भारत की सबसे ठंडी जगह – Top Coldest Places In India In Hindi

2.9/5 - (9 votes)

Bharat Ki Sabse Thandi Jagah : जानें भारत की सबसे ठंडे राज्य, ठंडी जगह कौन सी है, वहां कैसी ठंड पड़ती है। जब बात ठंडे देशों, बर्फबारी, या फ्रॉस्टबाईट के बारे में हो तब शायद ही आप सोचेंगे कि भारत में भी ऐसे स्थान मौजूद हैं। हालांकि, हम में से कई यह भूल जाते हैं कि भारत उपमहाद्वीप, हिमालय के सबसे बड़े प्रतिशत के हिस्से का घर है, जो कि दुनिया की एक सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है। और जब बर्फीली हवाओं और ठंडी जगहों की बात आती है तब भारत के पास सिर्फ एक ही कमी है कि यह पृथ्वी के ध्रुवों के निकट स्तिथ नहीं है।

लेकिन फिर भी यह आसानी से अपनी चोटियों और ऊंचाई पर स्तिथ हिल स्टेशनों के माध्यम से इस कमी को पूरा कर लेता है। इस आर्टिकल में हम आपको भारत में सबसे कम तापमान कहा पर दर्ज किया जाता है , भारत के सबसे ठंडे स्थान और भारत का सबसे ठंडा शहर के बारे में बता रहें हैं।

भारत में सबसे कम तापमान पर दर्ज कराने वाली जगह – Bharat Ki Sabse Thandi Jagah

  1. भारत का सबसे ठंडा स्थान है सियाचिन ग्लेशियर – Coldest Place In North India Siachen Glacier In Hindi
  2. भारत की सबसे ठंडी जगह द्रास, कारगिल – Dras, Kargil Has Lowest Temperature In India In Hindi
  3. लद्दाख जहां भारत में सबसे अधिक ठंड पड़ती है – Ladakh Bharat Ka Sabse Thanda Sthan In Hindi
  4. स्पीती भारत के सबसे ठंडे स्थान – Spiti Bharat Ki Sabse Thandi Jagah
  5. भारत का सबसे ठंडा शहर: मनाली – Manali Coldest Tourist Place In India In Hindi
  6. दक्षिण भारत की सबसे ठंडी जगह मुन्नार – Coldest Place In South India In Hindi
  7. भारत के राज्य सिक्किम में लाचेन और थांगु घाटी जहां सबसे अधिक ठंड पड़ती है – Bharat Mein Sabse Thanda Sthan Lachen And Thangu Valley In Hindi
  8. तवांग भारत का सबसे ठंडा शहर – Tawang Bharat Ki Sabse Thandi Jagah In Hindi

भारत में सबसे कम तापमान पर दर्ज कराने वाली जगह – Bharat Ki Sabse Thandi Jagah

यहां हम आपको बताएँगे भारत के सबसे ठंडे स्थान कोनसा है और भारत के किस राज्य में सबसे अधिक ठंड पड़ती है, भारत का सबसे ठंडा राज्य कौन सा है आदि जानकारियां।

1. भारत का सबसे ठंडा स्थान है सियाचिन ग्लेशियर – Coldest Place In North India Siachen Glacier In Hindi

भारत का सबसे ठंडा स्थान है सियाचिन ग्लेशियर - Coldest Place In North India Siachen Glacier In Hindi
Image Credit: Vicky Gupta

उत्तरी काराकोरम रेंज में स्तिथ सियाचिन ग्लेशियर सिर्फ भारत के सबसे ठंडी जगह नहीं बल्कि पूरी गैर-ध्रुवीय (Non-polar World) दुनिया में सबसे ठंडे स्थानों में से एक है। 5,753 मीटर (शिखर) की ऊंचाई पर स्थित, सियाचिन ग्लेशियर दुनिया में सबसे भारी बर्फबारी का स्थान है, जहां सर्दी के मौसम में औसतन 1000 सेमी से अधिक बर्फबारी होती है। यहां तापमान -50 ºc तक पहुंच सकता है और यहां ​​कि गर्मी का तापमान भी लगभग 10 ºc तक ही जाता है। मूल रूप से निर्जन (Uninhabited) क्षेत्र के तौर पर, यह ग्लेशियर दशकों से भारत और पाकिस्तान के बीच एक गंभीर क्षेत्रीय विवाद का विषय रहा है। यहां के सेन्य बल को इसलिए भी सलाम किया जाता है क्योंकि वे इतनी ठंड में भी देश की रक्षा करने के लिए कठिन परिस्थियों में रहते हैं।

2. भारत की सबसे ठंडी जगह द्रास, कारगिल – Dras, Kargil Has Lowest Temperature In India In Hindi

bharat mein sabse thanda sthan: भारत के सबसे ठंडे स्थान: भारत का सबसे ठंडा शहर: द्रास, कारगिल - Dras, Kargil Has Lowest Temperature In India In Hindi

देश के सबसे ठंडे स्थानों में से एक भारत के कारगिल क्षेत्र में स्तिथ द्रास शहर एक गंभीर और विवादस्पद क्षेत्र है जहां सर्दियों के दौरान औसत तापमान -23 डिग्री सेल्सियस के नीचे गिर जाता है। यह महत्वपूर्ण गांव श्रीनगर लेह राजमार्ग पर स्थित है और यह भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के करीब है, जो देशों के बीच वास्तविक सैन्यवादी सीमा को दर्शाता है। भारत के सबसे ठंडी जगह होने के बावजूद भी यह २४ घंटे सेना शुरक्षा रहती है।

3. लद्दाख जहां भारत में सबसे अधिक ठंड पड़ती है – Ladakh Bharat Ka Sabse Thanda Sthan In Hindi

लद्दाख जहां भारत में सबसे अधिक ठंड पड़ती है - Ladakh Bharat Ka Sabse Thanda Sthan In Hindi

हिमालय के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक, लद्दाख शहर जम्मू-कश्मीर राज्य में स्तिथ है और तिब्बती संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। हाल ही के वर्षों में इस क्षेत्र में सड़क से यात्रा करने के लिए यहां भारी व्यावसायीकरण (Commercialise) हो गया है। यहां खारदुंगला पास मौजूद है, जो कि दुनिया के सबसे ऊचें स्थानों वाले शहरों में से एक लदाख में सबसे अधिक मोटर वाहन वाली सड़क (Highest Motorable Road) का क्षेत्र है। इस क्षेत्र में सर्दियों में भारी बर्फबारी देखी जा सकती है और यहां तापमान -35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके ठंडे तापमान के अलावा, लद्दाख 6,000 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है, जो इसे रहने के लिए सबसे मुश्किल (Inhospitable) जगह बनाता है।

4. स्पीती भारत के सबसे ठंडे स्थान – Spiti Bharat Ki Sabse Thandi Jagah

स्पीती भारत के सबसे ठंडे स्थान - Spiti Bharat Ki Sabse Thandi Jagah

भारत के सबसे ठंडे स्थान में से एक है स्पीती। यह पर 1000 साल पुराने प्राचीन मठ मौजूद हैं, इसके अलावा यह जगह घाटियों, नदियों और पहाड़ों से घिरी हुई है; स्पीति प्रकृति प्रेमियों के लिए वाकई एक स्वर्ग है। हिमाचल प्रदेश के इस स्थान पर सूरज की रोशनी केवल 250 दिन देखी जा सकती है। स्पीति के कठोर और अप्रत्याशित मौसम के बावजूद यहां रहना या यात्रा करना, यात्रिओं और स्थानीय लोगों के अविश्वसनीय साहस को दर्शाता है। यहां का औसत तापमान -30 डिग्री सेल्सियस जितना कम है, जिससे यहां आम जीवन में काफी मुश्किल होती है। शिमला से किन्नौर घाटी या मनाली से सीधा स्पीति तक पहुंचा जा सकता है।

5. भारत के सबसे ठंडे स्थान: मनाली – Manali Coldest Tourist Place In India In Hindi

भारत के सबसे ठंडे स्थान: मनाली - Manali Coldest Tourist Place In India In Hindi
Image Credit: Praveen Tamhankar

बीऊ नदी घाटी (Beau River Valley) में 6,726 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ, मनाली, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। गर्मियों में यहां तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस तक रहता है लेकिन सर्दियों में, यह -15 डिग्री सेल्सियस के नीचे गिर जाता है। मनाली में पर्यटक हाइकिंग, पर्वतारोहण, रिवर राफ्टिंग और ट्रेकिंग का आनंद लेते हैं। मनाली में एक प्रसिद्ध स्थल हिडिंबा देवी का मंदिर है, जो भीम की पत्नी हिडिंबा देवी को समर्पित है। मनाली हवाई, रेल और बस से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ शहर है।

और पढ़े: कुल्लू मनाली के बारे में पूरी जानकारी 

6. दक्षिण भारत की सबसे ठंडी जगह मुन्नार – Coldest Place In South India In Hindi

दक्षिण भारत की सबसे ठंडी जगह मुन्नार - Coldest Place In South India In Hindi

दक्षिण भारत का सबसे ठंडा शहर और तीन नदियों के संगम पर स्थित मुन्नार केरल के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह हिल स्टेशन अपनी हरी भारी वादियों के अद्वितीय रंगों के लिए जाना जाता है। रोलिंग चाय-रोपण वाली पहाड़ियों और उनके ऊपर छाई धुंध अक्सर आपके सामने एक सुंदर तस्वीर पेश करती है! लेकिन मुन्नार साउथ इंडिया में सबसे ठंडे स्थानों में से एक है और यहां सर्दियों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है और गर्मियों में 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। ठंड के मौसम में तापमान -4 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो सकता है।

7. भारत के राज्य सिक्किम में लाचेन और थांगु घाटी जहां सबसे अधिक ठंड पड़ती है – Bharat Mein Sabse Thanda Sthan: Lachen And Thangu Valley In Hindi

भारत के राज्य सिक्किम में लाचेन और थांगु घाटी जहां सबसे अधिक ठंड पड़ती है - Bharat Mein Sabse Thanda Sthan: Lachen And Thangu Valley In Hindi

उत्तरी सिक्किम भारत के सबसे खूबसूरत बर्फीले पर्वत शिखरों में से एक है। हालांकि, इसके ऊबड़ खाबड़ इलाके और इनहॉस्पिटेबल क्लाइमेट इसे अच्छे से देखने के लिए एक बेहद मुश्किल क्षेत्र बनाते हैं। उत्तरी सिक्किम में सबसे ठंडे रहने योग्य स्थानों में लाचेन और थांगु घाटी के कस्बें हैं। 2,500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित, इन दोनों शहरों में साल भर लगभग शून्य स्तर का तापमान होता है और यहां सर्दियों में, भारी बर्फबारी के साथ तापमान अपनी चरम सीमा तक गिर सकता है। विशेष रूप से थांगु घाटी में तापमान -15 डिग्री सेल्सियस के करीब होता है, जबकि इस समय लाचेन में तापमान -10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

8. तवांग भारत का सबसे ठंडा शहर – Tawang Bharat Ki Sabse Thandi Jagah In Hindi

तवांग भारत का सबसे ठंडा शहर - Tawang Bharat Ki Sabse Thandi Jagah In Hindi

अरुणाचल प्रदेश का तवांग शहर एक शांत जगह है जो हाल ही के वर्षों में एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन गया है। अपनी घुमावदार नदी की धाराओं, प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय तिब्बती संस्कृति के लिए मशहूर, तवांग को अक्सर यात्रा के कुछ बेहतरीन ऑफबीट यात्रा स्थलों में से एक माना जाता है। हालांकि गर्मियों के दौरान यहां मौसम की स्थिति सुखद होती है, और औसत तापमान 10 ºc के आसपास रहता है, जबकि सर्दियों में यहां काफी ठंड हो सकती है, और तापमान -15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यह भारत का सबसे ठंडा शहर मै से एक है।

भारत का सबसे ठंडा शहर में घूमने के लिए गर्मियों से बेहतर मौसम कोई नहीं है। ठंड के समय में यहां जाना अपनी जान को जोखिम में डालने जैसा हो सकता है क्योंकि अक्सर ऐसे स्थानों पर भूस्खलन (Landslide), हिमपात या भारी बर्फबारी के साथ-साथ रास्तों का बंद होना एक आम बात है। जिसके कारण इमरजेंसी में मेडिकल ऐड भी मिल पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। भारत के सबसे ठंडे स्थान घूमते समय आप रास्ता भटक भी सकते हैं और भारी ठंड में रह पाना बहुत मुश्किल साबित हो सकता है।

और पढ़े:

Leave a Comment