राजस्थान के शेरगढ़ किला धौलपुर घूमने की जानकारी – Shergarh Fort Dholpur Information In Hindi

5/5 - (1 vote)

Shergarh Fort Dholpur In Hindi : शेरगढ़ किला राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इस किले को धौलपुर किले के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दें कि इस किले का निर्माण शेर शाह सूरी ने एक पूर्व हिंदू किले के स्थल पर करवाया था। पहले यह किला एक धार्मिक स्थल था और भगवान शिव को समर्पित था। शेरगढ़ किले का अपना एक अलग रोचक रहस्य  है जो लोगों को इसके बारे में और ज्यादा जानने पर मजबूर करता है। शेरगढ़ किला जिले में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। शेरगढ़ किला एक जल किला है जो कि चारों तरफ से पानी से सुरक्षित है, क्योंकि परवन नदी किलेबंदी के चारों ओर एक नहर की संरचना करती है।

अगर आप शेरगढ़ किले घूमने की योजना बना रहें हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें जिसमे हम आपको शेरगढ़ किले के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं।

1. शेरगढ़ किले का इतिहास – Shergarh Fort Dholpur History In Hindi

शेरगढ़ किले का इतिहास
Image Credit: Sumeet Singroha

शेरगढ़ के इतिहास के बारे में बात करें तो यह किला 5,00 साल से अधिक पुराना बताया जाता है, जो अब खंडहर में बदल गया है। ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार इस किले को पहली बार 1532 में राजा मालदेव ने बनवाया था। बाद में शेरशाह ने इस किले पर आक्रमण किया और कब्जा कर लिया। शेर शाह सूर 1540 ई में किले का जीर्णोद्धार कराया था। 20 वीं शताब्दी की शुरुआत तक शेरगढ़ किले का उपयोग किया जाता था। यह किला मंत्रमुग्ध करने वाली छवियों, हिंदू देवताओं की सुंदर नक्काशीदार मूर्तियों और नाजुक जैन रूपांकनों से सजा हुआ है।

2. शेरगढ़ किले की वास्तुकला – Shergarh Fort Architecture In Hindi

शेरगढ़ किले की वास्तुकला
Image Credit: Aakash Singh Tomar

शेरगढ़ किले में चार द्वार हैं लेकिन अक्सर इस्तेमाल किया जाने वाला गेट पूर्वी तरफ था। शेरगढ़ किले में एक हनुमान मंदिर, कई महल, आंगन, एक मकबरा और कई खंडहर संरचनाएं हैं। धौलपुर में स्थित शेरगढ़ किला राजस्थान के ऐतिहासिक और पुरातात्विक रूप से महत्वपूर्ण किलों में से एक है। अब इस किले की देख रेख सर्जर के हाथों में हैं। पर्यटकों को इस किले को देखने जाने के लिए कोई टिकट लेने की आवश्यकता नहीं है।

और पढ़े: चित्तौड़गढ़ दुर्ग घूमने की जानकारी 

3. शेरगढ़ किला के आसपास में घूमने लायक पर्यटन और आकर्षण स्थल – Shergarh Fort Dholpur Ke Nearby Darshaniya Sthal In Hindi

धौलपुर राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। अगर आप शेरगढ़ किला धौलपुर (Shergarh Fort Dholpur) की यात्रा करने जा रहें हैं तो इसके साथ धौलपुर में कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल है जिनकी यात्रा भी आप कर सकते हैं।

3.1 रामसागर अभयारण्य – Ramsagar Sanctuary Dholpur In Hindi

रामसागर अभयारण्य

रामसागर अभयारण्य धौलपुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो जलीय प्रजातियों की अपनी विस्तृत विविधता के लिए जाना जाता है। यह अभ्यारण्य रामसागर झील के आस-पास स्थित है, जिसमें कई प्रकार के साँप, मगरमच्छ और विभिन्न दुर्लभ मछली पाई जाती है। यहां पर पर्यटक स्टिल्ट, कॉर्मोरेंट्स, व्हाइट-ब्रेस्टेड वाटर हेन, डार्टर, हेरोन्स, रिंग्ड प्लोवर। रिवर टर्न, म्यूरेन, इबिस, सैंड पाइपर और जैकॅना जैसी वाटर बर्ड्स भी देख सकते हैं। इसके अलावा यहां ठंड के मौसम के दौरान वासी बतख और गीज की विस्तृत विविधता भी देखी जा सकती है। अगर आप धौलपुर की यात्रा करते हैं तो आपको रामसागर अभयारण्य पर्यटन स्थल की यात्रा जरुर करना चाहिए।

3.2 मचकुंड मंदिर – Machkund Temple In Hindi

मचकुंड मंदिर
Image Credit: Naman Bansal

मचकुंड मंदिर धौलपुर 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक धार्मिक स्थल है जिसकी अपनी एक अलग पौराणिक कथा है। बता दें इस मंदिर में भक्तों की बहुत गहरी आस्था है। इस मंदिर के बीच में एक पानी की टंकी है, जो अपने चारों तरफ से कई मंदिरों से घिरी हुई है। मचकुंड का नाम सूर्यवंशी राजवंश के संबंधित 24 वें राजा प्रख्यात राजा मच्छ कुंड के नाम पर पड़ा है, जिनके बारे में बताया जाता है कि उन्होंने भगवान राम से पहले 9 पीढ़ियों तक शासन किया था। मचकुंड मंदिर बेहद प्रमुख है क्योंकि इसका उल्लेख श्री मदभागवत और पुराणों में भी किया गया है। अगर आप धौलपुर की यात्रा करने का प्लान बना रहें हैं तो आपको इस मंदिर को अपनी लिस्ट में जरुर शामिल करना चाहिए।

3.4 तालाब-ए-शाही – Talab-E-Shahi Dholpur In Hindi

तालाब-ए-शाही
Image Credit: Rahul Priyadarshi

तालाब-ए-शाही धौलपुर से लगभग 27 किलोमीटर और धौलपुर के बाहरी शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको बता दें कि तालाब-ए-शाही एक सुरम्य झील है, जिसका निर्माण 1617 ई में राजकुमार शाहजहाँ के लिए शूटिंग लॉज के रूप में किया गया था। यहां पर पर्यटक कई प्रकार के प्रवासी पक्षियों को देख सकते हैं। अगर आप धौलपुर की यात्रा कर रहे नहीं तो इस पर्यटन स्थल को जरुर कवर करना चाहिए।

और पढ़े: लोहागढ़ किले का इतिहास और घूमने की जानकारी 

3.5 खानपुर महल – Khanpur Mahal In Hindi

तालाब-ए-शाही झील के बगल में खानपुर महल भी स्थित है जिसका निर्माण शाहजहाँ के लिए लिए करवाया गया था। आपको बता दें कि यह बहुत सुंदर महल है लेकिन इसका इसका उपयोग कभी नहीं किया गया था। झील और महल धौलपुर के शासकों द्वारा बनाए रखा गया था। अगर आप धौलपुर जिले की यात्रा कर रहे हैं तो खानपुर महल और तालाब-ए-शाही को अपनी यात्रा में जरुर शामिल करें।

3.6 वन विहार वन्यजीव अभयारण्य – Van Vihar Wildlife Sanctuary In Hindi

वन विहार वन्यजीव अभयारण्य

वन विहार वन्यजीव अभयारण्य विंध्यन पठार पर स्थित है जो 60 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। आपको बता दें कि इस इस अभ्यारण्य चीतल, सांभर (हिरण), तेंदुआ, ब्लू बुल, और जंगली भालू हाइना विभिन्न जानवरों को देखा जा सकता है। यह अभयारण्य अपनी अपार सुंदरता के लिए जाना जाता है और ढोक के पेड़ों से घिरा हुआ है। अगर आप धौलपुर किले की यात्रा करते हैं तो आपको इस अभयारण्य की यात्रा जरुर करना चाहिए।

3.7 चोपड़ा शिव मंदिर – Chopra Shiv Temple In Hindi

चोपड़ा शिव मंदिर
Image Credit: Gulshan Tiwari

चोपड़ा शिव मंदिर 18 वीं शताब्दी के दौरान निर्मित धौलपुर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह मंदिर हिंदू धर्म के प्रमुख देवता भगवान शिव को समर्पित है। हर साल महा शिवरात्रि पर मार्च के महीने के दौरान मंदिर में भक्तों की और तीर्थयात्रियों की बड़ी भीड़ रहती है। चोपड़ा शिव मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला के लिए जाना जाता है। आपको इस मंदिर के दर्शन करने के लिए जरुर जाना चाहिए। धौलपुर बस स्टैंड से रिक्शा किराए पर लेकर आप इस मंदिर तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

3.8 धौलपुर पैलेस – Dholpur Palace In Hindi

धौलपुर पैलेस
Image Credit: John Ellison

धौलपुर पैलेस राजस्थान का एक एक ऐतिहासिक, विरासत स्थल है जो 19 वीं शताब्दी के बाद शुरू हुआ था। आपको बता दें कि धौलपुर पैलेस को राज निवास पैलेस के नाम से भी जाना जाता है, जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। धौलपुर पैलेस का निर्माण लाल रंग बलुआ पत्थर से किया गया है। जो भी इस महल को देखता है वो इसकी तरफ आकर्षित हो जाता है। अपने लाल रंग बलुआ पत्थर के वर्क की वजह से यह देश के बाकी महलों से बिलकुल अलग दिखाई देता है। इस महल को अब पर्यटकों के लिए होटल के रूप में बदल दिया गया है।

3.9 राष्ट्रीय चंबल (घड़ियाल) वन्यजीव अभयारण्य – National Chambal (Gharial) Wildlife Sanctuary In Hindi

राष्ट्रीय चंबल (घड़ियाल) वन्यजीव अभयारण्य

चंबल नदी को देश की सबसे सुंदर और अप्रदूषित नदियों में से एक माना जाता है। आपको बता दें कि इस नदी में विभिन्न प्रकार के जीव और वनस्पतियां पाई जाती हैं। राष्ट्रीय चंबल (घड़ियाल) वन्यजीव अभयारण्य को 1978 में स्थापित किया गया था जो दुर्लभ गंगा नदी की डॉल्फिन का घर है। यह अभयारण्य 5400 वर्ग किलोमीटर को करता है और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में फैला हुआ है। नदी डॉल्फिन के अलावा यह अभयारण्य घड़ियाल, मगरमच्छ और साइबेरिया के कई प्रवासी पक्षियों का भी घर है।

और पढ़े: मेहरानगढ़ किले का इतिहास और घूमने की जानकारी 

4. शेरगढ़ किला धौलपुर के पास रुकने के लिए आवास – Where Stay Near Shergarh Fort Dholpur In Hindi

शेरगढ़ किला धौलपुर के पास रुकने के लिए आवास

भले ही धौलपुर एक दिन की यात्रा के रूप में पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, लेकिन इस शहर में पर्यटकों के लिए कई होटल (शानदार और बजट दोनों) हैं जो लोग इस शहर में रुकना चाहते हैं उनके लिए धौलपुर में जगन होटल, राज निवास पैलेस और जया पैलेस जैसे कुछ प्रसिद्ध होटल हैं।

5. शेरगढ़ किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Shergarh Fort Dholpur In Hindi

शेरगढ़ किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Image Credit: Ravindra Singh

शेरगढ़ किला राष्ट्रीय धौलपुर शहर के लगभग 7 किमी दक्षिण में स्थित है। धौलपुर राजस्थान में है जो कि देश के सबसे अधिक तापमान वाले स्थलों के रूप में जाना जाता है। धौलपुर में गर्मियां मई और जून के महीनों में होता है, इस दौरान यहां का तापमान काफी ज्यादा होता है। गर्मी के दौरान यहां का 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है। आपको बात दें कि 3 जून 1995 को उच्चतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिसंबर और जनवरी के दौरान यहां का मौसम काफी ठंडा होता है। इस दौरान यहां का तापमान कभी-कभी शून्य स्तर तक पहुँच जाता है। 29 जनवरी 1990 को धौलपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया – 4.3 डिग्री सेल्सियस। धौलपुर में यात्रा करने के सबसे अच्छा समय अक्टूबर और फरवरी के महीनों के बीच का है।

और पढ़े: धौलपुर के 10 सबसे मशहूर पर्यटन स्थल जिसे देखे कर आप भी हैरान हो जायेगे

6. कैसे पहुंचे शेरगढ़ किला धौलपुर – How To Reach Shergarh Fort Dholpur In Hindi

शेरगढ़ किला राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक सड़क पुल के पास चंबल नदी के बाएं किनारे पर धौलपुर शहर के लगभग 7 किमी दक्षिण में स्थित है। धौलपुर पहुंचने के लिए कई तरीके हैं, आप हवाई, सड़क और रेल मार्ग से धौलपुर पहुंच सकते हैं। धौलपुर भारत के प्रमुख शहरों से रेल, सड़क और फ्लाइट द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। कोई भी पर्यटक आगरा या ग्वालियर जैसे शहरों से आसानी से धौलपुर पहुंच सकता है।

6.1  सड़क मार्ग से शेरगढ़ किला कैसे जाये – How To Reach Shergarh Fort Dholpur By Road In Hindi

सड़क मार्ग से शेरगढ़ किला कैसे जाये

अगर आप धौलपुर किले की यात्रा सड़क मार्ग से करना चाहते हैं तो बता दें कि कोई भी पर्यटक दिल्ली, ग्वालियर और आगरा जैसे शहरों से टैक्सी या बस ले सकता है। यहां राज्य में कई सरकारी बसें हैं जो धौलपुर से प्रतिदिन चलती हैं।

6.2  शेरगढ़ किला हवाई मार्ग से कैसे पहुंचे – How To Reach Shergarh Fort Dholpur By Air Plane In Hindi

शेरगढ़ किला हवाई मार्ग से कैसे पहुंचे

अगर आप शेरगढ़ किला धौलपुर जाने के लिए हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि इस शहर का निकटतम घरेलू हवाई अड्डे ग्वालियर में और आगरा में खेरिया हवाई अड्डे हैं। यह दोनों हवाई अड्डे धौलपुर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यहां पर कई निजी एयरलाइन कंपनियां हवाई अड्डों और उड़ानों दोनों से काम करती हैं। इन हवाई अड्डों से आप टैक्सी किराये पर लेकर पहुँच धौलपुर पहुंच सकते हैं।

6.3 शेरगढ़ किला कैसे पहुंचे ट्रेन द्वारा – How To Reach Shergarh Fort Dholpur By Train In Hindi

शेरगढ़ किला कैसे पहुंचे ट्रेन द्वारा

अगर आप रेल मार्ग द्वारा शेरगढ़ किला धौलपुर की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि धौलपुर रेलवे स्टेशन है। दिल्ली, अमृतसर, मुंबई, ओखा और झांसी जैसे बड़े शहरों से चलने वाली ट्रेन धौलपुर के लिए चाहती हैं। आप रेल द्वारा धौलपुर की यात्रा आसानी से कर सकते हैं।

और पढ़े: पटवों की हवेली का इतिहास और खास बातें

इस आर्टिकल में आपने शेरगढ़ किला का इतिहास और इसकी यात्रा से जुडी जानकारी को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

7. शेरगढ़ किला धौलपुर का नक्शा – Shergarh Fort Dholpur Map

8. शेरगढ़ किला की फोटो गैलरी – Shergarh Fort Images

View this post on Instagram

Best of Baran

A post shared by ?महेन्द्र सिंह गुर्जर (@mahendra_singh_gurjer) on

और पढ़े :

Featured Image Credit: Shekhoo Raja

Leave a Comment