खंडाला में घूमने लायक पर्यटन स्थल की जानकारी – Khandala Tourism Information In Hindi

5/5 - (1 vote)

Khandala Tourism In Hindi : खंडाला हिल स्टेशन महाराष्ट्र  के पुणे जिले में लोनावला के निकट सह्याद्रि की तलहटी में स्थित हैं और यह पर्यटन स्थल अपनी सुंदर घाटियों, घास के मैदान, आकर्षित पहाड़ियों, शांत झीलों और धुंध से भरे हुए झरनों के लिए जाना जाता हैं। इसके अलावा खंडाला मुंबई के नजदीक होने की वजह से मुंबई के पर्यटकों के लिए सप्ताहिक गतिविधियों के लिए बेहद खास हैं। लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्म गुलाम के एक गीत में “आती क्या खंडाला” शब्द का भी उपयोग किया जा चुका हैं।

खंडाला पर्यटन सुंदरता और प्राकृतिक आकर्षण की एक खूबसूरत मिसाल के रूप में जाना जाता हैं। खंडाला की सुन्दरता का रहस्य यहां का सुखद मौसम, सुगन्धित हवा और धुंध की तलाश में एक गंतव्य स्थल है। खंडाला में ऊँचे-ऊँचे पर्वतो का आकर्षण और उनकी प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर खिलती है और मानसून के दौरान खंडाला का रूप जादुई दिखाई देने लगता हैं।

ट्रेकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का लुत्फ़ उठाना खंडाला में बकिए एक खूबसूरत अनुभव होता हैं। खंडाला कपल्स के घूमने के लिए भी एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। खंडाला टूरिस्ट प्लेस एक ऐसी जगह है जिसके आकर्षण का वर्णन शब्दों में नही किया जा सकता हैं। यदि आप भी खंडाला पर्यटन के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को एक बार पूरा जरूर पढ़े –

1.  खंडाला में घूमने लायक पर्यटन और आकर्षण स्थल – Khandala Ke Darshaniya Sthal In Hindi

खंडाला पर्यटन स्थल के आसपास कई खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है जिनकी यात्रा पर जाना पर्यटको को खूब रास आता हैं। यदि आप खंडाला की यात्रा पर हैं तो इसके प्रमुख दर्शनीय स्थलों की यात्रा भी जरूर करे जिनकी जानकारी हम आपको नीचे देने जा रहे हैं।

1.1 खंडाला में देखने लायक जगह लोनावला झील – Khandala Me Dekhne Layak Jagah Lonavala Lake In Hindi

खंडाला में देखने लायक जगह लोनावला झील

लोनावाला पुणे जिले का एक आकर्षित हिल स्टेशन है जोकि अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह स्थान हार्ड कैंडी चिक्की के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है और यहां की लोनावला झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

और पढ़े:  दूधसागर जलप्रपात गोवा 

1.2 खंडाला में घूमने वाली जगह राजमाची पॉइंट – Khandala Me Ghumne Wali Jagah Rajmachi Point In Hindi

खंडाला में घूमने वाली जगह राजमाची पॉइंट

खंडाला में घूमने लायक जगह राजमाची पॉइंट लोनावाला रेलवे स्टेशन से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर लोनावाला में घाट के शुरुआती बिंदु से पूर्व पुणे-मुंबई राज्यमार्ग पर स्थित है। राजमाची प्वाइंट खंडाला और लोंवला के शीर्ष पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। राजमाची प्वाइंट को यह नाम मिलने की वजह अविश्वसनीय मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के राजमची किला का इस बिंदु के विपरीत स्थित होना है। राजमाची पॉइंट राजमची किले के आसपास की घाटी और झरनों का आकर्षित दृश्य प्रस्तुत करता है। राजमाची प्वाइंट में एक दर्शनीय मंदिर और बच्चों के लिए सुन्दर पार्क है। फिल्म निर्माताओं के लिए भी राजमाची पॉइंट एक प्रसिद्ध क्षेत्र है।

1.3 खंडाला में घूमने की जगह भजा गुफाएं – Khandala Me Ghumne Ki Jagha Bhaja Caves In Hindi

खंडाला में घूमने की जगह भजा गुफाएं

खंडाला में देखने लायक जगह भजा गुफाएं या भजे गुफाएं 22 वीं शताब्दी ईसा पूर्व की मानी जाती हैं, जोकि 22 रॉककट गुफाओं का ग्रुप है। भजा गुफाएं शैली और स्थापत्य डिजाइनों में कार्ला गुफाओं की तरह ही प्रतीत होती है। भजा गुफा के अन्दर सूर्य नारायण और इंद्र देव की प्रतिमा स्थापित हैं।

1.4 खंडाला में ऐतिहासिक स्थल लोहागढ़ का किला – Khandala Ki Atihasik Jagah Lohagad Fort In Hindi

खंडाला में ऐतिहासिक स्थल लोहागढ़ का किला

लोहागढ़ का किला भारत के महाराष्ट्र राज्य में खंडाला क्षेत्र में सह्याद्री पहाड़ियों पर स्थित एक ऐतिहासिक किला हैं। खंडाला के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में शामिल यह किला 1050 मीटर की ऊँची पहाड़ी पर स्थित हैं और यह किला इंद्रायणी बेसिन को पवन बेसिन से दूर करता हैं। लोहागढ़ का किला पुणे और मुंबई के पास ट्रेकिंग करने के लिए शानदार स्थानों में से एक है।

1.5 खंडाला के दर्शनीय स्थल कर्नाला पक्षी अभयारण्य – Khandala Ke Darshaniya Sthal Karnala Bird Sanctuary In Hindi

खंडाला के दर्शनीय स्थल कर्नाला पक्षी अभयारण्य

कर्नाला पक्षी अभयारण्य भारत के महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले में पनवेल नामक स्थान पर स्थित है। यह अभ्यारण मुंबई शहर के पास स्थित पिकनिक स्पॉटो में से एक है और खंडाला से लगभग 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। कर्नाला को वर्ष 1968 में पक्षी अभ्यारण का दर्जा दिया गया था। सबसे दिलचस्प बात यह हैं कि यह पक्षी अभ्यारण कर्नाला किले के नीचे स्थित है जिससे पर्यटन के लिहाज से अधिक प्रसिद्ध हुआ हैं। कर्नाला पक्षी अभ्यारण में निवासी और प्रवासी पक्षियों का निवास स्थान हैं।

और पढ़े: सिद्दिविनायक मंदिर दर्शन की जानकारी

1.6 खंडाला में देखने लायक स्थान तुंगा किला – Khandala Me Dekhne Layak Sthan Tung Fort In Hindi

खंडाला में देखने लायक स्थान तुंगा किला

खंडाला में देखने लायक स्थान तुंगा किला कामशेत में स्थित हैं और यह किला तीन ओर से पानी से घिरा हुआ है। जोकि 1600 में आदिल शाही वंश द्वारा निर्मित किया गया था लेकिन बाद में इस किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा कब्ज़ा कर लिया गया था। इस किले तक पहुंचने के लिए 1200 फीट की चढाई चढ़ने की जरूरत होती है।

1.7 खंडाला का आकर्षण स्थल लायंस पॉइंट – Khandala Ka Aakarshan Sthal Lions Point In Hindi

खंडाला का आकर्षण स्थल लायंस पॉइंट

खंडाला में घूमने का स्थान लायंस पॉइंट खंडाला में भुशी डैम और आमबी घाटी के बीच स्थित एक खूबसरत स्थान हैं। लायंस पॉइंट का दृश्य देखकर मन मन्त्रमुग्ध हो जाता हैं। मानसून के मौसम में कई छोटे-छोटे झरने, हरी-भरी पहाड़ियाँ और झीलें इस स्थान की सुन्दरता में चार चाँद लगा देते हैं।

1.8 खंडाला का पर्यटन स्थल कुणे फॉल्स – Khandala Ka Paryatan Sthal Kune Falls In Hindi

खंडाला का पर्यटन स्थल कुणे फॉल्स

खंडाला में घूमने लायक स्थान कुणे फॉल्स महाराष्ट्र के पुणे जिले में कुने नामक गांव के पास स्थित एक आकर्षित झरना हैं। यह प्रसिद्ध झरना खंडाला में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। कुणे फॉल्स 200 मीटर की ऊँचाई से नीचे गिरता है जोकि पर्यटकों के लिए दिलचस्प नजारा प्रस्तुत करता हैं। कुणे फॉल्स खंडाला से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यहाँ आने वाले टूरिस्ट झरने में स्नान और तैराकी जैसी लोकप्रिय गतिविधियाँ का आनंद उठाते हुए नजर आते हैं।

1.9 खंडाला में धार्मिक स्थल श्री नारायणी धाम मंदिर – Khandala Ke Dharmik Sthal Narayani Dham Temple In Hindi

खंडाला में धार्मिक स्थल श्री नारायणी धाम मंदिर
Image Credit: Pradeep Karve

श्री नारायणी धाम मंदिर खंडाला के धनकवड़ी में स्थित है। नारायणी धाम मंदिर माँ नारायणी को समर्पित है जिसका निर्माण वर्ष 2002 में किया गया था। खंडाला का यह प्रसिद्ध मंदिर सफ़ेद पत्थरों से बनाया गया हैं। श्री नारायणी धाम मंदिर भव्य चार मंजिला मंदिर हैं जिसमे भगवान गणपति, हनुमान जी के अलावा अन्य कई देवी देवताओं की मूर्ती स्थापित हैं।

1.10 खंडाला ट्रिप पर एडवेंचर्स बंजी जंपिंग – Khandala Me Adventurous Sports Bungee Jumping In Hindi

खंडाला ट्रिप पर एडवेंचर्स बंजी जंपिंग

खंडाला में बंजी जंपिंग का मजा डेला एडवेंचर्स नामक एक साहसिक पार्क में लिया जा सकता हैं। इसका उपकरण 150 फीट की ऊंचाई पर लगा हुआ है और यह लगभग 7-10 मिनट तक रहता है। बंजी जम्पिंग में 10 वर्ष से अधिक और 35 किलोग्राम से कम वजन के लोगो को कूदने की अनुमति दी जाती हैं। यह उन पर्यटकों के लिए खास हैं जो साहसिक गतिविधियों में रूचि रखते हैं।

और पढ़े: नागपुर में घूमने की 12 सबसे खास जगह 

1.11 खंडाला में मस्ती करने के लिए पावना झील – Khandala Me Masti Karne Ke Liye Pawna Lake In Hindi

खंडाला में मस्ती करने के लिए पावना झील

खंडाला के प्रमुख आकर्षण में से एक पावना झील पावना बांध के पानी से बनी एक कृत्रिम झील है, जोकि खंडाला के बाहरी इलाके में स्थित हैं। यह झील खंडाला के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थानों के बीच में स्थित हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सुन्दर वातावरण और प्राकृतिक हरियाली से भरपूर पावना झील के आसपास का नजारा एक शानदार पिकनिक स्पॉट को तैयार करता हैं। खंडाला और लोहागढ़ किला से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

1.12 खंडाला के पर्यटन स्थल बुशी डैम खंडाला – Khandala Ke Paryatan Sthal Bhushi Dam In Hindi

खंडाला के पर्यटन स्थल बुशी डैम खंडाला
Image Credit: K. Shirke

बुशी डैम खंडाला में इंद्रायणी नदी पर एक चिनाई वाला डैम है। बुशी बाँध खंडाला की उन जगहों में से एक जो मानसून के दौरान पर्यटकों को खुश करने के लिए जानी जाती हैं। बुशी बांध और फिर चट्टानों से गुजरने वाले पानी की सुरीली आवाज पर्यटकों के मन को परम शांति प्रदान करती हैं।

1.13 खंडाला में बच्चो के साथ घूमे इमेजिका – Khandala Mein Bachon Ke Sath Ghumne Ki Jagah Imagica In Hindi

खंडाला में बच्चो के साथ घूमे इमेजिका

खंडाला के प्रमुख आकर्षण में शामिल एडलैब्स इमेजिका थीम पार्क को अप्रैल 2013 में खोला गया हैं। यह पार्क खंडाला और महारास्ट्र के सबसे लोकप्रिय मनोरंजन थीम पार्कों में से एक है, जिसे वन स्टॉप मनोरंजन केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। एडलैब्स इमेजिका थीम पार्क खोपोली के पास मुंबई और पुणे एक्सप्रेसवे पर स्थित है। यह पार्क तीन मनोरंजन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है जोकि थीम पार्क, स्नो पार्क और वाटर पार्क मनोरंजन के रूप में हैं।

1.14 खंडाला में देखने लायक जगह आमबी घाटी – Khandala Me Dekhne Layak Jagah Aamby Valley Khandala In Hindi

खंडाला में देखने लायक जगह आमबी घाटी

आमबी घाटी महाराष्ट्र के पुणे जिले में खंडाला से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित एक सुंदर बस्ती है। आमबी घाटी को सहारा इंडिया परिवार द्वारा विकसित किया गया था, जोकि लगभग 10,000 एकड़ के पहाड़ी इलाके में विकशित बस्ती में रहते हैं। खंडाला की यात्रा पर आने वाले पर्यटक आमबी वैल्ली की ओर भी रुख करते हैं।

1.15 खंडाला के दर्शनीय स्थल टाइगर पॉइंट का सीन (टाइगर्स लीप) – Khandala Ke Darshaniya Sthal Tiger Leap (Tiger Point) In Hindi

खंडाला के दर्शनीय स्थल टाइगर पॉइंट का सीन (टाइगर्स लीप

खंडाला का प्रसिद्ध टाइगर लीप या टाइगर पॉइंट आमबी घाटी की ओर जाने वाले मार्ग पर कुरावंडे नामक स्थान पर स्थित एक खूबसूरत नजारा हैं। टाइगर लीप वागढारी के नाम से भी प्रसिद्ध एक पहाड़ी की चोटी है जो चारों ओर से जंगलों से घिरी हुई हैं और खूबसूरत झरने, पर्वत, हरियाली और झीलों का नजारा प्रस्तुत करता हैं। टाइगर पॉइंट खंडाला के नजदीक ही स्थित हैं।

और पढ़े: महाबलेश्वर पर्यटन स्थलों का भ्रमण 

1.16 खंडाला में देखने लायक जगह कार्ला गुफाएं – Khandala Mein Dekhne Layak Jagha Karla Caves In Hindi

खंडाला में देखने लायक जगह कार्ला गुफाएं

खंडाला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कार्ला या कार्ले गुफाएं महाराष्ट्र के खंडाला के पास कारली नामक स्थान पर स्थित एक प्राचीन भारतीय बौद्ध रॉक-कट गुफा मंदिर हैं। कार्ला गुफाओं के परिसर के भीतर कई आकर्षित नक्काशीदार चैत्य के साथ-साथ भिक्षुओं के लिए विहार हैं।

1.17 खंडाला का दर्शनीय स्थल भैरवनाथ मंदिर – Khandala Ka Darshaniya Sthal Bhairavnath Temple In Hindi

खंडाला का दर्शनीय स्थल भैरवनाथ मंदिर

खंडाला का दर्शनीय भैरवनाथ मंदिर राजमाची में स्थित हैं जिसकी वास्तुकला और डिजाइन कोंकण क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों के समान ही हैं। भगवान भोलेनाथ को समर्पित इस आकर्षित मंदिर में महाशिवरात्रि का त्यौहार भव्यता, अखंडता और उत्साह के साथ मनाया जाता हैं।

1.18 खंडाला का धार्मिक स्थल एकवीरा मंदिर – Khandala Ke Dharmik Sthal Ekvira Devi Temple In Hindi

खंडाला का धार्मिक स्थल एकवीरा मंदिर

खंडाला का प्रसिद्ध एकवीरा देवी मंदिर कार्ला गुफा के पास स्थित हैं। एकवीरा मंदिर हिन्दू धर्मं से सम्बंधित हैं जोकि विशेष रूप से कोली लोगों के रूप पहचाने जाने वाले मछुआरों द्वारा प्रतिष्ठित है। एकवीरा मंदिर एक छोटी सी पहाड़ी के ऊपर स्थित है और मंदिर में देवी माँ के दर्शन करने के लिए लगभग 200 सीढियां चढ़कर जाना होता हैं।

1.19 खंडाला में शोपिंग क्या खरीदारी करे – Khandala Me Shopping In Hindi

खंडाला में शोपिंग क्या खरीदारी करे

खंडाला और लोनावाला में खरीदारी करने के लिए भी आपको जगह मिल जाएगी। खंडाला में हार्ड ट्रीजर चिक्की के लिए जाना जाता हैं। खंडाला में जाम और स्नैक्स की भरमार देखने को मिल जाएगी। यदि आप खंडाला की यात्रा पर हैं तो यहां की स्थानीय वस्तुओं की खरीदारी का लुत्फ़ जरूर उठाएं।

1.20 खंडाला में घूमने वाली जगह खंडाला झील – Khandala Me Ghumne Wali Jagah Khandala Lakes In Hindi

खंडाला में घूमने वाली जगह खंडाला झील

खंडाला के पर्यटन स्थलों में शामिल लोनावाला पुणे जिले का एक आकर्षित शहर और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह  स्थान हार्ड कैंडी चिक्की के लिए अधिक प्रसिद्ध हैं। लोनावला झील यहां आने वाले पर्यटकों को शांति और शुकून का एहसास दिलाती हैं। खंडाला पर्यटन की यात्रा के दौरान आप भी एक बार इस झील की सैर जरूर करे।

और पढ़े: महाराष्ट्र के 15 पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

3. खंडाला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Khandala In Hindi

खंडाला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

खंडाला पर्यटन स्थल घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई के महीनों का माना जाता हैं। क्योंकि मानसून के मौसम में खंडाला की यात्रा करना थोडा रिस्की और परेशानी भरा हो सकता हैं। लेकिन फिर प्रकृति प्रेमी इसकी हरियाली और खूबसूरत झरनों का नज़ारा देखने के लिए मानसून के मौसम में भी यहाँ की यात्रा करना पसंद करते हैं।

4. खंडाला में कहाँ रुके – Where To Stay In Khandala In Hindi

खंडाला में कहाँ रुके

खंडाला पर्यटन स्थल और इसके आसपास के टूरिस्ट प्लेस घूमने के बाद यदि आप किसी होटल की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें कि खंडाला में नजदीक ही लों-बजट से हाई-बजट के होटल आपको मिल जायेंगे।

  • पावना लेक टच कैंपिंग
  • काउंटरसाइड रिज़ॉर्ट मेरिटास
  • खंडाला हॉलिडे होम्स
  • मानस होटल
  • मिस्टी मीडो

5. खंडाला में खाने के लिए स्थानीय भोजन – Famous Local Food Of Khandala In Hindi

खंडाला में खाने के लिए स्थानीय भोजन

खंडाला में पर्यटकों के लिए खाने के रूप में कई व्यंजन उपलब्ध हैं जोकि यहाँ आने वाले सैलानियों का स्वागत करने के लिए आतुर रहते हैं। खंडाला में नास्ते के रूप में मसालेदार वड़ा पाव और भजिया का आनंद आप ले सकते हैं। इसके अलावा खंडाला में चोल भठुर, राम कृष्ण का मक्खन, कूपर का ठगना, अंकुरित दाल, पारंपरिक शाकाहारी महाराष्ट्रीयन थाली, पेड़ा, प्राचीन और शांत नारियल पानी आदि आपको यहाँ मिल जायेंगे।

और पढ़े: एलोरा गुफा घूमने की जानकारी और इतिहास से जुड़े तथ्य 

6. खंडाला कैसे जाये – How To Reach Khandala In Hindi

खंडाला पर्यटन स्थल की यात्रा के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। क्योंकि लोनवाला जाने के लिए सभी तरह की सुविधा उपलब्ध हैं।

6.1  खंडाला फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Khandala By Flight In Hindi

खंडाला फ्लाइट से कैसे पहुंचे

खंडाला की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दें कि पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा खंडाला का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है जोकि खंडाला से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

6.2  ट्रेन से खंडाला कैसे पहुंचे – How To Reach Khandala By Train In Hindi

ट्रेन से खंडाला कैसे पहुंचे

खंडाला जाने के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि खंडाला टूरिस्ट प्लेस का अपना रेलवे स्टेशन हैं। जोकि देश के अन्य प्रमुख रेल्वे स्टेशन से जुड़ा हुआ हैं। ट्रेन के माध्यम से भी आप खंडाला की यात्रा पर निकल सकते है और एन्जॉय कर सकते है.

6.3 खंडाला कैसे पहुंचे बस से – How To Reach Khandala By Bus In Hindi

खंडाला कैसे पहुंचे बस से

खंडाला की यात्रा के लिए यदि आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खंडाला हिल स्टेशन मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर स्थित है। जोकि खोपोली, कर्जत, तालेगांव और दाभाडा जैसे प्रमुख शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। आप बस से खंडाला आसानी से पहुँच जाएंगे।

और पढ़े: त्र्यंबकेश्वर मंदिर महाराष्ट्र के बारे में जानकारी  

इस आर्टिकल में आपने खंडाला हिल स्टेशन में घूमने की जगहें के बारे में जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

7. खंडाला का नक्शा – Khandala Map

8. खंडाला की फोटो गैलरी – Khandala Images

https://www.instagram.com/p/BvtsY31lxFi/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment