to Reach Rohtak by Train in Hindi

ट्रेन से रोहतक केसे जायें – How to Reach Rohtak by Train in Hindi

ट्रेन से ट्रेवल करके रोहतक की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे रोहतक  में अपना रेलवे स्टेशन रोहतक जंक्शन मौजूद है, जो नियमित ट्रेनों के माध्यम से हरियाणा और भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा है। इसीलिए ट्रेन से ट्रेवल करके रोहतक आना आपके लिए बेस्ट विकल्प है। ट्रेन से ट्रेवल करके रोहतक रेलवे स्टेशन पहुचने के बाद आप स्थानीय साधनों की मदद से अपने गंतव्य तक पहुच सकते है।

 सड़क मार्ग से रोहतक केसे पहुचें – How to Reach Rohtak by Raod in Hindi

सड़क मार्ग से रोहतक केसे पहुचें – How to Reach Rohtak by Raod in Hindi

रोहतक राज्य के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, और इसलिए देश के किसी भी हिस्से से रोहतक की यात्रा करना काफी आसान है। गुड़गांव, गाजियाबाद, नई दिल्ली और आसपास के अन्य शहरों से सड़क और बस के माध्यम से आसानी से रोहतक पहुचा जा सकता है।

और पढ़े : हरियाणा घूमने की जानकारी और 10 पर्यटन स्थलों की सैर 

इस आर्टिकल में आपने रोहतक के प्रमुख पर्यटक स्थल और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी को डिटेल में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

रोहतक का मेप – Map of Rohtak in Hindi

और पढ़े :

 

Leave a Comment