करौली जिले का इतिहास और आकर्षण स्थल की जानकारी – Karauli Tourism Information In Hindi

5/5 - (2 votes)

Karauli Tourism In HIndi : करौली भारत का एक प्राचीन शहर है जो राजस्थान राज्य में स्थित है। आपको बता दें कि 1348 में स्थापित किया गया था। करौली इतिहास प्रेमियों के लिए घूमने की एक अदभुद जगह है क्योंकि यह कई ऐतिहासिक आकर्षणों और मंदिरों से भरा हुआ है। बता दें कि यह शहर श्री मदन मोहनजी के घर की प्रतिष्ठा रखता है जिन्हें भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है। आप यह जानकारी हैरान रह जायेंगे कि करौली में लगभग 300 मंदिर स्थित है जो इसे एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल बनाते हैं। अगर आप राजस्थान में घूमने की कोई अच्छी जगह तलाश रहें हैं तो आपको करौली घूमने के लिए जरुर जाना चाहिए, क्योंकि इस शहर में बहुत सारे मंदिर, किले और महल स्थित है। यह शहर आपको राजस्थान समृद्ध, जीवंत और रंगीन विरासत की झलक दिखाता है।

करौली में स्थित सभी मंदिर बेहद शुभ और महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यहाँ के शासक परिवार, भगवान कृष्ण के प्रत्यक्ष वंशज हैं। अगर आप करौली टूरिज्म के बारे में अन्य जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें, जिसमे हम करौली के इतिहास और इसके पर्यटन स्थलों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं –

1. करौली जिले का इतिहास – Karauli History In Hindi

करौली जिले का इतिहास
Image Credit: Nimesh Sharma

करौली को राजा अर्जुन पाल ने 1346 ईस्वी में बनवाया था। उस समय करौली इसी नाम के एक छोटे से राज्य की राजधानी हुआ करता है। इस शहर के बारे में ऐसा माना जाता है कि यहां का शासक परिवार भगवान कृष्ण का उत्तराधिकारी है। बाद में करौली में अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया और उन्होंने यहां 1947 तक शासन किया। करौली शहर उत्तर और पूर्व में संकीर्ण घाटियों द्वारा प्राकृतिक रूप से बचाव की स्थिति में स्थित है और यह विशाल दीवारों द्वारा संरक्षित है।

2. करौली शहर में मनाये जानेवाले त्यौहार – Karauli Festivals In Hindi

करौली शहर में मनाये जानेवाले त्यौहार
Image Credit: Neelam Sharma

करौली शहर में हर साल एक पशु मेला और दो पवित्र मेले आयोजित किये हैं। यह दो पवित्र मेले मार्च – अप्रैल और सितंबर – अक्टूबर के महीने में कैला देवी के मंदिर में लगते हैं। फरवरी के महीने में करौली में एक सप्ताह तक पशु मेला लगता है जो शिवरात्रि के त्योहार के समय आयोजित होता है।

3. करौली की जैव विविधता – Karauli Biodiversity In Hindi

करौली अपने घने जंगलों और दुर्लभ प्रजातियों से परिपूर्ण हैं। यहां के कुछ सबसे आम जानवरों में नीलगाय, सियार, बाघ, हिरण और हाथी हैं। यहां पाए जाने वाले सैंडपिपर्स और किंगफिशर ऐसे पक्षी हैं जिन्हें यहां देखा जा सकता है।

और पढ़े: भरतपुर के दर्शनीय स्थल की जानकारी 

4. करौली टूरिज्म में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थल – Best Tourist Places To Visit In Karauli Tourism In Hindi

4.1 करौली के पर्यटन स्थल करौली सिटी पैलेस – Karauli Ke Paryatan Sthal City Palace In Hindi

करौली के पर्यटन स्थल करौली सिटी पैलेस

करौली सिटी पैलेस यहां का प्रमुख आकर्षण है जिसका निर्माण 14 वीं शताब्दी में अर्जुन पाल द्वारा करवाया गया था। इसके बाद 18 वीं शताब्दी में राजपा गोपाल सिंह द्वारा महल का पुनर्निर्माण किया गया था। आपको बता दें कि इस महल को बड़ी ही खूबसूरती के साथ लाल, सफेद और ऑफ-व्हाइट पत्थरों के उपयोग से बनाया गया है, जिसे देखने आपको जरुर जाना चाहिए।

4.2 करौली के धार्मिक स्थल कैला देवी मंदिर – Karauli Ke Dharmik Sthal Kaila Devi Temple In Hindi

करौली के धार्मिक स्थल कैला देवी मंदिर
Image Credit: Pankaj Sharma

कैला देवी मंदिर करौली से 23 किमी की दूरी पर स्थित है, जो देवी दुर्गा के 9 शक्ति पीठों में से एक है। यह मंदिर कालीसिल नदी के तट पर बसा हुआ है और इसे बहुत ही खूबसूरती के साथ बनाया गया है। अगर आप करौली के पर्यटन स्थलों की सैर करने जा रहें हैं तो आपको इस भव्य मंदिर के दर्शन करने के लिए जरुर जाना चाहिए।

4.3 करौली के दर्शनीय स्थल श्री महावीरजी जैन मंदिर – Karauli Ke Darshaniya Sthal Shri Mahavirji Jain Temple In Hindi

करौली के दर्शनीय स्थल श्री महावीरजी जैन मंदिर
Image Credit: Pratyk Jain

श्री महावीरजी जैन मंदिर भगवान महावीर को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है जो अपनी शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इस मंदिर के अंदर रखी भगवान की मूर्ति बहुत पुरानी है।इस मंदिर के अंदर विभिन्न पौराणिक स्थितियों के सोने से बनी सुंदर नक्काशी है जो भक्तों और यात्रियों को आकर्षित करती है।

4.4 करौली के आकर्षण स्थल मदन मोहनजी मंदिर – Karauli Ke Aakarshan Sthal Madan Mohanji Temple In Hindi

करौली के आकर्षण स्थल मदन मोहनजी मंदिर
Image Credit: Tejpal Yadav

मदन मोहनजी मंदिर करौली का एक प्रमुख मंदिर है जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। मदन मोहनजी मंदिर भद्रावती नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण की मूर्ति एक बहुत पुरानी है जिसके बारे में ऐसा माना जाता है कि यह अजमेर से श्री गोपाल एस नघजी द्वारा लाई गई थी। यह मंदिर दिखने में रंगीन है और भारी संख्या में भक्त इस मंदिर के दर्शन करने के लिए और भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए जाते हैं।

और पढ़े: पुष्कर झील घूमने की जानकारी और इसके आसपास के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

4.5 करौली के तीर्थ स्थल नक्काश की देवी गोमती धाम – Karauli Ke Tirth Sthal Nakkash Ki Devi Gomti Dham In Hindi

करौली के तीर्थ स्थल नक्काश की देवी गोमती धाम
Image Credit: Abhishek Pandey

नक्काश की देवी गोमती धाम मंदिर करौली का एक प्रसिद्ध मंदिर है जो भारी संख्या में भक्तों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस पवित्र धार्मिक स्थल में मां दुर्गा की मूर्तियाँ स्थापित हैं और यहां बहुत ही भक्ति के साथ माता की पूजा की जाती है। यहां स्थित एक निर्मंल जलसेन तालाब इस जगह की पवित्रता को और भी ज्यादा बढाता है। अगर आप करौली की यात्रा करने जा रहें हैं तो इस पवित्र स्थल के दर्शन करना न भूलें।

4.6 करौली में देखने वाली जगह गुफ़ा मंदिर – Karauli Me Dekhne Wali Jagah Cave Temple In Hindi

गुफ़ा मंदिर करौली के पास जंगली जानवरों से भरे घने जंगलों में स्थित है। बता दें कि अगर आप असली कैला देवी मंदिर की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको लगभग 8 किमी की पैदल दूरी तय करनी होगी। लेकिन आपको बता दें कि जंगल में जाते समय आपको बेहद सावधान रहना होगा क्योंकि किसी भी वक्त यहां जंगली जानवर हमला कर सकते हैं।

4.7 करौली में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी मंदिर – Karauli Mein Prasidh Dharmik Sthal Mehandipur Balaji Temple In Hindi

करौली में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी मंदिर
Image Credit: Manoj Kundu

राजस्थान में करौली के पास स्थित मेहंदीपुर मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है। हनुमान जी के इस मंदिर को बेहद पवित्र माना जाता है। बता दें कि यहां पर रोजाना भारी संख्या में भक्त बुरी आत्माओं से मुक्ति के लिए आते हैं। अगर आप इस मंदिर के दर्शन करने जाते हैं तो यहां पर कई बुरी आत्माओं से पीड़ित लोगों को देख सकते हैं।

4.8 करौली में घूमने लायक जगह भंवर विलास पैलेस – Karauli me Ghumne Layak Jagah Bhanwar Vilas Palace In Hindi

करौली में घूमने लायक जगह भंवर विलास पैलेस
Image Credit: Joshua Tan

भंवर विलास पैलेस करौली के पास स्थित एक बहुत ही सुंदर महल है जिसको 1938 में करौली के शासक महाराजा गणेश पाल देव बहादुर की देखरेख में बनाया गया था। यह महल पूरी तरह से प्राचीन तरीके और नक्काशी के साथ बनाया गया है। यह महल बेहद विशाल है और इसका निर्माण राजघराने के लोगों के लिए रहने के लिए किया गया था। भंवर विलास पैलेस अब आंशिक रूप से एक हेरिटेज होटल में बदल गया है जहाँ आप अपनी यात्रा के दौरान ठहर सकते हैं और यहां के उपचार का आनंद ले सकते हैं।

और पढ़े: आगरा में दर्शनीय स्थल

4.9 करौली में देखने लायक जगह तिमनगढ़ किला – Karauli me Dekhne Layak Jagah Timangarh Fort In Hindi

करौली में देखने लायक जगह तिमनगढ़ किला
Image Credit: Manoj Jatt

तिमनगढ़ किला इतिहास प्रेमियों के लिए एक आदर्श जगह है। वैसे तो इस किले का निर्माण 12 वीं शताब्दी में किया गया था लेकिन इसका 1244 में राजा समयपाल द्वारा पुनर्निर्माण किया गया था। आपको बता दें कि किला बहुत रहस्यमयी है और इसके बाद में कहा जाता है कि यहां परिसर के नीचे पत्थरों की मूर्तियां छिपी हुई हैं। अपने धार्मिक महत्व और ज्यामितीय पैटर्न के साथ यह किला सच में देखने लायक है। इस किले के पास एक झील स्थित है जो इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाती है।

4.10 करौली में ऐतिहासिक जगह रामथरा का किला – Karauli me Ghumne Ki Aitihasik Jagha Ramathra Fort In Hindi

करौली में ऐतिहासिक जगह रामथरा का किला
Image Credit: Hans Luyten

रामथरा का किला करौली से 15 किमी की दूरी पर स्थित है जिसको बेहद भव्य रूप से बनाया गया है। यह किला लगभग 4 शताब्दी पुराना है। इस किले में एक गणेश मंदिर और एक शिव मंदिर भी स्थित है। बता दें कि यहां स्थित संगमरमर की मूर्तियों को 18 वीं शताब्दी के शिल्पकार द्वारा खूबसूरती से तैयार किया गया है। किले पास स्थित झील और ग्रामीण इलाके किले की सुरम्य सुंदरता को बढाते हैं।

4.11 करौली के आकर्षक स्थल राजा गोपाल सिंह की छत्री – Karauli Ke Aakarshan Sthal Raja Gopal Singh Ki Chhatri In Hindi

राजा गोपाल सिंह की छत्री नाडी गेट के बाहर स्थित है, जिसके बगल में एक एक सुंदर नदी स्थित है जो इसकी सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ाती है। राजा गोपाल सिंह की छत्री अपने आकर्षण से हर साल बहुत सारे पर्यटकों को आकर्षित करती है।

4.12 करौली टूरिज्म में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य – Karauli Tourism Me Famous Paryatan Sthal Kailadevi Wildlife Sanctuary In Hindi

करौली टूरिज्म में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य

कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य कैला देवी मंदिर के पास स्थित है जो 680 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। आपको बता दें कि इस अभयारण्य में न केवल बहुत सारे पशु और पक्षी पाए जाते हैं बल्कि यहां पर बल्कि दो नदियाँ भी बहती हैं जो बनास नदी और चंबल नदी है। इस अभ्यारण्य में नीलगाय, चिंकारा, जंगली हॉग, भेड़िये, भालू, बाघ, जंगली सुअर, जैकाल जैसे जानवर पाए जाते हैं। अगर आप करौली के पास किसी प्राकृतिक पर्यटन स्थल की तलाश में हैं तो आपको कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य की यात्रा जरुर करना चाहिए। अगर आप इस पार्क को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो जीप सफारी का विकल्प चुन सकते हैं, जो आपको वन्यजीव अभयारण्य की पूरी सैर कराएगी।

और पढ़े: लोहागढ़ किले का इतिहास और घूमने की जानकारी 

5. करौली टूरिज्म में क्या क्या एडवेंचर कर सकते है – Things To Do in Karauli Tourism In Hindi

5.1 जीप सफारी – Jeep Safari

जीप सफारी

कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य की यात्रा करते समय आप यहाँ जीप सवारी का मजा ले सकते हैं और अभ्यारण्य को अच्छी तरह से एक्सप्लोर कर करते हुए कई तरह से सुंदर पक्षियों और जानवरों देख सकते हैं। अभ्यारण्य में जीप सवारी करना एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह जीप बहुत ही कम समय में आपको अभयारण्य की सैर करवा देती है।

5.2 नौका विहार – Boating

नौका विहार

रामथरा किला यहाँ आने वाले पर्यटकों को नाव चलाने का अवसर प्रदान करता है। इस किले के पास एक झील स्थित है जो जहां का ठंडा और शांत पानी शाम के समय बोटिंग करने के लिए एक आदर्श जगह है।

और पढ़े: केवलादेव नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और खास बातें 

6. करौली घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Karauli In Hindi

करौली घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आप करौली की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि यहां की यात्रा का सबसे अच्छा समय महाशिवरात्रि के दौरान होता है, यह त्योहार मार्च के महीने में पड़ता है। इस दौरान आप प्रसिद्ध करौली पशु मेला भी देख सकें। महाशिवरात्रि करौली क्षेत्र में मनाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय त्योहार है।

7. करौली के बाज़ार से क्या खरीदारी करे – Shopping In Karauli Tourism In Hindi

करौली में कई दुकानें हैं जो हस्तशिल्प और स्थानीय वस्तुओं की बिक्री करती हैं। अगर आप हस्तशिल्प को पसंद करते हैं तो स्मृति के रूप में यहां कुछ खरीद सकते हैं।

और पढ़े: जयपुर में शॉपिंग के लिए प्रसिद्ध बाजारों की जानकारी 

8. करौली कैसे जाये – How To Reach Karauli In Hindi

करौली राजस्थान राज्य में स्थित एक जिला है। करौली के लिए आप सड़क, हवाई और रेल मार्ग द्वारा यात्रा कर सकते हैं जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

8.1 हवाई जहाज द्वारा करौली कैसे पहुँचे – How To Reach Karauli By Plane In Hindi

हवाई जहाज द्वारा करौली कैसे पहुँचे

करौली का निकटतम हवाई अड्डा जयपुर में जयपुर सांगानेर हवाई अड्डा है जो भारत के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस हवाई अड्डे से करौली 170 किमी की दूरी पर है, जहां आप आसानी से उपलब्ध किराये की कारों से पहुंच सकते हैं।

8.2 करौली रेल से कैसे पहुँचे – How To Reach By Rail Karauli In Hindi

करौली रेल से कैसे पहुँचे

करौली के पास हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन और गंगापुर रेलवे स्टेशन स्थित हैं। यह दोनों रेलवे स्टेशन करौली से लगभग 35 किमी की दूरी पर हैं।

8.3 करौली कैसे पहुँचे सड़क मार्ग से – How To Reach Karauli By Road In Hindi

करौली कैसे पहुँचे सड़क मार्ग से

जयपुर से करौली 170 किमी की दूरी पर स्थित है और जहां से पर्यटक किराये की कार या टैक्सी की मदद से अपने पर्यटन स्थल तक पहुंच सकते हैं। करौली को राजस्थान के प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए कई निजी और सार्वजनिक बसें चलती हैं।

और पढ़े: सिटी पैलेस जयपुर के बारे में जानकारी

इस आर्टिकल में आपने करौली जिले का इतिहास और इसके प्रमुख पर्यटक स्थल को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. करौली का नक्शा – Karauli Map

10. करौली की फोटो गैलरी – Karauli Images

https://www.instagram.com/p/BsOk96Jg18J/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

https://www.instagram.com/p/BsOlMMRAOIJ/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment