दुनिया के 10 ऐसे देश जहां बिना वीजा के जा सकते है भारतीय – 10 Countries That Indians Can Travel To Without A Visa In Hindi

3/5 - (3 votes)

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो विदेश की यात्रा करने का सपना देखते हैं लेकिन वो अपने इस सपने को इसलिए पूरा नहीं कर पाते क्योंकि उनके पास विदेश जाने के लिए वीजा नहीं होता। लेकिन क्या आप यह जानते हैं दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर भारत के पर्यटक या निवासी बिना वीजा के भी जा सकते हैं। भारतीय होने के नाते आपको बिना वीजा के किस देश में इंट्री मिल सकती है, तो आपका जवाब होगा नेपाल और भूटान। नेपाल और भूटान के अलावा भी दुनिया के ऐसे बहुत से देश हैं, जहां आप बिना वीजा के जा सकते हैं। शायद आपको इस बात पर याकिन नहीं होगा लेकिन यह सच है कि बहुत से ऐसे देश हैं जो बिना वीजा के भारतियों को आमंत्रित करते हैं। तो आइये जानते है दुनिया के 11 ऐसे आकर्षक देशों के बारे में जहां आप बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

  1. फिजी जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते है – Fiji Where Indians Can Go Without Visa In Hindi
  2. मॉरीशस जहाँ भारतीय बिना वीजा के जा सकते है – Mauritius Where Indians Can Go Without Visa In Hindi
  3. जमैका जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते – Jamaica Where Indians Can Go Without Visa In Hindi
  4. मकाऊ देश जहां भारतीय बिना VISA के जा सकते हैं – Macau Country Where Indians Can Go Without VISA In Hindi
  5. इक्वाडोर जहां पर आप बिना वीजा के जा सकते हैं – Ecuador Where You Can Go Without Visa In Hindi
  6. डोमिनिका जहां आप बिना वीजा के जा सकते हैं – Dominica, Where You Can Go Without Visa In Hindi
  7. भूटान बिना पासपोर्ट यात्रा देश – Bhutan Without Passport Travel Country In Hindi
  8. नेपाल देश भारत से पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं – Nepal Does Not Require Passport From Country India In Hindi
  9. सेंट किट्स और नेविस देश जहां भारतीय बिना VISA के जा सकते हैं – Saint Kitts And Nevis In Hindi
  10. माइक्रोनेशिया देश जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते – Micronesia Country Where Indians Can Go Without Visa In Hindi
  11. वानुअतु देश जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते – Vanuatu Country Where Indians Can Go Without Visa In Hindi

1. फिजी जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते है – Fiji Where Indians Can Go Without Visa In Hindi

 फिजी जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते है - Fiji Where Indians Can Go Without Visa In Hindi

फिजी दक्षिण प्रशांत महासागर में एक सुंदर द्वीप देश है जहाँ पर वनस्पति और वन्यजीव प्रचुर मात्रा में है। इस राष्ट्र की  अर्थव्यवस्था भी फलती फूलती है और इस देश में पर्यटन उद्योग भी काफी संपन्न है। फिजी में उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है जिसकी वजह से यहां मौसम पूरे वर्ष एक जैसा रहता है। अगर आप फिजी घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो बता दें कि यहां जाने के लिए भारतीयों को किसी को वीजा प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होती है। अगर आप के पास एक वैध पासपोर्ट है तो आप 4 महीने तक यहां रह सकते हैं।

2. मॉरीशस जहाँ भारतीय बिना वीजा के जा सकते है – Mauritius Where Indians Can Go Without Visa In Hindi

मॉरीशस जहाँ भारतीय बिना वीजा के जा सकते है - Mauritius Where Indians Can Go Without Visa In Hindi

मॉरीशस हिंद महासागर में एक द्वीप देश है जहाँ विभिन्न जातीय और धार्मिक समुदायों के लोग रहते हैं। मॉरीशस सफेद रेतीले समुद्र तटों से घिरा एक बहुत खूबसूरत देश है, जो दुनिया के सबसे व्यापक प्रवाल भित्तियों में से एक है। इस देश में उष्णकटिबंधीय जलवायु है और यहां वनस्पतियों और जीवों की दुर्लभ प्रजातियाँ पाई जाती है। मॉरीशस की प्राकृतिक सुंदरता की वजह से यहां हर साल भारी संख्या में पर्यटक जाते हैं। भारतीय पर्यटक बिना किसी वीजा के इस देश की यात्रा कर सकते हैं और अधिकतम 60 दिनों तक यहां रह सकते हैं।

3. जमैका जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते – Jamaica Where Indians Can Go Without Visa In Hindi

जमैका जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते - Jamaica Where Indians Can Go Without Visa In Hindi

जमैका एक और कैरिबियन द्वीप देश है जो कैरिबियन समुद्र में चौथा सबसे बड़ा है। इस देश में आर्द्र और गर्म जलवायु पाई जाती है जो ऊंचाई के अनुसार बदलती रहती है। जमैका भी पर्यटकों के लिए काफी अच्छा देश है। यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। भारतीय पर्यटक आसानी से जमैका की सैर कर सकते हैं और यहां आने के लिए उन्हें वीजा की आवश्यकता नहीं होती। बिना वीजा के भारतीय जमैका में 14 दिन रह सकते हैं।

4. मकाऊ देश जहां भारतीय बिना VISA के जा सकते हैं – Macau Country Where Indians Can Go Without VISA In Hindi

 मकाऊ देश जहां भारतीय बिना VISA के जा सकते हैं - Macau Country Where Indians Can Go Without VISA In Hindi

मकाऊ एशिया महाद्वीप का एक ऐसा देश है जो यूएएस के लास वेगास के बराबर है। यह देश कभी पुर्तगालियों का उपनिवेश था। लेकिन आज इस देश में चीनी संप्रभुता है। यह देश समुद्री तट पर स्थित ऐसा देश हैं जो अपने कैसिनो और होटलों के लिए काफी फेमस है। भारतीय पर्यटक मकाऊ में बिना किसी वीजा के यात्रा कर सकते हैं और अधिकतम 30 दिनों तक यहां रह सकते हैं।

5. इक्वाडोर जहां पर आप बिना वीजा के जा सकते हैं – Ecuador Where You Can Go Without Visa In Hindi

इक्वाडोर जहां पर आप बिना वीजा के जा सकते हैं - Ecuador Where You Can Go Without Visa In Hindi

इक्वाडोर दक्षिण अमेरिकी तट स्थित एक ऐसा सुंदर देश है जहां स्पेनिश बोली जाती है। इक्वाडोर एक प्राकृतिक सुंदरता है और दुनिया की सबसे विविध जैव विविधता वाला देश है। जो प्रकृति में होने का आनंद लेना चाहते हैं तो यह देश उनके लिए सबसे अच्छा पर्यटक स्थल है। भारतीय नागरिकों को इक्वाडोर की यात्रा से पहले वीजा की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन अगर आपके पास पासपोर्ट है तो यहां पहुंचने पर आपको परमिट दिया जाता है जो 90 दिनों तक वैध है।

और पढ़े: पोखरा नेपाल में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगह

6. डोमिनिका जहां आप बिना वीजा के जा सकते हैं – Dominica, Where You Can Go Without Visa In Hindi

डोमिनिका जहां आप बिना वीजा के जा सकते हैं - Dominica, Where You Can Go Without Visa In Hindi

डोमिनिका एक कैरिबियाई द्वीप देश है जिसकी अर्थव्यवस्था पर्यटन और कृषि पर काफी निर्भर है। डोमिनिका का नाम खूबसूरत पर्यटन स्थलों की लिस्ट में शामिल है, क्योंकि यहां पर कई पहाड़, वर्षावन, झील, नदियाँ, राष्ट्रीय उद्यान है। इसके साथ ही डोमिनिका में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गर्म पानी का झरना बोइलिंग लेक काफी फेमस है। अगर आप भारतीय हैं तो आप हवाई या सड़क मार्ग से इस देश की यात्रा कर सकते हैं। इस देश में आने वाले पर्यटक यहां की जीवंत संस्कृति का हिस्सा बन सकते हैं और समुद्र तटों पर लंबी सैर कर सकते हैं या जंगल सफारी पर जा सकते हैं। बता दें की यहाँ जाने के लिए भारतीयों को पर्यटक वीजा की आवश्यकता नहीं होती है और यहां उन्हें अधिकतम 90 दिनों तक रहने की अनुमति है।

7. भूटान बिना पासपोर्ट यात्रा देश – Bhutan Without Passport Travel Country In Hindi

भूटान बिना पासपोर्ट यात्रा देश - Bhutan Without Passport Travel Country In Hindi

भूटान भारत के पड़ोसियों में से एक ऐसा देश है जिसके साथ हम अच्छे संबंध रखते हैं। भूटान सकल राष्ट्रीय खुशी सूचकांक की अवधारणा के अग्रणी होने के लिए जाना जाता है। भूटान अपने वन जीवन और सुंदरता के लिए जाना-जाता है। यह देश पर्यटन को काफी बढ़ावा देता है और विदेशियों का स्वागत करता है, आपको बता दें कि भूटान में विदेशियों के लिए एक दिन का 250 अमरीकी डालर का शुल्क भी लगाता है जो इस देश के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कवर करता है। लेकिन भारतीय पर्यटकों के लिए यहाँ कोई शुल्क नहीं लगाया जाता और न उन्हें किसी वीजा की आवश्यकता होती है। अगर आप भूटान की यात्रा करना चाहते हैं तो आप एकमात्र राष्ट्रीय एयरलाइंस ड्रुक एयर या सड़क माध्यम से भूटान जा सकते हैं। भूटान की सबसे खास बात यह है कि यहाँ की सरकार अपनी अनूठी संस्कृति और पर्यावरण के बारे में पूरी तरह से जागरूक है जिसकी वजह से एक समय में सीमित संख्या में पर्यटक ही यहां आ सकते हैं।

8. नेपाल देश भारत से पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं – Nepal Does Not Require Passport From Country India In Hindi

नेपाल देश भारत से पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं – Nepal Does Not Require Passport From Country India In Hindi

नेपाल भारत के उत्तर में स्थित एक ऐसा पडोसी देश है और दोनों एक ‘विशेष संबंध’ साझा करते हैं, जिसकी वजह से दोनों देश के नागरिकों को सीमा पार स्वतंत्र रूप से स्थानांतरण करने की अनुमति है। अगर आप नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि आप बिना किसी पासपोर्ट या वीजा के नेपाल जा सकते हैं और देश में रहकर काम भी कर सकते हैं। दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट का घर होने की वजह से नेपाल में आने वाले पर्यटकों को संख्या काफी ज्यादा है। नेपाल एक बहुत अच्छा और खूबसूरत देश है यहां पहाड़ियों की उंचाई से आप कई शानदार दृश्य देख सकते हैं। बता दें कि आप अगर नेपाल जाना चाहते हैं तो आप आसानी से हवाई या सड़क मार्ग की मदद से इस देश की यात्रा कर सकते हैं।

9. सेंट किट्स और नेविस देश जहां भारतीय बिना VISA के जा सकते हैं – Saint Kitts And Nevis In Hindi

सेंट किट्स और नेविस देश जहां भारतीय बिना VISA के जा सकते हैं - Saint Kitts And Nevis In Hindi

कैरेबियन बेसिन में स्थित सेंट किट्स और नेविस 54000 की आबादी के साथ काफी छोटा देश है। इस देश में ज्यादातर लोग समुद्र के करीब रहते हैं। यह देश अपने जीवंत संगीत संस्कृति वार्षिक सेंट किट्स संगीत समारोह के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटन इस देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और यहां की सरकार इसे अच्छी तरह से बढ़ावा देती है। बता दें कि इस आकर्षक देश की नागरिकता हासिल करना बेहद आसान है। भारतीय पर्यटकों को यहां जाने के लिए वीजा के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

10. माइक्रोनेशिया देश जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते – Micronesia Country Where Indians Can Go Without Visa In Hindi

माइक्रोनेशिया देश जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते - Micronesia Country Where Indians Can Go Without Visa In Hindi

प्रशांत महासागर में स्थित एक ऐसा सम्राट द्वीप देश है जो संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रशासित किया जाता है। माइक्रोनेशिया देश में कई छोटे द्वीप शामिल हैं जो विकसित नहीं हैं। इस देश में प्राकृतिक सुंदरता काफी अच्छी है। माइक्रोनेशिया हवाई मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है और भारतीय पर्यटक यहां बिना किसी वीजा के यात्रा कर सकते हैं। माइक्रोनेशिया में भारतीय पर्यटकों को 30 दिनों तक रहने की अनुमति है लेकिन इसके लिए उनके पास वैध पासपोर्ट होना चाहिए।

11. वानुअतु देश जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते – Vanuatu Country Where Indians Can Go Without Visa In Hindi

वानुअतु देश जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते - Vanuatu Country Where Indians Can Go Without Visa In Hindi

वानुअतु दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक स्वतंत्र द्वीप राष्ट्र है जिसमे कई कई द्वीप शामिल हैं। वानुअतु में ज्यादातर द्वीप ज्वालामुखी मूल के हैं। यह देश उड़ने वाली लोमड़ी का घर है। इस देश का मौसम काफी गर्म रहता है और यहां अक्सर बारिश होती रहती है। वानुअतु का वातावरण काफी शांत और आकर्षक है जिसकी वजह से पर्यटक यहाँ प्रकृति का पूरा आनंद ले सकते हैं। बता दें कि भारतीय पर्यटक इस देश में बिना वीजा के आ सकते हैं और यहां अधिकतम 30 दिनों तक रह सकते हैं।

और पढ़े :

Leave a Comment