“मोरनी हिल्स” में घूमने की बेस्ट जगहें और ट्रिप से जुड़ी पूरी जानकारी – Morni Hills Haryana Information in Hindi

Rate this post

Morni Hills Haryana Information in hindi : मोरनी हिल्स” हरियाणा का एक खुबसूरत पहाड़ी स्टेशन है, जो पंचकुला के करीब स्थित है। हरियाणा में एकमात्र हिल स्टेशन होने के कारण, यह स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक बेहद पसंदीदा पिकनिक स्थल है।

यह हिल स्टेशन 1,220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो अपने अद्भुद और आश्चर्यजनक दृश्यों के लिए जाना जाता है। परिदृश्य के अलावा, यहां वनस्पतियों और जीवों की एक विस्तृत विविधता भी मौजूद है, जो इसे हर प्रकृति प्रेमी के लिए सुखद बनाती है। एक भव्य बिंदु होने के अलावा, मोरनी हिल्स एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है जहां ठाकुरद्वार मंदिर में 7 वीं शताब्दी में वापस डेटिंग की गई है। मोरनी हिल्स स्टेशन हरियाणा की एक ऐसी जगह है, जिसे हर पर्यटक को अपनी लाइफ में एक बार अवश्य जाना चाहिये।

लेकिन यदि आप अभी मोरनी हिल्स घूमने नही जा पा रहे है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नही है, इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े जिसमे आप मोरनी हिल्स स्टेशन से जुड़ी जानकारी और इसकी खूबसूरती को महसूस कर सकेगें-

Table of Contents

मोरनी हिल्स में घूमने की जगहें – Best Places to visit in Morni Hills in Hindi

एडवेंचर पार्क –  Adventure Park in Hindi

एडवेंचर पार्क -  Adventure Park in Hindi
Image Credit : Jitender Jit Singh

एडवेंचर पार्क मोरनी हिल्स में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें (Best Places to visit in Morni Hills in Hindi) में से एक है। यह पार्क एक ऐसी जगह है जहाँ बोट राइड और ट्रेकिंग के अलावा पर्यटक कई एडवेंचर एक्टिविटीज एन्जॉय कर सकते है। जी हाँ इस पार्क को हालही में डिवलॉप किया गया है, जो रस्सी चढ़ाई, कमांडो नेट, बर्मा पुल, रैपेलिंग और रॉक-क्लाइम्बिंग जैसे गतिविधि प्रदान करता है।

इनके अलावा आप आप यहाँ फव्वारे और कैफेटेरिया के साथ एक ट्री हाउस भी देख सकते हैं। एडवेंचर एक्टिविटीज के साथ इस पार्क में बच्चों के लिए झूले और सवारी भो उपलब्ध हैं जो इसे फैमली और बच्चो के साथ घूमने के लिए मोरनी हिल्स के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक बनाती है।

एडवेंचर पार्क की एंट्री फीस

  • पर्यटकों के लिए : 50 रूपये
  • बच्चो के लिए : 30 रूपये

गुरुद्वारा नाडा साहिब – Gurudwara Nada Sahib in Hindi

गुरुद्वारा नाडा साहिब – Gurudwara Nada Sahib in Hindi
Image Credit : Rajat Bansal

गुरुद्वारा नाडा साहिब मोरनी हिल और पंचकुला के सबसे पवित्र स्थल में से एक है जिसे पर्यटको को अपनी मोरनी हिल्स स्टेशन की यात्रा में जरूर जाना चाहिये। यह गुरुद्वारा सिख समुदाय के लोगो के लिए काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। गुरुद्वारा नाडा साहिब मोरनी हिल्स में हरी भरी हरियाली और शांत वातावरण  के मध्य स्थित है तथा घग्गर-हाका नदी भी इसके बगल से बहती है, जो इसके पर्यावरण को और भी सुंदर बनाती है। इसी वजह से सिख भक्तो के साथ साथ दूर दूर से पर्यटक भी गुरुद्वारा नाडा साहिब घूमने आते है।

और पढ़े : दिल्ली से 300 किलोमीटर के दायरे में घूमने लायक 15 ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन जहा पर आपको जरुर जाना चाहिए

करोह पीक – Karoh Peak in Hindi

करोह पीक - Karoh Peak in Hindi

हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित, करोह पीक मोरनी हिल्स के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है। करोह पीक के पर्वत शिखर की ऊंचाई 4,813 फीट है जो हरियाणा राज्य की सबसे ऊँची चोटी है। इस चोटी के उपर से नीचे बसे गावों और आसपास के इलाको के सुंदर नजारों को देखा जा सकता है। करोह पीक पर ट्रेकिंग करते हुए पहुचा जा सकता है, इसीलिए यह चोटी ट्रेकर्स के लिए मोरनी हिल्स की सबसे अच्छी जगहें (Best Places to visit in Morni Hills in Hindi) में से एक है।

टिक्कर ताल – Tikkar Tal in Hindi

टिक्कर ताल - Tikkar Tal in Hindi
Image Credit : Deepak Joshi

टिक्कर ताल मोरनी हिल्स में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें (Best Places to visit in Morni Hills in Hindi) में से एक है। यह स्थान हिल स्टेशन के आसपास की हरे-भरे हरियाली का सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है, जो मोरनी हिल्स आने वाले पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते है। यहाँ एक झील भी है जहाँ पर्यटक शांतिप्रिय समय बिताना पसंद करते ,है साथ ही यहाँ बोट राइड जैसी अट्रैक्टिव एक्टिविटीज भी एन्जॉय की जा सकती है, इसीलिए आप जब भी अपने फ्रेंड्स और फैमली के साथ मोरनी हिल्स घूमने जायें तो टिक्कर ताल घूमने जरूर जायें।

ठाकुर द्वार मंदिर – Thakur Dwar Temple in Hindi

यदि आप टिक्कर ताल जा रहे हैं, तो आप ठाकुरद्वार मंदिर भी जा सकते हैं, जो कि इसके रास्ते में पड़ता है। यह मंदिर 10 शताब्दी की गुलाबी संरचना है जो कृष्ण को समर्पित है। कहा जाता है इस मंदिर का निर्माण पांड्वो ने किया था जिस पर बहुत जटिल पत्थर के काम किए गए हैं। अब मंदिर के चारों ओर एक समकालीन सीमेंट संरचना और एक गुंबद है जो वर्तमान और अतीत के बीच के अंतर को दर्शाता है।

और पढ़े : द हार्ट ऑफ़ हरियाणा “रोहतक” के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस

मोरनी हिल्स में वन्यजीव – Wildlife at Morni Hills in Hindi

मोरनी हिल्स में वन्यजीव – Wildlife at Morni Hills in Hindi

इसमें वनस्पतियों का बहुत अच्छा कवरेज है इसीलिए इसे पर्यटकों के साथ साथ वन्य जीव प्रेमियों के लिए भी स्वर्ग माना जाता है। जब भी आप यहाँ आयेंगे तो सियार, लंगूर, हरे, हाइना, नीलगाय, जंगली सूअर, भौंकने वाले हिरण, सांभर जैसी कई वन्य जीवो को घूमता हुए देख सकेगें। इनके साथ साथ इस खूबसूरत जगह पर कई स्थानीय पक्षीयों को भी देखा जा सकता है जो अपनी मधुर आवाज से आपको बेहद आकर्षित करगें।

जबकि यदि हम यहाँ पाये जाने वाले पेड़ो की बात करें तो यहाँ नीम, ओक, पिपल, जामुन, अमलतास और जेरकंडा जैसे जाड्या पाये जाते हैं।

मोरनी हिल्स में करने के लिए एक्टिविटीज – Activities to do in Morni Hills in Hindi

मोरनी हिल्स में करने के लिए एक्टिविटीज – Activities to do in Morni Hills in Hindi

जब भी आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ मोरनी हिल्स घूमने जायेंगे तो आप यहाँ घूमने के साथ साथ नीचे दी गयी रोमांचक एक्टिविटीज को भी एन्जॉय कर सकते है –

बोट राइड

मोरनी हिल्स अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के साथ साथ अपनी एक्टिविटीज के लिए भी काफी फेमस है,जिनमे से एक बोट राइड काफी फेमस और पसंदीदा बनी हुई है। मोरनी हिल्स में दो झीलँ है, जिनमे से आप कही भी नौका विहार गतिविधि को एन्जॉय कर सकते है।

ट्रेकिंग

मोरनी हिल्स ट्रेकर्स और वर्ड वाचर्स के लिए स्वर्ग के समान है इस खूबसूरत हिल्स स्टेशन में ट्रेकर्स के लिए कई ट्रेकिंग रूट्स है जिन पर आप अपने फ्रेंड्स के साथ ट्रेकिंग को एन्जॉय कर सकते है। सुंदर हरे भरे पेड पौधे के बीच से ट्रेकिंग करते हुए जाना यक़ीनन बेहद आकर्षक होता है। मोरनी हिल्स में आप मुख्य रूप से झील या पुराने मोरनी किले तक ट्रेक कर सकते है या फिर मोरनी हिल्स के करीब बहने वाली घग्गर नदी तक लंबी पैदल यात्रा कर सकते हैं।

और पढ़े : भारत में 17 सर्वश्रेष्ठ और रोमांचक ट्रेक्स

मोरनी हिल्स घूमने जाने के लिए टिप्स – Tips For Visiting Morni Hills in Hindi

यदि आप अपनी फैमली और दोस्तों के साथ मोरनी हिल्स घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो अपनी ट्रिप पर जाने के पहले नीचे दिए गये टिप्स को अवश्य जान ले –

  • यहाँ का तापमान चंडीगढ़ की तुलना में केवल 4 डिग्री सेल्सियस कम है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप कम गर्म महीनों के दौरान यात्रा करें।
  • मोरनी हिल्स के आस-पास कोई मार्किट और एटीएम नही है, इसलिए मुख्य शहर से ही केश और आवश्यक सामान साथ लेकर चलें।
  • यदि आप अपनी निजी कार से मोरनी हिल स्टेशन घूमने जाने वाले है ध्यान दे  इसके रास्ते में कोई पेट्रोल पंप नहीं हैं, इसलिए अपनी कार में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डलबाकर ही यात्रा करें।

मोरनी हिल्स घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Morni Hill in Hindi

मोरनी हिल्स घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Morni Hill in Hindi
Image Credit : Amandeep Mathur

यदि आप मोरनी हिल्स स्टेशन घूमने जाने का प्लान बना रहे है और अपनी ट्रिप पर जाने से पहले घूमने के लिए बेस्ट टाइम सर्च कर रहे है, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे मोरनी हिल्स में गर्मियां काफी गर्म होती हैं इसीलिए इनसे बचना चाहिए।

आप मानसून के दौरान भी मोरनी हिल्स की यात्रा कर सकते हैं क्योंकि इस समय तापमान थोड़ा कम हो जाता है लेकिन इस समय होने वाली तेज बारिश आपकी यात्रा को बाधित कर सकती है इसीलिए बेहतर होगा आप “अक्टूबर से मार्च” के बीच मोरनी हिल्स स्टेशन की यात्रा पर जायें।

और पढ़े : हरियाणा के पानीपत जिले के इतिहास और आकर्षण स्थल की जानकारी

मोरनी हिल्स में रुकने के लिए होटल्स – Morni Hill Hotels in Hindi

मोरनी हिल्स में रुकने के लिए होटल्स – Morni Hill Hotels in Hindi

जो भी पर्यटक मोरनी हिल्स स्टेशन की ट्रिप में रुकने के लिए होटल्स सर्च कर रहे है, तो हम उन्हें बता दे मोरनी हिल्स के आसपास और पंचकुला में लो बजट से लेकर हाई बजट तक सभी टाइप की होटल्स अवेलेवल है जिनको आप अपने बजट और चॉइस के अनुसार सिलेक्ट कर सकते है-

  • होटल फर्स्ट चॉइस (Hotel 1st Choice)
  • माउंट व्यू’ अपर्णा (‘Mount View’ by Aparna)
  • न्यू चंडीगढ़ हॉलिडे होम (New Chandigarh Holiday Home)
  • फेबहोटल ओसियन (FabHotel Ocean)

मोरनी हिल्स केसे पहुंचें – How to Reach Morni Hill in Hindi

मोरनी हिल्स स्टेशन की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे आप फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग में से किसी से भी ट्रेवल करके मोरनी हिल्स  जा सकते है।

तो आइये नीचे डिटेल से जानते है की हम फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग से मोरनी हिल्स केसे जायें।

मोरनी हिल्स फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Morni Hill by Flight in Hindi

मोरनी हिल्स फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Morni Hill by Flight in Hindi

यदि आपने मोरनी हिल्स घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है, तो जान लें मोरनी हिल्स के लिए कोई सीधी फ्लाइट कनेक्टविटी नही है। मोरनी हिल्स का निकटतम इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो मोरनी हिल्स से लगभग 52 किलोमीटर की दूरी पर है।  एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एक टेक्सी बुक करके आप मोरनी हिल्स जा सकते है।

मोरनी हिल्स ट्रेन से केसे जायें – How to Reach Morni Hill by Train in Hindi

मोरनी हिल्स ट्रेन से केसे जायें – How to Reach Morni Hill by Train in Hindi

ट्रेन से ट्रेवल करके मोरनी हिल्स की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे मोरनी हिल्स का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन पंचकुला में है, जो मोरनी हिल्स स्टेशन से लगभग 28 किमी की दूरी पर है।

इसके अलावा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन भी मोरनी हिल्स से लगभग 1 घंटे की दूरी पर है इसीलिए आप दोनों में से किसी भी रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन पकड सकते है। स्टेशन पर उतरने के बाद आप बस या जीप बुक करके मोरनी हिल्स जा सकते है।

मोरनी हिल्स सड़क मार्ग से केसे पहुचें – How to Reach Morni Hill by Raod in Hindi

मोरनी हिल्स सड़क मार्ग से केसे पहुचें – How to Reach Morni Hill by Raod in Hindi

मोरनी हिल्स पंचकुला और चंडीगढ़ के माध्यम से राज्य के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, इसलिए देश के किसी भी हिस्से से मोरनी हिल की यात्रा करना आसान है। हरियाणा के शहरों से पंचकुला के लिए सीधी बसें चलती हैं।

यदि आपको पंचकुला के लिए सीधी बस नहीं मिलती है, तो आप चंडीगढ़ के लिए बस ले सकते हैं।  इस प्रकार आप बस या अपने निजी वाहन से यात्रा करके आसानी से मोरनी हिल्स  हिल स्टेशन पहुंच सकते है।

और पढ़े : हरियाणा घूमने की जानकारी और 10 पर्यटन स्थलों की सैर

इस आर्टिकल में आपने मोरनी हिल्स में घूमने की जगहें और मोरनी हिल्स स्टेशन की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को डिटेल में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

मोरनी हिल्स का मेप – Map of Morni Hills in Hindi

और पढ़े

Featured Image Credit : Shivam Walia

Leave a Comment