लोहागढ़ किला लोनावाला घूमने की जानकारी और आकर्षण स्थल – Lohagad Fort Information In Hindi

5/5 - (1 vote)

Lohagad Fort In Hindi : लोहागढ़ का किला समुद्र तल से लगभग 3400 फीट की ऊंचाई पर एक खूबसूरत पहाड़ी पर स्थित है। महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। लोहागढ़ का किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी अपनी जगह बना चुका है। यह ऐतिहासिक किला पुणे से लगभग 52 किलोमीटर की दूरी पर और लोनावाला हिल स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। लोहागढ़ किला एक खूबसूरत पहाड़ी पर स्थित है। लोहागढ़ किले में प्राचीन वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता का परिपूर्ण समागम देखने को मिलता है। लोहागढ़ किला ट्रेकिंग और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श डेस्टिनेशन के रूप में कार्य करता है।

माना जाता हैं कि यह वही किला हैं जिसमे छत्रपति शिवाजी महाराज अपना खजाना रखते थे। लोहागढ़ किले की जड़े अपने पडोसी विसापुर किले से भी मिलती हैं। लोहागढ़ किला की यात्रा करना अपने आप में एक अद्भुत आनंद हैं, क्योंकि इसके साथ ही साथ पर्यटक लोनावाला, लोहागढ़ किला और विसापुर किले का दौरा भी कर सकते हैं।

यदि आप भी लोहागढ़ किले के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. लोहागढ़ किले लोनावाला का इतिहास – Lohagarh Fort History In Hindi

लोहागढ़ किले लोनावाला का इतिहास

लोहागढ़ का किला 18 वीं शताब्दी का किला हैं जोकि ऐतिहासिक महत्व के साथ साथ अलग-अलग समय में कई राजवंशों के लिए शक्ति का प्रमुख केंद्र रहा है। जिनमे से खासतौर पर बहमनी, निज़ाम, मुग़ल, चालुक्य, राष्ट्रकूट, यादव और मराठा आदि वंश थे। सन 1648 में छत्रपति शिवाजी महाराज ने इस किले पर विजय प्राप्त कर अपने कब्जे कर लिया था लेकिन वर्ष 1665 में पुरंदर संधि के तहत यह किला मुगलों के कब्जे में आ गया था।

2. लोहागढ़ किले की वास्तुकला – Lohagad Fort Pune Architecture In Hindi

लोहागढ़ किले की वास्तुकला

लोहागढ़ किले की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 3400 फीट हैं। लोहागढ़ किले में चार प्रवेश द्वार हैं जोकि गणेश दरवाजा, नारायण दरवाजा, हनुमा दरवाजा और महा दरवाजा के नाम से जाने जाते हैं। महादरवाजे पर कुछ नक्काशीदार सुंदर मूर्तियां देखी जा सकती हैं। किले का एक प्रसिद्ध स्थान विंचु काटा हैं जोकि पहाड़ियों की एक श्रृंखला है और यह मकर जैसी दिखाई देती है। इसके अलावा भी लोहागढ़ किले की वास्तुकला में कई आकर्षण जुड़े हुए हैं।

और पढ़े: महाबलेश्वर पर्यटन स्थलों का भ्रमण 

3. लोहागढ़ का किला घूमने की टिप्स – Tips For Visiting Lohagad Fort Pune In Hindi

लोहागढ़ का किला घूमने की टिप्स
Image Credit: Nishit Jain
  • लोहागढ़ किला घूमने के लिए आप आरामदायक कपड़े और जूतों की जोड़ी पहनना सुनिश्चित करें।
  • मानसून के मौसम में यात्रा कर रहे है तो रेनकोट ले जाना न भूले और साथ में पानी भी ले जाए।
  • किले के आसपास कुछ स्थानीय भोजनालय से भोजन ले सकते हैं।
  • किले के अन्दर बनी किसी खतरनाक गुफा के अन्दर बिना जानकारी के प्रवेश न करे।

4. लोहागढ़ किला घूमने की एंट्री फीस – Lohagarh Fort Entry Fee In Hindi

लोहागढ़ का किला घूमने के लिए आपको किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क अदा करने की जरूरत नही होती हैं यह स्थान पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है।

5. महाराष्ट्र के लोहागढ़ किला खुलने और बंद होने का समय – Lohagad Fort Timings In Hindi

महारास्ट्र के लोहागढ़ किला खुलने और बंद होने का समय
Image Credit: Abhijeet Dhakane

लोहागढ़ का किला पर्यटकों के लिए सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैं।

और पढ़े: अजंता की गुफा विशेषताएं और घूमने की जानकारी 

6. लोहागढ़ किला के आसपास घूमने लायक पर्यटन और आकर्षण स्थल – Places To Visit Near Lohagad Fort Pune In Hindi

लोहागढ़ किला पर्यटन स्थल के आसपास कई खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है जिनकी यात्रा पर जाना पर्यटको को बहुत अधिक रास आता हैं। यदि आप लोहागढ़ किला की यात्रा पर हैं तो इसके प्रमुख दर्शनीय स्थलों की यात्रा भी जरूर करे जिनकी जानकारी हम आपको नीचे देने जा रहे हैं।

6.1 लोनावला झील – Lonavala Lake In Hindi

लोनावला झील

लोनावाला पुणे जिले का एक आकर्षित हिल स्टेशन है जोकि अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है और लोहागढ़ किला निकट स्थित हैं। यह स्थान हार्ड कैंडी चिक्की के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है और यहां की लोनावला झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

6.2 राजमाची पॉइंट – Rajmachi Point In Hindi

राजमाची पॉइंट

लोहागढ़ की यात्रा में घूमने लायक जगह राजमाची पॉइंट लोनावाला रेलवे स्टेशन से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर लोनावाला में घाट के शुरुआती बिंदु से पूर्व पुणे-मुंबई राज्यमार्ग पर स्थित है। राजमाची प्वाइंट लोहागढ़ किला और लोंवला के शीर्ष पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। राजमाची प्वाइंट को यह नाम मिलने की वजह अविश्वसनीय मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के राजमची किला का इस बिंदु के विपरीत स्थित होना है। राजमाची पॉइंट राजमची किले के आसपास की घाटी और झरनों का आकर्षित दृश्य प्रस्तुत करता है। राजमाची प्वाइंट में एक दर्शनीय मंदिर और बच्चों के लिए सुन्दर पार्क है। फिल्म निर्माताओं के लिए भी राजमाची पॉइंट एक प्रसिद्ध क्षेत्र है।

6.3 भजा गुफाएं – Bhaja Caves In Hindi

भजा गुफाएं

लोहागढ़ किले का पर्यटन स्थल भजा गुफाएं या भजे गुफाएं जोकि 22 वीं शताब्दी ईसा पूर्व की मानी जाती हैं और 22 रॉककट गुफाओं का ग्रुप है। भजा गुफाएं शैली और स्थापत्य डिजाइनों में कार्ला गुफाओं की तरह ही प्रतीत होती है। भजा गुफा के अन्दर सूर्य नारायण और इंद्र देव की प्रतिमा स्थापित हैं।

6.4 कर्नाला पक्षी अभयारण्य – Karnala Bird Sanctuary In Hindi

कर्नाला पक्षी अभयारण्य

कर्नाला पक्षी अभयारण्य भारत के महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले में पनवेल नामक स्थान पर स्थित है। यह अभ्यारण मुंबई शहर के पास स्थित पिकनिक स्पॉटो में से एक है और लोहागढ़ किला के निकटतम पर्यटन स्थलों में से एक हैं। कर्नाला को वर्ष 1968 में पक्षी अभ्यारण का दर्जा दिया गया था। सबसे दिलचस्प बात यह हैं कि यह पक्षी अभ्यारण कर्नाला किले के नीचे स्थित है जिससे पर्यटन के लिहाज से अधिक प्रसिद्ध हुआ हैं। कर्नाला पक्षी अभ्यारण में निवासी और प्रवासी पक्षियों का निवास स्थान हैं।

6.5 तुंगा किला – Tung Fort Lonavala In Hindi

तुंगा किला

लोहागढ़ किला के पर्यटन स्थल में शामिल तुंगा किला कामशेत में स्थित हैं और यह किला तीन ओर से पानी से घिरा हुआ है। जोकि 1600 में आदिल शाही वंश द्वारा निर्मित किया गया था लेकिन बाद में इस किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा कब्ज़ा कर लिया गया था। इस किले तक पहुंचने के लिए 1200 फीट की चढाई चढ़ने की जरूरत होती है।

और पढ़े: महाराष्ट्र के 15 पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

6.6 लायंस पॉइंट – Lions Point In Hindi

लायंस पॉइंट

लायंस पॉइंट लोहागढ़ किला में भुशी डैम और आमबी घाटी के बीच स्थित एक खूबसरत स्थान हैं। लायंस पॉइंट का दृश्य देखकर मन मन्त्रमुग्ध हो जाता हैं। मानसून के मौसम में कई छोटे-छोटे झरने, हरी-भरी पहाड़ियाँ और झीलें इस स्थान की सुन्दरता में चार चाँद लगा देते हैं।

6.7 कुणे फॉल्स – Kune Falls In Hindi

कुणे फॉल्स

कुणे फॉल्स महाराष्ट्र के पुणे जिले में कुने नामक गांव के पास स्थित एक आकर्षित झरना हैं। यह प्रसिद्ध झरना खंडाला में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। कुणे फॉल्स 200 मीटर की ऊँचाई से नीचे गिरता है जोकि पर्यटकों के लिए दिलचस्प नजारा प्रस्तुत करता हैं। लोहागढ़ के पर्यटन में शामिल कुणे फॉल्स खंडाला से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यहाँ आने वाले टूरिस्ट झरने में स्नान और तैराकी जैसी लोकप्रिय गतिविधियाँ का आनंद उठाते हुए नजर आते हैं।

6.8 श्री नारायणी धाम मंदिर – Narayani Dham Temple In Hindi

श्री नारायणी धाम मंदिर
Image Credit: Pradeep Karve

लोहागढ़ किले का दर्शनीय श्री नारायणी धाम मंदिर खंडाला के धनकवड़ी में स्थित है। नारायणी धाम मंदिर माँ नारायणी को समर्पित है जिसका निर्माण वर्ष 2002 में किया गया था। खंडाला का यह प्रसिद्ध मंदिर सफ़ेद पत्थरों से बनाया गया हैं। श्री नारायणी धाम मंदिर भव्य चार मंजिला मंदिर हैं जिसमे भगवान गणपति, हनुमान जी के अलावा अन्य कई देवी देवताओं की मूर्ती स्थापित हैं।

6.9 बंजी जंपिंग – Bungee Jumping At Khandala In Hindi

बंजी जंपिंग

लोहागढ़ किले की यात्रा के दौरान आप खंडाला बंजी जंपिंग का मजा डेला एडवेंचर्स नामक एक साहसिक पार्क में ले सकते हैं। इसका उपकरण 150 फीट की ऊंचाई पर लगा हुआ है और यह लगभग 7-10 मिनट तक रहता है। बंजी जम्पिंग में 10 वर्ष से अधिक और 35 किलोग्राम से कम वजन के लोगो को कूदने की अनुमति दी जाती हैं। यह उन पर्यटकों के लिए खास हैं जो साहसिक गतिविधियों में रूचि रखते हैं।

6.10 पावना झील – Pawna Lake Khandala In Hindi

पावना झील

लोहागढ़ किला के प्रमुख आकर्षण में से एक पावना झील पावना बांध के पानी से बनी एक कृत्रिम झील है, जोकि खंडाला के बाहरी इलाके में स्थित हैं। यह झील प्रसिद्ध काम्सेतु के दर्शनीय स्थानों के बीच में स्थित हैं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सुन्दर वातावरण और प्राकृतिक हरियाली से भरपूर पावना झील के आसपास का नजारा एक शानदार पिकनिक स्पॉट को तैयार करता हैं। लोहागढ़ किला से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

और पढ़े: एलोरा गुफा घूमने की जानकारी और इतिहास से जुड़े तथ्य 

6.11 बुशी डैम – Bhushi Dam Khandala In Hindi

बुशी डैम
Image Credit: K. Shirke

बुशी डैम खंडाला में इंद्रायणी नदी पर एक चिनाई वाला डैम है। बुशी बाँध खंडाला की उन जगहों में से एक जो मानसून के दौरान पर्यटकों को खुश करने के लिए जानी जाती हैं और लोहागढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। बुशी बांध और फिर चट्टानों से गुजरने वाले पानी की सुरीली आवाज पर्यटकों के मन को परम शांति प्रदान करती हैं।

6.12 इमेजिका खंडाला – Imagica Khandala In Hindi

इमेजिका खंडाला

लोहागढ़ किला के प्रमुख आकर्षण में शामिल एडलैब्स इमेजिका थीम पार्क को अप्रैल 2013 में खोला गया हैं। यह पार्क लोहागढ़ किला और महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय मनोरंजन थीम पार्कों में से एक है, जिसे वन स्टॉप मनोरंजन केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। एडलैब्स इमेजिका थीम पार्क खोपोली के पास मुंबई और पुणे एक्सप्रेसवे पर स्थित है। यह पार्क तीन मनोरंजन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है जोकि थीम पार्क, स्नो पार्क और वाटर पार्क मनोरंजन के रूप में हैं।

6.13 आमबी घाटी – Aamby Valley In Hindi

आमबी घाटी

आमबी घाटी महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक सुंदर बस्ती है। आमबी घाटी को सहारा इंडिया परिवार द्वारा विकसित किया गया था, जोकि लगभग 10,000 एकड़ के पहाड़ी इलाके में विकशित बस्ती में रहते हैं। लोहागढ़ किला की यात्रा पर आने वाले पर्यटक आमबी वैल्ली की ओर भी रुख करते हैं।

6.14 टाइगर पॉइंट का सीन (टाइगर्स लीप) – Tiger Leap Tiger Point In Hindi

टाइगर पॉइंट का सीन (टाइगर्स लीप)

लोहागढ़ किला का प्रसिद्ध आकर्षण टाइगर लीप या टाइगर पॉइंट आमबी घाटी की ओर जाने वाले मार्ग पर कुरावंडे नामक स्थान पर स्थित एक खूबसूरत नजारा हैं। टाइगर लीप वागढारी के नाम से भी प्रसिद्ध एक पहाड़ी की चोटी है। यह स्थान चारों ओर से जंगलों से घिरा हुआ हैं और खूबसूरत झरने, पर्वत, हरियाली और झीलों का नजारा प्रस्तुत करता हैं। टाइगर पॉइंट लोहागढ़ किला के नजदीक ही स्थित हैं।

6.15 कार्ला गुफाएं – Karla Caves In Hindi

कार्ला गुफाएं

लोहागढ़ किला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कार्ला या कार्ले गुफाएं महाराष्ट्र के खंडाला के पास कारली नामक स्थान पर स्थित एक प्राचीन भारतीय बौद्ध रॉक-कट गुफा मंदिर हैं। कार्ला गुफाओं के परिसर के भीतर कई आकर्षित नक्काशीदार चैत्य के साथ-साथ भिक्षुओं के लिए विहार हैं।

और पढ़े: गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में संपूर्ण जानकारी 

6.16 भैरवनाथ मंदिर – Bhairavnath Temple In Hindi

भैरवनाथ मंदिर

लोहागढ़ किला का दर्शनीय भैरवनाथ मंदिर राजमाची में स्थित हैं जिसकी वास्तुकला और डिजाइन कोंकण क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों के समान ही हैं। भगवान भोलेनाथ को समर्पित इस आकर्षित मंदिर में महाशिवरात्रि का त्यौहार भव्यता, अखंडता और उत्साह के साथ मनाया जाता हैं।

6.17 एकवीरा मंदिर – Ekvira Devi Temple In Hindi

एकवीरा मंदिर

लोहागढ़ किला का प्रसिद्ध एकवीरा देवी मंदिर कार्ला गुफा के पास स्थित हैं। एकवीरा मंदिर हिन्दू धर्मं से सम्बंधित हैं जोकि विशेष रूप से कोली लोगों के रूप पहचाने जाने वाले मछुआरों द्वारा प्रतिष्ठित है। एकवीरा मंदिर एक छोटी सी पहाड़ी के ऊपर स्थित है और मंदिर में देवी माँ के दर्शन करने के लिए लगभग 200 सीढियां चढ़कर जाना होता हैं।

7. लोहागढ़ किला पुणे के आसपास शोपिंग – Shopping In Lonavala And Khandala In Hindi

लोहागढ़ किला पुणे के आसपास शोपिंग

लोहागढ़ किले के आसपास आपको खरीदने के लिए ज्यादा विकल्प नही मिलेंगे लेकिन लोहागढ़ किला के नजदीक स्थित खंडाला हार्ड ट्रीजर चिक्की के लिए जाना जाता हैं और यहाँ जाम और स्नैक्स की भरमार देखने को मिल जाएगी। यदि आप लोहागढ़ किला की यात्रा पर हैं तो यहां की स्थानीय वस्तुओं की खरीदारी का लुत्फ़ जरूर उठाएं।

और पढ़े: नागपुर में घूमने की 12 सबसे खास जगह 

8. लोहागढ़ किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Lohagad Fort In Hindi

लोहागढ़ किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

लोहागढ़ किले की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मानसून का माना जाता हैं क्योंकि बारिश के मौसम में किले के आसपास वातावरण तरोताजा और चमकीला हो जाता हैं। हालाकि अक्टूबर से मार्च के बीच का समय भी लोहागढ़ किले की यात्रा के लिए अच्छा माना जाता हैं।

9. लोहागढ़ किला पुणे के आसपास कहाँ रुके – Hotel Near Lohagad Fort In Hindi

लोहागढ़ किला पुणे के आसपास कहाँ रुके

लोहागढ़ किला पर्यटन स्थल और इसके आसपास के टूरिस्ट प्लेस घूमने के बाद यदि आप किसी होटल की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें कि खंडाला में लों-बजट से लेकर हाई-बजट के होटल आपको मिल जायेंगे।

  • पावना लेक टच कैंपिंग
  • काउंटरसाइड रिज़ॉर्ट मेरिटास
  • खंडाला हॉलिडे होम्स
  • मानस होटल
  • मिस्टी मीडो

10. लोहागढ़ किले पुणे का स्थानीय भोजन – Local Food Of Khandala In Hindi

लोहागढ़ किले पुणे का स्थानीय भोजन

लोहागढ़ किला की यात्रा के दौरान आप यहाँ के स्थानीय भोजन के रूप में खंडाला में कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की भरमार हैं। जोकि यहाँ आने वाले सैलानियों का स्वागत करने के लिए आतुर रहते हैं। खंडाला में नास्ते के रूप में मसालेदार वड़ा पाव और भजिया का आनंद आप ले सकते हैं। इसके अलावा खंडाला में चोल भठुर, राम कृष्ण का मक्खन, कूपर का ठगना, अंकुरित दाल, पारंपरिक शाकाहारी महाराष्ट्रीयन थाली, पेड़ा, प्राचीन और शांत नारियल पानी आदि आपको यहाँ मिल जायेंगे।

और पढ़े: कुद्रेमुख हिल स्टेशन की जानकारी और दर्शनीय स्थल

11. लोहागढ़ किला कैसे जाये – How To Reach Lohagarh Fort In Hindi

लोहागढ़ किला की यात्रा के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

11.1 फ्लाइट से लोहागढ़ किला कैसे पहुंचे – How To Reach Lohagarh Fort By Flight In Hindi

फ्लाइट से लोहागढ़ किला कैसे पहुंचे -

लोहागढ़ किले की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दें कि पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लोहागढ़ किले का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है। यहाँ से आप स्थानीय साधनों की मदद से लोहागढ़ किला पहुँच जाएंगे।

11.2 लोहागढ़ किला ट्रेन से कैसे पहुंचे – How To Reach Lohagarh Fort By Train In Hindi

लोहागढ़ किला ट्रेन से कैसे पहुंचे

लोहागढ़ किला जाने के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि खंडाला टूरिस्ट प्लेस का अपना रेलवे स्टेशन हैं। जोकि देश के अन्य प्रमुख रेल्वे स्टेशन से जुड़ा हुआ हैं। ट्रेन के माध्यम से भी आप लोहागढ़ किले की यात्रा पर निकल सकते है और एन्जॉय कर सकते है।

11.3 लोहागढ़ किला पुणे कैसे पहुंचे बस से – How To Reach Lohagarh Fort By Bus In Hindi

लोहागढ़ किला पुणे कैसे पहुंचे बस से

लोहागढ़ किला की यात्रा के लिए यदि आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खंडाला हिल स्टेशन मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर स्थित है। जोकि खोपोली, कर्जत, तालेगांव और दाभाडा जैसे प्रमुख शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। आप बस से लोहागढ़ की यात्रा पर आसानी से कर सकते हैं।

और पढ़े: शिरडी पर्यटन और 10 सबसे खास दर्शनीय स्थल 

इस लेख में आपने लोहागढ़ किला का इतिहास और इसकी यात्रा से जुडी जानकारी को जाना है, आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

12. लोहागढ़ किला पुणे का नक्शा – Lohagarh Fort Map

13. लोहागढ़ किला पुणे की फोटो गैलरी – Lohagarh Fort Images

और पढ़े:

1 thought on “लोहागढ़ किला लोनावाला घूमने की जानकारी और आकर्षण स्थल – Lohagad Fort Information In Hindi”

Leave a Comment