कलिम्पोंग पर्यटन में घूमने के लिए बेस्ट जगहें – Famous Tourist Places in Kalimpong in Hindi

3.7/5 - (3 votes)

Famous Tourist Places in Kalimpong in Hindi : “कलिम्पोंग” पश्चिम बंगाल का एक वर्जिन हिल स्टेशन है, जो अपने मनोरम घाटी, बौद्ध मठों, चर्चों और तिब्बती हस्तशिल्प आदि के लिए प्रसिद्ध है। 1250 मीटर की ऊंचाई पर शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी में एक बसा हुआ “कलिम्पोंग” पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वी भारत में सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, जो अपने आश्चर्यजनक ग्रामीण इलाकों के लिए जानी जाती है।

लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र भूटानी राजाओं द्वारा शासित था और 19 वीं शताब्दी तक भूटानी सेना का एक आगे का पद था। प्राचीन बौद्ध मठों, सदियों पुराने चर्चों और उत्तम श्रद्धेय मंदिरों के साथ “कलिम्पोंग” भारत के टॉप पर्यटक स्थल में से एक है जो हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। तो आइये इस आर्टिकल में हम “कलिम्पोंग के प्रसिद्ध पर्यटक पर्यटक स्थल” और घूमने के लिए जगहें के बारे में जानते है जिनके बारे में जानकार आप यकीनन कम्पिलोंग की ट्रिप के लिए एक्साईटेड हो जायेंगे –

Table of Contents

कम्पिलोंग में घूमने की सबसे अच्छी जगहें – Best places to visit in Kampilong in Hindi

डरपिन दारा हिल कलिम्पोंग – Durpin Dara hill, Kampilong in Hindi

डरपिन दारा हिल कलिम्पोंग – Durpin Dara hill, Kampilong in Hindi
Image Credit : Brikkho Manob

कलिम्पोंग शहर का मनोरम दृश्यों को पेश करती हुई “डरपिन दारा हिल” कलिम्पोंग के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Kalimpong in Hindi) में से एक है। डरपिन दारा हिल से कम्पिलोंग के साथ साथ बर्फ से ढकी हिमालय पर्वतमाला, तीस्ता नदी और इसकी घाटियाँ के अद्भुद दृश्यों को भी देखा जा सकता है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

बता दे डरपिन दारा हिल में एक गोल्फ कोर्स, ज़ंग ढोक पलक मठ और एक प्रसिद्ध वनस्पति उद्यान भी है जो इस सुंदर घाटी के आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करते है। इन्ही आकर्षणों के कारण डरपिन दारा हिल को कलिम्पोंग की सबसे आकर्षक जगहें और खुबसूरत पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है।

थारपा चोलिंग मठ कलिम्पोंग –  Tharpa Choling Monastery Kampilong in Hindi

थारपा चोलिंग मठ कलिम्पोंग –  Tharpa Choling Monastery Kampilong in Hindi
Image Credit : Soumya Lahiri

यदि आप घूमने के लिए कलिम्पोंग के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Kalimpong in Hindi) सर्च कर रहे है तो हम आपको बता दे कलिम्पोंग बौद्ध धर्म का एक धार्मिक केंद्र है, इसीलिए यहाँ ज्यादातर मठ और मंदिर देखे जाते हैं। “थारपा चोलिंग मठ” कलिम्पोंग का एक ऐसा ही प्रसिद्ध मठ है जो अपने कई प्राचीन शास्त्रों और अन्य साहित्यिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध है।

1912 में स्थापित थारपा चोलिंग मठ कलिम्पोंग में तिरपई हिल्स में स्थित है जो यहाँ के सबसे पुराने गम्पो या मठों में से एक है। यदि आपको शांत वातावरण में समय व्यतीत करना पसंद है तो थारपा चोलिंग मठ आपके लिए परफेक्ट जगह है जहाँ आप मठ के जीवंत रंगों, आसपास की सुन्दरता और अंतर आत्मा की तृप्त कर देने वाली शांति का महसूस कर सकगें।

मॉर्गन हाउस कलिम्पोंग – Morgan House Kampilong in Hindi

मॉर्गन हाउस कलिम्पोंग - Morgan House Kampilong in Hindi
Image Credit : Arindam Mallik

न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास स्थित, मॉर्गन हाउस मॉर्गन हाउस एक पुराना ब्रिटिश बंगला है। इस विशाल हवेली को इसकी सुंदर वास्तुकला और आसपास की पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों के के लिए जाना जाना चाहिए। यह कलिम्पोंग में औपनिवेशिक वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण भी है जो इसे कला प्रेमियों के घूमने के लिए कलिम्पोंग की सबसे अच्छी जगहें (Best places to visit in Kampilong in Hindi) में से एक बनाती है।

मॉर्गन हाउस के चर्चित होने का एक और कारण इसमें होने वाली असामान्य घटनायें है जिस कारण इसे भारत की सबसे होंटेड होटल्स में शामिल किया है। इसके बाबजूद भी कलिम्पोंग के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस की यात्रा पर आने वाले पर्यटक मॉर्गन हाउस घूमने आते है।

फूल नर्सरी कलिम्पोंग – Flower nursery Kampilong in Hindi

फूल नर्सरी कलिम्पोंग - Flower nursery Kampilong in Hindi
Image Credit : Sanjay Bairathi

कलिम्पोंग कई खूबसूरत फूलों की नर्सरी का घर है जो इस झेत्र की सुन्दरता और पर्यटन में महत्वपूर्ण योगदान देते है। कलिम्पोंग को  बागवानी पौधों की खेती का केंद्र माना जाता है, जो कैक्टि, ऑर्किड और फूलों की अपनी अनूठी विविधता के लिए प्रसिद्ध है। स्टैंडर्ड  नर्सरी विभिन्न प्रकार के गुलाब और डाहलिया के लिए प्रसिद्ध है, जबकि अन्य प्रसिद्ध फूलों की नर्सरी में यूनिवर्सल नर्सरी, श्री गणेश मोनी प्रधान नर्सरी और उडसाई मणि प्रधान नर्सरी शामिल हैं।

देओलो हिल कलिम्पोंग – Deolo Hill Kampilong in Hindi

देओलो हिल कलिम्पोंग – Deolo Hill Kampilong in Hindi
Image Credit : buddha ghosh

समुद्र तल से लगभग 2000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित “देओलो हिल” कलिम्पोंग का सबसे ऊँचा व्यू पॉइंट है जहां से खुले मौसम में शक्तिशाली हिमालय, पड़ोसी राज्यों, आसपास के गांवों रोली और तीस्ता घाटी के अद्भुद दृश्यों को देखा जा सकता है। इसके अलावा यह “हिल या व्यू पॉइंट” अपने सनसेट और सनराइज के सर्वश्रेष्ठ दृश्यों के लिए भी फेमस है। यदि आप फ्रेंड्स के साथ कलिम्पोंग के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल की ट्रिप को प्लान कर रहे है तो आपको अपनी ट्रिप में देओलो हिल को अवश्य शामिल करना चाहिये। क्योंकि यकीन माने इस घाटी पर आकर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप एक अलग ही दुनिया में आ गये हो जो आपकी दुनिया से बिलकुल अलग है।

और पढ़े : दार्जिलिंग के टॉप पर्यटन और दर्शनीय स्थल की जानकारी

ज़ोंग डॉग पालरी फ़ॉ ब्रोंग मठ कलिम्पोंग – Jang Dog Palriffo Brang Gompa, Kalimpong in Hindi

1970 में स्थापित “ज़ोंग डॉग पालरी फ़ॉ ब्रोंग मठ” कलिम्पोंग के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Kalimpong in Hindi) में से एक है। बता दे इस गोम्पा या मठ के निर्माण के 6 साल बाद दलाई लामा द्वारा संरक्षित किया गया था। जिसके बाद से यह मठ बौद्ध अनुआयियों के लिए देश के सबसे श्रद्धेय स्थल में से एक बना हुआ है। इस मठ की वास्तुकला और आसपास के परिदृश्य  बौद्ध अनुआयियों के साथ साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिस बजह से हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहाँ आते है। जब भी आप ज़ोंग डॉग पालरी फ़ॉ ब्रोंग मठ आयेंगे तो आप यहाँ मठ की दीवारों पर सुंदर चित्रों के साथ बौद्ध निर्माण शैली के इस अद्भुद नमूने को देख सकेगें ।

थोंगसा गोम्पा कलिम्पोंग – Thongsa Gompa, Kalimpong in Hindi

थोंगसा गोम्पा कलिम्पोंग के सबसे प्राचीन मठो में से एक है जिसे 1692 में स्थापित किया गया था। इस मठ को सबसे पुराना भूटानी मठ, के रूप में भी जाना जाता है। यह मठ ध्यान के लिए एक आदर्श स्थान है जो एक शांत और आध्यात्मिक वातावरण का दावा करता है। यदि आप अपनी फैमली के साथ घूमने के लिए कलिम्पोंग की सबसे अच्छी जगहें (Best places to visit in Kampilong in Hindi) सर्च कर रहे है तो आप थोंगसा गोम्पा को अपनी ट्रिप के लिए सिलेक्ट कर सकते हैं। बता दे अक्सर पर्यटक अपने परिजनों के साथ आध्यात्मिक सुकून की प्राप्ति और एकांत में समय व्यतीत करने के लिया यहाँ आना पसंद करते है।

मंगल धाम मंदिर कलिम्पोंग – Mangal Dham Temple Kalimpong in Hindi

मंगल धाम मंदिर कलिम्पोंग – Mangal Dham Temple Kalimpong in Hindi
Image Credit : sunny singh

दो एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ “मंगल धाम मंदिर” कलिम्पोंग के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में से एक है। ऐसा नही है की कलिम्पोंग सिर्फ अपने मठो के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ मठो के साथ साथ कई प्रसिद्ध मंदिर भी है जो स्थानीय श्र्धालुयों के साथ साथ देश के बिभिन्न कोनो से भक्तो को आकर्षित करते है। मंगलदास जी को समर्पित मंगल धाम मंदिर कलिम्पोंग के प्रसिद्ध मंदिर में से एक है जो हिन्दू श्र्धालुयों के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र है।

बता दे मंगल धाम मंदिर का प्रार्थना कक्ष ऊपरी मंजिल पर है, जबकि भूतल में गुरुजी श्री मंगलदास जी की समाधि है। मंदिर में प्राचीन काल की कई पेंटिंग भी देखी जा सकती है जो कृष्ण लीला के विभिन्न दृश्यों को दर्शाती हैं जो तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों काफी आकर्षित करती है।

मैकफारलेन मेमोरियल चर्च कलिम्पोंग – MacFarlane Memorial Church Kalimpong in Hindi

मैकफारलेन मेमोरियल चर्च कलिम्पोंग – MacFarlane Memorial Church Kalimpong in Hindi
Image Credit : Shuvajit Biswas

1890 के दशक में एक स्कॉटिश मिशनरी द्वारा निर्मित, “मैकफारलेन मेमोरियल चर्च” एक प्रमुख मील का पत्थर है और कलिम्पोंग में देखने के लिए प्रसिद्ध स्थानों में से है। यह चर्च काफी ऊँचाई पर स्थित है जिस कारण यह पूरे शहर से दिखाई देता है तथा चर्च के उपर से पूरे कलिम्पोंग शहर को आसानी से देखा जा सकता है। यही एक कारण है की यह चर्च स्थानीय लोगो और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जो भी पर्यटक कलिम्पोंग हिल स्टेशन की यात्रा पर है उन्हें अपनी यात्रा के दौरान मैकफारलेन मेमोरियल चर्च जरूर जाना चाहिये।

 नीरा वैली नेशनल पार्क, कलिम्पोंग – Neora Valley National Park, Kalimpong in Hindi

नीरा वैली नेशनल पार्क, कलिम्पोंग - Neora Valley National Park, Kalimpong in Hindi

“नीरा वैली नेशनल” पार्क कलिम्पोंग के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Kalimpong in Hindi) में से एक है। 88 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला, नीरा वैली नेशनल पार्क पूर्वी भारत के सबसे अमीर जैविक क्षेत्रों में से एक है। इस पार्क को अपना नाम नीरा नदी से मिला है जो इसके बीच से बहती है। 1986 में स्थापित नीरा वैली नेशनल पार्क को लाल पांडा की भूमि के रूप में भी जाना जाता है। यह अछूता गंतव्य प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए बेस्ट जगह है, जो इस जंगल की खोज करना चाहते हैं।

जब भी आप नीरा वैली नेशनल पार्क घूमने आयेंगे तो आप यहाँ लाल पांडा और काले एशियाई भालू सहित बिभिन्न वन्य जीव प्रजातियों और वनस्पतियों के देख सकेगें। इनके साथ साथ पर्यटक जंगल केम्पिंग और ट्रेकिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटीज को एन्जॉय भी कर सकते है। यदि कहा जाये की नीरा वैली नेशनल पार्क के बिना कलिम्पोंग की यात्रा अधूरी है तो कहना गलत नही होगा इसीलिए आप जब भी कलिम्पोंग जायें तो नीरा वैली नेशनल पार्क घूमने जरूर जायें।

नीरा वैली नेशनल पार्क की टाइमिंग

  • सुबह 8.00 बजे से 12.00 बजे तक
  • दोपहर 1.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक

नीरा वैली नेशनल पार्क की एंट्री फीस

  • 100 रूपये प्रति व्यक्ति

और पढ़े : सुंदरवन नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर कलिम्पोंग – Nature Interpretation Centre, Kalimpong in Hindi

नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर कलिम्पोंग - Nature Interpretation Centre, Kalimpong in Hindi
Image Credit : Anindya Sundar Mallick

मानव को प्रकृति से जोड़ते हुए, वन विभाग द्वारा स्थापित “नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर” कलिम्पोंग की सबसे जगहें में से एक है। नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर पर्यावरण पर मानव गतिविधियों के प्रभाव पर अनुसंधान करता है जो प्रकृति प्रेमियों का काफी प्रभावित भी करता है और अक्सर कलिम्पोंग हिल स्टेशन की यात्रा में आने वाले पर्यटक इन प्रभावों को जानने के लिए यहाँ आते है।

इसीलिए जब भी आप कलिम्पोंग घूमने आयें तो अपना कुछ समय निकालकर नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर जरूर आयें, जहाँ आप हमारे द्वारा किये जाने वाली गतिविधियों से प्रकृति पर होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में जान सकेगें। इसके साथ साथ संग्रहालय में पारिस्थितिकी और पर्यावरण पर जानकारी, चित्र, तस्वीरें और किताबें भी मौजूद हैं।

क्रॉकिटी कलिम्पोंग – Crockety, Kalimpong in Hindi

18 वीं शताब्दी में ब्रिटिश ऊन व्यापारियों द्वारा निर्मित, क्रोकली एक बंगला है जो अपने वास्तुशिल्प डिजाइन और लुभावनी परिवेश के लिए प्रसिद्ध है। बता दे इस स्थान पर प्रसिद्ध रूसी दार्शनिक और लेखक हेलेना रोरिक ने अपने जीवन के आखिरी 7 साल बिताए थे जो आज कलिम्पोंग के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है। जहाँ हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते है।

शाहिद पार्क कलिम्पोंग – Shahid Park Kalimpong in Hindi

शाहिद पार्क एक छोटा सा पार्क है लेकिन कलिम्पोंग के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटक स्थानों में से एक है। शाहिद पार्क 1200 गोरखाओं की याद में स्थापित किया गया था, जो 1986 से 1988 के बीच गोरखालैंड के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए थे। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व रखते हुए, यह पार्क उन लोगों के लिए एक परफेक्ट जगह है जो ऐतिहासिक पहलुओं के बारे में जानने के लिए रूचि रखते हैं। इसके अलावा यह पार्क एक ऐसी जगह है जहाँ आप अपने बच्चो के साथ घूमने आ सकते है। यदि आप कलिम्पोंग के प्रमुख पर्यटक स्थल की यात्रा पर है तो आपको अपना कुछ समय निकालकर इन वीर शाहिदो को श्रधांजली देने के लिए शाहिद पार्क जरूर जाना चाहिये।

बता दे इस पार्क में इन शहीदों को याद करने और श्रधांजली देने के लिए हर साल 27 जुलाई को शहीद दिवस आयोजित किया जाता है।

जेलेप्ला व्यूपॉइंट कलिम्पोंग – Jelepla Viewpoint Kalimpong in Hindi

जेलेप्ला व्यूपॉइंट कलिम्पोंग – Jelepla Viewpoint Kalimpong in Hindi
Image Credit : Sourav Sinha

जेलेप्ला व्यूपॉइंट कलिम्पोंग के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Kalimpong in Hindi) में से एक है इस व्यू पॉइंट से हिमाच्छादित माउंट कंचनजंगा और जेलेप्ला दर्रा के शानदार दृश्यों को देखा जा सकता है जो काफी आकर्षक और मनमोहनीय होते है। बता दे जेलेप्ला व्यूपॉइंट वर्तमान में भारतीय सेना की निगरानी में है लेकिन यहाँ पर्यटकों के आने जाने पर कोई पाबंदी नही है। इसीलिए आप जब भी आप कलिम्पोंग हिल स्टेशन की ट्रिप पर आयें तो जेलेप्ला व्यूपॉइंट भी जरूर आयें।

सेंट टेरेसा कैथोलिक चर्च कलिम्पोंग – St.Theresa Catholic Church, Kalimpong in Hindi

सेंट टेरेसा कैथोलिक चर्च कलिम्पोंग - St.Theresa Catholic Church, Kalimpong in Hindi
Image Credit : shoaib mohammad

सेंट टेरेसा कैथोलिक चर्च कलिम्पोंग के प्रमुख चर्च और धार्मिक स्थल में से एक है। स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित चर्च एक भूटानी गोम्पा (मठ) से मिलता जुलता है और इसे तिब्बती वास्तुशिल्प डिजाइन में बनाया गया है। बाकि दीवारों को बाइबिल से चित्रों और शिलालेखों से समृद्ध किया गया है, चर्च के दरवाजों पर नक्काशी है जो ताशी टैगे (हिमालयन बौद्ध धर्म के 8 शुभ प्रतीकों) से मिलती जुलती है।

चर्च से हिमालय पर्वतमाला के अद्भुद दृश्यों को भी देखा जा सकता हैं। इन्ही अट्रेक्शनो के कारण सेंट टेरेसा कैथोलिक चर्च ईसाईयों के साथ साथ पर्यटकों और कला प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

लेप्चा संग्रहालय कलिम्पोंग – Lepcha Museum, Kalimpong in Hindi

लेप्चा संग्रहालय कलिम्पोंग – Lepcha Museum, Kalimpong in Hindi
Image Credit : Ankit Changawala

लेप्चा संग्रहालय कलिम्पोंग में घूमने के लिए सबसे दिलचस्प जगहें में से एक है। यह म्यूजियम दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, सिक्किम, नेपाल और भूटान के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लेप्चा जनजाति की संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित करने की एक पहल है।

जब भी आप लेप्चा संग्रहालय आयेंगे तो आप यहाँ लेपचा लोगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पूजा, संगीत वाद्ययंत्र, हस्तशिल्प वस्तुओं, पांडुलिपियों आदि के लेख को देख सकेगें।

लेप्चा म्यूजियम की टाइमिंग

  • 10.30 बजे से 4.30 बजे तक

ऋषि बंकिम चंद्र पार्क कलिम्पोंग – Rishi Bankim Chandra Park Kalimpong in Hindi

ऋषि बंकिम चंद्र पार्क कलिम्पोंग – Rishi Bankim Chandra Park Kalimpong in Hindi
Image Credit : Pranay Khanal

पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों के लिए सामान रूप से लोकप्रिय “ऋषि बंकिम चंद्र पार्क” कलिम्पोंग में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें (Best places to visit in Kampilong in Hindi) में से एक है। यह पार्क देवदार के पेड़ों और व्यापक परिदृश्यों से घिरा हुआ है जो इसे फैमली या फ्रेंड्स के साथ एकांत में टाइम स्पेंड करने के लिए परफेक्ट जगह बनाते है।

आर्ट केफे कलिम्पोंग – Art Cafe Kalimpong in Hindi

आर्ट केफे कलिम्पोंग – Art Cafe Kalimpong in Hindi
Image Credit : Atreyo Chowdhury

“आर्ट केफे कलिम्पोंग” में एक बहुत ही शांत विचित्र कैफे है, जो अपने सुखद वातावरण और शानदार भोजन के लिए पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यह जगह लवर्स के लिए बहुत ही आकर्षक जगह है क्योंकि अपने कपल के साथ खिड़की के बाहर घाटी के मनोरम दृश्यों को देखते हुए कॉफ़ी को एन्जॉय करना बकाई बहुत स्पेशल है। इसके अलावा इस केफे में पुस्तकों का विस्तृत संग्रह भी है जो इसे अन्य केफे से अलग और स्पेशल बनाती है।

और पढ़े : कोलकाता के पर्यटन स्थलों की सैर

कलिम्पोंग में करने के लिए एक्टिविटीज – Activities to do in Kalimpong in Hindi

अक्सर हम कही भी घूमने जाने से पहले सर्च कर लगते है है की वहा जाकर और क्या क्या कर सकते है ? ठीक उसी प्रकार यदि आप भी अपनी कलिम्पोंग ट्रिप के बारे में सर्च कर रहे है तो आइये नीचे हम कलिम्पोंग में करने के लिए एक्टिविटीज को जानते है जिन्हें पर्यटक अपनी कलिम्पोंग की ट्रिप में एन्जॉय कर सकते है।

रिवर राफ्टिंग – River rafting Kalimpong in Hindi

रिवर राफ्टिंग – River rafting Kalimpong in Hindi

यदि आप अपनी ट्रिप में करने के लिए रोमांचक एक्टिविटीज को सर्च कर रहे है तो तीस्ता रिवर में रिवर राफ्टिंग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। तीस्ता नदी में राफ्टिंग की यात्रा ज्यादातर मेली ब्रिज से शुरू होती है और कलिम्पोंग के गिलखोला में इसका समापन होता है। यकीन माने यह रिवर राफ्टिंग आपके लिए आपकी जिन्दगी के सबसे थ्रिलर मुमेंट्स में से एक होगा।

ट्रेकिंग – Trekking Kalimpong in Hindi

ट्रेकिंग – Trekking Kalimpong in Hindi

कलिम्पोंग हिल्स स्टेशन की ट्रिप में रोमांचक एक्टिविटीज करने के लिए ट्रेकिंग करना भी बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि कलिम्पोंग लंबी पैदल यात्रा के लिए एक अच्छी जगह है जहाँ आप एक गाइड को लेकर लगभग 1500 मीटर की ऊँचाई वाली पहाड़ियों पर हाईकिंग या ट्रेकिंग को एन्जॉय कर सकते है।

तीस्ता बाजार में शोपिंग – Shopping in Teesta Bazar Kalimpong in Hindi

तीस्ता बाजार में शोपिंग – Shopping in Teesta Bazar Kalimpong in Hindi

तीस्ता बाजार में शोपिंग करना भी कलिम्पोंग ट्रिप का महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि इस मार्किट में शोपिंग किये बिना कलिम्पोंग की यात्रा अधूरी मानी जाती है। इसीलिए आप जब कलिम्पोंग हिल स्टेशन की ट्रिप पर जायें तो यहाँ शोपिंग जरूर करें। इस बाजार से सभी प्रकार की वस्तुओं की खरीदारी की जा सकती है जिसमें कई हस्तकला आइटम और चीन, तिब्बत और भूटान की कलाकृतियां, के माल शामिल हैं। इनके साथ साथ आप यहाँ थैला, खंजर, चाय के कप, जूते, लालटेन कॉपर और सिल्वर वेयर, ज्वेलरी आइटम, जैसे स्थानीय सामान भी खरीद सकते है।

कलिम्पोंग घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best time to visit Kalimpong in Hindi

कलिम्पोंग घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best time to visit Kalimpong in Hindi
Image Credit : Sumanta Sadhu

यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंडस के साथ कलिम्पोंग के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Best places to visit in Kalimpong in Hindi) घूमने जाने के लिए बेस्ट टाइम सर्च कर रहे है, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कलिम्पोंग में पूरे वर्ष एक सुखद जलवायु होती है, इसीलिए आप बर्ष के किसी भी समय कलिम्पोंग की यात्रा कर सकते है। कलिम्पोंग चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जिस कारण यह शहर हर समय एक सुखद मौसम का अनुभव करता है।

और पढ़े : राजबाड़ी का इतिहास और कूचबिहार में घूमने की बेस्ट जगहें

कलिम्पोंग में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Kalimpong in Hindi

कलिम्पोंग में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Kalimpong in Hindi

कलिम्पोंग में रुकने के लिए होटल्स को सर्च करने वाले टूरिस्टों की इन्फोर्मेशन के लिए बता दे, कलिम्पोंग में लो बजट से लेकर हाई बजट तक सभी टाइप की होटल्स अवेलेबल है, जिनका आप अपनी चॉइस और बजट के अनुसार से सिलेक्शन कर सकते है।

  • तेनम गार्डन समग्र होमस्टे
  • (Tenam Garden Holistic Homestay)
  • डिलाइट्स होमस्टे (Delights Homestay)
  • मिसिस वैली कलिम्पोंग (MISSION VALLEY Kalimpong)
  • मिस्ट्री गार्डन (Mystery Garden)

कलिम्पोंग केसे पहुंचें – How to Reach Kalimpong in Hindi

यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ कलिम्पोंग के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस (Best places to visit in Kalimpong in Hindi) घूमने जाने का प्लान बना रहे है,और सर्च कर रहे है की हम कलिम्पोंग केसे जायें ? तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे, आप फ्लाइट, ट्रेन या रोडवे में से किसी से भी ट्रेवेल करके कलिम्पोंग जा सकते है।

तो आइये नीचे डिटेल में जानते की हम फ्लाइट, ट्रेन या रोडवे से कलिम्पोंग केसे पहुंचे-

कलिम्पोंग फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Kalimpong by Flight in Hindi

कलिम्पोंग फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Kalimpong by Flight in Hindi

यदि आपने कलिम्पोंग घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है, तो जान लें कलिम्पोंग के लिए कोई सीधी फ्लाइट कनेक्टविटी नही है। कलिम्पोंग का निकटतम एयरपोर्ट बागडोगरा एयरपोर्ट सिलीगुड़ी में है। जो कलिम्पोंग से लगभग 78 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद कालिम्पोंग जाने के लिए आप एक टैक्सी किराए पर ले सकते हैं, जो आपको लगभग 2 घंटे में कलिम्पोंग पहुँचा देगी।

 कलिम्पोंग ट्रेन से केसे जायें – How to Reach Kalimpong by Train in Hindi

कलिम्पोंग ट्रेन से केसे जायें – How to Reach Kalimpong by Train in Hindi

जो पर्यटक ट्रेन से ट्रेवल करके कलिम्पोंग घूमने जाने का प्लान बना रहे है उन्हें बता दे कलिम्पोंग के लिए कोई सीधी रेल कनेक्टविटी भी नही है। कलिम्पोंग का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन शहर से 72 किलोमीटर की दूरी पर स्थित न्यू जलपाईगुड़ी में है। यह रेलवे स्टेशन कई एक्सप्रेस और सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस ट्रनो द्वारा भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, कोचीन, चेन्नई आदि से जुड़ा है।

इसीलिए पर्यटक भारत के किसी भी प्रमुख शहर से ट्रेन द्वारा ट्रेवल करके न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पहुंच सकते है। रेवले स्टेशन पहुचने के बाद आप एक टेक्सी बुक करके कलिम्पोंग पहुच सकते है।

कलिम्पोंग सड़क मार्ग से केसे पहुचें – How to Reach Kalimpong by Raod in Hindi

कलिम्पोंग सड़क मार्ग से केसे पहुचें – How to Reach Kalimpong by Raod in Hindi

कलिम्पोंग राज्य के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, पहाड़ों के शानदार दृश्य के साथ सड़क नेटवर्क काफी अच्छा है। इसलिए देश के किसी भी हिस्से से कलिम्पोंग की यात्रा करना काफी आसान है।
गंगटोक और सिलीगुड़ी जैसे शहरों से कालिम्पोंग के लिए नियमित बसें हैं।

वैकल्पिक रूप से, आप आसपास के शहरों जैसे सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग और कुरसेओंग से कलिम्पोंग तक भी जा सकते हैं।

और पढ़े : पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने कलिम्पोंग हिल स्टेशन की यात्रा और कलिम्पोंग के आकर्षक स्थल के बारे में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

कलिम्पोंग का मेप – Map of Kalimpong in hindi

और पढ़े :

Featured Image Credit : Tushar Bishnoi

Leave a Comment