हरियाणा के पानीपत जिले के इतिहास और आकर्षण स्थल की जानकारी

3.5/5 - (2 votes)

Panipat Tourism In Hindi : पानीपत भारत के हरियाणा राज्य में यमुना नदी के किनारे पर स्थित बहुत ही प्राचीन शहर है। पानीपत एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ पर्यटकों के बीच बहुत अधिक लौकप्रिय हैं। यह शहर ऐतिहासिक धरोहर का धनी होने के साथ-साथ अपनी कला, संस्कृति और सभ्यता के के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। पानीपत शहर की कला की बात करे तो यहाँ आपको कई प्रतिभाशाली कलाकार मिल जायंगे जो हाथो की कला से वस्तुओं का निर्माण करते हैं और फिर उन्हें बाजार में बेचते हैं।

इन्ही कारणों के चलते पानीपत शहर को एक अंतर्राष्ट्रीय बाजार के रूप में भी पहचान मिली हैं। हरियाणा का पानीपत शहर जितना अधिक टूरिज्म के लिए प्रसिद्ध हैं उससे भी कही अधिक यह स्थान व्यापार के लिए जाना जाता हैं। व्यापार करने के लिए लोग दूर-दूर से इस स्थान पर आते हैं। पर्यटन के लिहाज से पानीपत शहर बहुत से प्राचीन खंडहरों, मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों के रूप में जाना जाता हैं। यदि आप पानीपत शहर और इसके दर्शनीय स्थलों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

1. पानीपत का इतिहास – Panipat History In Hindi

पानीपत का इतिहास
Image Credit: Dr Chandak

पानीपत शहर के इतिहास के पन्ने पलटने पर हम यह पाते है की पानीपत ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही प्रसिद्ध है। पानीपत में तीन बार लड़ाइयाँ हुई है जो की पानीपत के इतिहास के पन्नो पर आज भी लिखी हुई है।

  • पानीपत की पहली लड़ाई इब्राहीम लोधी और बाबर के बीच में सन 1526 ईस्वी में हुई थी।
  • पानीपत की दूसरी लड़ाई मुगल शासक सम्राट अकबर और हेमू के बीच सन 1556 ईस्वी में हुई थी।
  • पानीपत की तीसरी लड़ाई अहमद शाह अब्दाली और सरदार सदा शिव भाऊ मराठा के बीच सन 1761 ईस्वी में हुई थी।

पानीपत के इतिहास में ऐसा भी पाया गया है की विश्व प्रसिद्ध शायर मौलाना हली का जन्म भी पानीपत में हुआ था। पानीपत महाकाव्य की दृष्टि से भी प्रसिद्धी का कारण माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि पानीपत पांडवो के द्वारा बनाया गया शहर है। पांड्वो ने पांच गाँव का निर्माण किया था जिनमे से एक पानीपत के नाम से विख्यात हुआ है।

2. पानीपत जिला कहाँ पर स्थित हैं – Panipat Kaha Par Hai In Hindi

पानीपत जिला कहाँ पर स्थित हैं

पानीपत भारत के हरियाणा राज्य में स्थित हैं। यह पर्यटन स्थल दिल्ली से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में और चंडीगढ़ से लगभग 169 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण में स्थित हैं।

और पढ़े: हरियाणा घूमने की जानकारी और 10 पर्यटन स्थलों की सैर 

3. पानीपत टूरिज्म में घूमने के लिए मशहूर आकर्षण स्थल – Tourist Place To Visit In Panipat Tourism In Hindi

पानीपत भारत के हरियाणा राज्य की बहुत ही खुबसूरत जगह है और इसके आसपास कई पर्यटक स्थल मौजूद है। यदि आप पानीपत के साथ-साथ यहाँ के आकर्षक स्थानों पर भी घूमना चाहते है तो आपको नीचे कुछ खास पर्यटक स्थलों के बारे में बताया गया है। इन स्थानों का भ्रमण करने के बाद आपकी पानीपत की यात्रा पूर्ण मानी जाएगी।

3.1 पानीपत में घूमने के लिए ऐतिहासिक जगह बू अली शाह कलंदर दरगाह – Panipat Me Ghumne Ke Liye Aitihasik Jagah Tomb Of Bu-Ali Shah Qalandar In Hindi

पानीपत में घूमने के लिए ऐतिहासिक जगह बू अली शाह कलंदर दरगाह
Image Credit: Asil Talyani

बू अली शाह कलंदर दरगाह पानीपत के आकर्षक स्थल में से एक है। माना जाता हैं कि यह ऐतिहासिक दरगाह लगभग सात सौ साल से भी अधिक पुरानी हैं। बू अली शाह कलंदर दरगाह को अल्लाउद्दीन खिलजी के पुत्र कलंदर खिजर खान की दरगाह के रूप में भी जाना जाता है। बू अली शाह कलंदर दरगाह की यात्रा पर दूर-दूर से पर्यटक आते हैं और इसके दर्शन का लाभ उठाते हैं। माना जाता हैं कि बू अली शाह कलंदर का जन्म सन 1190 ईस्वी में हुआ था। आप अपनी पानीपत शहर की यात्रा में बू अली शाह दरगाह घूमना न भूले।

3.2 पानीपत के प्रमुख दर्शनीय स्थल काबुली बाग मस्जिद – Panipat Ke Pramukh Darshaniya Sthal Kabuli Bagh Masjid In Hindi

पानीपत के प्रमुख दर्शनीय स्थल काबुली बाग मस्जिद
Image Credit: Chirag Bhatia

पानीपत में घूमने वाली जगहों में शामिल काबुली बाग़ मस्जिद यहाँ का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यह मस्जिद 1557 ईस्वी में बाबर द्वारा बनाई गई थी। काबुली बाग़ एक बगीचा है और इसी बगीचे में बाबर की पत्नी मुसम्मत काबुली बेगम के नाम पर काबुली बाग़ मस्जिद का निर्माण किया गया। यह मस्जिद एतिहासिक दृष्टि से दर्शनीय है, दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों की भारी संख्या काबुली बाग मस्जिद में देखी जाती हैं।

3.3 पानीपत के मशहूर धार्मिक स्थल देवी मंदिर – Panipat Ke Mashhur Dharmik Sthal Devi Mandir In Hindi

पानीपत के मशहूर धार्मिक स्थल देवी मंदिर
Image Credit: Monu

देवी मंदिर पानीपत के दर्शनीय स्थलों में शामिल है जोकि पानीपत के बड़े तालाब के किनारे पर स्थित है। यहाँ के लोग इस मंदिर को स्थानीय देवता के रूप में मानते है। यह मंदिर बहुत ही आकर्षक है जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यह धार्मिक पर्यटन स्थल पानीपत की अलौकिक भूमि पर एक नायाब हीरा हैं। आप जब भी पानीपत की यात्रा पर जाए तो देवी दर्शन का करना न भूले।

3.4 पानीपत में देखने लायक जगह काला अम्ब – Panipat Me Dekhne Layak Jagah Kala Amb In Hindi

पानीपत में देखने लायक जगह काला अम्ब
Image Credit: Rahul Gawde

पानीपत में घूमने की जगह में से एक काला अम्ब नामक स्थान है। ऐसा माना जाता है कि जब मराठों और अफगानियों के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई हुई थी तो उस समय लड़ाई में बहने बाले खून से इस स्थान की जमीन और आसपास के जंगल सभी काले पड़ गए थे और आम के पेड़ो में जो फाल लगे वो भी काले हो गए थे। इसलिए इस जगह का नाम काला अम्ब पड़ गया। यह स्थान बहुत ही अधभुत आनंद की अनुभूति कराता है। हमें जीवन में एक बार पानीपत के इस स्थान का दौरान जरूर करना चाहिए। काला अम्ब में हर साल वीर बहादुर शैनिकों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

और पढ़े: रानीखेत के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

3.5 पानीपत में घूमने लायक जगह सलारगंज गेट – Panipat Me Ghumne Layak Jagah Salar Ganj Gate In Hindi

पानीपत में घूमने की जगह में से एक पानीपत का सलारगंज गेट है। पानीपत में स्थित यह एक बहुत ही प्राचीन गेट है जो अपने ऐतिहासिक वजूद के कारण बहुत प्रसिद्ध है। पानीपत का सलारगंज गेट पानीपत के बिलकुल बीचों-बीच स्थित है। पानीपत का सलारगंज गेट पानीपत के इतिहास का प्रतीक माना जाता है। पानीपत में घूमते हुए इस स्थान का आनंद लेना ना भूले।

3.6 पानीपत के पर्यटन स्थल पानीपत संग्रहालय हरियाणा – Panipat Ke Paryatan Sthal Panipat Museum In Hindi

पानीपत के पर्यटन स्थल पानीपत संग्रहालय हरियाणा
Image Credit: Pardeep Sharma

“पानीपत संग्रहालय” पानीपत में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह एक ऐतिहासिक संग्रहालय हैं जिसमे पानीपत के इतिहास में हुई तमाम लडाइयों का विवरण और बड़ी-बड़ी तस्वीरे लगी हुई हैं। इस संग्रहालय में कई राजा, महाराजा और वीर योद्धाओं की तस्वीरे आपको देखने के लिए मिल जाएगी। यह ऐतिहासिक स्थान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। पानीपत संग्रहालय में बहुत सारे शस्त्रों की भी तस्वीरे है जो आपको पानीपत के इतिहास से अवगत करवाती है।

3.7 पानीपत के आकर्षण स्थल इब्राहिम लोधी की कब्र – Panipat Ke Aakarshan Sthal Ibrahim Lodhi Tomb In Hindi

पानीपत के आकर्षण स्थल इब्राहिम लोधी की कब्र
Image Credit: Prabhjot Singh Josh

पानीपत में घूमने वाली जगहों में शामिल इब्राहिम लोधी की कब्र भी है जोकि महान शासक सूफी संत बू अली शाह कलंदर की दरगाह के पास स्थित है। भारत के इतिहास में रूचि रखने वालों के लिए यह स्थान देखने लायक है। इब्राहिम लोधी दिल्ली सल्तनत का सुलतान था जो की पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर के हाथो मारा गया था। इब्राहिम लोधी की यह कब्र ऐतिहासिक दृष्टि से देखने योग्य है जोकि भारत के एक महान सुलतान की कब्र है।

3.8 पानीपत के प्रसिद्ध मंदिर श्री राम शरणम् पानीपत मंदिर – Panipat Ke Prasidh Mandir Shri Ram Sharnam Temple In Hindi

पानीपत के प्रसिद्ध मंदिर श्री राम शरणम् पानीपत मंदिर
Image Credit: Jagdish Narang

पानीपत के दर्शनीय स्थलों में शामिल श्री राम शरणम् मंदिर एक शानदार पर्यटन स्थल हैं जोकि भगवान श्री रामचन्द्र को समर्पित हैं। यह मंदिर अपनी सुंदरता के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। मंदिर में भगवान राम के दर्शन करने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। इस मंदिर का निर्माण स्वामी सत्य नन्द जी द्वारा सन 1960 में किया गया था। मां शकुंतला देवी और मां दर्शन देवी के शिष्यों द्वारा वर्तमान में इस मंदिर की देखरेख की जाती है।

और पढ़े: पिंजौर गार्डन से जुड़ी जानकारी और इतिहास

4. पानीपत घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Panipat Tourism In Hindi

पानीपत घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Image Credit: Rahul Jhon

यदि आप पानीपत पर्यटन घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि पानीपत जाने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों के दौरान का माना जाता हैं। हालाकि पर्यटक इस स्थान पर बारिश के मौसम में भी घूमने जा सकते हैं क्योंकि बारिश के दौरान भी यह स्थान आकर्षित लगता हैं।

5. पानीपत में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Famous Local Food Of Panipat In Hindi

पानीपत में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

पानीपत घाटी जो की भारत के हरियाणा राज्य में स्थित है। आपको यहाँ पर हर प्रकार का स्वादिष्ट भोजन मिल जायेगा। पानीपत के होटल में इन्डियन व्यंजनों से लेकर चाइनीज भोजन आपको मिल जायेगा। मक्के की रोटी घी लगी हुई और साथ में गुड सबसे अधिक पसंद किया जाता हैं। इसके अलावा यहाँ के स्वादिष्ट व्यंजनों में कढ़ी-पकोड़ा, बेसन मसाला रोटी, बाजरा रोटी, आलू रोटी, कुलचा, लस्सी, छोले-भटूरे आदि हैं।

6. पानीपत में कहाँ रुके – Where To Stay Panipat In Hindi

पानीपत में कहाँ रुके

पानीपत हरियाणा के दर्शन करने और यहां के आकर्षित स्थलों पर घूमने के बाद यदि आप यहां रुकना चाहते है। तो हम आपको बता दें कि पानीपत में लो-बजट से लेकर कई लक्ज़री होटल आपको मिल जाएगी। जिन्हें आप अपने  बजट के अनुसार सिलेक्ट कर सकते हैं।

  • पानीपत फ़ार्म स्टे
  • शगुन रेसीडेंसी
  • होटल भूमि रेसीडेंसी
  • होटल माय इंडिया

और पढ़े: शेख चिल्ली का मकबरा कुरुक्षेत्र और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल 

7. पानीपत हरियाणा कैसे जाये – How To Reach Panipat Haryana In Hindi

यदि आप भारत के हरियाणा राज्य में स्थित पानीपत शहर घूमने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि पानीपत की यात्रा के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

7.1 फ्लाइट से पानीपत कैसे पहुँचे – How To Reach Panipat By Flight In Hindi

फ्लाइट से पानीपत कैसे पहुँचे

पानीपत की यात्रा के लिए यदि आपने फ्लाइट का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि पानीपत शहर हवाई मार्ग से सीधे संपर्क में नही हैं।  पानीपत शहर का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल हवाई अड्डा है,जो की पानीपत से लगभग 106 किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली में स्थित हैं। फ्लाइट से ट्रेवल करके इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल हवाई अड्डा पहुचने के बाद आप बस या एक टेक्सी बुक करके पानीपत जा सकते है।

7.2 कैसे पहुँचे पानीपत ट्रेन से – How To Reach Panipat By Train In Hindi

कैसे पहुँचे पानीपत ट्रेन से

पानीपत की यात्रा का प्लान अगर आपने रेल के माध्यम से जाने का बनाया है तो हम आपको बता दे की यह बहुत ही सुविधाजनक है। पानीपत रेलवे स्टेशन देश के ज्यादातर हिस्सों से जुड़ा नहीं है लेकिन आप दिल्ली से अपनी यात्रा को आगे बड़ा सकते है। देश के किस भी कोने से आप दिल्ली का सकते है और फिर यह से पानीपत के लिए डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा का लाभ उठा सकते है। दिल्ली से पानीपत के लिए हर रोज उचित समय पर ट्रेन उपलब्ध हैं।

7.3 बस से पानीपत कैसे पहुँचे – How To Reach Panipat By Bus In Hindi

 पानीपत बस से कैसे पहुँचे

पानीपत की यात्रा के लिए आपने सड़क मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि हरियाणा का पानीपत शहर सड़क मार्ग के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। बस के माध्यम से आप आसानी से पानीपत पहुंच जाएंगे। इनके अलावा आप यहाँ के स्थानीय साधन टेक्सी कैब इत्यादि का भी उपयोग कर सकते है।

और पढ़े: कुरुक्षेत्र शहर में घूमने लायक दर्शनीय स्थल की जानकारी

इस लेख में आपने पानीपत का इतिहास और पानीपत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

8. पानीपत हरियाणा का नक्शा – Panipat Haryana Map

9. पानीपत की फोटो गैलरी – Panipat Images

View this post on Instagram

#warmemorial #Panipat #kalaamb #haryana #mughal #war #india

A post shared by Tarique Sarwar (@syedtariquesarwar) on

और पढ़े:

Featured Image Source: Monu

Leave a Comment