स्पेन के टॉप पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी – Top 15 Tourist Places In Spain In Hindi

2/5 - (3 votes)

Spain Tourism In Hindi : स्पेन यूरोप महाद्वीप के सबसे खास और आकर्षक देशों में गिना जाता है। यह दक्षिण-पश्चिमी यूरोप में आईबेरियन पेनिन्सुला पर स्थित एक देश है। स्पेन दुनिया का चौथा ऐसा देश है जहां लोग सबसे ज्यादा घूमना पसंद करते है। स्पेन अपने समुद्री तटों, बर्फीले पहाड़ों, रेगिस्तानों, नाइटलाइफ़ और यहाँ के विभिन्न प्रसिद्ध त्यौहारों के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय बन गया है। स्पेन में हनीमून मनाना और यहाँ के उन्मुक्त वातावरण में छुट्टियाँ बिताना बहुत ही अलग अनुभव का एहसास होता हैं।

अगर आप अपनी छुट्टियों के लिए स्पेन घूमने की योजना बना सकते है। यह आपको स्वर्ग का एहसास कराने वाला देश है। स्पेन को यूनेस्को की विश्व धरोहर के रूप में भी ऐतिहासिक रूप से संभाल कर रखा गया है। स्पेन का अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन उद्योग दुनिया में सबसे बड़ा है। यदि आप स्पेन और इसके प्रमुख पर्यटन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. स्पेन का इतिहास – Spain History In Hindi

स्पेन का इतिहास

स्पेन का इतिहास 1000 ईसा पूर्व का माना जाता है। क्रिस्टोफर कोलंबस द्वारा अमेरिका की खोज के बाद स्पेन की खोज की गई थी। सन 1588 में इंग्लैंड के हाथों स्पेनिश आरमाडा की पराजय के बाद स्पेन एक लघु प्रायद्वीपीय शक्ति के रूप में सिमट गया। सन 1939 में जनरल फैंको ने राजनीतिक और आर्थिक रूप से क्षतिग्रस्त और कमज़ोर देश पर तानाशाही चलाई। सन 1975 में फैंको की मृत्यु के बाद यहाँ संवैधानिक राजतंत्र की स्थापना हुई। इस तरह स्पेन का इतिहास बहुत व्यापक और समृद्ध है जिसमे अनेकों युद्ध हुए थे। स्पेन में मुस्लिम लोगों की संख्या भी बहुत ज्यादा है।

और पढ़े: अमेरिका के 20 प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थल

2. स्पेन के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Spain In Hindi

स्पेन के बारे में रोचक तथ्य

  • स्पेन का कुल क्षेत्रफल लगभग 505,990 वर्ग किमी है।
  • स्पेन में बिना कपड़ों के पब्लिक प्लेस पर जाने में कोई सजा नही मिलती है।
  • स्पेन का राष्ट्रीय पशु शांड है।
  • स्पेन में शाही परिवार की बुराई करने पर 2 साल की सजा होती है।
  • स्पेन में दुनिया का 43 प्रतिशत ओलिव आयल बनाया जाता है।

3. स्पेन की राजधानी – Spain Capital In Hindi

स्पेन की राजधानी

स्पेन की राजधानी मेड्रिड है जोकि विश्व पर्यटन संगठन का मुख्यालय भी है। स्पेन एक यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है।

4. स्पेन की मुद्रा – Spain Currency In Hindi

सन 2002 तक स्पेन की मुद्रा पेसेटा थी परन्तु सन 2002 के बाद स्पेन ने यूरो को अपनी मुद्रा के रूप में उपयोग किया है।

5. स्पेन का राष्ट्रीय खेल – National Game Of Spain In Hindi

स्पेन का राष्ट्रीय खेल

स्पेन का राष्ट्रीय खेल बुल फाइटिंग को माना जाता है परन्तु स्पेन में फुटबॉल और टेनिस सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है। स्पेन में दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल क्लब भी मौजूद है।

6. स्पेन की भाषा – Spain Language In Hindi

स्पेन की प्रमुख भाषा स्पैनिश (कैस्टीलियन) है जोकि यहाँ के 99 प्रतिशत लोगों द्वारा बोली जाती है। इसके अलावा स्पेन में कैटलन, गैलिशियन और बास्क भी बोली जाने वाली भाषाएँ है।

और पढ़े: इटली देश के बारे में जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

7. स्पेन में घूमने लायक के प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल – Best Places To Visit In Spain Tourism In Hindi

स्पेन दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शामिल है। स्पेन में हर शहर अपने अलग महत्त्व के लिए जाना जाता है। स्पेन में कई ऐतिहासिक इमारते भी है जो पर्यटकों को अपनी और खीचती है। स्पेन में हनीमून के लिए भी बहुत सारे स्थान है जहाँ घूम कर आप अपनी यात्रा को यादगार बना सकते है। स्पेन के ऐसे ही कुछ ख़ास स्थानों की जानकारी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से देना चाहते है।

7.1 स्पेन का प्रमुख पर्यटन स्थल बार्सिलोना – Spain Ka Pramukh Paryatan Sthal Barcelona In Hindi

 स्पेन का प्रमुख पर्यटन स्थल बार्सिलोना

बार्सिलोना स्पेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जोकि भूमध्य सागरीय तट पर स्थित है। बार्सिलोना को स्पेन का स्वर्ग भी कहा जाता है ये शहर पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। क्योकि बार्सिलोना में ऐतिहासिक इमारते और महल है जो इसकी सुन्दरता में चार चाँद लगा देते है। बार्सिलोना वाणिज्यिक और ओद्योगिक केंद्र भी है। यहाँ पर चॉकलेट का उत्पादन भी किया जाता है।

7.2 स्पेन का दर्शनीय स्थल ग्रेनाडा – Spain Ka Darshaniya Sthal Granada In Hindi

स्पेन का दर्शनीय स्थल ग्रेनाडा

ग्रेनाडा स्पेन के बहुत ही खूबसूरत और समृद्ध शहरों में गिना जाता है जोकि अपने पास आने वाले हर पर्यटक को बार-बार आने के लिए खीचता है। बहु-सांस्कृतिक इतिहास, स्मारकों और अल्हाम्ब्रा में समृद्ध, शहर में एक छात्र संचालित नाइटलाइफ़, स्कीइंग और ट्रेकिंग जैसी साहसिक गतिविधियाँ भी हैं। स्पेन के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में स्थित, ग्रेनेडा, अंडालूसिया के एक हिस्से, ग्रेनाडा प्रांत की राजधानी है।

7.3 स्पेन का आकर्षण स्थल मैड्रिड पर्यटन – Spain Ka Aakarshan Sthal Madrid Tourism In Hindi

स्पेन का आकर्षण स्थल मैड्रिड पर्यटन

मैड्रिड स्पेन की राजधानी है और स्पेन का सबसे बड़ा शहर है। मैड्रिड में दुनिया की सबसे पुरानी नाइटलाइफ़ भी है जो यहाँ के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। मैड्रिड की संस्कृति और कला बहुत लोकप्रिय है। मैड्रिड में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है। यहाँ की शांति में शामे बिताना हर किसी को बहुत पसंद आता है। मैड्रिड विश्व पर्यावरण संगठन का मुख्यालय भी है।

7.4 स्पेन में देखने लायक खुबसूरत जगह सेविले – Spain Mein Dekhne Layak Khubsurat Jagha Seville Tourism In Hindi

स्पेन में देखने लायक खुबसूरत जगह सेविले

सेविले स्पेन की सांस्कृतिक और वित्तीय राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है जोकि स्पेन के अंडालुका क्षेत्र में स्थित है गुआडलकुइविर नदी के तट पर सेविले की खूबसूरती का असली नजारा देखने को मिलता है। सेविले में ही स्पेन का प्रमुख और राष्ट्रीय त्यौहार बुल फाइटिंग का आयोजन किया जाता है। यहाँ की नाइटलाइफ़ भी बहुत फेमस है।

7.5 स्पेन में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थान इबीसा पर्यटन – Spain Me Ghumne Ke Liye Sabse Lokpriya Sthan Ibiza In Hindi

स्पेन में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थान इबीसा पर्यटन

इबीसा स्पेन के सबसे शानदार और लोक्र्पीय द्वीपों में से एक है जोकि बेलिएरिक द्वीप समूह में शामिल है। इबीसा में बहुत सारे समुद्र तट है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। इबीसा यूरोप में सबसे प्रसिद्ध पार्टी स्थलों में से एक है। इबीसा में यूरोप के सर्वश्रेष्ठ नाइटलाइफ़ के लिए नाईट क्लब मौजूद है।

और पढ़े: कोलोसियम का इतिहास और इसके 25 के रोचक तथ्य

7.6 स्पेन में परिवार के साथ घूमने की अच्छी जगह कैनरी द्वीप – Spainme Parivar Ke Sath Ghumne Ki Achi Jagah Canary Islands In Hindi

 स्पेन में परिवार के साथ घूमने की अच्छी जगह कैनरी द्वीप

कैनरी आइलैंड स्पेन के साथ-साथ दुनिया के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों में से एक है। हनीमून मनाने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान पूरी तरह रोमांच से भरा हुआ है। यहाँ आस-पास बहुत ही शानदार ग्रामीण क्षेत्र है जोकि पर्यटकों को यहाँ की संस्कृति के बारे में जानकारी पाने में सहायक होते है।

7.7 स्पेन टूरिज्म में घूमने लायक जगह टेनेरीफ़ पर्यटन – Tenerife Best Place To Visit In Spain Tourism In Hindi

स्पेन टूरिज्म में घूमने लायक जगह टेनेरीफ़ पर्यटन

टेनेरीफ़ कैनरी द्वीपों के समूह में सबसे बड़ा द्वीप है और यह अंतिम यूरोपीय पैराडाइज द्वीप भी है। टेनेरीफ में बहुत सारे समुद्र, जंगल, पहाड़, हरियाली, और ज्वालामुखी पर्यटकों को सहज ही अपनी और आकर्षित करती है। हर साल यहाँ ब्रिटिश और जर्मनी पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। टेनेरिफ़ कैनरी द्वीपों के समूह में सबसे बड़ा द्वीप है और यह अंतिम यूरोपीय पैराडाइज द्वीप भी है।

7.8 स्पेन का फेमस टूरिस्ट प्लेस मेजरका – Spain Ka Famous Tourist Place Majorca In Hindi

 स्पेन का फेमस टूरिस्ट प्लेस मेजरका

मेजरका स्पेन के उन स्थानों में से है जहाँ शानदार धूप में यहाँ के समुद्र तट चमकते है। यह अपने अलौकिक सौन्दर्य के लिए जाना जाने वाला शहर है। मेजरका में जंगली जानवर, प्राकृतिक वन और शानदार पर्वत श्रृंखलाएं यहाँ के आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

7.9 स्पेन में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल मलगा – Spain Me Ghumne Ke Liye Aetihasik Sthan Malaga Tourism In Hindi

स्पेन में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल मलगा

मलगा शहर स्पेन का बहुत ही ऐतिहासिक और संस्कृतिक शहर है जोकि सेविल, ग्रेनेडा, और कॉर्डोबा के बीच में रहता है। आपने प्रसिद्ध कलाकार पाब्लो पिकासो का नाम सुना होगा। यह शहर उसी महान कलाकार का जन्म स्थान भी है।

7.10 स्पेन में घूमने के लिए प्राचीन जगह अल्हाम्ब्रा – Spain Paryatan Ka Historical Place Alhambra In Hindi

स्पेन में घूमने के लिए प्राचीन जगह अल्हाम्ब्रा

अल्हाम्ब्रा दक्षिणी स्पेन में ग्रेनेडा शहर के पठार पर स्थित है। यह एक बहुत ही आकर्षक किला महल है जिसका निर्माण 14 वीं शताब्दी में नासरी सुल्तानों द्वारा किया गया था।

और पढ़े: वेनिस सिटी इटली घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

8. स्पेन का प्रमुख त्यौहार – Famous Festivals Of Spain In Hindi

स्पेन का प्रमुख त्यौहार

स्पेन को हम त्यौहारों का देश भी कह सकते है क्योकि स्पेन में साल भर में अनेकों त्यौहार मनाये जाते है। जिनमे से सबसे लोकप्रिय ला टोमाटीना है जिसमे लोग एक दूसरे के ऊपर लाल टमाटर फैकते है। इसके अलावा लास फैलस डी वालेंसिया (फेस्टिवल ऑफ फायर), फेरिया डी अब्रील (अप्रैल मेला ऑफ सेविले), फेरिया डेल कैबलो (हार्स फेयर), फेरिया डी मालगा (अगस्त मेला इन मलागा), फेस्टा मेजर डे ग्रेसिया (ग्रेसिया फेस्टिवल), सेमाना सांता (पवित्र सप्ताह), सैन फ़र्मिन (पैम्प्लोना बुल रन) आदि उत्सवों का आयोजन किया जाता है।

9. स्पेन की नाइटलाइफ़ – Spain Nightlife In Hindi

स्पेन में रात का जीवन

स्पेन अपनी नाइटलाइफ़ के लिए प्रसिद्ध देश माना जाता है। स्पेन में आधी रात के बाद भी दिन जैसा नजारा लगता हैं। यहाँ के बार्सिलोना, मैड्रिड और इबीसा, ग्रेनेडा, वालेंसिया, सेविले, बिलबाओ और मल्लिस्का ये सभी शहर अपनी नाइटलाइफ़ के क्लबों और बारों के लिए फेमस है। यहाँ के बार में डांस के साथ-साथ शराब में मदमस्त होकर व्यक्ति अपनी सारी चिंताए भूल जाता है। ये सभी नाइट क्लब सारी रात खुले रहते है।

10. स्पेन का प्रसिद्ध खाना – Famous Food Of Spain Tourism In Hindi

 स्पेन का प्रसिद्ध खाना

स्पैनिश लोग मांस और मछली बहुत ज्यादा पसंद करते है। इसके साथ ही हरी सब्जियों के साथ मसालों का जायका भी स्पेन के लोगों को बहुत पसंद आता है। स्पेन के प्रमुख व्यंजनों में ऐसिटुनस, ओलीवा, बोकाडिलो डी कैलामरेस, काराकोल्स, चुरोस, एन्सेलाडिला रुसा, गज़्पाचो आंदालुज़, पेला वैलेंसियाना, पटैट्स ब्रेवास, टॉर्टिला डे पेटाटस और सेपिया कॉन अलियोली आदि शामिल हैं।

11. स्पेन की यात्रा में कहाँ रुके – Where To Stay In Spain Tourism In Hindi

स्पेन की यात्रा में कहाँ रुके

स्पेन के प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप यहाँ आप किसी आवास स्थान की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको बता दे कि स्पेन में आपको कई तरह के होटल मिल जायंगे। आप अपने बजट और जरूरातानुसार होटल का चयन कर सकते है।

  • होटल बाल्नेरियो लास एरेनास (Hotel Balneario Las Arenas)
  • सेफस्टे बारसेलोना पेससेग डे ग्रेसिया (Safestaybarcelonapassieg De Gracia)
  • पेराडोर दे ज़मोरा (Parador De Zamora)
  • मेलिया एलिकांटे (Meliaalicante)
  • कासा सेराना (Casa Serrana)

12. स्पेन घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Spain Tourism In Hindi

स्पेन घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आप स्पेन देश घूमने की योजना बना रहे है तो हम आपको बता दे कि स्पेन में किसी भी मौसम में घूमना आनंद से भरा होता है। परन्तु स्पेन घूमने का सबसे अच्छा समय जुलाई से अगस्त माह के बीच माना जाता है क्योंकी इस समय आप यहाँ के प्रमुख त्यौहारों का भी आनंद ले सकते है।

और पढ़े: दुबई घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

13. भारत से स्पेन कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Spain From India In Hindi

 भारत से स्पेन कैसे पंहुचा जाये

भारत से स्पेन की यात्रा के लिए सबसे अच्छा विकल्प हवाई मार्ग हैं। भारत के नई दिल्ली एयरपोर्ट से स्पेन के मेड्रिड एयरपोर्ट की दूरी लगभग 8000 किलोमीटर है। आपको दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) से मेड्रिड के मैड्रिड-बाराजस अडोल्फ़ो सुआरेज़ हवाई अड्डा (Madrid-Barajas Adolfo Suárez Airport) या बार्सिलोना शहर के जोसेप टारडेलस बार्सिलोना-एल प्रात एयरपोर्ट  (Josep Tarradellas Barcelona-El Prat Airport) के लिए सीधी उड़ानें भर सकते है। आप फ्लाइट के माध्यम से भारत से स्पेन आसानी से पहुँच सकते है।

14. भारतीयों के लिए स्पेन की वीज़ा नीति – Spain Visa Policy For Indians In Hindi

स्पेन की यात्रा करने के लिए भारतीयों के लिए वीजा की आवश्यकता होती है। यह वीजा 3 महीने तक आपको स्पेन में रहने और घूमने की अनुमति देता है। वीजा बनबाने के लिए आप अपने नजदीकी दूतावास में जाकर अपने पासपोर्ट की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज़ की फोटो, फ्लाइट टिकिट, यात्रा का उद्देश्य, स्थाई या मूल निवासी प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी और 60 यूरो जमा करके 15 दिन में अपना वीजा बनबा सकते है।

और पढ़े: 50 देशों में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते है भारतीय

इस लेख में आपने स्पेन के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

15. स्पेन का नक्शा – Spain Map

16. स्पेन की फोटो गैलरी – Spain Images

https://www.instagram.com/p/B5CMSsAHkgl/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

https://www.instagram.com/p/B5CfdFnBHvh/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment