जुहू बीच मुंबई घूमने की पूरी जानकारी – Juhu Beach Mumbai in Hindi

3.9/5 - (10 votes)

Juhu Beach Mumbai in Hindi : मुंबई का सबसे लंबा समुद्र तट जुहू बीच भारत के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटो में से एक है। जिसे भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले बीचो में से एक माना जाता है। जो यकीनन पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय है। जुहू बीच अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक सुन्दरता के साथ साथ स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध है। जहाँ अक्सर मुंबई के लोग अपने कपल या फैमली वालो के साथ भीड़ भाड़ से दूर एकांत में टाइम स्पेंड करने के लिए आते है।

जुहू के आस-पास का इलाका मुंबई का एक पॉश इलाक़ा भी है, जहाँ बॉलीवुड और टीवी जगत की कई मशहूर हस्तियां मौजूद हैं। 90 के दशक के दौरान मुंबई के स्थानीय लोगों के साथ जुहू समुद्र तट एक बड़ा पसंदीदा स्थल था, लेकिन पर्यटकों की एक बड़ी संख्या के कारण यह बहुत गंदा हो गया था। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में बीएमसी ने समुद्र तट को साफ रखने के लिए काफी प्रयास किए थे।

यदि आप भी मुंबई के प्रसिद्ध जुहू बीच के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े जिसमे हम जुहू बीच की ट्रिप से जुडी जानकारी के बारे में बात करने वाले है –

Table of Contents

जुहू बीच मुंबई में करने के लिए एक्टिविटीज – Activities in Juhu Beach Mumbai in Hindi

जुहू बीच मुंबई में करने के लिए एक्टिविटीज – Activities in Juhu Beach Mumbai in Hindi
Image Credit : Kaustubh Deshpande

जुहू बीच मुंबई का फेमस टूरिस्ट प्लेस है जो स्थानीय लोगो के साथ साथ पर्यटकों के बीच भी काफी पॉपुलर है। जहाँ हर दिन हजारों के संख्या में पर्यटक अपने कपल, फ्रेंड्स और फैमली के साथ घूमने आते है। यदि आप भी जुहू बीच की ट्रिप पर आने वाले है तो अपनी यात्रा पर आने से पहले जुहू बीच में क्या क्या कर सकते है इनको जरूर जान लें जिनके हिसाब से आप अपनी जुहू बीच की ट्रिप को प्लान कर सकते है –

वाटर स्पोर्ट्स

जुहू बीच भारत के सबसे प्रसिद्ध बीचो में से एक है जो अपनी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए काफी फेमस है। यदि आप अपने फ्रेंड्स या कपल के साथ जुहू बीच आने वाले है तो जेट स्की, पैरासेलिंग, स्पीड बोट राइड, बनाना राइड जैसे वाटर स्पोर्ट्स को जरूर एन्जॉय करें।

स्विमिंग

यदि आप स्विमिंग के दीवाने है तो जुहू बीच आपके लिए परफेक्ट जगह है जहाँ आप स्विमिंग को एन्जॉय कर सकते है। इसके अलावा आप अपने बच्चो के साथ पानी में खूब मस्ती भी कर सकते है।

फोटोग्राफी

फोटोग्राफी भी जुहू बीच पर करने के लिए काफी लोकप्रिय गतिविधि है,अक्सर यहाँ आने वाले पर्यटक अपनी इन यादों को समेटने के लिए अपने फैमली या फ्रेंड्स के साथ फोटो क्लिक करते है।

 स्ट्रीट फूड को एन्जॉय करें

जैसा की हम जानते है जुहू बीच अपने वाटर स्पोर्ट्स और प्राकृतिक सुन्दरता के साथ साथ स्ट्रीट फूड के लिए भी प्रसिद्ध है। इसीलिए आप जब भी यहाँ आयेगें तो पनी पूरियां, भेल पुरी, और विभिन्न प्रकार के चाट, पाव भाजी, या चना जोर गरम खाने का आनंद लें। आप पॉपकॉर्न, वड़ा पाव, मलाई गोला, आदि भी खा सकते हैं।

अन्य गतिविधियां

जुहू बीच पर घोड़े और ऊँट की सवारी जैसी रोमांचक गतिविधियाँ भी उपलब्ध हैं।

यदि आप अपन कपल के साथ जुहू बीच आ रहें तो अपने लवर के साथ हाथों में हाथ डालकर रोमांटिक टाइम स्पेंड कर सकते है साथ ही सनसेट के अद्भुद नजारों को फील कर सकते है।

और पढ़े : मुंबई में घूमने के लिए जगहें और मुंबई की यात्रा में करने के लिए चीजें

जुहू बीच की ट्रिप के लिए टिप्स – Tips for visiting Juhu Beach in Hindi

  • आप जब भी जुहू बीच आयें तो अपने सामान की देखभाल करें। जहां तक हो सके पैसे ही अपने पास कम रखे तो वही सही होगा।
  • यदि आपके साथ बच्चे भी हैं तो आप उन पर विशेष रूप से नजर रखे और उन्हें अपनी आंखों से ओझल न होने दे अन्यथा जुहू बीच की यात्रा आपके लिए परेशानी का सबक भी बन सकती हैं।
  • अजनवी व्यक्तियों से खाने पीने के लिए कुछ न ले।
  • ध्यान दे जुहू बीच तैराकी के लिए आदर्श गंतव्य नही है इसीलिए यदि आपको ठीक से तैराकी नही आती तो जाड्या गहरे पाने में बिलकुल ना जायें।
  • आप जब भी जुहू बीच आयें तो अपनी ट्रिप को एन्जॉय करने के लिए कम से कम 2 – 3 घंटे का समय जरूर निकालें।
  • अपने फोन को खारे पानी से सुरक्षित रखें क्योंकि अचानक लहरें आपके डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

जुहू बीच चौपाटी – Juhu Beach Chowpatty in Hindi

जुहू बीच चौपाटी - Juhu Beach Chowpatty in Hindi
Image Credit : sud4rshan

मुंबई में स्ट्रीट फूड खाने के लिए जुहू बीच चौपाटी शायद सबसे अच्छी जगह है इसीलिए अधिक अधिक से लोग जुहू बीच पर आते हैं और जुहू चौपाटी पर भोजन का स्वाद लेते हैं। चौपाटी पर मिलने वाले स्नैक्स की विविधता बहुत अविश्वसनीय है। मुख्य पार्किंग क्षेत्र के पास बहुत सारी दुकानें हैं जो कई स्थानीय खाद्य पदार्थों को बेचती हैं – पानीपुरी, भेलपुरी, मिसल पाओ, पाओ भाजी, वड़ा पाव। जुहू बीच चौपाटी में मसाला डोसा, इडली, वड़ा जैसे साउथ इंडियन फ़ूड को भी एन्जॉय किया जा सकता है। गुलजार भोजन आर्केड जुहू बीच का एक हिस्सा है, जिसमें कई छोटे भोजन स्टाल और स्ट्रीट कार्ट्स शामिल हैं।

नाईटलाइफ एट जुहू बीच – Nightlife At Juhu Beach in Hindi

जुहू बीच दिन में शांत वातावरण और वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के साथ रात में यंगस्टर्स के बीच नाईटलाइफ के लिए फेमस है। जुहू बीच के आसपास कई बार, पब और क्लब भी हैं। ट्रू ट्राम ट्रंक हाल ही में खोला गया एक लोकप्रिय बार है जिसमें खाने के साथ कॉकटेल और डिस्को की फैसिलिटीज है। क्वेंच, आर अडा और टैप रेस्टो बार कुछ अन्य बार हैं जहाँ अपनी नाईट को रंगीन बना सकते है।

रेस्टोरेंट एट जुहू बीच – Restaurants Near Juhu Beach in Hindi

रेस्टोरेंट एट जुहू बीच – Restaurants Near Juhu Beach in Hindi
Image credit : Stomach House

यदि आप खाने के लिए जुहू बीच के आसपास रेस्टोरेंट्स सर्च कर रहे है तो हम आपको बता दे जुहू बीच के आसपास लिटिल इटली, मंगी फ़रा, डॉन जियोवानी, पेन्ने जेसे कई फेमस रेस्टोरेंट्स है जो अपने मेहमानों को स्वादिष्ट खाने की एक विस्तृत श्रंखला परोसते है। पृथ्वी कैफे और सिल्वर बीच कैफे जुहू बीच के आसपास के क्षेत्र में कुछ प्रसिद्ध कैफे भी हैं जहाँ आप अपने कपल या फैमली के साथ गर्मागर्म चाय या कॉफी को एन्जॉय कर सकते है।

जुहू बीच घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Juhu Beach in Hindi

जुहू बीच घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Juhu Beach in Hindi

जुहू बीच के लिए जाने का आदर्श समय अक्टूबर से फरवरी तक का समय होता है। इस दौरान यहाँ का मौसम सुखद और निर्मल है। भारी मानसून के दौरान जाने से जुहू बीच जाने से बचें क्योंकि इस समय उच्च ज्वार जोखिम भरा होता है। जबकि यदि आप गर्मियों के दौरान यात्रा करने की योजना बनाते हैं, तो दिन के समय से बचें क्योंकि तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है, और यह समुद्र तट पर गर्म और आर्द्र हो जाता है। इसलिए आपको शांत और ताज़ा समुद्री हवा के लिए शाम के दौरान यात्रा करनी चाहिए।

और पढ़े : महाराष्ट्र के “मिनी गोवा” – अलीबाग में घूमने की बेस्ट जगहें

जुहू बीच पर सुबह का टाइम – Early mornings at Juhu Beach in Hindi

जुहू बीच पर सुबह का टाइम – Early mornings at Juhu Beach in Hindi

पर्यटकों की भीड़ से बचने और समुद्र तट की शांत प्रकृति का अनुभव करने के इच्छुक लोगों के लिए जुहू बीच पर सुबह घूमने जाना एक अच्छा समय है। इस समय समुद्र तट आश्चर्यजनक रूप से खाली होता है, यहां केवल आसपास के निवासी मोर्निंग वाक के लिए आते हैं, अपने कुत्तों को लेकर चलते हैं, या फ्रिस्बी खेलते हैं। इस समय लगभग सभी खाद्य स्टाल बंद हैं, और केवल कुछ ही विक्रेता चाय या नारियल पानी बेच रहे हैं। समुद्र तट को देर रात / सुबह साफ किया जाता है, इसलिए इस समय आपको जुहू बीच आपको काफी साफ़ सुथरा देखने को मिलेगा।

जुहू बीच के आसपास घूमने की जगहें – Places To Visit Around Juhu Beach in Hindi

यदि आप मुबई के प्रसिद्ध जुहू बीच घूमने आये हैं तो हम आपको बता दें कि इस बीच के नजदीक और भी बहुत सारी जगह मौजूद जहा जाकर आप अपनी यात्रा को और भी अधिक यादगार बना सकते हैं।

जुहू बीच के पास रुकने के लिए होटल्स – Juhu Beach Hotels in Hindi

जुहू बीच के पास रुकने के लिए होटल्स – Juhu Beach Hotels in Hindi

जुहू बीच की ट्रिप पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे जुहू बीच के पास में अनगिनत आवास विकल्प उपलब्ध हैं। जुहू हमेशा मुंबई का एक पॉश इलाका था, और इसलिए इसमें बहुत सारे हाई-एंड होटल हैं। JW मैरियट, नोवोटेल और सन-एन-सैंड आसपास के सबसे लोकप्रिय हाई-एंड होटल हैं। मुंबई के असली लक्ज़री का अनुभव करने के लिए आप इनमें से एक हाई-एंड होटल में ठहर सकते हैं।

जुहू बीच मुम्बई केसे पहुचें – How To Reach Juhu Beach in Hindi

जुहू बीच विले पार्ले में स्थित है और यहां से ऑटो, कैब, राज्य परिवहन की बसों या यहां तक ​​कि ट्रेनों के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है। निकटतम स्थानीय ट्रेन स्टेशन विले पार्ले, सांता क्रूज़ या पश्चिमी लाइन पर अंधेरी में स्थित हैं। समुद्र तट के ठीक बगल में एक बेस्ट बस स्टेण्ड है, इसलिए इस समुद्र तट तक जाने के लिए काफी बसें हैं – 231, 224 और 201।

तो आइये नीचे डिटेल में जानते है की हम फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग से जुहू बीच केसे पहुचें –

फ्लाइट से जुहू बीच मुंबई कैसे पहुंचे – How To Reach Juhu Beach Mumbai By Flight in Hindi

फ्लाइट से जुहू बीच मुंबई कैसे पहुंचे – How To Reach Juhu Beach Mumbai By Flight in Hindi

यदि आपने जुहू बीच मुंबई घूमने के लिए फ्लाइट से ट्रेवल करने के ऑप्शन को सिलेक्ट किया है तो हम आपको बता दे मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का मुख्य अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जिसके लिए भारत के लगभग सभी एयरपोर्ट्स से फ्लाइट उपलब्ध है। फ्लाइट से ट्रेवल करके एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आप टेक्सी, ऑटो या स्थानीय वाहनों की मदद से जुहू बीच जा सकते है।

सड़क मार्ग से जुहू बीच मुंबई कैसे पहुंचे – How To Reach Juhu Beach Mumbai By Road In Hindi

सड़क मार्ग से जुहू बीच मुंबई कैसे पहुंचे – How To Reach Juhu Beach Mumbai By Road In Hindi

मुंबई भारत का एक प्रमुख शहर है जो सड़क मार्ग के माध्यम से भारत के सभी राज्यों से जुड़ा हुआ है। इसीलिए सड़क मार्ग या बस से जुहू बीच की यात्रा काफी आसान है। यदि आप स्वयं के वाहन से आने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि पार्किंग विकल्प सीमित हैं। एक पेड पार्किंग समुद्र तट पर (टैप रेस्तरां के सामने) उपलब्ध है, लेकिन आपको कतार में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है, खासकर यदि आप सप्ताहांत पर यात्रा कर रहे हैं।

 ट्रेन से जुहू बीच मुंबई कैसे पहुंचे – How To Reach Juhu Beach Mumbai By Train in Hindi

 ट्रेन से जुहू बीच मुंबई कैसे पहुंचे – How To Reach Juhu Beach Mumbai By Train in Hindi

ट्रेन से यात्रा जुहू बीच की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे बीच का सबसे नजदीकी स्थानीय रेलवे स्टेशन विले पार्ले, सांता क्रूज़ या पश्चिमी लाइन पर अंधेरी में स्थित हैं। जबकि मुख्य निकटतम रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन है, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है।

और पढ़े : खंडाला महाराष्ट्र में घूमने लायक पर्यटन स्थल की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने जुहू बीच मुंबई की ट्रिप से जुडी जानकारी को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

जुहू बीच की लोकेशन मेप – Location Map of Juhu Beach

और पढ़े :

Leave a Comment