गुजरात में घूमने की 17 ऐसी जगह, जहां आपको जरुर जाना चाहिए

4.2/5 - (24 votes)

Tourist Places In Gujarat In Hindi : गुजरात भारत के पश्चिम में स्थित प्रमुख राज्यों में से एक है। गुजरात कई स्थापत्य चमत्कारों का घर है जो अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत के अलावा, प्राकृतिक परिदृश्य और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। अपने आकर्षणों की वजह से गुजरात को ‘द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ (The Land Of Legends) भी कहा जाता है। गुजरात कला, इतिहास, संगीत और संस्कृति का एक आदर्श मिश्रण प्रस्तुत करता है। अपने कई आकर्षणों के अलावा गुजरात प्योर एशियाई शेरों का एक मात्र घर भी है। गुजरात कच्छ के महान रण से सतपुड़ा की पहाड़ियों तक के प्राकृतिक सौंदर्य प्रस्तुत करता है। इसके अलावा यह अपनी 1600 किलोमीटर से अधिक लंबी तटरेखा के साथ ही कुछ शानदार प्राचीन गुफा चित्रों, ऐतिहासिक भित्ति चित्रों, पवित्र मंदिरों, ऐतिहासिक राजधानियों, वन्यजीव अभयारण्यों, समुद्र तटों, पहाड़ी रिसॉर्ट्स और आकर्षक हस्तशिल्प के लिए भी जाना जाता है।

आपको बता दें कि गुजरात पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है। इस राज्य में घूमने के लिए असंख्य पर्यटन स्थल हैं, जहां आप यात्रा के लिए जा सकते हैं। गुजरात अपने कई मंदिरों, वन्य जीव अभ्यारणों और समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप गुजरात घूमने की योजना बना रहें हैं तो हमारे इस लेख को जरुर पढ़ें, जिसमे  हम आपको गुजरात में घूमने की सबसे खास जगह के बारे में बता रहें हैं।

1. गुजरात पर्यटन में घूमने लायक आकर्षण स्थल – Best Tourist Places To Visit In Gujarat In Hindi

गुजरात राज्य पर्यटन आकर्षणों से भरा हुआ है, यहां हम आपको गुजरात के कुछ ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बता रहें हैं जहां आपको एक बार जरुर जाना चाहिए।

1.1 गुजरात टूरिज्म में देखने लायक जगह कंकरिया झील – Gujarat Tourism Me Dekhne Layak Jagah Kankaria Lake In Hindi

गुजरात टूरिज्म में देखने लायक जगह कंकरिया झील
Image Credit: Meet Makhaniya

कंकरिया झील गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। आपको बता दें कि कंकरिया झील का निर्माण सुल्तान कुतुब-उद-दीन ने वर्ष 1451 में किया था। यह झील अहमदाबाद में स्थित है और शहर की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। यहां नगीना वाडी एक ग्रीष्मकालीन महल द्वीप उद्यान देखा जाता है, जो कांकरिया झील के केंद्र में है। यह झील पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। यहां पर हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ है। बच्चों के लिए पार्क, बगीचे, मनोरंजक केंद्र, बोट क्लब, चिड़ियाघर और एक संग्रहालय यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

यहां स्थित कंकरिया चिड़ियाघर 21 एकड़ की विशाल भूमि में फैला हुआ है और इसमें बाघ, हाथी, एनाकोंडा, अजगर और कई तरह के जानवर देखे जा सकते हैं। कांकरिया झील के पास होने वाली बैलून सफारी बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। अगर आप गुजरात में घूमने की अच्छी जगह की तलाश में हैं तो कंकरिया झील एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।

और पढ़े: अहमदाबाद शहर के आकर्षक स्थलों की जानकारी 

1.2 गुजरात का प्रमुख आकर्षण स्थल रन ऑफ कच्छ – Gujarat Ka Pramukh Aakarshan Sthal Rann Of Kutch In Hindi

गुजरात का प्रमुख आकर्षण स्थल रन ऑफ कच्छ

रन ऑफ कच्छ गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। आपको बता दें कि रन ऑफ कच्छ गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर तथा पूर्व में फैला है और दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है। जब आप यहाँ घूमने के लिए जायेगे तो इसकी खूबसूरती को देखकर बेहद आकर्षित हो जायेंगे। अगर आप गुजरात घूमने के लिए जा रहें हैं तो आपको एक बार कच्छ जरुर जाना चाहिए, क्योंकि इसके बिना अपनी गुजरात यात्रा बिलकुल अधूरी है। कच्छ का रण एक विशाल क्षेत्र है, जो थार रेगिस्तान का ही एक भाग है। रन ऑफ कच्छ का ज्यादा भाग गुजरात राज्य में है। जबकि इसका कुछ भाग पाकिस्तान में भी है।

और पढ़े: रन ऑफ कच्छ की सैर और कच्छ के दर्शनीय स्थल 

1.3 गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सोमनाथ – Gujarat Ke Prasidh Tirth Sthal Somnath In Hindi

 गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सोमनाथ

सोमनाथ गुजरात के प्रमुख धार्मिक स्थल में से एक है और घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है। यह स्थल भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह एक ऐसा शहर है, जो पौराणिक कथाओं से घिरा हुआ है। सोमनाथ मंदिरों का शहर है जहां पर धर्म की मजबूत खुशबू है। आपको बता दें कि यहां के पर्यटन स्थलों के लेकर भी कई पौराणिक कथा हैं। मंदिरों के अलावा सोमनाथ में समुद्र तट, संग्रहालय और अन्य आकर्षण भी हैं।

सोमनाथ मंदिर और सोमनाथ समुद्र यहां घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। सोमनाथ के प्रमुख मंदिरों में गीता मंदिर, बालूखा तीर्थ, कामनाथ महादेव मंदिर और सोमनाथ संग्रहालय आदि शामिल हैं। सोमनाथ गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। अगर आप गुजरात राज्य के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो आपको सोमनाथ अवश्य जाना चाहिए।

और पढ़े: सोमनाथ मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य 

1.4 गुजरात में घूमने लायक फेमस जगह गिर नेशनल पार्क – Gujarat Mein Ghumne Layak Famous Jagah Gir National Park In Hindi

गुजरात में घूमने लायक फेमस जगह गिर नेशनल पार्क

गिर नेशनल पार्क गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। आपको बता दें कि यह एक वन्यजीव अभयारण्य है जिसकी स्थापना का प्रमुख कारण एशियाटिक शेरों की सुरक्षा करना था। बता दे कि गिर नेशनल पार्क सासन गिर नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। गिर नेशनल पार्क गुजरात में तालाला गीर के पास स्थित है। सरकार के वन विभाग, वन्यजीव कार्यकर्ताओं और एनजीओ के सहयोग से गिर नेशनल पार्क के वनस्पतियों और जीवों संरक्षित करने में काफी मदद मिली है। गिर नेशनल पार्क को 1965 में स्थापित किया गया था। अगर आप गुजरात में घूमने की जगह की तलाश में हैं तो आपको एक बार गिर नेशनल पार्क घूमने के लिए जरुर जाना चाहिए।

और पढ़े: गिर नेशनल पार्क घूमने की पूरी जानकारी 

1.5 गुजरात का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लक्ष्मी विलास पैलेस – Gujarat Ka Prasidh Paryatan Sthal Laxmi Vilas Palace In Hindi

गुजरात का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लक्ष्मी विलास पैलेस

लक्ष्मी विलास पैलेस भारत की सबसे राजसी संरचनाओं में से एक है। यह पैलेस गुजरात में घूमने कि सबसे अच्छी जगहों में से एक है। लक्ष्मी विलास पैलेस महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III का निजी निवास स्थान था। यह महल लगभग 700 एकड़ के क्षेत्र में फैला, यह अभी भी वडोदरा के गायकवाड़ के शाही परिवार का घर है। यहां महल के पास स्थित हरे-भरे बगीचे इस जगह को और भी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। यहां आने वाले पर्यटक यहां पर कभी-कभी बंदरों और मोरों को घूमते हुए देख सकते हैं।

यहां मैदान में 10-होल गोल्फ कोर्स भी शामिल है। काफी समय पहले एक छोटा चिड़ियाघर भी इस क्षेत्र का एक हिस्सा था। जिसमें से एक तालाब बचा हुआ है जिसमें कुछ मगरमच्छ पाए जाते हैं। लक्ष्मी विलास पैलेस महल का निर्माण 1890 में हुआ था और इसे पूरा होने में लगभग बारह साल का समय लगा था। उस समय इस महल के निर्माण की कुल लागत लगभग £ 180,000 थी। अगर आप गुजरात में किसी आकर्षक जगह घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो लक्ष्मी विलास पैलेस एक अच्छा विकल्प है।

1.6 गुजरात में बच्चो को घूमने की अच्छी जगह खिजडिया पक्षी अभयारण्य – Gujarat Me Baccho Ke Sath Ghumne Layak Jagah Khijadiya Bird Sanctuary In Hindi

गुजरात में बच्चो को घूमने की अच्छी जगह खिजडिया पक्षी अभयारण्य

जामनगर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खिजडिया पक्षी अभयारण्य गुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है। आपको बता दें कि इस अभ्यारण्य में 300 से अधिक प्रकार के प्रवासी पक्षी देखे जा सकते हैं। खिजडिया पक्षी अभयारण्य 605 हेक्टेयर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अभ्यारण्य ताजे पानी और समुद्र की उपस्थिति के कारण पक्षियों को आकर्षित करता है। मीठे पानी की झीलें, नमकीन बेड, मैंग्रोव प्रवासी पक्षियों की आवश्यकता है, जो यहाँ प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। खिजडिया पक्षी अभयारण्य को वर्ष 1982 में सभी प्रकार के पक्षियों के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल घोषित किया गया था। अगर आप पक्षी या प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको इस पक्षी अभयारण्य घूमने के लिए जरुर जाना चाहिए।

1.7 गुजरात में दोस्तों के साथ घूमने की जगह पोरबंदर बीच – Gujarat Me Dosto Ke Sath Ghumne Ki Jagah Porbandar Beach In Hindi

गुजरात में दोस्तों के साथ घूमने की जगह पोरबंदर बीच

पोरबंदर बीच को लोकप्रिय रूप से चौपाटी के रूप में जाना जाता है, पोरबंदर समुद्र तट भारत में सबसे अधिक घूमने जाने वाले समुद्र तटों में से एक है जो पोरबंदर में स्थित है। इस जगह पर आप अपने परिवार के साथ यात्रा कर सकते हैं और खूब मस्ती कर सकते हैं। बच्चे यहां स्केटिंग रिंक का आनंद ले सकते हैं। यहां पर समुद्र तट के पास एक हुज़ूर पैलेस स्थित है, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण है। गुजरात का सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह यहां स्थित है और राज्य के व्यावसायिक विकास में समुद्र तट काफी सहायक है। अगर आप गुजरात में घूमने के लिए किसी शांतिपूर्ण जगह की तलाश में हैं तो आपको पोरबंदर बीच घूमने के लिए लिए जरुर जाना चाहिए।

1.8 गुजरात के पर्यटन स्थल मरीन नेशनल पार्क – Gujarat Tourist Attraction Marine National Park In Hindi

गुजरात के पर्यटन स्थल मरीन नेशनल पार्क

मरीन नेशनल पार्क गुजरात में स्थित अपनी तरह का पहला ऐसा पार्क है। यह नेशनल पार्क गुजरात में घूमने के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। मरीन नेशनल पार्क 458 वर्ग किमी फैला हुआ है और यह गुजरात राज्य में पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इस नेशनल पार्क में पर्यटक सियार, जंगल बिल्ली, हरा समुद्री कछुआ, शाही ईगल, राजहंस और कई तरह के वन्यजीवों को देख सकते हैं। बर्ड वॉचर्स के लिए यह पार्क स्वर्ग के सामान है। यहां पर 30 से अधिक तरह के प्रवासी पक्षी भी देखे जा सकते हैं।

1.9 गुजरात के दर्शनीय स्थल जूनागढ़ पर्यटन – Gujarat Ke Darshaniya Sthal Junagadh Tourism In Hindi

गुजरात के दर्शनीय स्थल जूनागढ़ पर्यटन

जूनागढ़ गुजरात राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। राज्य की रियासती राजधानी होने के नाते यह कई ऐतिहासिक स्मारकों का केंद्र है। जूनागढ़ गिरनार पहाड़ियों और विश्व प्रसिद्ध गिर राष्ट्रीय उद्यान के बेहद करीब स्थित है। जूनागढ़ की यात्रा करने वाले पर्यटक यहां पर सक्काबाग चिड़ियाघर, वन्यजीव संग्रहालय, मोहब्बत मकबरा, उपरकोट किला, गिरनार हिल्स, गिर राष्ट्रीय उद्यान जैसे पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। जो भी पर्यटक गुजरात राज्य में घूमने की अच्छी जगह की तलाश में हैं उन्हें जूनागढ़ कि यात्रा जरुर करना चाहिए।

1.10 गुजरात के आकर्षण स्थल सापुतारा हिल स्टेशन – Gujarat Ke Aakarshan Sthal Saputara Hill Station In Hindi

गुजरात के आकर्षण स्थल सापुतारा हिल स्टेशन

पश्चिमी घाटों में स्थित सापुतारा गुजरात के डांग जिले में एक विचित्र छोटा हिल स्टेशन है। जो अपने खूबसूरत हरे भरे जंगलों, पहाड़ों और झरनों से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। सापुतारा शहर का सबसे पसंदिदा पर्यटन स्थल है। यह जगह समुद्र तल से 875 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह इको-प्रेमियों, वन्यजीव उत्साही और साहसिक खेलों को पसंद करने वाले लोगों के लिए स्वर्ग के सामान है। यह डांग जिले में मुंबई से दो सौ पचास किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

आपको बता दें कि सपुतारा का शाब्दिक अर्थ है सांपों का निवास। इस क्षेत्र के आदिवासी लोग सांपों की पूजा करते हैं। यह जगह शानदार ट्रेकिंग मार्ग और हरियाली से भरी हुई है। जहां आकर पर्यटकों को एक अदभुद शांति की प्राप्ति होती है। अगर आप गुजरात घूमने की योजना बना रहें हैं तो आपको सापुतारा की यात्रा जरुर करना चाहिए।

1.11 गुजरात के मशहूर धार्मिक स्थल दांता अंबाजी – Gujarat Ke Famous Dharmik Sthal Danta Ambaji In Hindi

गुजरात के मशहूर धार्मिक स्थल दांता अंबाजी
Image Credit: Jagmal Ahir

दांता अंबाजी गुजरात का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो अपने तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटन के लिए जाना जाता है। बता दें कि इस जगह पर कई खूबसूरत मंदिर हैं, जो अपनी वास्तुशिल्प से मंत्रमुग्ध कर देते हैं। यह स्थान प्रमुख रूप से देवी अम्बा की पूजा से जुड़ा हुआ है, और अम्बे मंदिर जैसे विभिन्न मंदिर उनकी पूजा के लिए समर्पित हैं। यह जगह मानव जाति की उत्पत्ति के रूप में मान्यताओं के साथ पूजा के सुंदर स्थानों के साथ जुड़ा हुआ है।

इसके साथ ही यह जगह देवताओं और प्रकृति के बीच जुड़ाव को भी दर्शाता है। यहां स्थित गब्बर हिल्स जो देवी सती की पौराणिक कथा से जुड़ा हुआ है। गब्बर हिल्स एक सुंदर पर्यटन स्थल है जो 999 सीढ़ियों के शीर्ष पर स्थित है। यहां स्थित कैलाश हिल एक सुंदर जगह है जहां से पर्यटक सूर्यास्त के सुंदर दृश्य को देख सकते हैं।

और पढ़े: अंबाजी मंदिर की जानकारी 

1.12 गुजरात के फेमस पर्यटन स्थल पाटन – Gujarat Ke Famous Tourist Palce Patan In Hindi

गुजरात के फेमस पर्यटन स्थल पाटन

पाटन गुजरात राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो रानी की वाव के लिए जाना जाता है। रानी का वाव को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है। पाटन भारत का एक नया पर्यटन केंद्र है जो दूर-दूर से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। पाटन मध्ययुगीन काल में लगभग 650 वर्षों तक राज्य की राजधानी रहा है। पाटन और यहां के लोगों में सीखने और विकास के लिए बहुत सकारात्मक दृष्टिकोण है। यह शहर अपने सौंदर्य से हर किसी का दिल जीत लेता है। पाटन अपना एक ऐतिहासिक मूल्य है और अतीत में पुरातत्वविदों के शोध का एक हिस्सा रहा है।

पाटन में कई मंदिर, दरगाह और जैन मंदिर भी हैं। अगर आप गुजरात में किसी धार्मिक जगह की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको पाटन को अपनी लिस्ट में शामिल करना चाहिए।

और पढ़े: रानी की वाव घूमने की जानकारी और इसके आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थल 

1.13 गुजरात में घूमने के लिए खुबसूरत जगह वडोदरा – Gujarat Me Ghumne Ke Liye Khubsurat Jagha Vadodara In Hindi

गुजरात में घूमने के लिए खुबसूरत जगह वडोदरा

वडोदरा गुजरात में घूमने की एक बहुत अच्छी जगह है। आपको बता दें कि यहां पर आप शानदार वास्तुकला के कई नमूनों को देख सकते हैं। यहां वडोदरा मराठा नेता सयाजी राव गायकवाड़ III के लिए एक उपयुक्त स्मारक है, जिन्होंने इस शहर को एक शैक्षिक, औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र बनाने के लिए एक सपना देखा था। इस शहर में नवरात्रि का उत्सव बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। भारत का कोई भी शहर नवरात्रि का त्यौहार इतने उत्साह के साथ नहीं मनाता जितना कि वडोदरा मनाता है। इसके साथ ही यहां पर स्थित लक्ष्मी विलास पैलेस मुख्य आकर्षण है। इसके अलावा भी वडोदरा में बहुत सारे पौराणिक स्मारक स्थित हैं जिन्हें आप देखने के लिए जा सकते हैं।

और पढ़े: वडोदरा के पर्यटन स्थल

1.14 गुजरात के टूरिस्ट प्लेस गांधीनगर पर्यटन – Gujarat Dekhne Layak Jagah Gandhinagar Paryatan In Hindi

गुजरात के टूरिस्ट प्लेस गांधीनगर पर्यटन

गांधीनगर गुजरात राज्य की राजधानी है और एक पर्यटन स्थल भी है। गांधीनगर पर्यटकों को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सुंदर मंदिर और शांत वातावरण प्रदान करता है। गांधीनगर में स्थित अक्षरधाम मंदिर देश के सबसे सुंदर मंदिरों में से एक है। इसके अलावा यहां के अन्य आकर्षणों में चिल्ड्रन पार्क और विशिष्ट रूप से निर्मित एक स्टेपवेल हैं। गांधीनगर में हनुमानजी मंदिर और ब्राह्मणी मंदिर जैसे पवित्र धार्मिक स्थल भी हैं। भले ही यह मंदिर ज्यादा प्रसिद्ध नहीं हैं लेकिन यह पर्यटकों को एक शानदार अनुभव देते हैं।

1.15 गुजरात में देखने वाली मशहूर जगह गिरनार – Gujarat Mein Dekhne Wali Mashhur Jagah Girnar In Hindi

गुजरात में देखने वाली मशहूर जगह गिरनार
Image Credit: Vijay Kumar

गिरनार गुजरात में स्थित हरी-भरी पहाड़ी है, जो गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। यह जगह धार्मिक गतिविधियों के लिए एक केंद्र और ट्रेकर्स के लिए एक स्वर्ग के सामान है। यहां पर पर्यटक ट्रेकिंग कर सकते हैं और पहाड़ियों के शानदार दृश्य देख सकते हैं। यहां पर दातार शिखर हिंदुओं और मुसलमानों दोनों द्वारा पवित्र माना जाता है। इसके अलावा यहाँ स्थित नेमिनाथ मंदिर और मेरवासी मंदिर जैसे पवित्र मंदिर स्थित हैं जो जैन समुदाय के प्रमुख हैं।

इस स्थान का एक अन्य प्रमुख आकर्षण गिरनार परिक्रमा महोत्सव है। यह परिक्रमा महोत्सव हर साल जनवरी और फरवरी के महीनों के बीच होता है। इस मेले में हिंदू और जैन श्रद्धालु, यहां बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं। गुजरात का उच्चतम बिंदु माउंट गिरनार 1,031 मीटर (या 3,383 फीट) की उंचाई पर स्थित है।

1.16 गुजरात पर्यटन में घूमने की जगह राजकोट – Gujarat Paryatan Me Ghumne Ki Jagah Rajkot In Hindi

गुजरात पर्यटन में घूमने की जगह राजकोट
Image Credit: Rakhdiya Rutvik

राजकोट गुजरात का एक छोटा लेकिन एक प्रमुख शहर है। राजकोट गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगहो में से एक है क्योंकि यह शहर वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों से भरा हुआ है। अपने स्थलों के अलवा यह शहर ऑटोमोबाइल उद्योग, हस्तशिल्प उद्योग और एक कपड़ा उद्योग के लिए एक आवश्यक केंद्र के रूप में भी कार्य करता है। राजकोट का नाम भारत के सबसे साफ शहर में शामिल है और यह दुनिया का 22 वां सबसे तेजी से विकसित होने वाला शहर भी है। अगर आप एक वास्तुशिल्प और इतिहास प्रेमी हैं तो आपको राजकोट की यात्रा जरुर करना चाहिए।

1.17 गुजरात के दर्शनीय स्थल चंपानेर पावागढ़ – Gujarat Ke Darshaniya Sthal Champaner Pavagadh In Hindi

गुजरात के दर्शनीय स्थल चंपानेर पावागढ़

दुनिया भर में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अभिजात्य सूची में शामिल होने के कारण पुरातात्विक पार्क गुजरात में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क अपने आप में बहुत ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रखता है। इस पार्क में शानदार वास्तुशिल्प के कई चमत्कार मौजूद हैं। जिनमें हिंदू और इस्लामिक दोनों शैली के डिजाइन शामिल हैं। इस स्थान की सबसे खास बात यह है कि पावागढ़ की पहाड़ी को हिमालय का एक हिस्सा माना जाता है जिसे मूल रूप से रामायण महाकाव्य में हनुमान द्वारा लंका ले जाया गया था। अपने दिलचस्प इतिहास के साथ यह जगह गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

और पढ़े: चंपानेर-पावागढ़ स्थल घूमने की जानकारी और इसके पर्यटन स्थल

2. गुजरात में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन एवं व्यंजन – Local Food Of Gujarat In Hindi

गुजरात में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन एवं व्यंजन

गुजरात यात्रा के दौरान आप यहां पर कई तरह के भोजन का स्वाद ले सकते हैं। गुजरात का भोजन यहां की संस्कृतियों के समान जीवंत, विशिष्ट और रंगीन है। यहां पर भोजन अनूठी शैली में पकाया जाता है। पारंपरिक स्थानीय भोजन गुजरात को अपने स्वयं के अनूठे रंग प्रदान करता है। गुजरात के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने पर गुजराती व्यंजन स्वाद में भिन्न होते हैं। इसमें से सूरत, काठियावाड़, कच्छ और उत्तरी गुजरात सबसे अलग है। यहां पर ज्यादातर शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलता है। यहां पर आप अलग-अलग तरह के मसालों का स्वाद महसूस कर सकते हैं। परंपरा के अनुसार यहां भोजन धातु के थालियों में परोसा जाता है।

गुजराती भोजन में दाल, कढ़ी, सलाद, पुरी, चपातियां, अचार, पापड़ और कुछ फैशनेबल मिठाइयाँ शामिल है। इसके अलावा ढोकला, थेपला, फाफड़ा, कचौरी, खांडवी, हांडवो, गंठिया, औंधिया, देबरा, सूरत पौन कई ऐसे स्वादिष्ट गुजराती व्यंजन है जिनका स्वाद आपको जरुर लेना चाहिए। इसके अलावा पूरन पोली, श्रीखंड, घेवर, मालपुआ यहां के मीठे पारंपरिक मीठे व्यंजन हैं जिनके बिना आपकी गुजरात यात्रा एक दम अधूरी है।

3. गुजरात घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Gujarat Tourism In Hindi

गुजरात घुमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आप गुजरात घूमने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि यहां की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों के समय होता है जो अक्टूबर से फरवरी के बीच होता है। गुजरात एक सुखा क्षेत्र है जो उच्च तापमान और आर्द्रता का अनुभव करता है। मानसून में भी यहां की यात्रा करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ग्रीष्मकाल के दौरान यहां का तापमान काफी बढ़ जाता है जिसकी वजह से पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन यहां सपुतारा हिल स्टेशन और कई प्राकृतिक भंडार स्थित हैं जहां की यात्रा आप गर्मियों के दौरान भी कर सकते हैं।

और पढ़े: द्वारिका के दर्शनीय स्थल और जानकारी 

4. गुजरात कैसे जाए – How To Reach Gujarat In Hindi

गुजरात भारत का एक प्रमुख राज्य है जो अपनी सांस्कृतिक जीवंतता और धार्मिक भव्यता के साथ भारत के अलावा दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। आपको बता दें कि गुजरात आज सबसे अधिक हलचल वाले पर्यटन केंद्रों में से एक है। अगर कोई पर्यटक गुजरात की यात्रा करना चाहता है तो वो यहां सड़क मार्ग, हवाई मार्ग, ट्रेन मार्ग और समुद्र मार्ग से पहुंच सकता है।

4.1 सड़क मार्ग से गुजरात कैसे पहुँचे – How To Reach Gujarat By Road In Hindi

सड़क मार्ग से गुजरात कैसे पहुँचे

अगर आप सड़क मार्ग से गुजरात की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि यहां पश्चिमी भारत के कुछ सबसे बेहतर रोडवेज हैं। गुजरात के रोडवेज की कुल लंबाई 68,900 किलोमीटर है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और अन्य प्रकार के रोडवेज शामिल हैं। गुजरात में कई 2 और 4 लेन वाले रोड हैं। राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा गुजरात में कई बसें संचालित हैं। आप बसों के माध्यम से पूरे राज्य में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं. पर्यटक अपने गुजरात दौरे के दौरान बस और टैक्सी दोनों सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

4.2 कैसे पहुँचे गुजरात रेल मार्ग से – How To Reach Gujarat By Rail In Hindi

कैसे पहुँचे गुजरात रेल मार्ग से

रेल मार्ग द्वारा गुजरात की यात्रा करना काफी सुविधा जनक है। गुजरात देश के विभन्न हिस्सों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। गुजरात भारतीय रेलवे के पश्चिमी रेलवे डिवीजन के अंतर्गत आता है। पूरे गुजरात राज्य में कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन हैं जिनमें से सूरत, राजकोट, अहमदाबाद कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। वडोदरा रेलवे स्टेशन सबसे व्यस्त स्टेशन है यहां के लिए आप मुंबई और दिल्ली से भी ट्रेन ले सकते हैं। सुपर फास्ट ट्रेनें नियमित रूप से इन स्टेशनों और देश के अन्य हिस्सों के बीच चलती है।

4.3 कैसे जाये गुजरात हवाई जहाज से – How To Reach Gujarat By Air In Hindi

कैसे जाये गुजरात हवाई जहाज से

गुजरात में हवाई कनेक्टिविटी काफी अच्छी है। पूरे गुजरात राज्य में लगभग 17 हवाई अड्डे हैं। गुजरात सिविल एविएशन बोर्ड गुजरात में उड़ान सेवाओं को बढ़ावा देने का काम करता है। गुजरात को दुनिया के विभिन्न हिस्सों के साथ देश के कई प्रमुख शहरों से जोड़ने वाली उड़ाने उपलब्ध हैं। अगर आप किसी दूसरे देश से गुजरात की यात्रा कर रहें हैं तो आपको सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान लेनी होगी, जो अहमदाबाद शहर में स्थित है। इसके अलावा भी गुजरात में कई अन्य हवाई अड्डे हैं जिनमें सूरत हवाई अड्डा, कांडला हवाई अड्डा, वड़ोदरा हवाई अड्डा, राजकोट हवाई अड्डा, पोरबंदर हवाई अड्डा, भावनगर हवाई अड्डा, केशोद हवाई अड्डा, डीसा हवाई अड्डा प्रमुख है।

4.4 समुद्र मार्ग से गुजरात कैसे पहुँचे – How To Reach Gujarat By Sea In Hindi

समुद्र मार्ग से गुजरात कैसे पहुँचे

पर्यटक गुजरात की यात्रा समुद्र मार्ग द्वारा भी कर सकते हैं. गुजरात सबसे लंबी तटीय रेखा के साथ 1600 किमी तक फैला है। आपको बता दें कि कांडला बंदरगाह गुजरात का सबसे प्रसिद्ध बंदरगाह है और यह भारत के पूरे पश्चिमी हिस्से में कार्य करता है। इंटरनेशनल शिपिंग के लिएय भी कांडला पोर्ट सबसे प्रसिद्ध टर्मिनल है। गुजरात राज्य के अन्य प्रमुख बंदरगाहों में नवलखी पोर्ट, पिपावाव पोर्ट, वेरावल पोर्ट, मगदल्ला पोर्ट शामिल हैं।

और पढ़े: नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन और यात्रा की जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने गुजरात के प्रमुख पर्यटक स्थल को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

5. गुजरात का नक्शा – Gujarat Map

6. गुजरात की फोटो गैलरी – Gujarat Images

https://www.instagram.com/p/B2HPBbZgU4v/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

View this post on Instagram

#Somnath mandir #Gujrat

A post shared by ?RAJASTHANI ROCKERS ? (@rajasthan____shoutouts) on

और पढ़े:

3 thoughts on “गुजरात में घूमने की 17 ऐसी जगह, जहां आपको जरुर जाना चाहिए”

Leave a Comment