यह हैं भारत 10 ऐसे अजीब भोजन जिनके बारे में जानकर हैरान रह जायेंगे आप

5/5 - (1 vote)

Weird Indian Food In Hindi, भारत एक ऐसा देश है जहां का भोजन विभिन्न संस्कृति और विविधता का एक सुंदर मेल है। भारत में कई ऐसे व्यंजन बनाए जाते हैं जिनके बारे में सोचते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। यहां के मसालों से बने व्यंजन और स्वादिष्ट मिठाइयां बेहद सुगंधित होती हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ भारत में कुछ स्थानों पर ऐसे अजीबो गरीब व्यंजन खाए जाते हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह व्यंजन भारत के आम व्यंजनों से बिल्कुल अलग हैं और इन्हें पकाने का तरीका भी बेहद अजीब है। तो आइए जानते हैं भारत में खाये जाने वाला कुछ ऐसे अजीबो-गरीब भोजन के बारे में जिन्हें कुछ लोग खाना बेहद पसंद करते हैं –

1. भारत के मेघालय राज्य में खाये जाने वाला अजीब भोजन “जदोह”

भारत के मेघालय राज्य में खाये जाने वाला अजीब भोजन “जदोह” Jadoh

जदोह(Jadoh) व्यंजन मुख्य रूप से भारत के मेघालय राज्य के उत्तर पूर्व में पाई जाने वाली जैतिया जनजाति के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस व्यंजन को चावल के साथ सूअरों के मांस तथा चिकन के साथ मिलाकर बनाया जाता है। वैसे तो यह भोजन दिखने में बिल्कुल पुलाव की तरह होता है लेकिन इसे रक्त और चिकन के साथ पकाकर बनाया जाता है। हमें पता है कि आप इस व्यंजन के बारे में जानकर जरूर हैरान रह गए होंगे, लेकिन अब बताइए क्या आप इसे खाना पसंद करेंगे?

और पढ़े: भारत की ऐसी खास जगह जहां मिलाता है फ्री में भरपेट स्वादिष्ट खाना

2. पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड में खाये जाने वाली अजीब फ़ूड “कुत्ते का मांस”

पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड में खाये जाने वाली अजीब फ़ूड “कुत्ते का मांस” Dog Meat

Dog Meat, डॉग लवर्स इस डिश नाम को सुनकर जरूर गुस्से में आ गए होंगे। आपको बता दें कि नागालैंड भारत में एक ऐसी जगह जहां पर कुत्ता,बकरी, सूअर, केकड़े और यहां तक की हाथी का मांस खाया जाता है, यहां पर कुत्ते के मांस को कई तरीकों से बनाकर खाया जाता है और यह व्यंजन आदिवासी समुदाय के लोगों का बेहद पसंदीदा खाना है। अगर आपको कुत्तों से प्यार करते हैं तो आप इस व्यंजन से दूर ही रहें।

3. भारत के मेघालय राज्य में खाये जाना वाला अनोखा खाना “दोह खलिह”

भारत के मेघालय राज्य में खाये जाना वाला अनोखा खाना “दोह खलिह” Dohkhlieh

दोह खलिह (Dohkhlieh) एक ऐसा व्यंजन है जो मेघालय राज्य का एक और स्वादिष्ट व्यंजन है। जिसे सूअर के मांस के साथ प्याज और मिर्च डालकर सलाद के रूप में खाया जाता है। यह व्यंजन मेघालय के लोगों को बेहद स्वादिष्ट लगता है। मैक्सिकन टच देने के लिए इसमें लोग नींबू टमाटर और गाजर का इस्तेमाल करके भी खाना पसंद करते हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि व्यंजन को सूअर के दिमाग की करी के रूप में बनाकर रोटी के साथ भी खाया जाता है। यह व्यंजन उन लोगों के लिए बिल्कुल भी पसंद नहीं आता जो नॉनवेज को नापसंद करते हैं। हालांकि नॉनवेज खाने वाले ज्यादातर लोगों को यह डिश बहुत ज्यादा पसंद आती है।

और पढ़े: यह हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप

4. इंडिया में खाने के लिए अनूठा व्यंजन “फान प्युत”

इंडिया में खाने के लिए अनूठा व्यंजन “फान प्युत” Phan Pyut

Phan Pyut, यह भोजन भारत के सबसे अजीब व्यंजनों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। यह व्यंजन आलू से बनाया जाता है। आपको बता दें कि वैसे तो आलू को पूरे भारत में बहुत पसंद किया जाता है लेकिन यह डिश आपको थोड़ी अजीब लग सकती है। आपको बता दें कि इस व्यंजन को सड़े हुए आलुओं से तैयार किया जाता है। लेकिन इसके बाद भी लोग इसे बड़े स्वाद से खाते हैं।

5. हिंदुस्तान में खाने के लिए अपूर्व खाना ”चाप्रह”

हिंदुस्तान में खाने के लिए अपूर्व खाना ”चाप्रह” Chaprah

Chaprah, यह व्यंजन लाल चीटियों उनके अंडे और कुछ मसालों के साथ बनाया जाता है। हमें पता है कि आप इस व्यंजन के बारे में जानकर हैरान रह गए होंगे। बहुत से लोग तो इस व्यंजन का नाम सुनकर इसे खाने के लिए उत्सुक होने लगे होंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के लोग लाल चींटियों की तीखी और मसालेदार चटनी खाना बेहद पसंद करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वे लोग गार्निशिंग के लिए लाल चीटियों का इस्तेमाल भी करते हैं।

और पढ़े: क्या आप जानते हैं भगवान शिव के रहस्य और उनसे जुड़ी गुप्त बाते

6. भारत में खाने के लिए असाधारण व्यंजन “बेबी शार्क करी”

भारत में खाने के लिए असाधारण व्यंजन “बेबी शार्क करी” Baby Shark Curry

शार्क बेबी करी (Baby Shark Curry) को भी भारत के सबसे अजीबोगरीब भोजन की लिस्ट में शामिल किया गया है। अगर आप इस अजीब भोजन का स्वाद चखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गोवा की यात्रा करनी होगी। शार्क बेबी करी गोवा के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक हैं। अगर आप एक मांसाहारी हैं तो आप इस व्यंजन का स्वाद चख सकते हैं। आपको बता दें कि शार्क एक ऐसी मछली है जिसे पकड़ना बहुत मुश्किल होता है जिसकी वजह से यह एक दुर्लभ और महंगी डिश है। यह व्यंजन गोवा के स्थानीय लोगों का सबसे पसंदीदा भोजन है।

7. भारत में खाने के लिए अजीबोगरीब नशीला भोजन “भांग के पकोड़े”

भारत में खाने के लिए अजीबोगरीब नशीला भोजन “भांग के पकोड़े” Cannabis Pakoras

भांग के पकौड़े(Cannabis Pakoras), भांग की पत्तियों से बना एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है। आपको बता दें कि इस भोजन को बसंत ऋतु के मौसम के दौरान या फिर होली या शिवरात्रि जैसे खास भारतीय त्योहारों के दौरान बनाया जाता है। इस व्यंजन का स्वाद लेने के बाद लोग गानों के साथ झूमते और नाश्ते नजर आते हैं।

और पढ़े: दिल्ली का मशहूर स्ट्रीट फूड

8. भारत के सिक्किम में खाये जाने वाला प्रसिद्ध व्यंजन “फ्रॉग लेग्स”

भारत के सिक्किम में खाये जाने वाला प्रसिद्ध व्यंजन “फ्रॉग लेग्स” frog leg Sikkim

Frog Legs, यह भोजन मुख्यतः सिक्किम व्यंजनों का हिस्सा है जिसे लेपचास समुदाय के लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है; आपको बता दें कि यहां के लोग फ्रॉग लेक्स (मेंढक की टांग) को इसके औषधीय महत्व कारण भी खाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे खाने के बाद पेचिश और अन्य पेट की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

9. गोवा में खाये जाने वाला असामान्य खाना “सोरपोटल”

गोवा में खाये जाने वाला असामान्य खाना “सोरपोटल” Sorpotel

Sorpotel, यह डिश गोवा की एक प्रसिद्ध चीज है बता दें कि को सूअर के आंतरिक अंगों और आंतों से बनाया जाता है। बहुत से लोग इस डिश को खाना बेहद पसंद करते हैं।

और पढ़े: अपनी गर्लफ्रेंड या प्रेमिका को जरुर ले जाए इन 5 खूबसूरत जगहों पर, फिर बस आपकी ही होकर रह जाएगी

10. इंडिया में अनोखा भोजन “ब्लैक राइस”

इंडिया में अनोखा भोजन “ब्लैक राइस” cooked black rice

ब्लैक राइस(Black Rice) या मेजिक राइस अपने पोषक तत्व के लिए बेहद प्रसिद्ध है। इस डिस की सबसे खास बात यह है कि यह पोस्टिक होने के साथ ही स्वाद से भरपूर भी होती है। ब्लैक राइस मुख्यतः केरल, मणिपुर और उत्तर बंगाल के कुछ क्षेत्रों में खाना पसंद किया जाता है। अगर आप चावल को किसी अन्य तरह से खाना चाहते हैं तो आप ब्लैक राइस का स्वाद ले सकते हैं। शाकाहारी लोगों को ही व्यंजन जरूर पसंद आएगा।

11. पूर्वोत्तर भारत का विचित्र फ़ूड ”नह्क्हम”

पूर्वोत्तर भारत का विचित्र फ़ूड ”नह्क्हम” Nahkham

Nahkham, यह डिश मेघालय की गारो जनजाति के लोगों द्वारा बेहद पसंद की जाती है। इस डिश की सबसे खास बात है कि यह सुखी मछलियों, सब्जियों और आसुत राख से बनाई जाती है। इस डिश का स्वाद बहुत अच्छा होता है। लेकिन इसकी सबसे खराब बात है कि इसकी गंध बहुत बेकार आती है। इसको सूंघने से सड़े हुए भोजन की बदबू आती है।

इस आर्टिकल में आपने भारत के अजीबो गरीब खाने के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment