राजगढ़ किला पुणे घूमने की जानकारी और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल – Rajgad Fort Pune Information In Hindi

4.5/5 - (2 votes)

Rajgad Fort Pune In Hindi, राजगढ़ का किला (रूलिंग फोर्ट) एक पहाड़ी किला है जोकि भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में स्थित है। राजगढ़ किले को पहले मुरुमदेव के नाम से जाना जाता था। छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन काल के दौरान लगभग 26 वर्षो तक यह मराठा साम्राज्य की राजधानी के रूप में रहा था। इसके बाद राजधानी को रायगढ़ किले में स्थानांतरित कर दिया गया था। राजगढ़ किले की ऊंचाई समुद्र तल से 1400 मीटर है।

राजगढ़ किला सह्याद्रि पर्वतमाला के दक्षिण-पश्चिम दिशा में पुणे शहर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। पुणे के इस किले में ज्यादातर खंडर, महल, पानी के विशाल कुंड और प्राचीन अवशेषों को देखा जा सकता हैं।  इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको राजगढ़ किले के बारे समस्त जानकारी देने वाले है इसीलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

1. राजगढ़ किला पुणे का इतिहास – Rajgad Fort History In Hindi

राजगढ़ किला पुणे का इतिहास

महाराष्ट्र के पुणे जिले में लगभग 4600 फीट की ऊंचाई पर स्थित राजगढ़ किले का इतिहास बहुत पुराना हैं।  माना जाता हैं कि इस किले का निर्माण कार्य भारत के प्रारंभिक मध्ययुगीन काल में हुआ था। राजगढ़ का किला अधिकतर मराठा साम्राज्य के अधीन रहने के लिए जाना जाता हैं। राजगढ़ किले के इतिहास के तथ्यों से पता चलता हैं कि यह किला 2 दशकों से अधिक समय तक मराठा साम्राज्य की राजधानी के रूप में रहा हैं। इस किले में छत्रपति महाराज ने काफी लम्बा वक्त बिताया हैं। 19वीं शताब्दी के दौरान ब्रिटिश सेना ने इस किले पर अपना झंडा लहरा दिया था अर्थात कब्ज़ा कर लिया था। राजगढ़ किला उन भी 17 किलों में से एक था जिसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने सन 1665 में पुरंदर संधि पर हस्ताक्षर के दौरान रखा था जोकि मुगल सेना के जनरल जय सिंह प्रथम के साथ की गई थी। इस संधि में 23 किलो पर मुगलों का शासन हो गया था।

2. राजगढ़ किला खुलने और बंद होने का समय – Pune Ke Rajgad Fort Timing In Hindi

राजगढ़ किला खुलने और बंद होने का समय
Image Credit: Pallavi Kaushik

राजगढ़ पैलेस की यात्रा पर निकलने से पहले इसके खुलने और बंद होने की जानकरी लेना बहुत जरूरी हैं। तो हम आपको बता देते है की राजगढ़ किला सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक सप्ताह के सातों दिन खुला रहता हैं।

और पढ़े: नासिक में घूमने की 10 सबसे खास जगह

3. राजगढ़ किला घूमने के लिए प्रवेश शुल्क – Rajgad Kila Pune Entry Fee In Hindi

राजगढ़ पैलेस घूमने के लिए पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क देने की आवश्यकता नही हैं। क्योंकि यहां आने पर कोई शुल्क नही लगता हैं।

4. राजगढ़ किले के आसपास घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थल – Best Places To Visit Near Rajgad Fort Pune In Hindi

राजगढ़ किले के आसपास पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। राजगढ़ पैलेस का विशाल दृश्य देखकर टूरिस्ट के मन में छत्रपति शिवाजी महाराज की छवि उतर जाती हैं। इस विशाल राजगढ़ फोर्ट के आसपास के पर्यटन स्थलों में पुणे शहर के कई आकर्षित स्थान हैं, जिनकी जानकारी हम नीचे देने जा रहे हैं। आप इन स्थानों पर भी घूमने जा सकते हैं।

4.1 शनिवार वाडा पुणे – Shaniwar Wada In Hindi

शनिवार वाडा पुणे

शनिवार वाडा पुणे का एक प्रसिद्ध महल है जिसे सन 1732 में बनाया गया था, जोकि पेशवाओं शासन काल और शिवाजी महाराज के घर के युग की महिमा का बखाना करता है। यह महल पुणे शहर के आसपास के पर्यटन स्थलों को निहारता हैं। शनिवार वाडा के पास सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का नजारा बहुत ही सुंदर होता हैं। इस किले का निर्माण शिवाजी महाराज के पिताजी द्वारा करबाया गया था। पुणे में स्थित यह खूबसूरत किला पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

4.2 विसापुर किला –  Visapur Fort In Hindi

विसापुर किला

विशापुर किला पुणे जिले के विसापुर गांव में स्थित लोहागढ़ किले का जुडवा किला माना जाता है। इस किले का निर्माण सन 1720 में मराठा साम्राज्य बालाजी विश्वनाथ के पहले पेशवा के आदेशानुसार किया गया था। विसापुर किले की ऊंचाई लगभग 1100 मीटर हैं और लोहागढ़ किले से एक शानदार ट्रेकिंग के लिए भी जाना जाता हैं। प्राचीन कथाओं के अनुसार इस आकर्षित किले में बने कुंड, कुएं और गुफाओं का निर्माण पांडवो के द्वारा किया गया था। विसापुर फोर्ट और लोहागढ़ किला अंग्रेजो द्वारा की गई हिंसकता का प्रमाण है।

4.3 भुलेश्वर मंदिर – Bhuleshwar Temple In Hindi

भुलेश्वर मंदिर

पुणे और शोलापुर राजमार्ग पर पुणे से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भुलेश्वर मंदिर भगवान भोले नाथ को समर्पित हैं। 13वीं शताब्दी के दौरान निर्मित किया गया हैं यह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर की गई सुंदर नक्काशी के लिए जाना जाता हैं। उल्लेखनीय है कि माता पार्वती ने इस स्थान पर नृत्य किया और इसके बाद वह कैलाश पर्वत के लिए रवाना हो गई थी। महाशिवरात्रि का त्यौहार यह बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता हैं।

4.4 दर्शन संग्रहालय – Darshan Museum In Hindi

दर्शन संग्रहालय
Image Credit: Pratik Brahmbhatt

पुणे में स्थित दर्शन संग्रहालय एक जीवनी संग्रहालय है जोकि सिंधी संत और विद्वान साधु टी एल वासवानी को समर्पित किया गया है। यह आकर्षित संग्रहालय प्रसिद्ध संत के जीवन और शिक्षाओं के बारे में झलक प्रस्तुत करता हैं। साधू वासवानी मिशन की ईमारत में स्थित दर्शन संग्रहालय 10000 वर्ग फुट में फैला हुआ है जोकि एक शिक्षाप्रद संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता हैं।

4.5 राजीव गांधी जुलोजिकल पार्क – Rajiv Gandhi Zoological Park In Hindi

राजीव गांधी जुलोजिकल पार्क

राजगढ़ पैलेस के नजदीक बच्चो के लिए सबसे पसंदीदा जगह राजीव गांधी प्राणी उद्यान हैं जोकि युवाओं के बीच भी बहुत अधिक लौकप्रिय हैं। पुणे से राजीव गाँधी पार्क की दूरी लगभग 8 किलोमीटर हैं। पुणे का यह शानदार पर्यटन स्थल लगभग 130 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। इस पार्क में कई प्रकार के जीवजंतु देखने को मिल जाते है।

और पढ़े: मुंबई की यात्रा और मुंबई के दर्शनीय स्थल

4.6 कटराज जैन मंदिर – Katraj Jain Temple In Hindi

कटराज जैन मंदिर

राजगढ़ पैलेस के आसपास के धार्मिक स्थलों में जैन धर्म का पालन करने वाले लोगों के लिए पुणे का जैन मंदिर एक रमणीय स्थान है। मंदिर के चारों तरफ उत्कृष्ट वास्तुशिल्प डिजाइन, खूबसूरत भूमि और चारो तरफ का शांतिपूर्ण वातावरण पर्यटकों को लुभाता हैं। कटराज जैन मंदिर मिनी ट्रेक की यात्रा के लिए एक शानदार जगह है। मंदिर में भगवान महावीर की सुंदर मूर्ती हैं जिसका निर्माण पंच भूतो से किया गया हैं।

4.7 पुणे-ओकायामा फ्रेंडशिप गार्डन – Pune Okayama Friendship Garden In Hindi

पुणे-ओकायामा फ्रेंडशिप गार्डन
Image Credit: Pramod Nanaware

राजगढ़ पैलेस के करीब घूमने वाली जगहों में ‘पुणे ओकायामा फ्रेंडशिप गार्डन’ या ‘पु ला देशपांडे गार्डन’ पुणे के सिंहगढ़ रोड पर स्थित हैं। इस उद्यान में मैनीक्योर लॉन और फव्वारे बनाएं गए हैं जोकि टूरिस्टों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस स्थान पर बने 300 साल पुराने ओकायामा के कोराकु-एन गार्डन से प्रेरित होकर एक गार्डन बनाया गया है। शीतल जल से संपन्न एक नहर बगीचे के बीचो बीच से गुजरती हैं।

4.8 सरसबाग गणपति मंदिर – Sarasbaug Ganpati Temple In Hindi

सरसबाग गणपति मंदिर
Image Credit: Ruchira Bafana

पुणे में स्थित सरसबाग गणपति मंदिर शहर के प्राचीन भव्य मंदिरों में से एक है। अपने समृद्ध ऐतिहासिक अतीत और विशिष्ट द्वीप स्थिति के कारण अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। श्री सिद्धि विनायक भगवान गणेश की पूजा अर्चना मंदिर में धूम-धाम से होती है। सन 1995 में मंदिर परिसर में एक छोटे संग्रहालय को जोड़ा गया था और इस संग्रहालय में भगवान गणेश की मूर्तियों के सैंकड़ो जोड़े थे। सरबाग में गणपति मंदिर का निर्माण माधवराव पेशवा ने सन 1784 में करवाया था।

4.9 भोर व्यू पॉइंट – Bhor View Point In Hindi

भोर व्यू पॉइंट

राजगढ़ किले के पर्यटन स्थलों में भोर व्यू पॉइंट उन पर्यटक स्थलों में से एक है, जो पश्चिमी घाट पर हरे-भरे पहाड़ों का मनोरम दृश्य प्रदान करते हैं। यह स्थान शूटिंग के लिए भी प्रसिद्ध हैं। चूकि यहां कई हिंदी फिल्म, मराठी फिल्म और धारावाहिकों की शूटिंग हो चुकी हैं। पर्यटकों के बीच पिकनिक और एक दिन की सैर के लिए यह एक आदर्श स्थान के रूप में जाना जाता हैं। सही मायने में यह एक शानदार एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर है जोकि पुणे से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

4.10 तानाजिसागर डैम – Tanaji Sagar Dam In Hindi

तानाजिसागर डैम

तानाजिसागर डैम को पैंशे डैम भी कहा जाता है, यह आकर्षित डैम अम्बी नदी पर बना हुआ हैं। राजगढ़ पैलेस के आसपास के पर्यटन स्थलों में यह डैम सप्ताहांत की छुट्टी, परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए एक शानदार पिकनिक स्पॉट हैं। पुणे शहर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण पश्चिम में इस डैम का निर्माण वर्ष 1950 के दशक में किया गया था। साईकिल चालक इस डैम के आसपास की घुमावदार सड़क पर साईकिल चलाना पसंद करते हैं। बोटिंग और वॉटर स्कूटर जैसे वॉटर स्पोर्ट्स भी यहां खेले जाते हैं।

और पढ़े: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की जानकारी

4.11 आगा खान पैलेस – Aga Khan Palace In Hindi

आगा खान पैलेस

आगा खां पैलेस बुंद गार्डन से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर यरवदा में पुणे नगर रोड पर स्थित है। यह पैलेस न केवल पुणे शहर बल्कि भारत के इतिहास का भी एक प्रमुख अंश हैं। इस महल का निर्माण सन 1892 में सुल्तान मुहम्मद शाह आगा खान द्वारा करबाया गया था। महल के निर्माण का मुख्य उद्देश पुणे के नजदीकी क्षेत्रों में गरीबो की मदद करना था। भारत छोड़ो आन्दोलन के बाद गांधीजी और उनकी पत्नी इस जगह पर बंद रहे थे।

4.12 रंजनगांव गणपति मंदिर – Ranjangaon Ganpati Temple In Hindi

रंजनगांव गणपति मंदिर
Image Credit: Aravind Yadav

राजगढ़ किले के पर्यटन स्थलों में पुणे से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रंजनगांव अपने गणपति अष्टविनायक मंदिर के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। इस मंदिर का इतिहास 9 वीं और 10 वीं शताब्दी का माना जाता है। भगवान गणपति को समर्पित यह धार्मिक स्थल एक रचनात्मक और विशाल प्रवेश द्वार है। माना जाता हैं कि माधवराव पेशवा ने गणेश भगवान की मूर्ती स्थापित करने के लिए मंदिर के तल घरे में एक कमरा भी बनबाया था।

4.13 पश्चिमी घाट – Western Ghats In Hindi

पश्चिमी घाट

पश्चिमी घाट पर पुणे में और उसके आसपास के प्रमुख हिल स्टेशन मानसून के दौरान के शानदार नजारा प्रस्तुत करते है। यह हिल स्टेशन एक आदर्श पिकनिक स्पॉट या व्यस्त शहर के रूप में जाना जाता हैं। पश्चिमी घाट के आसपास झीलों, छोटी धाराओं, अंबोली, पंचगनी, महाबलेश्वर के अलावा भी कई लौकप्रिय स्थल हैं।

4.14 पार्वती हिल पुणे – Parvati Hill Pune In Hindi

पार्वती हिल पुणे

पार्वती हिल पुणे शहर का एक बहुत प्रसिद्ध हिल स्थल जो प्राचीन मंदिरों का घर है। यहां के चार प्रसिद्ध मंदिर भगवान शिव, विष्णु, गणेश और कार्तिकेय को समर्पित हैं। जोकि 17वीं शताब्दी के माने जाते हैं। समुद्र तल से 2100 फीट की ऊंचाई पर स्थित पार्वती हिल चोटी से कई शानदार दृश्य देखने को देखा जा सकता हैं।

4.15 राजा दिनकर केलकर संग्रहालय पुणे – Raja Dinkar Kelkar Museum Pune In Hindi

राजा दिनकर केलकर संग्रहालय पुणे

राजा दिनकर केलकर संग्रहालय पुणे के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्थलों में शामिल हैं। इस स्थान पर भारत के विभिन्न हिस्सों से एकत्रित की गई कलाकृतियों का संग्रह है। डॉ डी जी केलकर के योगदानो के तहत इस संग्रहालय का निर्माण किया गया था। यह स्थान 21000 से अधिक विभिन्न युगों, जातियों, संस्कृतियों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करता है। इस संग्रहालय में कई तरह की लकड़ी की वस्तुएं, सिक्के, वस्त्र, हथियार, मूर्तियां, हाथी दांत की वस्तुएं, लेखन सामग्री, पेंटिंग और विभिन्न अन्य वस्तुओं का संग्रह है।

और पढ़े: पंचगनी के बारे में जानकारी और घूमने की टॉप 10 जगह

5. राजगढ़ किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Rajgad Fort Pune In Hindi

राजगढ़ किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Image Credit: Satish Patil

अगर आप पुणे के राजगढ़ किले की यात्रा करना चाहते हैं। तो आप यहां मानसून और सर्दी दोनों मौसम में जा सकते हैं। जुलाई से फरवरी तक पुणे का मौसम बहुत ही खुशनुमा रहता है। इसलिए यह समय राजगढ़ किले की यात्रा करने के लिए अच्छा माना जाता हैं।

6. राजगढ़ किले के पास खाने लायक स्थानीय भोजन – Local Food Near Rajgarh Fort Pune In Hindi

राजगढ़ किले के पास खाने लायक स्थानीय भोजन

राजगढ़ एक बहुत ही आकर्षित स्थान हैं और यहां कई तरह के स्थानीय भोजन आपको चखने के लिए मिल जाएंगे। यहां के स्थानीय स्वादिष्ट भोजन में आपको रेस्टोरेंट के अलावा शहर की गलियों और सड़कों पर मिलने वाले भेल पुरी, वड़ा पाव, मिसल पाव, पोहा, पाव भाजी, पिथला भकरी, डबेली और पूरन पोली आपके मूह का टेस्ट बना देंगे और आपकी भूख शांत करने के लिए पर्याप्त होंगे।

7. राजगढ़ किले पुणे के पास कहां रुके – Where To Stay Near Rajgad Fort Pune In Hindi

राजगढ़ किले पुणे के पास कहां रुके

राजगढ़ पैलेस और यहां के प्रमुख पर्यटक स्थल घूमने के बाद यदि अब आप यहां रुकने के लिए आवास स्थान की तलाश में है। तो हम आपको बता दें कि पुणे शहर में लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक के होटल आपको मिल जाएंगे। यहां के कुछ प्रमुख होटल जैसे –

  • जय फार्म
  • मोटल विसवा
  • फारेस्ट हिल्स ताला
  • द व्हेय साइड
  • बार शिव कॉटेज

और पढ़े: गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में संपूर्ण जानकारी

8. राजगढ़ किला कैसे जाये – How To Reach Rajgad Fort Pune In Hindi

राजगढ़ पैलेस घूमने जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। क्योंकि यह ऐतिहासिक राजगढ़ किला महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में हैं और पुणे शहर सभी प्रकार के याता के साधनों से सम्पन है।

8.1 राजगढ़ किला फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Rajgad Fort By Flight In Hindi

राजगढ़ किला फ्लाइट से कैसे पहुंचे

राजगढ़ किला घूमने के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं, तो आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि पुणे शहर के केंद्र से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोहगाँव हवाई अड्डा या पुणे हवाई अड्डा सबसे नजदीक हैं। जोकि एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और यह भारत के प्रमुख एयरपोट से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। हवाई अड्डे से राजगढ़ जाने के लिए आप स्थानीय साधनों की मदद ले सकते हैं।

8.2 ट्रेन से राजगढ़ किला कैसे पहुंचे – How To Reach Rajgad Kila By Train In Hindi

ट्रेन से राजगढ़ किला कैसे पहुंचे

राजगढ़ पैलेस जाने के लिए यदि आपने ट्रेन के सफर का चुनाव किया हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुणे जंक्शन रेलवे स्टेशन देश के सभी शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। राजगढ़ फोर्ट पुणे शहर में स्थित है, इसलिए ट्रेन का सफर आरामदायक हो सकता हैं। रेलवे स्टेशन से यहां के स्थानीय साधनों की मदद से आगे का सफर तय किया जा सकता हैं।

8.3 राजगढ़ किला कैसे पहुंचे बस से – How To Reach Rajgad Kila By Bus In Hindi

राजगढ़ किला कैसे पहुंचे बस से

राजगढ़ किला घूमने के लिए यदि आपने बस का चुनाव किया हैं, तो हम आपको बता दें कि पुणे शहर सड़क के जाल के माध्यम से देश के सभी शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। इसलिए आप बस के माध्यम से अपना सफर अच्छी तरह से पूरा कर सकते है।

और पढ़े: अजंता की गुफा विशेषताएं और घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने राजगढ़ किला पुणे घूमने की जानकारी को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. राजगढ़ किला पुणे का नक्शा – Rajgad Fort Pune Map

10. राजगढ़ किला की फोटो गैलरी – Rajgad Fort Image

View this post on Instagram

किल्ला:- राजगड

A post shared by Suraj Bhagat (@srj_d_rockstar) on

View this post on Instagram

शोधुनी स्वर्ग धरतीवरती, भटकलो आम्ही वाऱ्यापरी, झुकल्या गर्विष्ठ माना जिथे, जीव जडला त्या सह्याद्रीवरी!!? ??♥️ राजगडाचे.सौंदर्य आपल्याला काही नवीन नाही, तें म्हणतातना ना हा सह्याद्रींं कधी नाराज करत नाही, कधीही भेट द्या तो आपल्या दुर्गमतेचे तसेच. त्याचे सौम्य रुप दाखवितोच, पाली दरवाजाची भव्यता, संजीवनी माचीवरचा सुर्यास्त, सुवेळा माची, स्वराज्याची पहिली राजधानी राजगड, गडाचा राजा, स्वराज्याचे पहिले पाऊल ते हिंदवी सत्तेचा तो उत्कर्ष, सारे, सारे या गडाने पाहिले राज्यव्यवहार सगळ्या मसळती येथूनच होत असत, अफजलखानांंचा वध ते शाहिस्तेखानांवरचं सर्जिकल स्ट्राइक  सगळी सुत्रे प्रथम येथूनचं करण्यात आली, राजगडावर कितीही वेळा जाऊ तेवढे कमीचं, एकाच नजरेत तो मनात भरत नाही, प्रत्येक वेळा राजगड नवनवीन शिकवित असतो, प्रत्येंंक वेळी त्याच सौंदर्य अधिक खुलुन दिसत असा हा राजांचा गड आणि गडांचा राजा- राजगड! शरीराने आता थकला आहे, मनाने भागला आहे. पण तरी आजही त्याच्या या अंगणी आलो, की या थरथरत्या शरीरातही नवचैतन्य संचारते. मग आलेल्या प्रत्येकाला तो पुन्हा शिवकाळात घेऊन जातो आणि शिवभारताची कथा ऐकवतो!

A post shared by Omkar Naresh Bhuwad (@omrnbhuwad) on

और पढ़े:

Leave a Comment