शिवनेरी किले में घूमने लायक जगह और पर्यटन स्थल की जानकारी – Shivneri Fort Full Information In Hindi

3.7/5 - (3 votes)

Shivneri Fort In Hindi, शिवनेरी किला भारत के महारास्ट्र राज्य के पुणे जिले में जुन्नार शहर में स्थित एक प्राचीन दुर्ग हैं। शिवनेरी किला पुणे से लगभग 105 किलोमीटर की दूरी पर हैं। शिवनेरी किला 300 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर स्थित है जिसको देखने जाने के लिए आपको सात फाटकों को पार करना पड़ता है। इस किले के फाटकों से इस बात का पता चलता है कि उस समय इस किले की सुरक्षा कितनी अच्छी थी। शिवनेरी किले का सबसे खास आकर्षण अपनी मां जीजाबाई के साथ शिवाजी की एक मूर्ति है। शिवनेरी किले में ही छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था, जिन्होंने आगे चलकर इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज किया।

शिवनेरी किला चारों तरफ से ढलान से घिरा हुआ है और यहाँ आने वालो पर्यटकों के लिए यह ढलान आकर्षित लगती हैं। शिवनेरी किले का आकार शिव-पिंड की तरह प्रतीत होता हैं जोकि मनमोहक लगता हैं। शिवनेरी किला पुणे के जुन्नर नगर में प्रवेश करते ही नजर आने लगता हैं। शिवनेरी फोर्ट की यात्रा पर पर्यटक दूर दूर से आते हैं और इस किले सुंदरता निहारते हैं। आप जब कभी पुणे की यात्रा पर आए तो शिवनेरी दुर्ग की यात्रा करना न भूले।

1. शिवनेरी किले का इतिहास – Shivneri Fort History In Hindi

शिवनेरी किले का इतिहास
Image Credit: Neelam Sable

सन 1595 के शिवनेरी का किला और इसके आसपास का क्षेत्र मालोजी राजे भोसले के शासन में आ गया था। 19 फरवरी 1630 में शिवाजी महाराज का जन्म इसी किले में हुआ लेकिन सन 1632 शिवाजी महाराज और उनकी माता ने इस किले को छोड़ दिया था। इसके बाद 1637 में यह किला मुगलों के नियंत्रण आ गया। 1673 के दौरान शिवाजी महाराज ने किले को जीतने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। समय बीतता गया और 40 वर्षों के अंतराल के बाद वर्ष 1716 में शाहू महाराज के शासन में यह किला मराठा साम्राज्य के नियंत्रण में आया जिसे उन्होंने पेशवा को सौप दिया था।

2. शिवनेरी किले की संरचना – Shivneri Fort Architecture In Hindi

शिवनेरी किले की संरचना
Image Credit: Mahesh Shinde

शिवनेरी फोर्ट एक पहाड़ी किला है जोकि त्रिकोणीय संरचना का है। किले का प्रवेश द्वार दक्षिण-पश्चिम की ओर है। शिवनेरी किले के चारों ओर मिट्टी की दीवार बनी हुई हैं। इस आकर्षित किले के अंदरूनी भाग में प्रमुख इमारतें प्रार्थना कक्ष, मकबरा और एक मस्जिद बनी हुई हैं। कहते हैं कि किले के अन्दर एक मन दरवाजा है। किला परिसर के मध्य में एक पानी का तालाब है जोकि ‘बादामी तलाव’ के नाम से जाना जाता है। शिवनेरी फोर्ट के अन्दर गंगा और यमुना नाम के दो झरने हैं जोकि पर्यटकों के बीच लौकप्रिय हैं।

और पढ़े: अजंता की गुफा विशेषताएं और घूमने की जानकारी 

3. शिवनेरी किले में लगने वाला प्रवेश शुल्क – Shivneri Fort Entry Fees In Hindi

शिवनेरी किले में किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैं यह पर्यटन स्थल अपने यहाँ आने वाले यात्रियों के लिए बिल्कुल फ्री हैं।

4. शिवनेरी किले के आसपास घूमने लायक पर्यटन और आकर्षण स्थल – Places To Visit Near Shivneri Fort In Hindi

शिवनेरी किले के आसपास आपको कई पर्यटन स्थल मिल जाएंगे जहां आप घूमने जा सकते हैं। इन आकर्षण टूरिस्ट प्लेस की जानकारी हम आपको नीचे देने जा रहे हैं।

4.1 शिवनेरी किले में धार्मिक स्थान देवी शिवाई का मंदिर – Shivneri Fort Mein Dharmik Sthan Shivai Devi Temple In Hindi

शिवनेरी किले में धार्मिक स्थान देवी शिवाई का मंदिर
Image Credit: Rahul Shelake

शिवनेरी किले की यात्रा के दौरान जब पर्यटक सैट दरवाजो से होते हुए शिपाई नामक पांचवे दरवाजे को पार करने के बाद यहाँ कि मुख्य सड़क से बाएं ओर जाते हुए देवी शिवई के मंदिर तक पहुँच जाते हैं। इस मंदिर के पीछे की चट्टान में 6-7 आकर्षित गुफाएँ बनी हुई हैं। मंदिर में देवी शिवई की सुन्दर मूर्ति स्थापित है।

4.2 शिवनेरी किले में देखने वाली जगह अंबरखाना – Shivneri Fort Me Dekhne Wali Jagah Ambarkhana In Hindi

शिवनेरी किले में देखने वाली जगह अंबरखाना

शिवनेरी किले में पिछले दरवाजे से प्रवेश करने के बाद अंबरखाना को देखा जा सकता हैं। जोकि बहुत क्षतिग्रस्त हो चुका हैं और इसका उपयोग खाद्यान के भंडारण के लिए किया जाता था। किले की यात्रा पर आने वाले पर्यटक अम्बरखाने को देखना भी पसंद करते हैं।

4.3 शिवनेरी किले घूमने की अच्छी जगह पानी का कुण्ड – Shivneri Fort Ghumne Ki Achchi Jagah Pani Ka Kund In Hindi

शिवनेरी किले के मध्य में एक तालाब या कुण्ड बन हुआ है जिसमे गंगा और यमुना नामक झरनों से बारहामासी पानी बहता रहता हैं। जोकि शिवनेरी किले के अन्दर आकर्षित दृश्य को प्रस्तुत करता हैं।

और पढ़े: गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में संपूर्ण जानकारी 

4.4 शिवनेरी किले में देखने लायक जगह शिवकुंज – Shivneri Kile Me Dekhne Layak Jagah Shivkunj In Hindi

शिवनेरी किले में देखने लायक जगह शिवकुंज

शिवकुंज शिवनेरी किले में स्थित शिवाजी महाराज का खूबसूरत स्मारक है। इस खूबसूरत संरचना की नीव महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री श्री यशवंतराव चव्हाण के द्वारा रखी गई थी और उद्घाटन भी उन्हीं के शुभ हाथो से हुआ।

4.5 शिवनेरी का पर्यटन स्थल जुन्नार की गुफाएं – Shivneri Ke Payatan Sthal Junnar Caves In Hindi

शिवनेरी का पर्यटन स्थल जुन्नार की गुफाएं

शिवनेरी किले के पर्यटन स्थलों में शामिल जुन्नार की गुफाएं महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले में स्थित हैं और यह प्राचीन गुफाएं  इस गंतव्य का प्रसिद्ध आकर्षण हैं। माना जाता हैं कि यह गुफाएं दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व और तीसरी शताब्दी ईस्वी के बीच की हैं। जुन्नार की गुफाओं को तीन प्रमुख समूहों में विभाजित किया गया है जोकि तुलिजा लेना समूह, मनमोदी हिल समूह और गणेश लीना समूह के रूप है।

4.6 शिवनेरी किले के दर्शनीय स्थल में लेण्याद्री गुफा – Shivneri Kile Ke Darshaniya Sthal Lenyadri Caves In Hindi

शिवनेरी किले के दर्शनीय स्थल में लेण्याद्री गुफा

लेण्याद्री गुफाएँ जुन्नार के प्रमुख पर्यटनो में से एक हैं और यह 30 रॉक-कट बौद्ध गुफाओं की एक श्रृंखला के रूप स्थित है। जोकि महाराष्ट्र के पुणे जिले में जुन्नार के निकट स्थित है। कुकडी नदी के उत्तर-पश्चिम में स्थित यह गुफाएं पहली और तीसरी शताब्दी ईस्वी पूर्व की मानी जाती हैं। भगवान गणेश के लिए प्रसिद्ध सातवी गुफा पर्यटकों के बीच अधिक लौकप्रिय हैं। भगवान गणेश का यह मंदिर अष्टविनायक मंदिरों में से एक माना जाता हैं।

4.7 शिवनेरी किले के आकर्षण स्थल पार्वती हिल पुणे – Shivneri Fort Ke Aakarshan Sthal Parvati Hill Pune In Hindi

शिवनेरी किले के आकर्षण स्थल पार्वती हिल पुणे

शिवनेरी किले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल पार्वती हिल पुणे शहर का एक बहुत प्रसिद्ध हिल स्थल जो प्राचीन मंदिरों का घर है। यहां के चार मंदिर भगवान शिव, विष्णु, गणेश और कार्तिकेय को समर्पित हैं जोकि 17 वीं शताब्दी के माने जाते हैं। समुद्र तल से 2100 फीट की ऊंचाई पर स्थित पार्वती हिल चोटी से कई शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं। पहाड़ी पर बने हुए पार्वती संग्रहालय में आप कई पुरानी पांडुलिपियों, तलवारों, बंदूकों, सिक्कों और चित्रों के संग्रह को देख सकते हैं। इस संग्रहालय में पेशवा के शासकों के चित्र भी देखे जा सकते हैं।

और पढ़े: झाँसी की रानी स्टोरी और इतिहास

4.8 शिवनेरी के पर्यटन स्थल राजा दिनकर केलकर संग्रहालय पुणे – Shivneri Ke Paryatan Sthal Raja Dinkar Kelkar Museum Pune In Hindi

शिवनेरी के पर्यटन स्थल राजा दिनकर केलकर संग्रहालय पुणे

शिवनेरी फोर्ट का पर्यटन स्थल राजा दिनकर केलकर संग्रहालय पुणे में स्थित है और यहाँ भारत के विभिन्न हिस्सों की कलाकृतियों का संग्रह है। डॉ. डी. जी केलकर इस संग्रहालय के पीछे के प्रमुख व्यक्ति है। राजा दिनकर केलकर संग्रहालय राजा की स्मृति में बनवाया गया है जिनका एक मात्र पुत्र दुखद रूप से मारा गया था। यह संग्राहलय देश का दूसरा सबसे बड़ा संग्राहलय है। जोकि 21000 से अधिक विभिन्न युगों, जातियों, संस्कृतियों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करता है। इस संग्रहालय में कई तरह की लकड़ी की वस्तुएं, सिक्के, वस्त्र, हथियार, मूर्तियां, हाथी दांत की वस्तुएं, लेखन सामग्री, पेंटिंग और विभिन्न अन्य वस्तुओं का संग्रह है।

4.9 शिवनेरी के दर्शनीय स्थल सिंहगढ़ का किला पुणे – Shivneri Ke Darshaniya Sthal Sinhagad Fort Pune In Hindi

शिवनेरी के दर्शनीय स्थल सिंहगढ़ का किला पुणे

अगर आप समुद्र तल से 4300 फीट ऊपर से पृथ्वी को देखना चाहते हैं तो पुणे का यह पर्यटन स्थल आपके लिए बेहद खास होगा। सह्याद्रि पहाड़ियों पर सिंहगढ़ किले की यात्रा करना आपके लिए बेहद यादगार साबित हो सकता हैं। इस किले की यात्रा करने के साथ आप यहां मौजूद हरी-भरी हरियाली सुंदर झरने और अद्भुद शांति का आनंद ले सकते हैं। बता दें कि सिंहगढ़ किले में शिवाजी महाराज के छोटे पुत्र राजाराम का निधन हुआ था। इसके अलावा भी इस किले में बयान करने को बहुत कुछ है। आप अगर इस किले को देखने के लिए जाते हैं तो इसके आसपास के प्राकृतिक मनोरम सौंदर्य को देखकर चकित रह जायेंगे।

4.10 शिवनेरी के आकर्षण स्थल द एम्प्रेस गार्डन पुणे – Shivneri Ke Aakarshan Sthal The Empress Garden In Hindi

शिवनेरी के आकर्षण स्थल द एम्प्रेस गार्डन पुणे
Image Credit: Bhagwat Sagute

द एम्प्रेस गार्डन 39 एकड़ भूमि में फैला हुआ गार्डन है जो आश्चर्यजनक रूप अंग्रेजों के शासन और उनकी शक्ति की याद दिलाता है। इस गार्डन का नाम अंग्रेजों ने महारानी विक्टोरिया के नाम रखा था जब उन्हें ‘भारत की महारानी’ का खिताब दिया गया। यह गार्डन पुणे के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है जो पर्यटकों द्वारा अक्सर देखा जाता है। शिवनेरी किले की यात्रा पर आने वाले पर्यटक पुणे में स्थित द एम्प्रेस गार्डन की यात्रा करना भी पसंद करते हैं।

और पढ़े: पुणे में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह 

5. शिवनेरी का किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Shivneri Fort In Hindi

शिवनेरी फोर्ट घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च महीने का समय सबसे अच्छा माना जाता हैं जोकि पर्यटन के लिहाज से बेस्ट होता हैं।

6. जुन्नार में खाने के लिए स्थानीय भोजन – Local Food Of Junnar In Hindi

जुन्नार में खाने के लिए स्थानीय भोजन

जुन्नार एक बहुत ही आकर्षक पर्यटन स्थल है जोकि अपने यहा शिवनेरी के किले के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन यहाँ के स्थानीय भोजन की बात करे तो यहां कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन मिलते है। यहाँ आप स्थानीय रेस्टोरेंट के अलावा शहर की गलियों और सड़कों पर मिलने वाले भेल पुरी, वड़ा पाव, मिसल पाव, पोहा, पाव भाजी, पिथला भकरी, डबेली और पूरन पोली का मजा भी ले सकते हैं। यहाँ के स्थानीय व्यंजन में पुणे के स्वादिष्ट खाने महक देखने को मिलती हैं।

7. शिवनेरी किले के आसपास कहाँ रुके – Where To Stay Near Shivneri Fort In Hindi

शिवनेरी किले के आसपास कहाँ रुके

शिवनेरी किले से कुछ ही दूरी पर आपको होटल मिल जाएंगे, जोकि लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक उपलब्ध हैं। होटल का चुनाव आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं।

  • होटल टक्सन
  • निवार लॉज (Niwara Lodge)
  • वंडरलस्ट रिजोर्ट (Wanderlust Resort)
  • क्रिस्टल रिज़ॉर्ट
  • मैट्रिक्स इन

और पढ़े: त्र्यंबकेश्वर मंदिर महाराष्ट्र के बारे में जानकारी 

8. शिवनेरी का किला कैसे जाए – How To Reach Shivneri Fort In Hindi

शिवनेरी फोर्ट की यात्रा पर जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

8.1 फ्लाइट से शिवनेरी दुर्ग कैसे जाए – How To Reach Shivneri Fort By Flight In Hindi

फ्लाइट से शिवनेरी दुर्ग कैसे जाए

शिवनेरी किला जाने के लिए आपको जुन्नार शहर जाना होगा और जुन्नार सिटी के सबसे नजदीकी हवाई अड्डा पुणे एयरपोर्ट और छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा हैं।

8.2 शिवनेरी दुर्ग ट्रेन से कैसे पहुचे – How To Reach Shivneri Fort By Train In Hindi

शिवनेरी दुर्ग ट्रेन से कैसे पहुचे

शिवनेरी किला जाने के लिए यदि आपने रेलवे मार्ग का चुनाव किया हैं, तो हम आपको बता दें कि पुणे जंक्शन शिवनेरी किले का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं जोकि किले से लगभग 94 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

8.3 शिवनेरी किला कैसे जाए बस से – How To Reach Shivneri Fort By Bus In Hindi

शिवनेरी किला कैसे जाए बस से

शिवनेरी किला के पर्यटन के लिए यदि आपने बस का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें की तेलेगाँव और पुणे से जुन्नार बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। आप बस के माध्यम से अपना सफ़र आसानी से कर सकते हैं।

और पढ़े: एलोरा गुफा घूमने की जानकारी और इतिहास से जुड़े तथ्य 

इस आर्टिकल में आपने शिवनेरी किला की  यात्रा से जुडी जानकारी को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. शिवनेरी किले का नक्शा – Shivneri Fort Map

10.शिवनेरी किले की फोटो गैलरी – Shivneri Fort Images

View this post on Instagram

Shivaji's Birthplace

A post shared by Srijan Som (@srijan.som) on

और पढ़े:

Leave a Comment