नए साल में भारत के बाहर घूमने की 10 सस्ती जगह – Cheap New Year Destinations Outside India In Hindi

1/5 - (1 vote)

Cheap New Year Destinations Outside India In Hindi : जैसे ही नया साल करीब आता है, तो लोग शानदार न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए प्लान बनाना शुरू कर सकते हैं। अगर आप न्यू इयर 2022 में किसी विदेश यात्रा को प्लान कर रहें हैं तो बता दें कि नए साल के दौरान अक्सर ऐसा होता है कि यात्रियों ट्रेवल पैकेज बहुत ही कम कीमतों में मिल आते हैं, जिसकी वजह से यह बहुत जल्दी से बिक जाते हैं। बहुत से लोग विदेश यात्रा पर जाने के लिए सिर्फ योजना बना कर रह जाते हैं क्योंकि वो यह सोचते हैं कि विदेश यात्रा पर जाने में बहुत खर्चा होता है।

अगर आप भी इस नए साल पर किसी देश की यात्रा करना चाहते हैं तो यह लेख आपके बहुत काम आयेगा, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहें हैं जहां आप कम खर्चे में न्यू इयर सिलेब्रेशन के लिए यात्रा कर सकते हैं।

1. नए साल के जश्न पर विदेश की सस्ती ट्रिप के लिए थाईलैंड – Naye Saal Ke Jashn Par Videsh Ki Sasti Tour Ke Liye Thailand Tourism In Hindi

नए साल के जश्न पर विदेश की सस्ती ट्रिप के लिए थाईलैंड

थाईलैंड में नया साल मनाना आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है। आपको बता दें कि थाईलैंड शायद एशिया में सभी अंतरराष्ट्रीय नए साल पर यात्रा करने के लिए सबसे पसंदिदा जगह में से एक है। दुनिया भर के पर्यटक इस उष्णकटिबंधीय पर्यटन स्थल की यात्रा करने के लिए आते हैं, यहां पर पर्यटक सुरम्य समुद्र तटों और सुंदर मंदिरों की सैर कर सकते हैं।

थाईलैंड के लिए एक तरफ की फ्लाइट का टिकट

13000 रूपये प्रति व्यक्ति (कोलकाता- बैंकॉक)

थाईलैंड में घूमने के लिए अच्छी जगह – Places To Visit In Thailand In Hindi

बैंकॉक, फुकेत, ​​फी फी द्वीप, चियांग माई और क्राबी

बैंकॉक रुकने के लिए जगह

स्टेप सैथोन: 1,200 प्रति व्यक्ति / एक रात के लिए
अतेलिएर सुइट(Atelier Suites): 1,300 रूपये प्रति व्यक्ति / एक रात के लिए
यात्रा के लिए टिप्स: जो भी लोग दक्षिणी थाईलैंड के जादुई समुद्र तटों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, वे यहां जाने के लिए घरेलू उड़ान भी बुक कर सकते हैं।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी 

2. भारत के बाहर न्यू इयर मनाने की खूबसूरत जगह कंबोडिया – India Ke Bahar New Year Manane Ki Khubsurat Jagah Cambodia In Hindi

भारत के बाहर न्यू इयर मनाने की खूबसूरत जगह कंबोडिया

अगर आप न्यू इयर 2020 में विदेश यात्रा की योजना बना रहें हैं तो कंबोडिया की यात्रा करना आपके लिए परफेक्ट जगह है। यह देश कई पर्यटन आकर्षणों से भरा हुआ है जिसमें अंगकोर वाट के मंदिरों और सिहानोकविले के समुद्र तटों के नाम शामिल हैं। कंबोडिया न्यू इयर पर यात्रा करने वाले पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। बता दें कि “लारा क्रॉफ्ट टॉम्ब राइडर” फिल्म की शूटिंग की वजह से यह पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।

कंबोडिया के लिए एक तरफ की फ्लाइट का टिकट

8000 से 25,000 रूपये प्रति व्यक्ति (कोलकाता – नोम पेन्ह)

कंबोडिया में घूमने के लिए अच्छी जगह – Places To Visit In Cambodia In Hindi

नोम पेन्ह, सिएम रीप, सिहानोकविले और कोह रोंग द्वीप

कंबोडिया सिएम रीप में रुकने की जगह – Accommodation In Cambodia (Siem Reap) In Hindi

फायर फ्लाई गेस्ट हाउस (Firefly Guesthouse): 500 रूपये प्रति व्यक्ति / एक रात के लिए
ओरिएंटल सीएम रीप: 800 रूपये प्रति व्यक्ति / एक रात के लिए

3. कम कर्च में नया साल सेलिब्रेट करने की अच्छी जगह वियतनाम – Kam Karch Me Naye Saal Celebrate Karne Ki Achi Jagah Vietnam Paryatan In Hindi

कम कर्च में नया साल सेलिब्रेट करने की अच्छी जगह वियतनाम

वियतनाम में नया साल मानना आपके लिए बेहद यादगार साबित हो सकता है। आपको बता दें कि वियतनाम दक्षिण पूर्व एशिया का एक देश है, जहां पर एक आप शांतिपूर्ण यात्रा का मजा ले सकते हैं। यहां पर्यटक विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं, जिनमें कई नदियाँ, गुफाएंम मंदिर, पहाड़ और समुद्र तट शामिल हैं। वियतनाम की यात्रा करना काफी सस्ता है, अगर आप एक बजट यात्रा की तलाश में हैं तो आप इस देश को अपनी यात्रा के लिए सिलेक्ट कर सकते है।

वियतनाम के लिए एक तरफ की फ्लाइट का टिकट

7000 रूपये प्रति व्यक्ति से शुरू (कोलकाता- हो ची मिन्ह)

वियतनाम में घूमने के लिए स्थान – Places To Visit In Vietnam In Hindi

हनोई, हो ची मिन्ह और हा लॉन्ग

वियतनाम हो ची मिन्ह सिटी में रुकने की जगह – Stay In Vietnam Ho Chi Minh City In Hindi

साइगॉन इन: 900 रूपये प्रति व्यक्ति / एक रात के लिए

और पढ़े: वियतनाम पर्यटन के रात के जीवन की कुछ रोचक जानकारी

4. इंडिया के बाहर न्यू इयर सेलिब्रेट करने की बेस्ट प्लेस दुबई – India Se Foreign Mein New Year Celebrate Karne Ki Best Jagah Dubai In Hindi

इंडिया के बाहर न्यू इयर सेलिब्रेट करने की बेस्ट प्लेस दुबई

दुबई को एशिया में लक्जरी, मनोरंजन और रोमांच का प्रतीक माना जाता है। दुबई नए साल का जश्न मनाने के लिए एक दम सही जगह है। यहां पर आप कई आकर्षक जगहों की यात्रा कर सकते हैं। दुबई में न्यू ईयर को बड़े ही अनोखे तरीके से अन्य जाता है। यह जगह अपने रोमांच, नाइटलाइफ़, भोजन या संस्कृति के लिए लोकप्रिय है और इस वजह से यह दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

दुबई के लिए एक तरफ की फ्लाइट का टिकट

14,000 रूपये प्रति व्यक्ति से शुरू (मुंबई- दुबई)

दुबई में घूमने के लिए स्थान – Places To Visit In Dubai In Hindi

बुर्ज अल अरब, पाम जुमेराह और शेख जायद मस्जिद

दुबई में रुकने के लिए जगह – Place To Stay In Dubai In Hindi

मिडटाउन फर्निश्ड अपार्टमेंट्स : 2,700 रूपये प्रति व्यक्ति / एक रात के लिए
रेयान होटल शारजाह : 2,100 रूपये प्रति व्यक्ति / एक रात के लिए

और पढ़े: दुबई घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल 

5. नये साल मनाने के लिए सस्ती जगह श्रीलंका – Naye Saal Manane Ke Liye Sasti Jagah Sri Lanka In Hindi

नये साल मनाने के लिए सस्ती जगह श्रीलंका

नया साल में श्रीलंका की यात्रा करना एक अच्छा विकल्प है। श्रीलंका भारत के निकट स्थित एक ऐसा देश है जहां पर आप न्यू इयर के दौरान बजट यात्रा कर सकते हैं। यह देश अपने आकर्षक समुद्र तटों और कई प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। भारत के दक्षिण में स्थित श्री लंका भारतीय संस्कृति के काफी मेल खाता है। यहां की संस्कृति में गहराई, सुंदर परिदृश्य में विविधता और जीवन शैली आपको हैरान कर देगी।

श्रीलंका के लिए एक तरफ की फ्लाइट का टिकट

17000 रूपये प्रति व्यक्ति

श्री लंका में घूमने के लिए जगह – Places To Visit In Sri Lanka In Hindi

कोलंबो, कैंडी और नुवारा एलिया

श्रीलंका कोलंबो में रुकने के लिए जगह – Places To Stay In Sri Lanka Colombo In Hindi

महासेन बाय फ़ूज़ो : 1,300 रूपये प्रति व्यक्ति / एक रात के लिए
स्वीट लंका कैंडी : 1400 रूपये प्रति व्यक्ति /एक रात के लिए
चाइना रेड मैनर : 1400 रूपये प्रति व्यक्ति /एक रात के लिए

और पढ़े: रावन के देश श्रीलंका में घूमने के 15 प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी

6. लो बजट न्यू इयर पार्टी के लिए घूमने जाये मिस्र पर्यटन – Low Budget New Year Party Ke Liye Ghumne Jaye Egypt Tourism In Hindi

लो बजट न्यू इयर पार्टी के लिए घूमने जाये मिस्र पर्यटन

मिस्र एक ऐसा देश है जिसे फिरौन और पिरामिड की भूमि के रूप में जाना जाता है। बता दें कि आज मिस्र एक बड़ा पर्यटन देश बन चुका है। यहां पर पर्यटक कई विश्व विरासत स्थलों की यात्रा कर सकते हैं और इसके साथ ही यहां की नाइटलाइफ़ का आनंद भी ले सकते हैं। अगर आप न्यू इयर 2020 में किसी अच्छी जगह घूमने की तलाश में हैं तो आपको मिस्र की यात्रा करना चाहिए। यहां आने के बाद आप स्थानीय संस्कृति में डूब सकते हैं और स्वादिष्ट भोजन आनंद ले सकते हैंअलेक्जेंड्रिया, अबू सिंबल और शर्म अल शेख जैसे विभिन्न पर्यटन स्थलों ने मिस्र को अफ्रीका की यात्रा के लिए कम बजट वाले स्थलों में से एक बनाया है।

मिस्र के लिए एक तरफ की फ्लाइट का टिकट

27,000 रूपये प्रति व्यक्ति (नई दिल्ली- काहिरा)

मिस्र में घूमने के लिए अच्छी जगह – Places To Visit In Egypt In Hindi

काहिरा, अबू सिंबल और अलेक्जेंड्रिया

मिश्र काहिरा में रुकने के लिए जगह :  Place To Stay In Egypt Cairo In Hindi

पिरामिड लोफ्ट होमस्टे : 1,200 रूपये प्रति व्यक्ति / एक रात के लिए

और पढ़े: मिस्र के महान गिजा पिरामिड की जानकारी और इसके रहस्य 

7. विदेश में नए साल मनाने की सस्ती जगह जॉर्डन – Videsh Me Naye Saal Manane Ki Sasti Jagah Jordan In Hindi

विदेश में नए साल मनाने की सस्ती जगह जॉर्डन

जॉर्डन एक ऐसा देश है जहां अपर आप नए साल का पूरा मजा ले सकते हैं। आपको बता दें कि मिस्र की तरह ही, जॉर्डन के लोगों ने भी देश को अधिक पर्यटक अनुकूल बनाने के लिए पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव किये हैं। इस देश में पर्यटक को की काफी भीड़ होती है, क्योंकि यह प्राकृतिक और मानव निर्मित चमत्कारों से समृद्ध देश हैं। जिनमें जैसे चिकित्सीय मृत सागर, पेट्रा, और वाडी रम की विशाल और शांतिपूर्ण रेगिस्तान के नाम शामिल हैं। यह देश पर्यटकों को आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। अगर आप न्यू ईयर 2020 पर घूमने के लिए किसी सस्ती विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो जॉर्डन की यात्रा करना आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

जॉर्डन के लिए एक तरफ की फ्लाइट का टिकट

26,000 रूपये प्रति व्यक्ति (नई दिल्ली- अम्मान)

जोर्डन में घूमने की जगह – Places To Visit In Jordan In Hindi

अम्मान, पेट्रा और वाडी रम

जॉर्डन अम्मान में रुकने की जगह – Stay In Jordan Amman In Hindi

सिडनी होटल : 1000 प्रति व्यक्ति / एक रात के लिए

और पढ़े: पेट्रा का इतिहास और इसके ऐतिहासिक तथ्य

8. लो बजट और खूबसूरत न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए मलेशिया- Low Budget Me Khubsurat New Year Celebration Ke Liye Malaysia In Hindi

लो बजट और खूबसूरत न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए मलेशिया

मलेशिया एक ऐसा देश है जो आपकी न्यू ईयर 2020 की यात्रा को बेहद खास बना सकता है। अगर आप इस नए साल पर छुट्टियाँ बनने के लिए एक सस्ती अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बना रहें हैं तो आपको मलेशिया की यात्रा जरुर करना चाहिए। मलेशिया को यात्रा के लिए सबसे अच्छे और सस्ते पर्यटन देशों में से एक माना जाता है। उष्णकटिबंधीय जंगलों, आकर्षक शहरों, अविश्वसनीय थीम पार्कों और एक संपन्न पर्यटक अर्थव्यवस्था से भरपूर मलेशिया, भारतीयों के लिए कम बजट यात्रा के लिए पसंदिदा स्थलों में से एक माना जाता है। यह दिसंबर और जनवरी के समय सबसे अच्छे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में से एक है।

मलेशिया के लिए एक तरफ की फ्लाइट का टिकट

16,000 रूपये प्रति व्यक्ति (चेन्नई- कुआलालंपुर)

मलेशिया में घूमने के लिए अच्छी जगह – Best Place To Visit In Malaysia In Hindi

कुआलालंपुर, लंगकवी, और जेंटिंग हाइलैंड्स

मलेशिया (कुआलालंपुर) में रुकने की जगह – Accommodation In Malaysia (Kuala Lumpur) In Hindi

बेड & ब्रेकफास्ट टिनी गार्डन : 900 रूपये प्रति व्यक्ति / एक रात के लिए
सारंग वेकेशन होम्स : 1,400 रूपये प्रति व्यक्ति / एक रात के लिए

और पढ़े: मलेशिया के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी 

9. कम पैसो में नया साल की पार्टी एन्जॉय करने के लिए रूस टूरिज्म – Kam Paiso Me Naye Saal Ki Party Enjoy Karne Ke Liye Russia Tourism In Hindi

कम पैसो में नया साल की पार्टी एन्जॉय करने के लिए रूस टूरिज्म

रूस उन सभी के लिए सबसे अच्छा गंतव्य है जो भारत से सस्ती विदेशी यात्राओं की तलाश कर रहें हैं। आपको बता दें कि यहां पर आप कई पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं और यहां की वास्तविक सुंदरता और भव्यता का आनंद ले सकते हैं। सेंट पीटर्सबर्ग, मॉस्को, और निज़नी नोवगोरोड रूस की ऐसी जगह है जहां की यात्रा आपको जरुर करना चाहिए। रूस एक ऐसा देश है जिसे दुनिया में छुट्टी मनाने के लिए सबसे अच्छे देशों में से एक गिना जाता है। यहां की यात्रा करने के बाद इस देश को कभी नहीं भूल पाओगे और दुबारा यहां आना चाहोगे।

रूस के लिए एक तरफ की फ्लाइट का टिकट

25,000 रूपये प्रति व्यक्ति (नई दिल्ली- मास्को)

रूस में घूमने के लिए अच्छी जगह – Good Place To Visit In Russia In Hindi

मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और येकातेरिनबर्ग

रूस (मास्को) में रुकने की जगह – Place To Stay In Russia (Moscow) In Hindi

होटल मार्सेल न मेयाकोव्स्वाय : 1,500 प्रति व्यक्ति / एक रात के लिए
विंटरफेल त्सवता बुलवर(Winterfell On Tsvetnoy Bulvar) : 900 प्रति व्यक्ति / एक रात के लिए

10. बजट फ्रेंडली न्यू इयर का जश्न के लिए फेमस जगह ओमान – Budget Friendly New Year Ka Jashn Ke Liye Famous Jagah Oman In Hindi

बजट फ्रेंडली न्यू इयर का जश्न के लिए फेमस जगह ओमान

ओमान एक ऐसा देश है जहां की यात्रा आप इस न्यू ईयर 2020 की छुट्टियों में कर सकते हैं। यह देश कई पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है, जिसे पहले एक तेल के लिए एक व्यापारिक केंद्र के रूप में देखा जाता है। आज यह देश पूरी तरह से एक अच्छे पर्यटन देश के रूप में विकसित हो चुका है। ओमान भी नए साल की यात्रा करने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है।

ओमान के लिए एक तरफ की फ्लाइट का टिकट

14,000 रूपये प्रति व्यक्ति (मुंबई- मस्कट)

ओमान में घूमने के लिए अच्छी जगह – Good Place To Visit In Oman In Hindi

मस्कट, मुसंडम फजॉर्ड्स और निज़वा

ओमान (मस्कट) में रुकने की अच्छी जगह – Place To Stay In Oman (Muscat) In Hindi

वीकेंड होटल एंड अपार्टमेंट्स : 1,500 रूपये प्रति व्यक्ति/ एक रात के लिए

इस आर्टिकल में आपने नए साल में घूमने जाने की सबसे सस्ती जगहों को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment